—————————
संपादकीय—
जीनत अमान(अभिनेत्री

✍️मनोज जायसवाल
—————————
विज्ञापन

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
19 नवम्बर 2026 गुरूवार
✍️मनोज जायसवाल
———————-
✍️ 01. एकीकृत किसान पोर्टल में कोदो, कुटकी और रागी के पंजीयन तिथि 30 दिसंबर तक बढ़ी।
—छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लघु धान्य फसलों कोदो, कुटकी और रागी के लिए एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की अवधि 16 नवम्बर से बढ़ाकर 30 दिसंबर 2026 तक कर दिया गया है। इसके अलावा गन्ना फसल के लिए अवधि बढ़ाकर 31 मार्च 2027 तक कर दिया गया है। इस आशय की जानकारी कृषि विभाग के उप संचालक श्री जितेन्द्र कोमरा के द्वारा दी गई।
———————-
✍️ 02.कलेक्टर के निर्देश पर जिले के धान खरीदी केंद्रों का सघन निरीक्षण। अपर कलेक्टर एवं एसडीएम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, किसानों से की चर्चा।अवैध धान भंडारण एवं व्यापार पर कार्रवाई, विभिन्न स्थानों से 720 क्विंटल से अधिक धान जब्त।

—कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार आज अपर कलेक्टर एवं जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों सहित विभागीय अधिकारियों द्वारा जिले के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का सघन एवं आकस्मिक निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने खरीदी केंद्रों में धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मौके पर उपस्थित किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान बारदाने की उपलब्धता, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, खरीदी केंद्रों की साफ-सफाई, इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा, नमी मापक यंत्र, हमालों की व्यवस्था एवं धान के सुरक्षित भंडारण सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने खरीदी केंद्र प्रभारियों, नोडल अधिकारियों, बारदाना प्रभारियों एवं समिति प्रबंधकों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने देने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुर्रे एवं श्री भागवत प्रसाद जायसवाल सहित एसडीएम कांकेर, भानुप्रतापपुर, चारामा, अंतागढ़ एवं पखांजूर द्वारा अपने-अपने अनुविभाग के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुर्रे ने नरहरपुर तहसील के अमोड़ा, नावडबरी, चंवाड़ एवं कुरना धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

वहीं अपर कलेक्टर भागवत जायसवाल ने पखांजूर तहसील एवं कोयलीबेड़ा क्षेत्र के सुरंगदोह, कोड़ेकुर्से, गोड़पाल, चिखली, पाचांगी, बड़गांव एवं पखांजूर उपार्जन केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने धान में नमी की जांच, भंडारण व्यवस्था तथा कृषक उन्नति योजना के तहत बोनस प्रदाय के संबंध में किसानों को जागरूक करने के निर्देश भी दिए।एसडीएम कांकेर श्रीमती सरस्वती बंजारे के मार्गदर्शन में राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने डंवरखार, दलदली एवं देवरीबालाजी में फुटकर धान व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में धान के स्टॉक की जांच की। इसके अलावा धान खरीदी केंद्र सरोना का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसी प्रकार एसडीएम पखांजूर सुरेश साहू द्वारा धान व्यपारियों के दूकानों का औचक निरीक्षण किया जाकर अवैध धान भंडारण एवं व्यापार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मरोड़ा के दामला मंडावी से 52 क्विंटल, ताड़वेली के विश्वनाथ हालदार से 80 क्विंटल, पी.व्ही.-96 सावनपुर से 40 क्विंटल, कोयलीबेड़ा के श्री कैलाश साहू से 94 क्विंटल तथा श्री शिवान पटेल से 20 क्विंटल धान जब्त किया गया। अपर कलेक्टर एवं एसडीएम अंतागढ़ श्री जी.डी. वाहिले द्वारा पोड़गांव, अंतागढ़, कलेपरस, नवागांव (गोडरी), भैंसासुर एवं करेगांव धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। एसडीएम भानुप्रतापपुर श्री अनिकेत अशोक फड़तरे ने कोरर, बारवी, हाटकर्रा, सेलेगांव एवं भानबेड़ा धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं एसडीएम चारामा श्री नरेंद्र बंजारे के नेतृत्व में तहसीलदार, मंडी सचिव एवं संबंधित सहकारिता निरीक्षक की एफएसटी टीम द्वारा चारामा तहसील के विभिन्न ट्रेडर्स एवं फुटकर धान व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में आकस्मिक जांच की गई। इस दौरान ग्राम जेपरा के बिट्टू एंड बबलू ट्रेडर्स से 60 क्विंटल, ग्राम टाहंकापार के साहू किराना स्टोर्स से 24 क्विंटल, ग्राम किलेपार के जय भोले राइस मिल से 150 क्विंटल तथा ग्राम तांसी के जय भोले राइस मिल से 200 क्विंटल धान जब्त करने की कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के साथ ही अवैध धान के भंडारण एवं परिवहन पर सतत निगरानी रखी जा रही है।
———————
✍️ 03. निर्वाचन साक्षरता क्लब के तहत विधानसभा स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित।विद्यार्थियों ने मतदान के महत्व और मतदाता जागरूकता का दिया संदेश।

—कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुन्दन कुमार के निर्देशन में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 81 कांकेर (अजजा) में निर्वाचन साक्षरता क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत छात्र-छात्राओं को अपने मताधिकार के प्रति सजग रहने तथा समय आने पर अपने मताधिकार का उचित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।इसी क्रम में आज शासकीय नरहरदेव पीएमश्री विद्यालय कांकेर में विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्तर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के अंतर्गत ‘शुद्ध मतदाता सूची का महत्व एवं मतदान का महत्व’ विषय पर निबंध लेखन तथा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर), सतत पुनरीक्षण, ईवीएम एवं मतगणना विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम के सुचारू संचालन एवं प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए निर्णायक मंडल का गठन किया गया था।

प्रतियोगिता में दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यालयों से भी विद्यार्थी अपने शिक्षकों एवं पालकों के साथ शामिल हुए। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर मतदान एवं निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति अपनी जागरूकता का परिचय दिया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती एस. बंजारे ने निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ‘यूज योर राईट टू वोट’ मेडल पहनाकर सम्मानित किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही प्रतियोगिता में शामिल सभी विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में दीपक ठाकुर, एबीओ, विकास श्रीवास्तव, भारती पटेल, होशांग श्रीवास्तव, दिलीप साहू, सतीश मंडावी, आकांक्षा राव, टेश्वर सिन्हा सहित निर्णायक मंडल के सदस्य एवं अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
———————-
✍️ 04.किसानों को मिली बड़ी राहत, शून्य रकबे में सुधार कार्य में तेजी। भानुप्रतापपुर तहसील में 241 किसानों के रकबे का हुआ सुधार, शेष किसानों की समस्याओं के निराकरण की प्रक्रिया जारी।
— समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान किसी भी पात्र किसान को परेशानी न हो और वह अपनी उपज का विक्रय कर सके, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा शून्य रकबा प्रदर्शित होने वाले किसानों के रकबे में सुधार का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार संबंधित विभागों एवं सहकारी समितियों के समन्वय से किसानों की जानकारी का सत्यापन कर रकबा सुधार की कार्यवाही तेजी से की जा रही है। इसी क्रम में भानुप्रतापपुर एसडीएम श्री अनिकेत अशोक फड़तरे के मार्गदर्शन में भानुप्रतापपुर तहसील की सभी 9 समितियों एवं 12 धान उपार्जन केन्द्रों में शून्य रकबा वाले किसानों की जानकारी संकलित कर सुधार की प्रक्रिया शुरू की गई है। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की शाखा कोरर एवं भानुप्रतापपुर से प्राप्त सूची के अनुसार तहसील में कुल 804 किसान शून्य रकबा वाले चिन्हांकित किए गए थे। इनमें से अब तक 241 किसानों के रकबे में सफलतापूर्वक सुधार किया जा चुका है, शेष 563 किसानों के रकबे में सुधार की कार्यवाही जारी है। शाखा कोरर अंतर्गत कोरर, हाटकर्रा, कनेचुर एवं बैजनपुरी समितियों में चिन्हांकित 338 किसानों में से 101 किसानों के रकबे में सुधार किया गया है। इनमें कोरर समिति में सर्वाधिक प्रगति दर्ज की गई है, जहां 118 में से 71 किसानों के रकबे में सुधार हुआ है। इसी तरह शाखा भानुप्रतापपुर अंतर्गत भानुप्रतापपुर, संबलपुर, आसुलखार, केंवटी एवं भानबेड़ा समितियों में चिन्हांकित 466 किसानों में से 140 किसानों के रकबे में सुधार किया जा चुका है। इनमें केंवटी समिति के 131 में से 64 तथा भानुप्रतापपुर समिति के 88 में से 39 किसानों के रकबे में सुधार किया गया है। इस प्रकार भानुप्रतापपुर तहसील में अब तक लगभग 30 प्रतिशत चिन्हांकित किसानों के रकबे में सुधार किया जा चुका है। जिला प्रशासन द्वारा शेष किसानों के रकबे का सत्यापन एवं सुधार कार्य शीघ्र पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
——————-
✍️ 05.जिले में आज शाम तक 15 हजार 590 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी ।
—नवंबर 2026/ जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। जिले में आज सायं 5.30 बजे तक ऑनलाइन मॉड्यूल में जारी टोकन में से 453 टोकन में 15 हजार 590 क्विंटल 80 किलोग्राम धान की खरीदी की गई है। आगामी तिथि 20 नवम्बर के लिए ऑनलाइन मॉड्यूल से जिले के 137 उपार्जन केन्द्रों में सायं 5.30 बजे तक किसानों द्वारा 21 हजार 295 क्विंटल 80 किलोग्राम धान विक्रय के लिए 599 टोकन कटवाया गया है ।
——————-
✍️06. यातायात पुलिस ने शहर में विशेष अभियान चलाकर मॉडिफाइड साइलेंसर से कानफोड़ू आवाज निकालने वालों 08 बुलेट मोटरसाइकिलों पर की गई चालानी कार्रवाई। मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट एवं बिना बीमा सहित यातायात नियमों के उल्लंघन पर कुल 35,300 का चालान।ध्वनि प्रदूषण फैलाने एवं आम नागरिकों की शांति भंग करने वाले वाहन चालकों को दी गई सख्त हिदायत।

—तत्संबंध में कार्रवाई का विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल अशोक कुमार राखेचा (भापुसे)के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस कांकेर द्वारा सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण करने तथा आम नागरिकों को मॉडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली तेज एवं कर्कश आवाज से राहत दिलाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है।◽इसी क्रम में यातायात प्रभारी दीपक साव के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर शहर में पेट्रोलिंग एवं जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज एवं कर्कश आवाज निकालने वाली 08 बुलेट मोटरसाइकिलों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट एवं बिना बीमा सहित यातायात नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर कुल ₹35,300 का चालान किया गया तथा अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर जप्त किए गए। मॉडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली अत्यधिक तेज एवं कर्कश आवाज ध्वनि प्रदूषण फैलाने के साथ-साथ बुजुर्गों, बच्चों एवं आम नागरिकों के लिए परेशानी का कारण बनती है।सभी वाहन चालकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने वाहनों में कंपनी द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप साइलेंसर का ही उपयोग करें।
————————
✍️07. कोरर बस स्टैंड पर वाहन चालक को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को कोरर पुलिस ने किया गिरफ्तार।घटना में प्रयुक्त स्टील का धारदार चाकू आरोपी के कब्जे से बरामद।

—पुलिस जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि—दिनांक 18.11.2026 को प्रार्थी चमन लाल साहू, पिता उदय लाल साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी कांकेर द्वारा थाना कोरर में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी खेमन नेताम द्वारा उसके सीने पर चाकू टिकाकर अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। प्रार्थी द्वारा आरोपी को रोकने एवं हटाने का प्रयास करने पर आरोपी ने अपने हाथ में रखे चाकू से प्रार्थी के बाएं हाथ के अंगूठे पर वार कर चोट पहुंचाई।प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोरर में अपराध क्रमांक 144/2026, धारा 296, 115(2), 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस की कार्रवाई में—घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में थाना कोरर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी खेमन नेताम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्टील का धारदार चाकू बरामद किया गया। प्रकरण में आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 भी जोड़ी गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड प्राप्त की गई। गिरफ्तार आरोपी में—खेमन नेताम, पिता स्व. नीलम नेताम, उम्र 25 वर्ष, निवासी राडवाही, थाना कोरर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़)। जप्त सामग्री में— घटना में प्रयुक्त एक स्टील का धारदार चाकू है। पुलिस टीम में निरीक्षक नरेन्द्र कुमार मिश्रा (थाना प्रभारी कोरर), सहायक उप निरीक्षक वीर सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक कन्हैया पटेल एवं प्रधान आरक्षक लकेश कुमार रावते की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
————————
✍️08.महिला रक्षा टीम द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था माकड़ी सिंगराय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, मानव तस्करी, बाल विवाह एवं पॉक्सो एक्ट के संबंध में दी गई जानकारी।

—पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन , उप पुलिस अधीक्षक सुश्री प्रतिभा लहरे के पर्यवेक्षण में कांकेर पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा तथा विद्यार्थियों में कानूनी जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।इसी क्रम में दिनांक 19.11.2026 को महिला रक्षा टीम द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था माकड़ी सिंगराय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान मानव तस्करी, बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, साइबर अपराध, ऑनलाइन फ्रॉड, कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न से संबंधित अपराधों तथा उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया गया। साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों एवं राहवीर योजना के संबंध में जानकारी देकर यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। महिला सुरक्षा को और अधिक सुलभ बनाने के उद्देश्य से अभिव्यक्ति ऐप की उपयोगिता एवं इसके माध्यम से पुलिस तक शिकायत पहुंचाने की प्रक्रिया समझाई गई। इस दौरान अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराए गए।
———————–
✍️09.नरहरपुर क्षेत्र से 40 गौवंश चोरी के मामले का कांकेर पुलिस ने किया खुलासा, ओडिशा के रायघर एवं पापड़ाहांडी क्षेत्र के 02 गौ-तस्करों को किया गया गिरफ्तार। गौशाला ले जाने का झांसा देकर लगभग 40 गौवंश चोरी कर बेचने के मामले में नरहरपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता। प्रकरण में अब तक कुल 15 आरोपियों को किया गया है गिरफ्तार।

—पुलिस जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि— प्रार्थी रविकांत ठाकुर, पिता स्व. लक्ष्मीनारायण ठाकुर, उम्र 39 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 08 नरहरपुर द्वारा थाना नरहरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 30.09.2026 की रात्रि से नरहरपुर क्षेत्र के ग्रामीणों के गाय एवं बछड़े लापता हैं।प्रार्थी के अनुसार, दिनांक 30.09.2026 की रात्रि लगभग 11:00 बजे हिमांशु तिवारी, गौरव शोरी, मनीष बघेल एवं विश्वनाथ कौशिक द्वारा ग्रामीणों को बताया गया कि गौवंशों को गौशाला पंडरीपानी, सिहावा ले जाया जा रहा है। इसके बाद लगभग 40 गौवंशों को 06 पिकअप वाहनों में भरकर ले जाया गया। ग्रामीणों द्वारा गौशाला पंडरीपानी, सिहावा पहुंचकर जानकारी लेने पर वहां के कर्मचारियों ने गौवंशों को लाए जाने से इनकार किया।पूछताछ में जानकारी मिली कि 06 पिकअप वाहनों में ले जाए गए गौवंशों में से कुछ ग्रामीणों में बांट दिए गए तथा शेष को बेच दिया गया। इस प्रकार लगभग 40 गौवंश, जिनकी अनुमानित कीमत ₹2,80,000 थी, चोरी कर बेचे जाने की जानकारी सामने आई।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना नरहरपुर में अपराध क्रमांक 193/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस की कार्रवाई में—मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री हरीश कुमार पाटिल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी नरहरपुर निरीक्षक श्री शिवेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की गई।विवेचना के दौरान संदेहियों से पूछताछ एवं प्राप्त जानकारी के आधार पर चोरी किए गए गौवंशों को ओडिशा के रायघर एवं पापड़ाहांडी क्षेत्र में बेचे जाने की जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि 06 पिकअप वाहनों में ले जाए गए गौवंशों में से 10 गौवंश ग्रामीणों में बांटे गए, जबकि शेष गौवंशों को अलग-अलग व्यक्तियों के माध्यम से ओडिशा के ग्रामीणों को बेचा गया। प्राप्त जानकारी के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति प्राप्त कर पुलिस टीम ओडिशा रवाना की गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी लछिंदर उर्फ लच्छू सतनामी के निवास ग्राम झोड़ापारा, रायघर तथा आरोपी सूरी नाग के निवास ग्राम सानकुमड़ी, पापड़ाहांडी में दबिश दी गई। दोनों आरोपी वहां नहीं मिले। बाद में उनके जामगांव क्षेत्र में छिपे होने की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दोनों को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ के आधार पर आरोपियों द्वारा विजय साहू एवं प्रियेश साहू से गौवंश खरीदकर रायघर एवं कोटागांव बाजार में ग्रामीणों को बेचे जाने की जानकारी सामने आई। प्रकरण में संलिप्तता पाए जाने पर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में—
1. लछिंदर उर्फ लच्छू सतनामी, पिता स्व. दनर सतनामी, उम्र 38 वर्ष, निवासी ढोड्रापारा, रायघर, थाना रायघर, जिला नवरंगपुर, ओडिशा।
2. सूरी नाग, पिता हीराधर नाग, उम्र 41 वर्ष, निवासी सानकुमड़ी, थाना पापड़ाहांडी, जिला नवरंगपुर, ओडिशा।
पुलिस टीम में— निरीक्षक शिवेन्द्र राजपूत (थाना प्रभारी नरहरपुर), उप निरीक्षक बुधारू राम मरकाम, प्रधान आरक्षक विमल भास्कर, आरक्षक गुलशन मंडावी एवं आरक्षक पवन मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
————————
✍️
10.श्रीरामचंद्र अस्पताल कापसी में तोड़फोड़ एवं अस्पताल स्टाफ को बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पखांजूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।बच्चे की मृत्यु के बाद आक्रोशित लोगों द्वारा अस्पताल में जबरन प्रवेश कर तोड़फोड़ करने, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में 14 आरोपी गिरफ्तार।अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे, दरवाजे, खिड़कियां, कंप्यूटर, लैपटॉप, एलईडी टीवी, एसी, कूलर एवं अन्य सामान को पहुंचाया गया था नुकसान।

—पुलिस जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि—दिनांक 27.05.2026 को सुबह लगभग 08:00 बजे बच्चे की मृत्यु के मामले को लेकर आसपास के गांवों के कुछ लोगों द्वारा एक राय होकर श्रीरामचंद्र अस्पताल कापसी में जबरन प्रवेश किया गया। इस दौरान अस्पताल स्टाफ के साथ गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी एवं अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ की गई। आरोपियों द्वारा अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे, दरवाजे, खिड़कियां, कांच, टेबल-कुर्सी, कंप्यूटर, एलईडी टीवी, लैपटॉप, कूलर, एसी एवं अन्य फर्नीचर सहित अस्पताल की संपत्ति को क्षतिग्रस्त कर काफी नुकसान पहुंचाया गया। इस संबंध में प्रार्थी सुनील हलदार, निवासी कापसी द्वारा दिनांक 14.06.2026 को थाना पखांजूर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट पर थाना पखांजूर में अपराध पंजीबद्ध कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 127(2), 324(5), 333, 190, 191(2) एवं छत्तीसगढ़ चिकित्सा सेवा संस्थान (हिंसा तथा संपत्ति को क्षति व हानि) अधिनियम, 2016 की धारा 3 के तहत विवेचना में लिया गया।
पुलिस की कार्रवाई में—पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी पखांजूर कुलदीप बंजारे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पखांजूर निरीक्षक तेज कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी की गई। विवेचना के दौरान संदेहियों को तलब कर पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई। प्रकरण में संलिप्त कुल 14 आरोपियों को दिनांक 19.11.2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी अजीत सरकार की निशानदेही पर घटना में तोड़फोड़ के लिए प्रयुक्त बांस का डंडा एवं पत्थर जप्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपियों में—
1. अजीत सरकार, पिता वैद्य सरकार, उम्र 28 वर्ष, निवासी पीव्ही 58 द्वारिकापुरी, थाना पखांजूर।
2. समीर दास, पिता सपन दास, उम्र 39 वर्ष, निवासी पीव्ही 130 श्रीनगर, थाना पखांजूर।
3. किशोर राजवंशी, पिता निमई राजवंशी, उम्र 21 वर्ष, निवासी पीव्ही 130 श्रीनगर, थाना पखांजूर।
4. बप्पी मजूमदार, पिता निखिल मजूमदार, उम्र 31 वर्ष, निवासी पीव्ही 130 श्रीनगर, थाना पखांजूर।
5. सोनातन उर्फ सनातन सरदार, पिता स्व. सतीश सरदार, उम्र 28 वर्ष, निवासी पीव्ही 130 श्रीनगर।
6. संजीव कुमार मंडल, पिता अधीर मंडल, उम्र 44 वर्ष, निवासी पीव्ही 130 श्रीनगर, थाना पखांजूर।
7. राजेश पाल, पिता रमेश पाल, उम्र 29 वर्ष, निवासी पीव्ही 130 श्रीनगर, थाना पखांजूर।
8. निर्मल चकवर्ती, पिता नारायण चकवर्ती, उम्र 33 वर्ष, निवासी पीव्ही 130 श्रीनगर, थाना पखांजूर।
9. सुमित समद्दार, पिता अजीत समद्दार, उम्र 31 वर्ष, निवासी पीव्ही 130 श्रीनगर, थाना पखांजूर।
10. विकास केशवानी, पिता सुब्रत केशवानी, उम्र 24 वर्ष, निवासी पीव्ही 130 श्रीनगर, थाना पखांजूर।
11. रमेन्द्र उर्फ रमेन मौलिक, पिता माणिक मौलिक, उम्र 39 वर्ष, निवासी पीव्ही 56 वल्लभनगर।
12. नेपाल हलदार, पिता स्व. क्षितिज हलदार, उम्र 53 वर्ष, निवासी पीव्ही 06 कमलपुर, वर्तमान निवासी पीव्ही 119 विश्रामपुर।
13. श्रीमती कल्पना हलदार, पति नेपाल हलदार, उम्र 47 वर्ष, निवासी पीव्ही 06 कमलपुर, वर्तमान निवासी पीव्ही 119 विश्रामपुर, थाना पखांजूर।
14. अर्जुन उर्फ अरजन हलदार, पिता नेपाल हलदार, उम्र 26 वर्ष, निवासी पीव्ही 06 कमलपुर, वर्तमान निवासी पीव्ही 119 विश्रामपुर, थाना पखांजूर।
पुलिस टीम का विवरण में—निरीक्षक तेज कुमार वर्मा (थाना प्रभारी पखांजूर), निरीक्षक योगेश सोनी (थाना प्रभारी गोण्डाहूर), निरीक्षक अनिल पालेश्वर (थाना प्रभारी बड़गांव), PSI अमिना, ASI वेदन सलामे, पुरुषोत्तम ठाकुर, बिन्दुलता देवांगन सहित थाना पखांजूर एवं DRG बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
————————
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
————————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
————————






