आज की टॉप 10 खबर 04 अक्टूबर 2026 रविवार

———————-

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….

04  अक्टूबर  2026 रविवार

✍️मनोज जायसवाल

———————-

विज्ञापन

———————-

✍️ 01.ग्राम मुरूमतरा में आयोजित रामसत्ता कार्यक्रम में शामिल हुए कांकेर विधायक आशा राम नेताम।

 —आज ग्राम मुरूमतरा(नरहरपुर) में हो रहे श्रीराम सत्ता कार्यक्रम में कांकेर विधायक आशा राम नेताम शामिल हुए। ग्राम रामधुनी एवं श्रीराम नाम के पावन संकीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा। श्रद्धालुओं की आस्था, भक्ति और उत्साह ने इस आयोजन को और भी विशेष बना दिया। विधायक श्रीनेताम ने इस मौके पर कहा-भगवान श्रीराम से प्रार्थना है कि उनकी कृपा एवं आशीर्वाद सदैव हम सभी पर बना रहे। प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेकर हम सभी सत्य, सेवा, संस्कार, सद्भाव एवं जनकल्याण के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ें।यह पावन रामसत्ता सम्मेलन सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए तथा क्षेत्र में आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक एकता को और मजबूत करें।

———————–

✍️ 02. कोयलीबेड़ा में पहली बार सोनोग्राफी सुविधा, दूरस्थ क्षेत्र की महिलाओं को मिली बड़ी राहत।नक्सल गतिविधियों से लंबे समय तक प्रभावित क्षेत्र में कलेक्टर कुन्दन कुमार की अभिनव पहल से स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ी।

—कोयलीबेड़ा जैसे लंबे समय तक नक्सल गतिविधियों से प्रभावित और दूरस्थ क्षेत्र में अब स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच लगातार बढ़ रही है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार की अभिनव पहल के तहत सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय सेवा सेतु सह मेगा स्वास्थ्य शिविर में पहली बार सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं को आवश्यक जांच के लिए कांकेर अथवा अन्य दूरस्थ स्थानों तक जाने की परेशानी से राहत मिली।कोयलीबेड़ा विकासखंड मुख्यालय में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में आसपास के गांवों और सुदूर क्षेत्रों से ग्रामीण पहुंचे। शिविर में कुल 1040 लोगों ने ओपीडी पंजीयन कराया। इनमें 41 लोगों की सोनोग्राफी, 120 लोगों का एक्स-रे और 225 लोगों की रक्त जांच की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर निःशुल्क परामर्श एवं उपचार भी प्रदान किया।ग्राम सुलांगी निवासी श्रीमती मेघरे पोटाई के लिए शिविर में उपलब्ध कराई गई सोनोग्राफी की सुविधा विशेष राहत लेकर आई। उन्होंने बताया कि अपनी पिछली चार गर्भावस्थाओं के दौरान सोनोग्राफी के लिए उन्हें कोयलीबेड़ा से बाहर जाना पड़ा था। इस बार शिविर में ही सोनोग्राफी की सुविधा मिलने से उन्हें दूर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में ही यह सुविधा उपलब्ध होने से महिलाओं को काफी सहूलियत हुई है।इसी तरह कोयलीबेड़ा निवासी श्रीमती हस्तिना नाग ने भी शिविर में अपनी सोनोग्राफी कराई। उन्होंने बताया कि सोनोग्राफी के लिए उन्हें कांकेर जाने की जरूरत नहीं पड़ी और शिविर में ही उनकी जांच हो गई।जिससे उनका शहर आने-जाने का खर्चा व समय बचा।लंबे समय तक नक्सल गतिविधियों से प्रभावित रहे कोयलीबेड़ा क्षेत्र में स्वास्थ्य जैसी आवश्यक सेवाओं को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य, राजस्व, खाद्य, कृषि, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों की सेवाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया गया।शिविर में 135 हितग्राहियों को जांच के बाद निःशुल्क चश्मे, 55 लोगों को दिव्यांग प्रमाण पत्र संबंधी सेवाएं तथा 28 लोगों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराया गया। वहीं 8 लोगों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया और जनभागीदारी के तहत 34 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया, जिसमें 18 बीएसएफ के जवान भी शामिल रहे।कभी नक्सल गतिविधियों के कारण विकास एवं प्रशासनिक सेवाओं की पहुंच के सामने चुनौतियां रहीं, उसी क्षेत्र में अब ग्रामीणों को स्वास्थ्य जांच से लेकर विभिन्न शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर मिल रहा है। कोयलीबेड़ा में पहली बार उपलब्ध कराई गई सोनोग्राफी सुविधा इसी बदलते परिवेश की महत्वपूर्ण मिसाल है। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित यह शिविर ग्रामीणों तक स्वास्थ्य एवं शासकीय सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में जिला प्रशासन की पहल का प्रभावी उदाहरण बना।।

