आज की टॉप 10 खबर 13 नवम्बर 2026 शुक्रवार

——————–

संपादकीय—

मीनाक्षी शेषाद्रि (अभिनेत्री)

आज 13 नवंबर को जन्मदिवस पर सादर ….
 —हिन्दी सिनेमा की जानीमानी दिलकश अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि की आज जन्म दिवस है। घातक‚हीरो‚दामिनी‚गंगा जमुना सरस्वती‚नाचे नागिन गली गली‚बीस साल बाद‚औरत तेरी यही कहानी जैसी बेहद सफल फिल्मों ने समुचे दर्शकों को खुब लुभाया है।17 साल की कम उम्र में ही आपने मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। अमिताभ बच्चन से लेकर विनोद खन्ना, ऋषि कपूर, अनिल कपूर जैसे बड़े फिल्म स्टार्स उनके हीरो रहे। मुलतः तमिलनाडू की वर्तमान झारखंड प्रांत के सिंदरी शहर में 13 नवंबर 1959 को अापका जन्म हुआ था। 70‚80 के दशक में मीनाक्षी जी के कई फिल्म खुब चले। फिल्मी दुनिया में स्थापित हो चुकी मीनाक्षी ने बैंकर हरीश मैसूर से शादी की और फिल्मी दुनिया को अलविदा कहकर अपने पति के साथ अमेरिका के टेक्सास शहर में जाकर बस गईं। उनके दो बच्चे भी हैं जिनमें एक बेटा और एक बेटी है। बेटे का नाम संजोग और बेटी का नाम केंद्र है। कला एकाएक नहीं छुट सकता। बताया जाता है कि वह टेक्सास में रहकर कत्थक और क्लासिकल डांस सिखाती हैं। टेक्सास में रहने वाले भारतीयों के बीच वह बहुत मशहूर हैं।

✍️मनोज जायसवाल

——————–

विज्ञापन

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….

13 नवम्बर  2026 शुक्रवार

✍️मनोज जायसवाल

———————-

✍️ 01. कांकेर विधायक आशा राम नेताम ने छठ पर्व पर तैयारिों का जायजा लिया।

 

फोटो—कांकेर नगर के तालाब में छठ पर्व की तैयारियों का जायजा लेते विधायक।

—आगामी छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए तालाब एवं घाटों की साफ-सफाई तथा आवश्यक व्यवस्थाओं का आज कांकेर विधायक आशा राम नेताम ने जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ पूजा से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएँ, ताकि व्रतधारियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। विधायक के आदेश को लेकर छठ व्रतियों में खुशी व्याप्त है।

———————-

✍️ 02.पेंशनरों को घर बैठे डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की सुविधा। बैंकों को अभियान के सफल क्रियान्वयन के निर्देश।

— पेंशनरों को जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की प्रक्रिया को और अधिक सरल, पारदर्शी एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से फेस ऑथेन्टिकेशन तकनीक पर आधारित डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 जारी किया गया है। जिसके माध्यम से पेंशनर बिना किसी कठिनाई के अपने मोबाइल फोन अथवा कम्प्यूटर के माध्यम से घर बैठे ही जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला कोषालय अधिकारी कांकेर द्वारा जिले के सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया गया है कि वे पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जाए।

———————

✍️ 03. कृषि महाविद्यालय के छात्र द्रोण कांगे का राष्ट्रीय साहसिक शिविर के लिए चयन, धर्मशाला में लेंगे प्रशिक्षण।

 

— कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कांकेर के लिए गौरव की बात है कि महाविद्यालय में तृतीय वर्ष में अध्ययनरत राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवक द्रोण कांगे, पिता श्री रामचंद्र कांगे का वर्ष 2026-27 के राष्ट्रीय साहसिक शिविर के लिए चयन हुआ है। उनका चयन विश्वविद्यालय स्तर पर किया गया है। राष्ट्रीय साहसिक शिविर का आयोजन हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान के साहसिक केंद्र में 18 से 27 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। दस दिवसीय इस शिविर में प्रतिभागियों को पर्वतारोहण, ट्रैकिंग सहित विभिन्न साहसिक गतिविधियों का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। द्रोण कांगे की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. आदिकान्त प्रधान एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिल दिव्य ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

———————-

✍️ 04.आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत।

— कलेक्टर  कुन्दन कुमार ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 में दिए गए अधिकारों का प्रयोग करते हुए मधुमक्खी काटने से मृत्यु होने के प्रकरण में मृतक के आश्रित के लिए चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। चारामा निवासी 62 वर्षीय प्रीतराम मरकाम की मधुमक्खी काटने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती अंकलहिन के लिए चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है। स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान तहसीलदार चारामा द्वारा हितग्राही के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा।

——————-

✍️ 05.  पीएम जनमन योजना से कमार जनजाति के जीवन में आई नई रोशनी, विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार। नरहरपुर विकासखण्ड के 13 गांवों के परिवारों को मिल रही बुनियादी सुविधाएं, 22 पक्के आवास पूर्ण।

 — केंद्र एवं राज्य शासन की प्राथमिकता वाली पीएम जनमन योजना (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान) से कांकेर जिले के नरहरपुर विकासखण्ड के विशेष पिछड़ी कमार जनजाति परिवारों के जीवन में बदलाव की नई तस्वीर उभर रही है। कभी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जीवनयापन करने वाले इन परिवारों तक अब पक्के आवास, स्वच्छ पेयजल, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य और संचार जैसी सुविधाएं पहुंच रही हैं। शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़कर कमार जनजाति के परिवार विकास की मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं तथा बेहतर और सम्मानजनक जीवन की ओर आगे बढ़ रहे हैं।
नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम मावलीपारा, बिहावापारा, मारवाड़ी, धनोरा, सांईमुण्डा, मुसुरपुट्टा, दुधावा, बासनवाही, गंवरसिल्ली, भैंसमुण्डी, दलदली, बादल और डोमपदर सहित 13 ग्रामों में कमार जनजाति के 79 परिवार निवासरत हैं, जिनकी कुल जनसंख्या 304 है। पहले इन परिवारों की आजीविका मुख्य रूप से बांस शिल्प और मजदूरी पर निर्भर थी। सीमित संसाधनों और बुनियादी सुविधाओं के अभाव के बीच जीवनयापन करने वाले इन परिवारों को अब पीएम जनमन मिशन के माध्यम से आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
पक्के आवास से साकार हो रहा सुरक्षित घर का सपना
पीएम जनमन योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत अब तक 22 पक्के आवास पूर्ण किए जा चुके हैं। इससे कमार जनजातीय परिवारों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास उपलब्ध हुआ है। योजना से लाभान्वित होने वालों में ग्राम भैंसमुण्डी के इतवारूराम शोरी, मुसुरपुट्टा के पनकूराम मरकाम, सरजूराम मरकाम, प्रभुराम मरकाम, राजमन, राधुराम एवं सगराम शोरी, डोमपदर के मुकेश कुमार नेताम, दलदली की कमलाबाई कमार, भीमाडीह की सोनईबाई शोरी, मावलीपारा की देवलीबाई नेताम, मोतीलाल नेताम, लखनराम नेताम एवं अंजोरसिंह मरकाम, सांईमुण्डा के नवलसिंह शोरी, दुकाल नेताम एवं झनकीन नेताम, भीमाडीह के काशीराम मरकाम, सुकमन मरकाम एवं प्रेमबाई शोरी तथा बादल के देवेन सिंह कुंजाम एवं रेवती बाई शामिल हैं।
सड़क, बिजली, पेयजल और संचार सुविधाओं का विस्तार
कमार जनजातीय बाहुल्य इन गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया गया है। नल-जल योजना के माध्यम से घरों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाया जा रहा है। वहीं, सड़क निर्माण से गांवों की संपर्क व्यवस्था मजबूत हुई है। दलदली से कमारपारा दलदली, भीमापारा से बासनवाही के बाजारपारा, मावलीपारा के आवासपारा से कमारपारा तथा गंवरसिल्ली से गंवरसिल्ली खासपारा तक सड़क निर्माण कराया गया है। सभी ग्रामों में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं, जिससे बच्चों और महिलाओं को आंगनबाड़ी सेवाओं का लाभ मिल रहा है। वन धन केंद्र सरोना एवं नरहरपुर से सभी 13 बसाहटें नजदीक हैं, जिससे जनजातीय परिवारों को वन आधारित आजीविका गतिविधियों से जुड़ने की सुविधा मिल रही है। सभी गांवों का विद्युतीकरण किया जा चुका है तथा मोबाइल टॉवर नेटवर्क की उपलब्धता से ये बसाहटें संचार सुविधा से भी जुड़ गई हैं। इसके अलावा स्वच्छ पेयजल और मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।
शासकीय योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम
विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) के परिवारों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए 09 केंद्रीय मंत्रालयों के समन्वय से 11 प्रमुख गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसके माध्यम से पात्र परिवारों तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। कमार जनजाति के सदस्यों को आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जनधन बैंक खाते, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड एवं जाति प्रमाण पत्र जैसी आवश्यक सुविधाओं से जोड़ा गया है। कमार जनजातीय परिवारों के 28 युवाओं को सरकारी नौकरी भी प्रदान की गई है।
पीएम जनमन योजना के माध्यम से कमार जनजातीय परिवारों को आवास, सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, संचार और सामाजिक सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने के साथ उनकी आजीविका को सशक्त बनाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। शासन की इन योजनाओं से अब दूरस्थ बसाहटों तक विकास की सुविधाएं पहुंच रही हैं। इससे विशेष पिछड़ी कमार जनजाति के परिवारों के जीवन स्तर में सुधार के साथ उनके लिए आत्मनिर्भरता और बेहतर भविष्य की नई संभावनाएं भी विकसित हो रही हैं।

 ——————-

✍️06. कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपए बैंक खाते में होगा भुगतान। धान का पूरा निर्धारित मात्रा में विक्रय करना अनिवार्य नहीं, डिजिटल क्रॉप सर्वे में सत्यापित रकबे के आधार पर मिलेगी आदान सहायता राशि ।

—छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत धान उत्पादक किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये की आदान सहायता राशि प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के किसानों की आय में वृद्धि करना, कृषि लागत कम करना तथा उनके सामाजिक एवं आर्थिक स्तर में सुधार लाना है।
योजना का लाभ उन किसानों को मिलेगा, जिन्होंने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान विक्रय के लिए पंजीयन कराया है, एग्रीस्टैक में पंजीकृत हैं तथा उनके द्वारा बोए गए धान के रकबे का डिजिटल क्रॉप सर्वे किया जा चुका है। धान बीज उत्पादन में भाग लेने वाले किसान भी योजना के लिए पात्र होंगे। हालांकि, पंजीकृत ट्रस्ट, मंडल, प्राइवेट लिमिटेड कंपनी एवं शाला विकास समिति जैसी संस्थाओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा। अनुदान राशि का भुगतान कृषि भूमि सीलिंग कानून के प्रावधानों के अधीन किया जाएगा। योजना के तहत किसानों को उनके द्वारा बोए गए धान के डिजिटल क्रॉप सर्वे में सत्यापित रकबे के आधार पर सहायता राशि दी जाएगी। उदाहरण के तौर पर यदि किसी किसान ने 2.5 एकड़ में धान की खेती की है और पूरे रकबे का डिजिटल क्रॉप सर्वे हो चुका है, तो उसे प्रति एकड़ 13,839 रुपये की दर से कुल 34,597.50 रुपये की सहायता राशि मिलेगी। किसान द्वारा धान की निर्धारित मात्रा का पूरा विक्रय करना अनिवार्य नहीं है। कम मात्रा में धान विक्रय करने पर भी सत्यापित रकबे के अनुसार सहायता राशि की पात्रता रहेगी। कृषक उन्नति योजना का लाभ लेने के लिए एग्रीस्टैक में पंजीयन अनिवार्य है। धान विक्रय के लिए टोकन जारी कराते समय कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत आदान सहायता राशि प्राप्त करने हेतु निर्धारित प्रारूप में आवेदन करना भी आवश्यक है। जिन क्षेत्रों में डिजिटल क्रॉप सर्वे का डाटा उपलब्ध नहीं है, वहां कलेक्टर की अनुमति से गिरदावरी के आधार पर सत्यापित रकबे के अनुसार सहायता राशि प्रदान की जा सकेगी। योजना की राशि किसानों के आधार लिंक बैंक खाते में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से जमा की जाएगी।
किसान समय पर पूरी करें आवश्यक प्रक्रिया
कृषक उन्नति योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसान एग्रीस्टैक में अपना पंजीयन सुनिश्चित करें तथा धान विक्रय के समय निर्धारित प्रारूप में आवेदन अवश्य करें। किसान भाई ध्यान रखें कि धान की पूरी निर्धारित मात्रा बेचना जरूरी नहीं है। डिजिटल क्रॉप सर्वे में सत्यापित धान के रकबे के आधार पर प्रति एकड़ 13,839 रुपये की आदान सहायता राशि प्राप्त हो सकती है। इसलिए समय पर पंजीयन एवं आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर योजना का लाभ उठाएं।

————————

✍️07. साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे म्यूल बैंक खातों के विरुद्ध कांकेर पुलिस की कार्रवाई, दो खाताधारक गिरफ्तार। बैंक ऑफ बड़ौदा के खातों का उपयोग साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने एवं स्थानांतरित करने में किए जाने का मामला। देश के 11 स्थानों से संबंधित साइबर शिकायतों में उक्त बैंक खातों का नाम आया सामने। लगभग ₹3 करोड़ 37 लाख 50 हजार की साइबर ठगी संबंधी शिकायतें दर्ज, खातों में ₹67,850 की राशि होल्ड।

—पुलिस जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि—भारत सरकार, गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल एवं पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के परिपालन में साइबर सेल कांकेर से प्राप्त पत्र के आधार पर थाना भानुप्रतापपुर पुलिस द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा के संबंधित बैंक खातों की जांच की गई। जांच के दौरान पाया गया कि उक्त बैंक खातों का उपयोग देश के विभिन्न राज्यों में दर्ज साइबर ठगी की शिकायतों से संबंधित रकम प्राप्त करने एवं अन्य खातों में स्थानांतरित करने के लिए किया गया था। जांच में संबंधित खातों को लेयर-01 म्यूल बैंक खाते के रूप में चिन्हित किया गया। उक्त बैंक खातों के विरुद्ध बिहार, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र एवं तेलंगाना सहित विभिन्न राज्यों से कुल 11 साइबर शिकायतें संबंधित पाई गईं। इन शिकायतों में लगभग ₹3 करोड़ 37 लाख 50 हजार की साइबर ठगी की राशि का उल्लेख है। संबंधित खातों में ₹67,850 की राशि होल्ड होना पाया गया।प्रथम दृष्टया जांच में यह तथ्य सामने आया कि खाताधारकों द्वारा अपने बैंक खातों का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त रकम को प्राप्त करने एवं अन्य खातों में स्थानांतरित करने के लिए किया गया। मामले में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस की कार्रवाई में—
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल अशोक कुमार राखेचा (भापुसे) के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भानुप्रतापपुर शेर बहादुर सिंह ठाकुर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की गई। विवेचना के दौरान निम्नलिखित दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पर्याप्त साक्ष्य एवं अपराध में संलिप्तता पाए जाने पर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी में—
1. अखिलेश्वर जैन पिता कृष्णा जैन, उम्र 25 वर्ष, निवासी उत्तामारा, थाना दुर्गूकोंदल, जिला कांकेर।
2. सतीश कुमार उसेंडी पिता चैतू राम उसेंडी, उम्र 26 वर्ष, निवासी जैपरा, थाना दुर्गूकोंदल, जिला कांकेर।

प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(2), 318(3) एवं 318(4) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस टीम में —– निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज, थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर। प्रशिक्षु उप निरीक्षक फलित राम।
– आरक्षक क्रमांक 735 राजकुमार यादव रहे।

————————

✍️08. संतान प्राप्ति के दवाई देने के बहाने गहने लूटने वाले फरार आरोपी को भानुप्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।  

—पुलिस जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि— प्रार्थिया थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 27.09.2026 को पांच लोग जिनमें जो कुमार ठाकुर निवासी टेडेसरा राजनांदगांव एवं अन्य व्यक्तियों के द्वारा प्रार्थिया के घर आकर निसंतान की दवाई देने आये थे, दवाई देकर दवाई की कीमत 3700 रुपये मांगे जाने पर मो. नं. 8305488367 पर ऑनलाइन भुगतान किया गया था।
जिसके पश्चात् दिनांक 30.09.2026 को उक्त व्यक्ति पुनः प्रार्थिया के घर आये और हाथ की नाड़ी देखे और बोले कि किसी ने कुछ कर दिया है। उसकी काट करना पड़ेगा, उसके लिए 12000 रुपये मांग किया गया, पैसा नहीं होना बताने पर, काम होने के बाद देना बोलकर कुछ आरोपीगण द्वारा काट करने के नाम पर कुछ काम कर दिये की प्रार्थिया को कुछ याद नहीं रहा। आरोपीगण द्वारा प्रार्थिया के पहने हुए सोने का मंगलसूत्र 35000 रुपये तथा चांदी का पायल लगभग कीमती 6000 रुपये को उतार कर देने को कहा गया एवं उन लोगों के द्वारा सम्मोहन कर मांगा गया एवं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने से पीड़िता के रिपोर्ट पर आरोपियों के
विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए निखिल अशोक राखेचा, (भापुसे) पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन में एवं मार्गदर्शन में श्री शेरबहादुर सिंह ठाकुर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भानुप्रतापपुर जिला उ0ब0कांकेर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर कार्यवाही की गई। विवेचना के दौरान प्रकरण के आरोपी :- (1) जोत कुमार ठाकुर पिता स्वर्गीय बाबूलाल ठाकुर उम्र 24 वर्ष निवासी शांति चौक टेड़ेसरा थाना सोमानी जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़ (2) आरोपी गोकुल पिता मनीझर उम्र 27 वर्ष निवासी आतापारा आरीकोनारी थाना डोंगरगांव जिला राजनांदगांवको
हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराध कबूल करना स्वीकार करने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
पुलिस टीम का विवरण में— निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर, सहायक उपनिरीक्षक रामवीर जाड़े, आरक्षक क्रमांक 735 राजकुमार यादव रहे।

———————–

 ✍️09. लेंडारा एनएसएस शिविर में यातायात पुलिस कांकेर द्वारा यातायात जागरूकता का सन्देश दिया गया।

वीडियो—लेंडारा में आयोजित एनएसएस शिविर में यातायात पुलिस द्वारा दी जा रही जानकारी।

.—शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लेंडारा मे एनएसएस िशिविर का आयोजन किया गया । जिसमे यातायात पुलिस कांकेर के द्वारा ट्रैफिक के नियम, पीएम राहत योजना, राहवीर योजना के तहत 25000 रूपए की प्रोत्साहन राशि की जानकारी दी गई। थाना प्रभारी सरोना के द्वारा साईबर ठगी से बचने के तरीके, डिजिटल अरेस्ट से सम्बन्धित जानकारी दी गयी जिसमे लगभग 200 छात्र छात्राओं और शिक्षको को जागरूक किया गया। इस मौके पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लेंडारा मे एनएसएस शिविर मे ट्रैफिक अवेयरनेस और साइबर जागरूकता अभियान के तहत तकरीबन 200 छात्र-छात्राए और शिक्षकगण एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

———————–

✍️ 10. पिछडा वर्ग समाज की विशेष बैठक फरसगांव में 14 नवम्बर को।

————————

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

————————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏

————————

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 12 नवम्बर 2026 गुरूवार

——————– विज्ञापन ———————- ———————- ———————- ———————- ———————- ———————- ———————- ———————- ———————- ———————- ———————- ———————- ———————- ———————- ———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 12 नवम्बर  2026 गुरूवार ✍️मनोज…

आज की टॉप 10 खबर 11 नवम्बर 2026 बुधवार

——————– संपादकीय माला सिन्हा(अभिनेत्री) —60 के दशक में माला सिन्हा हिन्दी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री रही है। माला सिन्हा का जन्म 11 नवंबर, 1936 को नेपाल में हुआ था। बचपने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *