——————–
विज्ञापन

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
14 नवम्बर 2026 शनिवार
✍️मनोज जायसवाल
———————-
✍️ 01. पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भोपेश नेताम सहित क्षेत्र के सैकडों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रवेश किया।

—आज नरहरपुर में आयोजित कांग्रेस द्वारा स्मार्ट मीटर के विरोध में विशाल रैली व आमसभा में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। भानुप्रतापपुर विधानसभा की लोकप्रिय विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी के साथ ही कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता इस प्रदर्शन में शामिल हुए। आने वाले समय में नगर पंचायत नरहरपुर का चुनाव है‚और आज की सभा में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भापेश नेताम सहित सैकडों लोगों ने कांग्रेस पार्टी प्रवेश कर दामन थाम लिया है। मंच पर प्रमुख रूप से धमतरी विधायक ओंकार साहू‚ सिहावा विधायक अम्बिका मरकाम सहित राजेश तिवारी पूर्व विधायक संत राम नेताम‚ शंकर ध्रुवा‚ जिलाध्यक्ष बसंत यादव उपस्थित रहे।
———————-
✍️ 02.जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेला प्रतियोगिता।

—जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेला का आयोजन कांकेर जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार निषाद एवं डीएमसी नवनीत पटेल के दिशा निर्देश में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कांकेर में आयोजित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ जिला नोडल अधिकारी पुष्पांजलि ठाकुर , डाइट कांकेर सहायक प्राध्यापक दिनेश साहू और सत्यनारायण सिंह, व्याख्याता जनक सिन्हा द्वारा मां सरस्वती की छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। विज्ञान मेला प्रतियोगिता में 5 विकासखंड कांकेर, चारामा, नरहरपुर , भानुप्रतापपुर और कोयलीबेड़ा से 116 प्रतिभागी पंजीकृत हुए । कार्यक्रम की जिला नोडल अधिकारी पुष्पांजलि ठाकुर द्वारा विज्ञान मेला की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रतियोगिता में दिए गए विभिन्न 7 बिंदुओं पर ही विभिन्न विधाएं मॉडल प्रदर्शनी, टीम और एकल प्रोजेक्ट, शिक्षक टी एल एम, विज्ञान नाटिका, विज्ञान प्रश्नमंच, शिक्षक संगोष्ठी, विज्ञान क्लब सम्मिलित है। इस प्रकार विभिन्न विधाओं में प्रतिभागी शैलेन्द्र कुमार कुमेटी और बीरेश कुमार हाई स्कूल ईरादाह, नागेश पटेल शा उ मा वि मुरडोंगरी,अंबालिका यादव, गीतिका गावड़े,हेमिन पोटाई, संजना बघेल,रेशमा कोड़ोपी शा उ मा वि आतुरगांव, सोनिया नायक शा उ मा वि कन्हारपुरी,रोहन निषाद शा उ मा वि बागोडार, मयंक हिड़को शा उ मा वि सिंगारभाट, युवांशु हिरवानी शा उ मा वि धनेलीकन्हार, एकलव्य साहू एवं साथी शा उ मा वि कोकपुर,डॉली बंजारे,होमन सिन्हा, भास्कर दिवान और निकुंज नेताम सेजेस हल्बा, आर्यन कुमार कोर्राम और एनेशवरी साहू शा उ मा वि तेलगरा, खिलेश कुमार साहू और विवेक कुमार निषाद माध्यमिक शाला मैनपुर, रोहणी मरकाम हाई स्कूल मैनपुर,नितेश यादव हाई स्कूल कर्राजैसा, नीलम साहू,प्रीति मंडावी,रोशन शा उ मा वि अभनपुर, वीर नारायण नेताम शा उ मा वि सुरही, नमन,नवनीत पीएमश्री सेजेस हिन्दी मा.नरहरपुर, गुंजन कुमार, टिंकल तारम शा उ मा वि सेलेगांव,अद्वैत नागरिया सेजेस भानुप्रतापपुर, वीरेश मिस्त्री सनराइज स्कूल पखांजूर जिला स्तरीय प्रतियोगिता से जोन स्तरीय के लिए चयनित हुए । शिक्षक टी एल एम में जयंत कुमार साहू, पुष्पेंद्र साहू,नलिनी साहू, तथा शिक्षक संगोष्ठी में जी आर साहू, मिताली नायक चयनित हुए। कार्यक्रम में निर्णायकगण व्याख्याता बृजलाल साहू, रुखमणि छाटा, कीर्ति सागर पटेल,अफजल अली, लखन साहू, विवेक कुमार सहारे, लक्ष्मी डड़सेना थे । पंजीयन एवं परिणाम प्रभारी ओमप्रकाश डड़सेना,अशोक नेताम, पूनम नेताम, श्वेता रामटेके थे। विधावार मॉडल एवं मंच व्यवस्था प्रभारी चन्द्र शेखर महलवार,दिनेश सिन्हा, सरोजनी कृषान , कविता नेताम, दिनेश वर्मा थे। कार्यक्रम का संचालन आर बी दादरा द्वारा किया गया। इस अवसर पर डाइट व्याख्याता डेमिन साहू ,कार्यक्रम व्यवस्थापक विनोद राजपूत बच्चों के प्रभारी शिक्षक अलका श्रीवास्तव,अभिजीत मंडल,चन्द्रहास सिन्हा,हेमेश्वरी सिन्हा,इप्सिता दास,मनीषा साहू, अलेक जैन, आदि उपस्थित थे । जोन स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित सभी बच्चों को प्राचार्य गण हरीश कुमार साहू,जी आर गुरुवर, संजीत श्रीवास्तव, अमित सक्सेना, समग्र शिक्षा विभाग उमेश चंद्राकर, दिनेश देवांगन, मनीषा साहू, आदि ने बधाईयां एवं शुभकामनाएं दी।
———————
✍️ 03. जिले की सभी ग्राम पंचायतों एवं आश्रित ग्रामों में 12 से 20 नवम्बर तक होगा ग्राम सभा का आयोजन।
— छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 में निहित प्रावधानों के तहत जिले की सभी ग्राम पंचायतों एवं उनके आश्रित ग्रामों में 12 नवम्बर से 20 नवम्बर 2026 तक ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभा के सुव्यवस्थित संचालन के लिए सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके लिए पीठासीन अधिकारियों की नियुक्ति करते हुए ग्राम सभा आयोजन की समय-सारणी भी जारी कर दी गई है। निर्देशानुसार एक ही तिथि में किसी ग्राम पंचायत के एक से अधिक ग्रामों में ग्राम सभा का आयोजन नहीं किया जाएगा, ताकि प्रत्येक ग्राम में निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ग्राम सभा की कार्यवाही सुचारू रूप से संपन्न हो सके। प्रभारी कलेक्टर श्री हरेश मंडावी ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को जिले की समस्त ग्राम पंचायतों एवं उनके आश्रित ग्रामों में ग्राम सभा का आयोजन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ग्राम पंचायतों के पदाधिकारियों सहित ग्रामीणों से ग्राम सभा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है।
———————-
✍️ 04.धान खरीदी की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे प्रभारी कलेक्टर हरेश मंडावी। तीन खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण ।

— जिले में 15 नवंबर से प्रारंभ होने जा रही समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर जिला प्रशासन द्वारा समुचित तैयारियां की गई हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं प्रभारी कलेक्टर हरेश मंडावी तथा अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे ने आज जिले के विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कांकेर विकासखण्ड के नवीन धान खरीदी केन्द्र आतुरगांव सहित तेलावट एवं नाथियानवागांव धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया और खरीदी प्रारंभ होने से पूर्व की गई तैयारियों की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केन्द्रों में साफ-सफाई, धान रखने के लिए डेनेज की व्यवस्था, बारदाना की उपलब्धता तथा तौल के लिए आवश्यक उपकरणों का अवलोकन किया। केन्द्रों में इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र, कांटा-बांट, बायोमेट्रिक डिवाइस एवं नमी मापक यंत्र की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही पारदर्शी धान खरीदी सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। सभी खरीदी केन्द्रों में कम्प्यूटर एवं प्रिंटर की व्यवस्था भी की गई है। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि नवीन धान खरीदी केन्द्र आतुरगांव में 784 किसान, तेलावट केन्द्र में 612 किसान तथा नाथियानवागांव केन्द्र में 1,012 किसान पंजीकृत हैं। प्रभारी कलेक्टर श्री मंडावी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि धान खरीदी प्रारंभ होने से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं, ताकि किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने किसानों की सुविधा, छाया-पानी की व्यवस्था, व्यवस्थित तौल तथा खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने को कहा। निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग के उप संचालक जितेन्द्र कोमरा, खाद्य अधिकारी श्रीमती शांति ध्रुव, जिला विपणन अधिकारी तामेश सिंह नागवंशी, वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक महेश मरकाम, नोडल अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक डी.एल. देवांगन सहित मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।
——————-
✍️ 05. धान खरीदी 15 नवंबर से। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के संबंध में प्रभारी कलेक्टर श्री हरेश मण्डावी ने ली प्रेस वार्ता। कृषक उन्नति योजना अंतर्गत किसानों को मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रूपए आदान सहायता । जिले के 163 उपार्जन केंद्रों में खरीदी की सभी तैयारियां पूर्ण, 79 केंद्रों में अब तक 195 टोकन जारी ।
—जिला पंचायत सीईओ एवं प्रभारी कलेक्टर श्री हरेश मंडावी ने आज प्रेसवार्ता लेकर खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में 15 नवम्बर से शुरू हो रहे समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 15 नवंबर 2026 से धान खरीदी प्रारंभ हो जाएगी, जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सम्पूर्ण तैयारी कर ली गई है। धान खरीदी के लिए जिले में 163 धान उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं, इनमें 14 नए धान खरीदी केन्द्र भी शामिल हैं। इसके अलावा किसानों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए 04 उप केन्द्र भी स्थापित किए गए है, इसमें भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम बांसला, दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के ग्राम महेन्द्रपुर एवं कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के ग्राम रेंगावाही तथा ढोरकट्टा में उप केन्द्र स्थापित किया गया है।
प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान खरीदी का प्रावधान है, बोए गए वास्तविक रकबा एवं उपज के आधार पर किसानों के धान क्रय किए जाएंगे। राज्य शासन द्वारा धान के लिए 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर निर्धारित किए गए है, जिसमें समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना की सहायता राशि भी शामिल हैं। शासन द्वारा धान खरीदी के लिए समर्थन मूल्य घोषित किया गया है। धान कामन का समर्थन मूल्य 2,441 रुपए प्रति क्विंटल तथा धान ग्रेड ‘ए’ का समर्थन मूल्य 2,461 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। शासन द्वारा घोषित कृषक उन्नति योजना के अनुसार यदि कोई किसान प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचता है तो भी उसे सत्यापित पात्र रकबे के आधार पर पूरी निर्धारित आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
जिले में 01 लाख से अधिक पंजीकृत किसान
बताया गया कि जिले में 01 लाख 03 हजार 576 किसानों द्वारा धान विक्रय के लिए पंजीकृत कराया गया है। इस वर्ष 2026-27 में 03 हजार 268 नए किसानों ने धान विक्रय के लिए पंजीयन कराया है। पंजीकृत किसानों में 39 हजार 414 लघु सीमांत, 60 हजार 30 लघु तथा 04 हजार 132 दीर्घ कृषक शामिल हैं।
79 उपार्जन केंद्रों में अब तक 195 टोकन जारी
धान विक्रय के लिए किसानों को 10 नवंबर से टोकन जारी किए जा रहे हैं। टोकन व्यवस्था के तहत 70 प्रतिशत टोकन तुहर टोकन मोबाइल ऐप के माध्यम से तथा 30 प्रतिशत टोकन संबंधित समितियों के माध्यम से जारी किए जा रहे हैं। अब तक की स्थिति में जिले के 79 उपार्जन केंद्रों में कुल 195 टोकन जारी किए जा चुके हैं, जिनके माध्यम से 8 हजार 155 क्विंटल धान की खरीदी किया जाएगा। सुचारू रूप से धान खरीदी के लिए सभी खरीदी केंद्रों के कर्मचारियों, कंप्यूटर ऑपरेटरों एवं निगरानी दलों को आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है।
बारदाना सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित
जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। खरीदी के लिए अनुमानित 28 हजार 920 गठान बारदाने की आवश्यकता होगी, जिसमें 50 प्रतिशत नया एवं 50 प्रतिशत पुराना बारदाना शामिल है। वर्तमान में केंद्रों में 7 हजार 239 गठान नया तथा 8 हजार 126 गठान पुराना बारदाना उपलब्ध है। सभी केंद्रों पर बारदाने, तौल व्यवस्था, नमी परीक्षण, धान के सुरक्षित भंडारण के साथ ही किसानों के लिए पेयजल एवं बैठने की आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
8 उड़न दस्ते और 26 चेक पोस्ट से होगी निगरानी
धान खरीदी व्यवस्था के सुचारु संचालन एवं अवैध धान परिवहन की रोकथाम के लिए जिले में 8 उड़न दस्ते गठित किए गए हैं, जिनमें 7 ब्लॉक स्तरीय एवं एक जिला स्तरीय दल शामिल है। अवैध धान परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिले में 26 चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं। जिला स्तर पर कंट्रोल रूम तथा उपार्जन केंद्र स्तर पर निगरानी समितियों का गठन किया गया है। एसडीएम, तहसीलदार एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा खरीदी व्यवस्था की सतत निगरानी की जाएगी।
पात्र किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 की आदान सहायता
छत्तीसगढ़ शासन ने कृषक उन्नति योजना के तहत खरीफ वर्ष 2026 के पात्र धान उत्पादक किसानों को 13 हजार 839 रुपए प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता देने का निर्णय लिया है। योजना की विशेषता यह है कि पात्र किसान द्वारा प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान विक्रय करने पर भी सत्यापित पात्र रकबे के आधार पर उसे निर्धारित आदान सहायता की पूरी राशि मिलेगी। उदाहरण के लिए, यदि कोई पात्र किसान एक एकड़ में धान की खेती करता है और वह केवल 15 क्विंटल धान बेचता है, तब भी उसे एक एकड़ के लिए 13 हजार 839 रुपए की आदान सहायता प्रदान की जाएगी। इससे विशेष रूप से कम उत्पादन वाले क्षेत्रों के किसानों के साथ ही लघु एवं सीमांत किसानों को लाभ मिलेगा।
योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों का एग्रीस्टैक में पंजीयन तथा बोए गए धान के रकबे का डिजिटल क्रॉप सर्वे के माध्यम से सत्यापन आवश्यक है। जिन क्षेत्रों में डिजिटल क्रॉप सर्वे के आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं, वहां शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर की अनुमति से गिरदावरी के आधार पर रकबे का सत्यापन किया जा सकेगा। पात्र किसानों को आदान सहायता की राशि उनके आधार से लिंक बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाएगी। सीईओ हरेश मंडावी ने जिले के किसानों से अपील की कि वे निर्धारित टोकन के अनुसार साफ-सुथरा एवं एफएक्यू गुणवत्ता का धान लेकर उपार्जन केंद्रों में पहुंचें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे, कृषि विभाग के उप संचालक जितेन्द्र कोमरा, खाद्य अधिकारी श्रीमती शांति ध्रुव, जिला विपणन अधिकारी तामेश सिंह नागवंशी, वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक महेश मरकाम, नोडल अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक डीएल देवांगन सहित मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।
——————-
✍️06. बाल दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई।

— सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़पिछवाड़ी कांकेर में बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रदीप दत्त राय एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य भूपेंद्र तिवारी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय की वरिष्ठ आचार्य श्रीमती रेणुका जैन ने कहा कि बच्चों के प्रति नेहरू की भावनाएं अत्यंत संवेदनशील थी। उनका कहना था कि जब बच्चों की भावनाओं का हम सम्मान करेंगे और उन्हें भावी राष्ट्र के कर्णधार के रूप में प्रस्तुत करेंगे तभी देश के भावी कल को सही दिशा मिल पायेगी। बच्चों में देश भक्ति का भाव लाने हमे प्रयास करना होगा, ताकि देश का भावी कल उज्जवल हो सके। विभिन्न आयोजित प्रतियोगिताओं में कुर्सी दौड़ा, बोतल दौड़, फुग्गा फुलाओ, मोमबत्ती जलाओ आदि सम्मिलित थे। इस अवसर पर आनंद मेला के तहत अनेक स्वादिष्ट व्यंजन रखे गये थे, जिसका भैया बहनो ने आनंद लिया। कुर्सी दौड़ में प्रथम गुंजित यादव, बोतल दौड़ में प्रथम टेकेन्द्र रहे।फुग्गा फुलाओ में विद्या व कुंजल देवांगन प्रथम रहे। मोमबत्ती जलाओ में प्रथम कुंजल देवांगन व शेष जैन रहे।सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य जीवन गंगबेर ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य गण व भैया बहन उपस्थित थे।
————————
✍️07. मोडिफाईड साईलेंसर लगे वाहनों एवं शराब पीकर गाडी चलाने वालों पर यातायात पुलिस की लगातार कार्रवाई।

—जिला मुख्यालय कांकेर सहित पूरे जिले भर में यातायात पुलिस द्वारा सख्ती से मॉडिफाइड साइलेंसर और शराब सेवन कर ओवरस्पीड चलने वाले बाइकर्स पर शहर मे कार्यवाही जारी है। विगत महीनों से खास कर मोडिफाईड साईलेंसर लगे बुलेट वाहनों पर कई कार्रवाईयां यातायात पुलिस द्वारा किया गया है। इसी का परिणाम है कि अब मोडिफाईड साईलेंसर वाले बुलेट वाहन की संख्या कम ही दिखायी दे रही है। इसे लेकर आम लोगों में भी खुशी है कि इस प्रकार के साईलेंसर लगी गाडियों की वजह से लोगों की एकाग्रता भंग,तनाव जैसी समस्याएं आती है। यातायात निरीक्षक दीपक साव का कहना है कि मोडिफाईड साईलेंसर लगे वाहनों पर आगे भी इसी तरह लगातार कार्रवाई जारी रहेगी, इसके साथ शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर भी सख्ती की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में यदि कोई मोडिफाईड साईलेंसर वाले वाहन चल भी रहे होंगे तो जिला मुख्यालय की ओर कार्रवाई की डर से नहीं आ रहे हैं। आज कांकेर नगर के प्रमुख ज्ञानी चौक‚ सेंट माईकल स्कूल गोविंदपुर सहित अन्य जगहों पर कार्रवाई की गई।
————————
✍️08.
—
———————–
✍️09.
————————
✍️
10.
————————
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
————————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
————————