———————–

✍️ 03. ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण को लेकर प्रशासन गंभीर, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश।

—ग्राम पंचायत चवेला एवं जुड़ेंगे क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा बिजली, सड़क, पेयजल, स्कूल, आंगनबाड़ी सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया गया है। ग्रामीणों द्वारा उठाई गई समस्याओं को प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)   अनिकेत अशोक फड़तरे ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं की विभागवार जानकारी संकलित कर संबंधित अधिकारियों से वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट ली जा रही है। स्थानीय स्तर पर निराकरण योग्य समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। वहीं, जिन प्रकरणों में तकनीकी स्वीकृति अथवा उच्च स्तर की कार्रवाई आवश्यक है, उन्हें संबंधित विभागों के समक्ष प्रस्तुत कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पेयजल व्यवस्था से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित विभाग को नल-जल योजना की स्थिति का परीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। विद्युत आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों के परीक्षण एवं आवश्यक सुधार के लिए विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया है। इसी प्रकार सड़क एवं अन्य अधोसंरचना से जुड़े मामलों में भी संबंधित विभागों से वस्तुस्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम श्री फड़तरे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता एवं आमजन की समस्याओं का निराकरण प्रशासन की प्राथमिकता है। ग्रामीणों द्वारा बताई गई समस्याओं का विभागवार परीक्षण कर उनका समयबद्ध एवं नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपनी समस्याएं संबंधित विभाग अथवा प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करें, ताकि उनका शीघ्र समाधान किया जा सके।

————————

✍️ 04. यातायात नियमों के उल्लंघन, शराब पीकर वाहन चलाने एवं सड़क/फुटपाथ पर अतिक्रमण के विरुद्ध कांकेर यातायात पुलिस की विशेष कार्यवाही। विगत 03 दिनों में 30 से अधिक बसों पर कार्यवाही 61,800 समन शुल्क वसूल।

—पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल राखेचा (भापुसे) के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक   योगेश साहू के मार्गदर्शन में रक्षित निरीक्षक एवं यातायात प्रभारी कांकेर  दीपक साव के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा विगत 03 दिनों से यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की गई।अभियान के दौरान बसों में प्रेशर हॉर्न का उपयोग, तेज गति एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाने सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 30 से अधिक बसों के विरुद्ध करते हुए कुल ₹61,800/- समन शुल्क वसूल किया गया।शराब का सेवन कर वाहन चलाने वाले 08 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए प्रकरण माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए गए। न्यायालय द्वारा संबंधित वाहन चालकों पर कुल 80,000/- अर्थदंड अधिरोपित किया गया।वाहनों में नियम विरुद्ध बहुरंगी लाइट एवं बिना नंबर प्लेट के मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग पाए जाने पर कुल 20 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए ₹16,200/- समन शुल्क वसूल किया गया।शहर के भीतर सड़क किनारे एवं फुटपाथ पर दुकान लगाकर यातायात तथा आम नागरिकों के आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाले लगभग 58 दुकानदारों एवं मकान मालिकों को नोटिस जारी किए गए।संबंधितों को सड़क एवं फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त रखने तथा आम नागरिकों के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं करने के संबंध में सख्त हिदायत दी गई। कांकेर यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा आम नागरिकों के लिए सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रखी जाएगी।

————————

✍️ 05. एडीजी श्री विवेकानंद सिन्हा एवं आईजी   बद्रीनारायण मीना द्वारा पुलिस रक्षित केंद्र कांकेर में पुलिस आरोग्य केंद्र एवं कंप्यूटर लैब का किया गया शुभारंभ।

—बस्तर रेंज में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के साथ-साथ पुलिस बल की कार्यकुशलता, स्वास्थ्य, मानसिक सुदृढ़ता एवं मनोबल को बेहतर बनाने के उद्देश्य से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नक्सल, वित्त, योजना एवं प्रबंध श्री विवेकानंद सिन्हा (भापुसे) एवं पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज   बद्रीनारायण मीना (भापुसे) द्वारा पुलिस रक्षित केंद्र कांकेर में पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों के लिए पुलिस आरोग्य केंद्र एवं कंप्यूटर लैब का शुभारंभ किया गया। पुलिस आरोग्य केंद्र का उद्देश्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों तथा उनके परिवारजनों की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं का समयबद्ध निराकरण करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुगम एवं सुलभ बनाना है। पुलिसकर्मियों की ड्यूटी की प्रकृति, संवेदनशील क्षेत्रों में तैनाती एवं निरंतर मैदानी दायित्वों को दृष्टिगत रखते हुए उनके स्वास्थ्य की नियमित देखभाल को विशेष महत्व दिया जा रहा है।पुलिस आरोग्य केंद्र के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं से समन्वय स्थापित किया जाएगा। पुलिसकर्मियों को आधुनिक तकनीक एवं डिजिटल कार्यप्रणाली के अनुरूप दक्ष बनाने के उद्देश्य से कांकेर पुलिस द्वारा प्रोजेक्ट दक्ष संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को कंप्यूटर एवं डिजिटल तकनीक का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।पुलिस रक्षित केंद्र कांकेर में इसके लिए कंप्यूटर लैब की सुविधा विकसित की गई है। अब तक 222 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है।पुलिस रक्षित केंद्र कांकेर में पुलिस पुस्तकालय का शुभारंभ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अध्ययन संबंधी आवश्यकताओं एवं व्यावसायिक ज्ञानवर्धन को ध्यान में रखते हुए किया गया है।पुस्तकालय में विभागीय एवं प्रतियोगी परीक्षाओं, पुलिसिंग, कानून, आपराधिक विधि, सामान्य ज्ञान, समसामयिक विषयों सहित विभिन्न उपयोगी विषयों से संबंधित पुस्तकों एवं अध्ययन सामग्री की व्यवस्था की गई है।पुलिस पुस्तकालय के माध्यम से पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के साथ-साथ निरंतर अध्ययन, ज्ञानवर्धन एवं व्यावसायिक दक्षता के विकास के लिए उपयुक्त अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर विशेष जोरपुलिस बल के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन को भी प्राथमिकता दी जा रही है। पुलिस रक्षित केंद्र में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए नियमित रूप से योग एवं मेडिटेशन कराया जा रहा है।इसके अतिरिक्त मानसिक स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए मनोरोग चिकित्सा विशेषज्ञों के माध्यम से परामर्श एवं काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। अब तक 129 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की काउंसलिंग कराई जा चुकी है। पुलिस विभागीय कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत कल्याण को ध्यान में रखते हुए कांकेर पुलिस द्वारा प्रोजेक्ट करुणा संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत नशे की आदत से प्रभावित पुलिसकर्मियों को चिन्हांकित कर उन्हें आवश्यक परामर्श, उपचार एवं सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।पुलिस बल के स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, मनोबल, कार्यक्षमता एवं समग्र कल्याण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उपलब्ध कल्याणकारी सुविधाओं का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने तथा पुलिसकर्मियों की आवश्यकताओं के अनुरूप नवीन सुविधाओं के विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक   निखिल राखेचा (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक   आकाश श्रीश्रीमाल (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक   योगेश साहू, एसडीओपी   हरीश पाटिल, उप पुलिस अधीक्षक  विंकेश्वरी पिंदे, रक्षित निरीक्षक   गोविन्द वर्मा, रक्षित निरीक्षक   दीपक साव, थाना प्रभारी   जीतेन्द्र साहू सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

————————— 

✍️06. नक्सल प्रभावित रहे पहाड़ी तरांदुल में पहली बार पहुंची सोनोग्राफी सुविधा।

—कभी माओवादी गतिविधियों से प्रभावित और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र के रूप में पहचाने जाने वाले भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम तरांदुल में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की नई तस्वीर देखने को मिली। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा सेतु सह मेगा स्वास्थ्य शिविर में पहली बार इस पहाड़ी एवं सुदूर क्षेत्र में सोनोग्राफी मशीन पहुंचाकर गर्भवती महिलाओं की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई।जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार की अभिनव पहल के तहत आयोजित इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं को सीधे ग्रामीणों तक पहुंचाया गया। प्रशासन के अनुसार, राज्य में पहाड़ी एवं इस तरह के सुदूर अंचल में सोनोग्राफी मशीन पहुंचाकर मौके पर जांच की सुविधा उपलब्ध कराने की यह एक महत्वपूर्ण एवं अभिनव पहल है। इससे उन गर्भवती महिलाओं को विशेष राहत मिली, जिन्हें पहले सोनोग्राफी के लिए दूरस्थ स्वास्थ्य केंद्रों या जिला मुख्यालय तक जाना पड़ता था।शिविर में आसपास के विभिन्न गांवों से पहुंची 25 गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी एवं स्वास्थ्य जांच की गई। पहाड़ों और दुर्गम रास्तों के बीच बसे गांव में ही यह सुविधा मिलने से महिलाओं और उनके परिजनों को लंबी दूरी तय करने की परेशानी से राहत मिली।नक्सल गतिविधियों के लंबे दौर के कारण कभी जहां शासकीय सेवाओं की पहुंच एक बड़ी चुनौती थी, वहीं नक्सल उन्मूलन के बाद तरांदुल में पहली बार इतने बड़े स्तर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन क्षेत्र में बदलती परिस्थितियों और विकास की नई तस्वीर को सामने लाता है। जहां कभी सुरक्षा और पहुंच सबसे बड़ी चुनौती थी, वहां अब विशेषज्ञ चिकित्सक और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं सीधे ग्रामीणों तक पहुंच रही हैं। मेगा स्वास्थ्य शिविर में 571 से अधिक लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। जरूरतमंदों को नि:शुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। शिविर में 76 लोगों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन, 162 लोगों की एनसीडी जांच तथा 42 दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए गए। वहीं 90 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया और जांच के बाद 32 लोगों को नि:शुल्क चश्मे प्रदान किए गए।शिविर में स्त्री रोग, मेडिसिन, हड्डी रोग, शिशु रोग, नाक-कान-गला, मुख रोग और नेत्र रोग सहित विभिन्न विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध रहीं। ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श, जांच, दवाइयां और विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला।तरांदुल में आयोजित यह शिविर केवल एक स्वास्थ्य शिविर नहीं, बल्कि दुर्गम क्षेत्रों तक शासन की पहुंच और जनसेवा के संकल्प का जीवंत उदाहरण बना। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जिला प्रशासन का प्रयास है कि भौगोलिक दूरी, दुर्गमता या अतीत की चुनौतियां किसी भी ग्रामीण के लिए शासकीय स्वास्थ्य सेवाओं में बाधा न बनें।कलेक्टर   कुंदन कुमार की इस अभिनव पहल से तरांदुल जैसे सुदूर पहाड़ी क्षेत्र में “सेवा वहीं, जहां जरूरत” की भावना को साकार किया गया। गांव में ही सोनोग्राफी जैसी विशेषज्ञ सुविधा उपलब्ध होना ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच के साथ-साथ क्षेत्र में विकास और विश्वास की मजबूत होती तस्वीर का प्रतीक बना।

 ————————

✍️07.कन्हारपुरी में आयोजित रामसत्ता कार्यक्रम में शामिल हुए कांकेर विधायक आशा राम नेताम।

—आज ग्राम कन्हारपुरी में आयोजित रामसत्ता कार्यक्रम में कांकेर विधायक आशा राम नेताम शामिल हुए। उन्होंने मंच से कहा- प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि उनकी कृपा सदैव सभी पर बनी रहे और उनके आशीर्वाद से हर परिवार में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का वास हो। साथ ही, समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, सद्भाव एवं एकता निरंतर मजबूत होती रहे। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी आस्था, संस्कार और सनातन परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ-साथ समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं। इस पावन आयोजन के लिए समस्त आयोजकों, श्रद्धालुजनों एवं ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 

————————

✍️08. गत 03 दिनों से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले बस चालकों, शराब सेवन कर वाहन चलाने एवं सड़क/फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई। 

—निखिल राखेचा, पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशानुसार एवं श्री योगेश साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर के मार्गदर्शन में, श्री दीपक साव, रक्षित निरीक्षक एवं यातायात प्रभारी कांकेर के नेतृत्व में यातायात टीम द्वारा विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान बसों में प्रेशर हॉर्न का उपयोग, तेज गति एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाने सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 30 से अधिक बसों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ₹ 61,800/- समन शुल्क वसूल किया गया। साथ ही शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 08 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने पर 80000 रूपये अर्थदंड से दंडित किया गया। इसी प्रकार वाहनों में बहुरंगी लाइट एवं बिना नंबर प्लेट के मॉडिफाइड साइलेंसर संचालन पाए जाने पर कुल 20 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ₹16,200/- समन शुल्क वसूल किया गया। इसके साथ ही शहर के भीतर सड़क किनारे एवं फुटपाथ पर दुकान लगाकर यातायात एवं आम नागरिकों के आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाले लगभग 23 दुकानदारों और मकान मालिकों को नोटिस जारी किए गए। दुकानदारों को सड़क एवं फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त रखने तथा आम नागरिकों के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई।

    ————————— 

✍️09.  

— 

  ———————–

✍️ 10.  —  

————————

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

————————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏

————————

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 03 अक्टूबर 2026 शनिवार

———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 03  अक्टूबर  2026 शनिवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- विज्ञापन ———————- विज्ञापन ———————- ✍️ 01. सेवा संकल्प अभियान के तहत कोयलीबेड़ा में जिला…

आज की टॉप 10 खबर 02 अक्टूबर 2026 शुक्रवार

———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 02  अक्टूबर  2026 शुक्रवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- विज्ञापन ———————- विज्ञापन ———————- ✍️ 01. चारामा में भानुप्रतापपुर विधायक की उपस्थिति में गांधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *