आज की टॉप 10 खबर 15 नवम्बर 2026 रविवार

———————-
संपादकीय—
धमतरी तक रेल आने का इंतजार लखनपुरी चारामा क्षेत्र के लोगों को भी

किसी ने सोचा नहीं था, कि एक दिन धमतरी में बडी ट्रेन आयेगी। लेकिन राजनीतिक महात्वाकांक्षा कि अब कुछ दिन में जो वर्तमान में कुछ तक प्रारंभ हो चुकी है,धमतरी स्टेशन आयेगी। धमतरी सिर्फ रेल्वे स्टेशन ही नहीं अपितु रेक प्वाइंट बनने से यहां का बाजार और ऊपर उठेगा।
धमतरी तक रेल ना सिर्फ जिला मुख्यालय अपितु कांकेर जिला मुख्यालय से सटे लखनपुरी क्षेत्र तक प्रभावित करेगा,क्योंकि भले वो धमतरी जिला हो लेकिन लखनपुरी,चारामा तक के वाशिंदे अपनी खरीदारी धमतरी से करते हैं। धमतरी से लखनपुरी तक कई कर्मचारी तो दूकानदार नियमित आवाजाही भी करते हैं।
कांकेर जिला मुख्यालय वर्षों से रेल सुविधाओं से महरूम रहा है,इसका सबसे बडा कारण राजनीतिक महात्वाकांक्षा की कमी भी है। हर पांच साल में चुनाव आते हैं,और उस पंचवर्षीय पूरा होने के एक साल पहले कांकेर तक रेल की चर्चा शुरू हो जाती है। पिछली दफा तो रेल लाईन सर्वे के लिए बजट भी पास हो गई थी,लेकिन एक दो पंचवर्षीय निकल गया किसी को नहीं पता कि उस सर्वे का क्या हुआ और तो और धमतरी जगदलपूर फोरलेन के लिए इतनी देरी हो रही है,कि लोगों की आंखे पथरा रही है। चाहे जो हो, पर जिला मुख्यालय कांकेर तक रेल लाईन की बात लोग महज सपने देखने के समान ही महसूस करते है।
धमतरी जो कि राजधानी रायपुर से 75 किमी की दूरी पर पसरा पुरानी नगर है,व्यावायिक केंद्र भी जहां से किराना के साथ अन्य वस्तुएं पूरे बस्तर तक जाती है। प्रमुख धान उत्पादक एवं सर्वाधिक राईस मिल के नाम जाना जाने वाले इस नगर में जल्द ही बडी टेªन का हार्न बजने वाला है और इधर लखनपुरी तक के लोग इसलिए उत्साहित हैं,कि उनके जिला मुख्यालय कांकेर तक अभी नहीं ना सही पर धमतरी तक बडी रेल की सुविधा से उन्हें भी बेहद लाभ होने वाला है। वर्तमान में कुरूद से जो समय इस ट्रेन का है,निश्चित ही धमतरी आने पर बदली जाये जिससे आम जनता को लाभ मिले,क्योंकि सुबह तीन बजे लोग आवाजाही के लिए तैयार नहीं होतें
✍️मनोज जायसवाल
————————— 

विज्ञापन

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….

15  नवम्बर  2026 रविवार

✍️मनोज जायसवाल

———————-

✍️ 01.  जिले के कई स्थानों पर कलार समाज के अराध्य राज राजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती मनाई जा रही।

 —कलार समाज के आराध्य राज राजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयन्ती डडसेना सिन्हा कलार समाज लखनपुरी गढियापारा में 17 नवम्बर को आयोजित की जा रही है मुख्य अतिथि भानुप्रतापपुर क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी शामिल होंगी। इसी तरह चारामा विकासखंड के ही ग्राम ढेडकोहका में कल 16 नवम्बर को आयोजित किया गया है,जिसमें दोपहर 1.00 बजे से कलश यात्रा निकाली जाएगी तथा रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम की बेला में मोर जहुंरिया छत्तीसगढी नाचा पाटी गुजरा(भखारा ) की प्रस्तुति होगी। मुख्य अतिथि समाज के चारामा ब्लाक अध्यक्ष चन्द्रभान सिन्हा तथा अध्यक्षता नीलकण्ठ सिन्हा,सरपंच ढेडकोहका की उपस्थिति में सम्पन्न होगा।

इसी तरह चारामा विकासखंड के ही महानदी परिक्षेत्र के ग्राम टिकरापारा(हल्बा)महानदी 02 ब्लॉक चारामा जिला कांकेर छत्तीसगढ़ में 16 नवम्बर 2026 सोमवार को कलार समाज के आराध्य भगवान सहस्त्र बाहु अर्जुन जयंती समारोह आयोजित हैं। यहां रात्रिकालीन बेला में शाम मगरलोड धमतरी की सांस्कृतिक सुर मयी जय मां कुंवर दाई जस झांकी की प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम के आयोजक टिकरापारा कलार यूथ फेडरेशन एवं सोसायटी है।

———————-

✍️ 02.  कांग्रेस के वोट बचाओ‚देश बचाओ अभियान चारामा के कसावाही‚जैसाकर्रा‚दरगाहन‚पुरी में चला।

—कांग्रेस पार्टी के निर्देश पर वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के अंतर्गत मंडल स्तरीय जन संवाद चौपाल कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चारामा के मंडल कमेटी आवरी के ग्राम कसावाही एवं जैसाकर्रा मंडल के ग्राम दरगाहन व पूरी मंडल के ग्राम पूरी में  कांग्रेस के  पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अभियान को आम जनता के बीच बुथ स्तर पर ले जाने हेतु कार्यकताओं से सुझाव लिए गए।

———————

✍️ 03. जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू। तुंहर टोकन ऐप के माध्यम से किसानों ने कटवाया टोकन, उत्साह के साथ खरीदी केन्द्रों में पहुंचकर बेच रहे हैं ऊपज।

— जिले में आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य प्रारंभ हो गया है। खरीदी के पहले दिन जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रों में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, ग्राम पटेल एवं गायता की उपस्थिति में परंपरानुसार पूजा-अर्चना कर इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा-बांट, बायोमेट्रिक डिवाइस एवं नमी मापक यंत्रों की पूजा की गई। इसके पश्चात किसानों की उपस्थिति में धान खरीदी की शुरुआत हुई।  धान खरीदी के पहले दिन जिले के 94 धान खरीदी केन्द्रों में 224 किसानों ने 9 हजार 160 क्विंटल धान विक्रय के लिए टोकन कटवाया है। किसान उत्साहपूर्वक अपने परिवारजनों के साथ खरीदी केन्द्रों में पहुंचकर समर्थन मूल्य पर धान का विक्रय कर रहे हैं। कांकेर विकासखण्ड के अलनियापारा कोदाभाट धान खरीदी केन्द्र में अलबेलापारा, कांकेर निवासी किसान श्री आनंद राम साहू अपने परिवार के साथ धान बेचने पहुंचे। उन्होंने बताया कि तुंहर टोकन ऐप के माध्यम से उन्होंने धान विक्रय के लिए टोकन कटवाया है। उनके पास लगभग 7 एकड़ कृषि भूमि है और वे आज 60 क्विंटल धान विक्रय करने खरीदी केन्द्र पहुंचे हैं। धान की खेती के साथ-साथ वे अपने खेत में चना एवं धनिया की खेती भी करते हैं। उन्होंने बताया कि धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग परिवार की आवश्यकताओं की पूर्ति तथा खेती-किसानी के कार्यों में करेंगे। 

आनंद राम साहू के पुत्र   धर्मेंद्र साहू ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था के लिए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस व्यवस्था से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है। अलनियापारा कोदाभाट धान खरीदी केन्द्र में धान खरीदी प्रारंभ होने के अवसर पर तहसीलदार  रूपेश मरकाम, वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक  महेश मरकाम, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नोडल अधिकारी   डी.एल. देवांगन, समिति प्रबंधक   नरेन्द्र कुमार साहू, धान खरीदी केन्द्र प्रभारी   योगेन्द्र पटेल, ग्राम पटेल श्री भागीरथी नाग, गायता  रामदयाल भास्कर एवं श्रीराम सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

———————-

✍️ 04.प्रभारी कलेक्टर हरेश मंडावी ने तीन धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण। किसानों से चर्चा कर धान खरीदी व्यवस्था का लिया जायजा, केंद्र प्रभारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

—जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं प्रभारी कलेक्टर  हरेश मंडावी ने आज जिले के धान खरीदी केंद्र भानुप्रतापपुर, संबलपुर एवं दमकसा का निरीक्षण कर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान विक्रय करने पहुंचे किसानों से चर्चा कर खरीदी प्रक्रिया, व्यवस्थाओं एवं उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने किसानों से धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की परेशानी होने के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।प्रभारी कलेक्टर श्री मंडावी ने धान खरीदी कार्य में संलग्न केंद्र प्रभारियों एवं समिति प्रबंधकों को धान खरीदी शासन के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान विक्रय के लिए केंद्रों में आने वाले किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

——————-

✍️ 05. 

 —

 ——————-

✍️06.  

—

————————

✍️07.   

—

————————

✍️08.  

—

———————–

 ✍️09.   

————————

 

✍️ 10.  

————————

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

————————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏

————————

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 14 नवम्बर 2026 शनिवार

——————– विज्ञापन ———————- ———————- ———————- ———————- ———————- ———————- ———————- ———————- ———————- ———————- ———————- ———————- ———————- ———————- ———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 14 नवम्बर  2026 शनिवार ✍️मनोज…

आज की टॉप 10 खबर 13 नवम्बर 2026 शुक्रवार

——————– संपादकीय— मीनाक्षी शेषाद्रि (अभिनेत्री) आज 13 नवंबर को जन्मदिवस पर सादर ….  —हिन्दी सिनेमा की जानीमानी दिलकश अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि की आज जन्म दिवस है। घातक‚हीरो‚दामिनी‚गंगा जमुना सरस्वती‚नाचे नागिन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *