———————-
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
05 अक्टूबर 2026 सोमवार
✍️मनोज जायसवाल
———————-
विज्ञापन

———————-
✍️ 01.सुदूर वनअंचल ग्राम पंचायत तारंदुल(भानुप्रतापपुर) में सेवा सेतु अभियान आयोजित।

—भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम तारंदुल में सेवा संकल्प अभियान में माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी जिला पंचायत सदस्य श्रीमती झरना ध्रुव कलेक्टर कुंदन कुमार एसडीएम अनिकेत अशोक फड़तरे जिला सीईओ हरेश मंडावी जनपद सीईओ जनपद सीईओ प्रदीप पटेल तहसीलदार कुलदीप ठाकुर नायाब तहसीलदार योगिता भेड़िया प्रवीण नेताम उपसंचालक कृषि जितेंद्र कोमरा अनुविभागीय अधिकारी कृषि एलके नाग जनपद अध्यक्ष सुनाराम तेता जनपद उपाध्यक्ष निर्मला कावड़े जनपद सदस्य सरोज मरकाम ममता ठाकुर तेजबत्ति शोरी राम बाई गोटा झाड़ू राम गोटा तारंदुल सरपंच संगीता गोटा गीतू राम दर्रो विनेश कुरेटी एसएडीओ महात्मा तरेता एडीओ मनोज सरकार आरईओ आशीष साहू राकेश रात्रे कुलदीप साहू प्रवीण कवाची किरण भंडारी तामेश्वर जोशी भूपेंद्र गंगा सागर मत्स्य निरीक्षक कांतिलाल कोर्राम उद्यानिकी अधिकारी नारायण मुखर्जी समेत विभिन्न विभाग के जिला एंव ब्लाक स्तर के अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही कृषि विभाग से राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजनांतर्गत जैविक उत्पाद निर्माण करने वाली महिला स्वयं सहायता समूह को 1 लाख वितरण प्रमाण पत्र एंव राष्ट्रीय प्रकृतिक खेती मिशन योजनाअंतर्गत 75-75 हजार रुपए 3 लाख वितरण प्रमाण पत्र समूह को दिया गया एंव 85 किसानों को प्रधानमंत्री सॉइल हेल्थ कार्ड योजना अंतर्गत मिट्टी जांच प्रमाण पत्र दिया गयामत्स्य विभाग से किसान फगनू राम कावड़े ग्राम खसगांव जोहर लाल टेकाम ग्राम डुमरकोट सुरेश दरपट्टी ग्राम कराठी को मछली जॉली वितरण किया गया उद्यानिकी विभाग से फल दार पौधों का वितरण किया गया शिविर में बड़ी संख्या में विभिन्न ग्रामों के ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
———————–
✍️ 02. कलेक्टर जनदर्शन में 40 आवेदन प्राप्त, त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश।

—जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों ने अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के लिए निर्देशित किया। जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में कुल 40 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें ग्राम टेकापानी के ग्रामीणों द्वारा फोर फेस विद्युत केबल बिछाने तथा एक अतिरिक्त विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने, उप स्वास्थ्य केंद्र खुलवाने और भुरभुसी पहुंच मार्ग से टेकापानी तक 03 किलोमीटर सड़क, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने आवेदन प्रस्तुत किया गया। इसी प्रकार ग्राम बेलगाल के धान उपार्जन केंद्र में स्थानीय व्यक्ति को ही फड़मुंशी नियुक्त करने, ग्राम पंचायत आलानार के सरपंच एवं ग्रामीणों द्वारा प्राथमिक शाला में पेयजल हेतु हैण्डपंप खनन की स्वीकृति, ग्राम कोटेकोड़ो मुख्य मार्ग से ग्राम मांडानार तक पहुंच मार्ग, ग्राम किलेनार में आंगनबाड़ी केंद्र खोलने, ग्राम चिंवराज के ग्रामीणों ने स्कूलपारा माध्यमिक शाला के पास सामुदायिक भवन निर्माण, प्राथमिक शाला में छत मरम्मत एवं माध्यमिक शाला में शौचालय निर्माण, सीसी रोड निर्माण एवं सड़क निर्माण और स्कूलपारा तालाब में बोर खनन करने की मांग की गई। ग्राम पंचायत कोकपुर के सरपंच द्वारा विद्युत ट्रांसफार्मर के स्थान बदलने जैसे विभिन्न प्रकार की मांगों व समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर कुमार ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का निराकरण करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे, एसडीएम श्रीमती सरस्वती बंजारे सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तर के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
———————–
✍️ 03. मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित।
— मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए पात्र विद्यार्थियों से 30 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान एवं निम्न आय वर्ग के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर के उच्च व्यावसायिक संस्थानों जैसे आईआईटी, एआईआईएमएस, आईआईएम, एनएलयू, एमबीबीएस, नीट, आईआईआईटी में चयन एवं प्रवेश के उपरांत तात्कालिक सहायता उपलब्ध कराना है।आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि पात्र विद्यार्थियों को निर्धारित प्रपत्र में ऑफलाइन आवेदन कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कांकेर में 30 अक्टूबर तक जमा करना होगा। आवेदन पत्र का प्रारूप कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कांकेर से अथवा विभागीय पोर्टल https://eklavya.cg.nic.in/ से प्राप्त किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। पात्रता एवं आवश्यक शर्तें
योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थी को छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना चाहिए तथा छत्तीसगढ़ राज्य के लिए अधिसूचित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अथवा अन्य पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल होना आवश्यक है। विद्यार्थी को निर्धारित उक्त राष्ट्रीय स्तर के उच्च व्यावसायिक संस्थान में चयन की पात्रता के साथ चयनित होने का प्रमाण-पत्र एवं प्रवेश लेने हेतु संबंधित संस्था द्वारा जारी सूचना-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के पालक की वार्षिक आय 02 लाख 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। शासकीय सेवकों के आश्रित इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे, किन्तु चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के बच्चे इस योजना का लाभ ले सकेंगे।
————————
✍️ 04. मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यार्थी ‘उड़ान’ योजनांतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 06 अक्टूबर को
—मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यार्थी उड़ान योजना (पूर्व में मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजातीय विद्यार्थी उत्कर्ष योजना) अंतर्गत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 06 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। योजना के अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा 05 जुलाई को आयोजित की गई थी। परीक्षा परिणाम जारी होने के उपरांत मेरिट सूची के आधार पर कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए काउंसलिंग आयोजित की जा रही है। उक्त काउंसलिंग में अभ्यर्थियों से प्राथमिकता क्रम लिया जाएगा। काउंसलिंग में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को कक्षा 4थीं की अंकसूची, स्थायी जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ 06 अक्टूबर को कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कांकेर में उपस्थित होना अनिवार्य है।
————————
✍️ 05. वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के तहत बाइक रैली से दिया संरक्षण का संदेश। वन्यप्राणी एवं मानव द्वंद्व की रोकथाम के लिए शहरवासियों को किया जागरूक।

—वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत वन परिक्षेत्र कांकेर, वन मंडल कांकेर द्वारा सोमवार को बाइक रैली सह जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह का आयोजन 02 से 08 अक्टूबर तक किया जा रहा है। रैली के माध्यम से वन्यप्राणियों के संरक्षण, उनके प्राकृतिक आवास की सुरक्षा तथा मानव-वन्यप्राणी द्वंद्व की रोकथाम के प्रति आम नागरिकों में जागरूकता लाने का संदेश दिया गया। बाइक रैली का शुभारंभ वन विश्राम गृह, कांकेर से हुआ। रैली गोविंदपुर, अर्जुनी, खपरापारा, अलबेलापारा, घड़ी चौक सहित शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं चौक-चौराहों से होकर गुजरी। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आम नागरिकों को वन्यप्राणियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने, उनके प्राकृतिक आवास को संरक्षित रखने तथा मानव-वन्यप्राणी द्वंद्व की संभावनाओं को कम करने के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। रैली के दौरान नागरिकों को वन्यप्राणियों के प्रति संवेदनशील एवं जिम्मेदार व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही किसी वन्यप्राणी के आबादी क्षेत्र में आने, घायल होने अथवा संकट में होने की स्थिति में स्वयं उसके पास जाने या उसे नुकसान पहुंचाने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील भी की गई। वन विभाग ने बताया कि वन्यप्राणी संरक्षण केवल विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि इसमें समाज की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है। वन्यप्राणियों और मानव के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित कर ही उनके संरक्षण के साथ-साथ जनसुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। इसी उद्देश्य से वन मंडल कांकेर द्वारा वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के दौरान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों को वन एवं वन्यप्राणी संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
————————–
✍️06. सेवा संकल्प अभियान के तहत जगदलपुर में 07 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर। कांकेर जिले के दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण किए जाएंगे प्रदान।
—सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 05 से 07 अक्टूबर 2026 तक क्रीड़ा परिसर धरमपुरा, जगदलपुर में निःशुल्क विशाल दिव्यांग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कांकेर जिले के पात्र दिव्यांगजनों को 07 अक्टूबर को जगदलपुर स्थित शिविर में लाभान्वित किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मण्डावी के साथ प्रेसवार्ता लेकर मीडिया को दिव्यांगजन शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए जिले के दिव्यांगजनों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। बताया गया कि दिव्यांगजन शिविर में तीन वर्ष से अधिक पुराने कृत्रिम अंगों को बदलने के साथ पात्र हितग्राहियों को कृत्रिम हाथ, पैर एवं कैलिपर्स उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा ट्राईसायकल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, बैसाखी, छड़ी सहित अन्य उपयोगी सहायक उपकरण प्रदान किए जाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा विशेष रूप से नक्सल मुक्त क्षेत्रों के पात्र दिव्यांगजनों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया जा रहा है। शिविर में आने वाले हितग्राहियों को आधार कार्ड की प्रति एवं दो पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ दिव्यांगता प्रमाण-पत्र लाना होगा। अधिक से अधिक दिव्यांगजनों का पंजीयन कर उन्हें शासन की सुविधाओं से जोड़ना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
कांकेर जिले के सात विकासखण्डों से हितग्राही होंगे लाभान्वित
शिविर में कांकेर जिले के अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, चारामा, दुर्गूकोंदल, कांकेर, कोयलीबेड़ा एवं नरहरपुर विकासखण्डों से दिव्यांगजन शामिल होंगे। उपलब्ध जानकारी के अनुसार अंतागढ़ से 35, भानुप्रतापपुर से 44, चारामा से 76, दुर्गूकोंदल से 93, कांकेर से 72, कोयलीबेड़ा से 17 तथा नरहरपुर से 59 दिव्यांगजनों को शिविर में लाभान्वित किया जाना है, इसके अलावा भी दिव्यंागजनों को उक्त शिविर में लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। दिव्यांगजनों को शिविर स्थल तक जगदलपुर ले जाने एवं लाने के लिए जिले से 31 वाहनों की व्यवस्था की गई है, दिव्यांगजनों की सहायता के लिए सहायक भी नियुक्त किए गए हैं। शिविर में कृत्रिम अंग वाले 110 हितग्राहियों तथा सहायक उपकरण के लिए 290 हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। इनमें ट्राईसायकल 94, व्हीलचेयर 55, श्रवण यंत्र 52, बैसाखी 35, कैलिपर्स 10, छड़ी 21, वॉकर 23 सहित अन्य उपकरण प्रदान किए जाएंगे।।
————————
✍️07.सेवा ज्योति यात्रा 07 अक्टूबर को। बाइक रैली के साथ निकलेगी पदयात्रा, कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश।

—सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 07 अक्टूबर को कांकेर में सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा में बाइक रैली के साथ पदयात्रा भी निकाली जाएगी। बाइक रैली में लगभग 500 लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसके साथ ही पदयात्रा में भी बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होंगे। सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आज जिला कार्यालय में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की बैठक लेकर आयोजन की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने यात्रा के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को 07 अक्टूबर के प्रातः 08 बजे नया बस स्टैण्ड के पास स्थित डोम में उपस्थित होने कहा गया है। कलेक्टर द्वारा जिलेवासियों से भी सेवा ज्योति यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अभियान में सहभागिता निभाने की अपील की गई है। समीक्षा बैठक पश्चात कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ नया बस स्टैण्ड के पास स्थित डोम में सेवा ज्योति यात्रा के लिए की जा रही तैयारियों का अवलोकन भी किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में महेश जैन, नगरपालिका अध्यक्ष अरूण कौशिक, उपाध्यक्ष उत्तम यादव, राजा देवनानी, राजा पाण्डे, जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे, एसडीएम कांकेर श्रीमती सरस्वती बंजारे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।
————————
✍️08. ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट सट्टा एवं बेटिंग एप प्रकरण में फरार आरोपी गिरफ्तार। सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस की विशेष टीम ने धमतरी से आरोपी को पकड़ा।उजियारा अभियान के अंतर्गत अवैध जुआ, ऑनलाइन सट्टा एवं बेटिंग गतिविधियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही।
—पुलिस जानकारी के अनुसार संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि— जिला उत्तर बस्तर कांकेर में अवैध नशा, जुआ, ऑनलाइन सट्टा एवं बेटिंग जैसी अवैधानिक गतिविधियों के विरुद्ध संचालित उजियारा अभियान के अंतर्गत दिनांक 22.05.2026 को थाना सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ज्ञानी चौक, कांकेर स्थित माखन भोग होटल के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा मोबाइल के माध्यम से आईपीएल क्रिकेट मैच में रुपये-पैसों का हार-जीत का ऑनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा है।

सूचना पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी एवं रेड कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पूर्व में 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों द्वारा आईपीएल क्रिकेट एवं अन्य कैसीनो गेम में रुपये-पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर ऑनलाइन बेटिंग करना स्वीकार किया गया।प्रकरण में थाना सिटी कोतवाली कांकेर में अपराध क्रमांक 170/2026, धारा 7, 8 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं धारा 112(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ एवं उनके कथनों के आधार पर नितिन वर्दियानी उर्फ निक्की नामक व्यक्ति की संलिप्तता सामने आई, जो ऑनलाइन सट्टा एवं बेटिंग एप के माध्यम से सट्टा खेलने-खिलाने तथा ऑनलाइन सट्टा आईडी उपलब्ध कराने का कार्य करता था। प्रकरण में फरार आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी।मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर आरोपी नितिन वर्दियानी उर्फ निक्की, पिता श्री महेश वर्दियानी, उम्र 35 वर्ष, निवासी आकाश गंगा कॉलोनी फेस-1, थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी को उसके निवास स्थान से तलब कर पूछताछ हेतु पुलिस अभिरक्षा में कांकेर लाया गया।पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध में संलिप्तता स्वीकार किए जाने तथा उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर प्रकरण में धारा 112(2) बीएनएस का समावेश किया गया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार आरोपी में—नितिन वर्दियानी उर्फ निक्की, पिता महेश वर्दियानी, उम्र 35 वर्ष, निवासी आकाश गंगा कॉलोनी फेस-1, थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी। जप्त संपत्ति में— 1. आईफोन मोबाइल – अनुमानित कीमत 80,000/-
2. क्रेटा वाहन क्रमांक CG-07-CG-5111 – अनुमानित कीमत ₹6,00,000/-
पुलिस टीम में—
निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू,उप निरीक्षक रामेश्वर चतुर्वेदी,आरक्षक ईश्वर साहू,आरक्षक रोशन राठौर, आरक्षकलक्ष्मणभास्कर,
आरक्षक शक्ति सिंह एवं आरक्षक राकेश बघेल रहे।
—————————
✍️09. यातायात पुलिस द्वारा अब व्यावसायिक प्रतिष्ठानों,संस्थानों के बाहर यत्र,तत्र रखे सामानों को अपने परिसर तक समेटने के लिए दिये जा रहे नोटिस। अभी तक 53 नोटिस दिये जाने की खबर।

—यातायात पुलिस कांकेर द्वारा हाईस्पीड बसों, मोडिफाईड सायलेंसर के बाद अब मुख्य एवं लोगों की प्रमुख आवाजाही वाले मार्गो का चिन्हित कर दुकानों के बाहर सडकों तक फैलाये दुकान के सामानों, निर्माण सामग्री यथा- रेत,गिट्टी,सरिया,सामानों के कार्टून एवं अन्य सामानों जो कि लोगों के यातायात में बाधक है, जो दुर्घटनाओं को दावत देता है,को हटाने की कार्रवाई चल रही है। इस तारतम्य अभी तक 53 ऐसे दुकानदारों,मकान मालिकों को नोटिस दिये जाने की खबर आ रही है, जिस पर नोटिस जारी किये गये हैं। अब देखना यह होगा कि कांकेर शहर में यातायात व्यवस्था किस तरह दुरूस्त होता है, या कुछ दिनों बाद सडकों पर इसी प्रकार व्यावसायिक एवं अन्य सामग्रियां सडकों तक ऐसे ही दिखायी देगा। क्योंकि अरसे से सडकों तक फैले व्यावसायिक सामग्रियों‚ एवं दुकानों के सामने बेतरतीब खडे वाहनों के साथ जहां देखें वहां सब्जी के ठेले बेचने वालों के साथ ही दुपहिया वाहनों एवं मालवाहक वाहनों में वाहनों के बाहर सरिया एवं अन्य सामान लादे दिखायी देते हैं‚जिस पर कार्रवाई जरूरी है। कांकेर नगर में माडिफाईड सायलेंसर पर थाने के सामने पकड लिया जाता है‚लेकिन चारामा जैसे नगरों में यह कार्य नहीं हो पा रहा है‚जिसकी दरकार है। तो लखनपुरी साप्ताहिक बाजार दिवस पर भी बेतरती खडे वाहनों को देखा जा सकता है।
———————–
✍️
10.एक दिवसीय सस्वर मानसगान सम्मेलन(चतुर्थ वर्ष) का आयोजन 11 अक्टूबर को तेलगरा के सुरावंड(चारामा)में।
— एक दिवसीय सस्वर मानसगान सम्मेलन(चतुर्थ वर्ष) का आयोजन 11 अक्टूबर को तेलगरा के सुरावंड(चारामा) में कार्यक्रम रखा गया है। सुबह शोभायात्रा 9 बजे होगी। मोर मयारू मानस परिवार गुदगुदा,विंध्येश्वरी महिला मानस मंडली गोकुलपुर धमतरी, जय महाकाल ामानस परिवार मांझी, आठगांव(फरसगांव) श्रीसीताराम बालिका मानस मण्डली भोथली(धमतरी)जैसी लोकप्रिय मानस मण्डलियां अपनी प्रस्तुति देंगी। श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी, विधायक भानुप्रतापपुर, श्रीमती किरण नरेटी जिला पंचायत अध्यक्ष कांकेर, मोहन मंडावी पूर्व सांसद कांकेर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मंच संयोजन बिसेश्वर साहू ने जानकारी दी है।
————————
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
————————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
————————






