आज की टॉप 10 खबर 18 नवम्बर 2026 बुधवार

————————— 

संपादकीय—
किसे पत्रकार मानें‚ किसे नहींॽ

प्रेस की स्वतंत्रता आज के सोशल मीडिया जगत में पत्रकारिता पर चहूंओर आज चर्चा हो रही है,एक नई बहस को भी संभवतया जन्म दे रहा है। तभी तो माननीय कोर्ट को भी यह कहना पडा कि दौर में हम किसे पत्रकार मानें। सच! पत्रकारिता की परिभाषा भी शायद आज बदल गई है। किसे पत्रकार माने,इसकी क्या पहचान है? इस पर अमूमन चर्चा व्याप्त होती है। वस्तुतः पत्रकारिता की पहचान केवल किसी बड़े संस्थान का आईडी कार्ड भी नहीं है, कि वो ही पत्रकार है, बाकी नहीं ! दरअसल असली पहचान तो उसकी विश्वसनीयता, पत्रकारिता की समझ, निष्पक्षता और खबरों के प्रति उसकी जवाबदेही तय करता है। आज प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और यूट्यूबर पर बहस करने की बजाय पत्रकारिता के मानक, विश्वसनीयता और जवाबदेही पर बात होनी चाहिए। क्योंकि न हर यूट्यूबर पत्रकार है और न हर प्रेस कार्डधारी पत्रकारिता के उच्च मानकों पर खरा उतरता है। पत्रकारिता मोबाइल से नहीं, अपनी कलम, कैमरे, तथ्यपूर्ण लेखन सामग्री और पूर्ण निष्पक्षता से पहचानी जाती है। आज भी कुछ संस्थानों के कार्ड लेकर कुछ प्रतियों की एजेंसी लेकर प्रेस कार्ड दिखा कर अपनी रौब दिखाने तो कई दफा असमाजिक कार्यो में संलिप्तता की खबरें भी इसी मीडिया जगत में समाचार पत्रों की सुर्खियां भी बनी है। पत्रकारिता के क्षेत्र में कई लोगों ने पीएचडी भी की है,इतनी विद्वता होते हुए भी उन्होंने अपने को पत्रकार के नाम समाज में स्वयं का प्रदर्शन नहीं किया,जहां मानना कि यह प्रदर्शन नहीं अपितु विद्वता का विषय है।
पत्रकारिता जगत में कई प्रश्न है,जिसमें इस कलम के क्षेत्र में कितना समय लेखन साधना किया जाता है,कितना लगाव,समर्पण और त्याग सन्निहित है,जैसी वो सारी बातें है,जिसे इस एक सीमित लेख से विस्तार नहीं किया जा सकता। दौर की पत्रकारिता में पत्रकारिता में साधनारत पीछे हैं,आगे हैं तो पत्रकारिता के नाम परिचय देने वाले, जबकि पत्रकारिता किसी पहचान की मोहताज नहीं है। प्रदर्शन दूर की बात जहां पत्रकारिता‚साहित्य हो वहां अहं दूर कर यह व्यक्ति को विनम्र बना देती है। जहां अहं‚घमंड का प्रदर्शन हो वहां अंदाजा लगाया जा सकता है।
✍️मनोज जायसवाल

————————— 

विज्ञापन

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….

18 नवम्बर  2026 बुधवार

✍️मनोज जायसवाल

———————-

✍️ 01. कांकेर के पुराने विश्रामगृह के जीर्णाेद्धार के लिए 49 लाख 81 हजार रुपये की स्वीकृति। लोक निर्माण विभाग ने जारी किया आदेश, फ्लोर, दीवार, छत, खिड़की-दरवाजे की होगी मरम्मत।

 —जिला मुख्यालय कांकेर स्थित पुराने विश्रामगृह के जीर्णाेद्धार एवं विशेष मरम्मत कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा 49 लाख 81 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के प्रमुख अभियंता कार्यालय, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा आदेश जारी किया गया है। लोक निर्माण संभाग कांकेर के कार्यपालन अभियंता   संजय चौहान ने बताया कि पुराने विश्रामगृह की मरम्मत के लिए प्रशासकीय स्वीकृति मिलने से भवन के जीर्णाेद्धार एवं आवश्यक मरम्मत का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इससे विश्रामगृह की सुविधाओं में सुधार होगा और भवन को नया एवं बेहतर स्वरूप मिलेगा। उन्होंने बताया कि मरम्मत कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। मरम्मत के अंतर्गत भवन के फ्लोर, दीवार, छत, खिड़की-दरवाजे, टाइल्स एवं बाथरूम का कार्य कराया जाएगा। इन कार्यों के पूर्ण होने से पुराने विश्रामगृह की स्थिति में सुधार होगा तथा इसका उपयोग अधिक सुविधाजनक तरीके से किया जा सकेगा।

———————-

✍️ 02.कलेक्टर  कुन्दन कुमार के निर्देश पर खाट में प्रसूता संबंधी प्रकाशित खबर पर प्रशासन ने लिया संज्ञान, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ ।

—कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश एवं मार्गदर्शन में जिले के पहुंचविहीन एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा आम नागरिकों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित ‘खाट में प्रसूता, अपनों के कंधों पर उम्मीद’ शीर्षक से संबंधित समाचार पर संज्ञान लेते हुए आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, उत्तर बस्तर कांकेर द्वारा विकासखंड अंतागढ़ के ग्राम खोड़पानी, कट्टापारा स्थित प्रसूता के घर एवं उप स्वास्थ्य केंद्र टेमरूपानी का भ्रमण कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली गई।  भ्रमण के दौरान जानकारी मिली कि ग्राम खोड़पानी निवासी श्रीमती शैलेद्री के पति श्री रामेश्वर द्वारा प्रसव पीड़ा के दौरान महतारी एक्सप्रेस 102 पर संपर्क किया गया था। सूचना मिलने के लगभग 30 मिनट के भीतर महतारी एक्सप्रेस अंतागढ़ से रवाना होकर गंतव्य तक पहुंची। हालांकि घर तक वाहन पहुंचने के मार्ग में मेढ़ एवं नाला होने के कारण लगभग 300 से 350 मीटर की दूरी तक वाहन नहीं पहुंच पाया।

प्रसूता के घर से उप स्वास्थ्य केंद्र टेमरूपानी की दूरी लगभग 03 किलोमीटर तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतागढ़ की दूरी लगभग 07 किलोमीटर है।  प्रसूता श्रीमती शैलेद्री को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतागढ़ में भर्ती कर सुरक्षित प्रसव कराया गया, जहां उन्होंने सामान्य प्रसव से शिशु को जन्म दिया। वर्तमान में जच्चा एवं बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।  इसी क्रम में ग्राम खोड़पानी निवासी गर्भवती माता श्रीमती मानबती पति श्री राजूराम, जिनकी संभावित प्रसव तिथि नवम्बर माह में है, को सुरक्षित प्रसव एवं बेहतर स्वास्थ्य देखभाल के दृष्टिगत महतारी एक्सप्रेस 102 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतागढ़ में भर्ती कराया गया।

कलेक्टर   कुन्दन कुमार की संवेदनशील पहल के तहत जिले में सुरक्षित संस्थागत प्रसव, शत-प्रतिशत पूर्ण टीकाकरण, एचपीवी टीकाकरण सहित अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानुप्रतापपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतागढ़ सहित अन्य अंदरूनी क्षेत्रों का भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया गया। कलेक्टर ने दूरस्थ एवं पहुंचविहीन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा गर्भवती माताओं को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऐसे क्षेत्रों में सतत निगरानी एवं आवश्यक समन्वय के माध्यम से सुरक्षित मातृत्व और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

———————

✍️ 03. शून्य रकबा प्रदर्शित होने वाले किसानों की समस्या का होगा त्वरित निराकरण। एग्रीस्टेक पोर्टल से हटे खसरों को यूएफआर के माध्यम से पुनः जोड़ने के निर्देश, किसानों को टोकन कटवाने में मिलेगी राहत।

—जिले में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय के लिए कई किसानों का रकबा समिति मॉड्यूल एवं उपार्जन पोर्टल में शून्य (0) प्रदर्शित होने की समस्या को देखते हुए कलेक्टर  कुन्दन कुमार ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार एग्रीस्टेक पोर्टल में संबंधित किसानों के खसरे हट जाने तथा भूमिहीन प्रदर्शित होने के कारण समिति मॉड्यूल में उनका रकबा शून्य दिखाई दे रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए वर्तमान में धान खरीदी हेतु सोसायटी मॉड्यूल में रकबा संशोधन की सुविधा पुनः उपलब्ध कराई गई है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने निर्देशित किया है कि जिन किसानों का रकबा शून्य प्रदर्शित हो रहा है, उन्हें संबंधित समिति में बुलाकर एग्रीस्टेक पोर्टल से हटे खसरों को यूएफआर के माध्यम से पुनः जोड़ने की कार्रवाई की जाए। यूएफआर का अनुमोदन होने के बाद समिति मॉड्यूल में ‘किसान संबंधी’ विकल्प के अंतर्गत ‘एग्रीस्टेक से धान खरीदी हेतु भूमि विवरण सिंक करें’ विकल्प का चयन कर संबंधित किसान का किसान कोड दर्ज किया जाएगा। भूमि विवरण सिंक की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद किसान के शून्य रकबे में सुधार हो सकेगा। इस संबंध में सहकारिता विभाग के प्रभारी उपायुक्त द्वारा भी सभी प्राधिकृत अधिकारियों एवं आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों के प्रबंधकों को निर्देश जारी किए गए हैं। उन्हें तहसील कार्यालय से समन्वय स्थापित कर शून्य रकबा प्रदर्शित होने वाले किसानों के रकबे में संशोधन की कार्रवाई तत्काल पूर्ण कराने कहा गया है, ताकि किसानों को समय पर धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो और वे निर्धारित समयावधि में अपना धान बेच सकें।

———————-

✍️ 04.जिले में आज शाम तक 14 हजार 207 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी।

—जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। जिले में आज सायं 5.30 बजे तक ऑनलाइन मॉड्यूल में 453 टोकन में 14 हजार 207 क्विंटल 60 किलोग्राम धान की खरीदी की गई है। आगामी तिथि 19 नवम्बर के लिए ऑनलाइन मॉड्यूल से जिले के 133 उपार्जन केन्द्रों में सायं 5.30 बजे तक किसानों द्वारा 20 हजार 286 क्विंटल 10 किलोग्राम धान विक्रय के लिए 528 टोकन कटवाया गया है।

——————-

✍️ 05.बेहतर पुलिसिंग के लिए कांकेर पुलिस की सकारात्मक पहल :- अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई और पीड़ितों की सहायता में अग्रणी रहे पुलिसकर्मी बने ‘कॉप ऑफ द मंथ’। अपराधियों पर सख्ती, जनसेवा में तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए 14 अधिकारी-कर्मचारी को ‘कॉप ऑफ द मंथ’ ।

—पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा (भा.पु.से.) द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण, गंभीर अपराधों की प्रभावी विवेचना, आरोपियों की गिरफ्तारी, अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई, साइबर अपराधों के प्रति जन-जागरूकता, गुमशुदा व्यक्तियों की दस्तयाबी, कानून-व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन सहित पुलिसिंग के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले माह मार्च, सितम्बर एवं अक्टूबर 2026 के कुल 14 पुलिस अधिकारी – कर्मचारियों को ‘कॉप ऑफ द मंथ’ सम्मान से सम्मानित किया गया।

माह मार्च 2026 में सम्मानित अधिकारी-कर्मचारी
1. प्रधान आरक्षक क्रमांक 588 पर्वत कौशल पोया (साइबर सेल कांकेर)-साइबर जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों, ग्रामीण एवं शहरी इलाकों, शैक्षणिक संस्थानों तथा आमजन के बीच साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन धोखाधड़ी, डिजिटल सुरक्षा एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 के प्रति व्यापक जागरूकता फैलाने में विशेष योगदान दिया गया।

2. बस्तर फाइटर आरक्षक क्रमांक 2112 भूपेश नेताम (साइबर सेल कांकेर)-थाना ताड़ोकी में दर्ज हत्या के प्रकरण में साइबर तकनीकी साक्ष्यों एवं तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से आरोपी की पहचान एवं लोकेशन का पता लगाने तथा उसकी गिरफ्तारी में विशेष सहयोग किया गया।

3. महिला आरक्षक क्रमांक 1147 असमोतिन भास्कर (साइबर सेल कांकेर)-अपहरण एवं गुम इंसान के प्रकरणों में साइबर तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन एवं अन्य तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से गुमशुदा व्यक्तियों की पतासाजी एवं सकुशल दस्तयाबी तथा आरोपियों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका हेतु सम्मानित किया गया।

4. बस्तर फाइटर महिला आरक्षक क्रमांक 2019 सीमा प्रधान (यातायात शाखा कांकेर)-यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं व्यवस्थित बनाए रखने, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात नियंत्रण, प्रमुख आयोजनों एवं विशेष अवसरों पर प्रभावी ड्यूटी प्रबंधन तथा सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने में उत्कृष्ट कार्य किया गया।

माह सितम्बर 2026 में सम्मानित अधिकारी-कर्मचारी
1. निरीक्षक अम्बर सिंह भारद्वाज (थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर)-किराए के मकान से 30 पौवा अंग्रेजी शराब सहित 4,409 नग खाली शराब की बोतलें, पौवा एवं अद्धी, 3,380 नग ढक्कन तथा स्टीकर-होलोग्राम बरामद करने एवं अवैध शराब की पैकिंग एवं मिलावट में संलिप्त व्यक्तियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में विशेष भूमिका हेतु सम्मानित किया गया।

2. उप निरीक्षक मनोरथ जोशी (थाना कांकेर) –
थाना कांकेर में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में 90 पैकेट गांजा, कुल वजन 447.720 किलोग्राम, कीमत ₹2,23,50,000/- की बरामदगी तथा पुलिस को देखकर फरार आरोपी सुखपाल उर्फ सुखा को हरियाणा राज्य से गिरफ्तार करने में विशेष भूमिका हेतु सम्मानित किया गया।

3. प्रधान आरक्षक क्रमांक 656 कन्हैया पटेल (थाना कोरर)- कार से अवैध शराब की तस्करी करते हुए 03 आरोपियों को पकड़ने तथा 132.360 लीटर अंग्रेजी शराब, नगदी, 03 मोबाइल एवं तस्करी में प्रयुक्त कार सहित कुल ₹5,18,320/- की संपत्ति जप्त करने में विशेष भूमिका निभायी गई।

4. आरक्षक क्रमांक 428 गौतम हुपेंडी (थाना भानुप्रतापपुर)-उजियारा अभियान के तहत अवैध रूप से गांजा की खेती करने वाले आरोपी सुभाष कोरेटी के घर की बाड़ी से गांजा के 850 पौधे, कुल वजन 8 किलो 660 ग्राम, अनुमानित कीमत ₹4,30,000/- जप्त करने तथा आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 20(A) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

5. आरक्षक क्रमांक 1139 परमानंद साहू (थाना अमाबेड़ा)-कानून-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में धैर्य, सजगता एवं तत्परता से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

माह अक्टूबर 2026 में सम्मानित अधिकारी-कर्मचारी
1. उप निरीक्षक (प्रशिक्षु) ऋषभ बाजपेयी (थाना प्रभारी लोहत्तर)- चेमल माइंस में तीन पोकलेन मशीनों में आगजनी के मामले में अपराध क्रमांक 12/2026, धारा 326, 324(5), 61(2), 111(3), 351(3), 319(2) एवं 191(3) भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई करते हुए 05 आरोपियों की गिरफ्तारी तथा घटना को नक्सली वारदात का रूप देने के उद्देश्य से पर्चे रखे जाने के तथ्य का खुलासा करने में विशेष भूमिका हेतु सम्मानित।

2. उप निरीक्षक (प्रशिक्षु) पीयूष यादव (चौकी प्रभारी हल्बा)-गौशाला भेजने के नाम पर 40 गौवंशों की तस्करी कर ओडिशा के पापड़ाहांडी ले जाकर बेचने वाले आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई में विशेष भूमिका। आरोपियों से 01 हुंडई क्रेटा, 02 पिकअप वाहन एवं मवेशी बिक्री की ₹10,000/- राशि सहित कुल ₹25,10,000/- की संपत्ति जप्त की गई। अपराध क्रमांक 193/2026 में बीएनएस, छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी में विशेष योगदान हेतु सम्मानित।

3. सहायक उप निरीक्षक गोपाल नेताम (थाना सरोना)-थाना सरोना में दर्ज नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को नागपुर (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार करने तथा बालिका की सकुशल दस्तयाबी में विशेष भूमिका निभाने हेतु सम्मानित।

4. आरक्षक क्रमांक 1426 पुखराज साहू (डायल 112, थाना पखांजूर)-सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ त्वरित सहायता उपलब्ध कराते हुए समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनका जीवन बचाने में सराहनीय भूमिका निभाई गई।

5. आरक्षक क्रमांक 1546 दिनेश सोनवानी (थाना भानुप्रतापपुर)-थाना क्षेत्र के लंबित स्थायी वारंटों की तामीली हेतु विशेष अभियान चलाकर फरार वारंटियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका निभाने हेतु सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित अधिकारी-कर्मचारियों के उत्कृष्ट योगदान की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा पुलिस बल के अन्य सदस्यों को भी कर्तव्यनिष्ठा, कार्यकुशलता एवं समर्पण के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।

 ——————-

✍️06. उजियारा अभियान के तहत गांजा बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार, कांकेर पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई ।कृषि उपज मंडी अन्नपूर्णापारा के पास गांजा बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा था आरोपी। आरोपी के कब्जे से 56 ग्राम गांजा, कीमत ₹28,00/-, 02 मोबाइल एवं 01 होंडा स्कूटी कुल अनुमानित कीमत 57800₹/-जप्त । आरोपी के विरुद्ध थाना कांकेर में जुआ एवं मारपीट तथा थाना बालोद में एनडीपीएस एक्ट के तहत पूर्व से प्रकरण दर्ज।

—पुलिस जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि— पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर   निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस  हरीश पाटिल के पर्यवेक्षण में जिले में संचालित उजियारा अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ, शराब, जुआ, सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 18.11.2026 को थाना प्रभारी सिटी कोतवाली कांकेर को सूचना प्राप्त हुई कि कृषि उपज मंडी, अन्नपूर्णापारा कांकेर के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर थाना सिटी कोतवाली एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर बताए गए स्थान पर घेराबंदी एवं कार्रवाई की गई। पुलिस टीम को देखकर एक संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा अभिरक्षा में लेकर पूछताछ एवं तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से पारदर्शी जिपर झिल्ली में रखा 56 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹28,00/- है, बरामद किया गया। साथ ही 02 मोबाइल एवं 01 होंडा स्कूटी जप्त की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सोहेब अख्तर, निवासी सुभाष वार्ड कांकेर बताया। आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली कांकेर में अपराध क्रमांक 412/2026, धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को दिनांक 18.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

आरोपी का विवरण में—सोहेब अख्तर पिता लियाकत अली, उम्र 26 वर्ष, निवासी सुभाष वार्ड, कांकेर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़)। जप्त सामग्री में
– गांजा – 56 ग्राम, कीमत ₹28,00/-
– मोबाइल – 02 नग
– होंडा स्कूटी – 01 नग
– कुल कीमत -57800₹/-

आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड
आरोपी के विरुद्ध पूर्व में निम्नलिखित प्रकरण पंजीबद्ध होना पाया गया है—
1. थाना कांकेर – अपराध क्रमांक 293/2023, धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम।
2. थाना कांकेर – अपराध क्रमांक 349/2024, धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस।
3. थाना बालोद, जिला बालोद – अपराध क्रमांक 318/2025, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में—थाना सिटी कोतवाली कांकेर:निरीक्षक जितेन्द्र साहू, उप निरीक्षक मनोरथ जोशी, सहायक उप निरीक्षक सोमेन्द्र सिंह, आरक्षक शिव प्रसाद नेताम, रोशन राठौर एवं जितेन्द्र कोर्राम। साइबर सेल कांकेर—
निरीक्षक राजेन्द्र साहू, प्रधान आरक्षक सचिन शोरी, आरक्षक जितेन्द्र नाग एवं पन्ना नाग।

————————

✍️07.गोपाष्टमी महोत्सव,गोवर्धन पूजा समारोह में शामिल हुए कांकेर विधायक आशा राम नेताम।

—कल 17 नवम्बर को देर शाम कांकेर के मेला भाटा में आयोजित जिला स्तरीय गोपाष्टमी महोत्सव एवं गोवर्धन पूजा समारोह में कांकेर विधायक आशा राम नेताम शामिल हुए। उन्होंने धर्म, आस्था एवं सनातन परंपराओं से जुड़े इस पावन आयोजन में सहभागिता का स्वरूप अनुभव किया। उन्होंने कहा-
गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और हमारी धार्मिक आस्था का महत्वपूर्ण आधार हैं। गौसेवा, गौसंरक्षण एवं भारतीय परंपराओं का संवर्धन हम सभी का सामूहिक दायित्व है।ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं को जीवंत रखने के साथ समाज में एकता, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का संचार करते हैं।

————————

✍️08.

 

—

———————–

 ✍️09. 

—

————————

✍️ 10. 

—

————————

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

————————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏

————————

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 17 नवम्बर 2026 मंगलवार

—————————  विज्ञापन ———————- ———————- ———————- ———————- ———————- ———————- ———————- ———————- ———————- ———————- ———————- ———————- ———————- ———————- ———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 17  नवम्बर  2026 मंगलवार ✍️मनोज…

आज की टॉप 10 खबर 16 नवम्बर 2026 सोमवार

—————————  विज्ञापन ———————- ———————- ———————- ———————- ———————- ———————- ———————- ———————- ———————- ———————- ———————- ———————- ———————- ———————- ———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 16  नवम्बर  2026 सोमवार ✍️मनोज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *