—————————
विज्ञापन

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
17 नवम्बर 2026 मंगलवार
✍️मनोज जायसवाल
———————-
✍️ 01. कांकेर के पुराने विश्रामगृह के जीर्णाेद्धार के लिए 49 लाख 81 हजार रुपये की स्वीकृति। लोक निर्माण विभाग ने जारी किया आदेश, फ्लोर, दीवार, छत, खिड़की-दरवाजे की होगी मरम्मत।

—जिला मुख्यालय कांकेर स्थित पुराने विश्रामगृह के जीर्णाेद्धार एवं विशेष मरम्मत कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा 49 लाख 81 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के प्रमुख अभियंता कार्यालय, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा आदेश जारी किया गया है। लोक निर्माण संभाग कांकेर के कार्यपालन अभियंता संजय चौहान ने बताया कि पुराने विश्रामगृह की मरम्मत के लिए प्रशासकीय स्वीकृति मिलने से भवन के जीर्णाेद्धार एवं आवश्यक मरम्मत का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इससे विश्रामगृह की सुविधाओं में सुधार होगा और भवन को नया एवं बेहतर स्वरूप मिलेगा। उन्होंने बताया कि मरम्मत कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। मरम्मत के अंतर्गत भवन के फ्लोर, दीवार, छत, खिड़की-दरवाजे, टाइल्स एवं बाथरूम का कार्य कराया जाएगा। इन कार्यों के पूर्ण होने से पुराने विश्रामगृह की स्थिति में सुधार होगा तथा इसका उपयोग अधिक सुविधाजनक तरीके से किया जा सकेगा।
———————-
✍️ 02.जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक की तैयारियां तेज, प्रभारी कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ किया आयोजन स्थलों का निरीक्षण।

—जिला मुख्यालय कांकेर में 23 एवं 24 नवम्बर को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयोजन को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मंडावी ने आज विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजन स्थलों एवं प्रतिभागियों के ठहरने की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान, डाईट परिसर, बीआरसी कार्यालय परिसर एवं खेल मैदान का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को सभी आयोजन स्थलों पर साफ-सफाई सुनिश्चित करने, प्रतिभागियों के ठहरने, भोजन एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था करने तथा आवश्यकता के अनुसार प्रकाश व्यवस्था (लाइटिंग) करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने को कहा। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर भागवत प्रसाद जायसवाल, एसडीएम कांकेर श्रीमती सरस्वती बंजारे, डिप्टी कलेक्टर एवं जिला खेल अधिकारी टीकाराम देवांगन सहित लोक निर्माण विभाग, विद्युत यांत्रिकी, स्कूल शिक्षा, आदिवासी विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, हाउसिंग बोर्ड, नगरपालिका के अधिकारी एवं व्यायाम शिक्षक उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल, हॉकी, रस्साकसी, बैडमिंटन, तीरंदाजी, कराते, वेटलिफ्टिंग एवं एथलेटिक्स सहित कुल 11 खेल विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता के अंतर्गत 23 नवम्बर को जूनियर वर्ग तथा 24 नवम्बर को सीनियर वर्ग के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिताओं के सुचारू संचालन के लिए खेलवार आयोजन स्थल भी निर्धारित किए गए हैं। कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, रस्साकसी, एथलेटिक्स, हॉकी, कराते एवं वेटलिफ्टिंग की प्रतियोगिताएं शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान में होंगी। वहीं फुटबॉल एवं बैडमिंटन के मुकाबले मिनी स्टेडियम में तथा तीरंदाजी की प्रतियोगिता शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर में आयोजित की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि जिले के खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं एवं प्रतिस्पर्धा का अवसर मिल सके।
———————
✍️ 03. जिले में आज 10 हजार 224 क्विंटल धान की खरीदी। अब तक 22 हजार 896 क्विंटल धान की खरीदी हुई।
— जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। जिले में आज शाम तक 318 किसानों से 10 हजार 224 क्विंटल 80 किलोग्राम धान खरीदी की गई। धान खरीदी प्रारंभ तिथि 15 नवम्बर से अब तक 689 किसानों से 22 हजार 896 क्विंटल 40 किलोग्राम धान की खरीदी की जा चुकी है।
———————-
✍️ 04.जिला कांकेर थाना कोयलीबेड़ा के ग्राम मोदेमरका व मिच्चेबेड़ा के मध्य जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से नक्सल डम्प बरामद। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान को लगातार प्रभावी रूप से संचालित करते हुए नक्सल डम्प से हथियार, विस्फोटक सहित अन्य नक्सल सामग्री बरामद किया गया।

—पुलिस जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि—बद्री नारायण मीणा(भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज के निर्देशन, दीपक तिवारी डीआईजी बीएसएफ भानुप्रतापपुर, निखिल राखेचा पुलिस अधीक्षक कांकेर एवं नरेंद्र शर्मा 2ic प्रभारी सेनानी 40 वीं वाहिनी बीएसएफ कोयलीबेड़ा के मार्गदर्शन में जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान संचालित किया जा रहा है। तारतम्य दिनांक 16.11.2026 को जिला कांकेर थाना कोयलीबेड़ा के ग्राम मोदेमरका व मिच्चेबेड़ा के मध्य जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा नक्सल डम्प से हथियार,विस्फोटक सहित अन्य नक्सल सामग्री बरामद किया गया। टीम कंमाडर:- 01 निर्मल जांगडे निरीक्षक थाना प्रभारी कांकेर 02 रजत जेफ उप निरीक्षक बीएसएफ 40 वीं वाहिनी रहे।
——————-
✍️ 05.पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा (भापुसे) ने ली जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना-चौकी प्रभारियों की समीक्षा बैठक।कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश। एनडीपीएस प्रकरणों में पैडलर से लेकर मुख्य सप्लायर एवं सरगना तक पूरे नेटवर्क की पहचान कर कठोर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश।

—पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर निखिल अशोक कुमार राखेचा (भापुसे) द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना-चौकी प्रभारियों की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों, सामुदायिक पुलिसिंग एवं पुलिस कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में गंभीर एवं लंबित अपराधों की समीक्षा करते हुए विवेचनाओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही लंबित गुम इंसान, मर्ग एवं सदरी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण , स्थायी वारंटी तामीली करने,संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने तथा असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। प्रत्येक प्रकरण में विवेचना की प्रगति, साक्ष्यों के संकलन, आरोपियों की गिरफ्तारी एवं 60/90 दिवस चालान प्रस्तुत करने की स्थिति की समीक्षा करते हुए विवेचकों को गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों पर आधारित विवेचना करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण करने के लिए एनडीपीएस प्रकरणों में टॉप-टू-बॉटम एवं बॉटम-टू-टॉप जांच कर पैडलर से लेकर मुख्य सप्लायर एवं सरगना तक पूरे नेटवर्क की पहचान कर कठोर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आदतन नशा कारोबारियों को चिन्हित कर आवश्यकतानुसार PIT-NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई हेतु प्रस्ताव तैयार करने एवं सूचना तंत्र मजबूत करने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही गौवंश की अवैध तस्करी एवं परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने हेतु सभी थाना-चौकी प्रभारियों को सतत निगरानी एवं सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही “मोर मितान–कांकेर पुलिस” अभियान की समीक्षा करते हुए अभियान को अधिक सक्रिय एवं परिणामोन्मुखी बनाने, आमजन से सतत संवाद स्थापित करने तथा पुलिस-जनता के बीच विश्वास एवं समन्वय को और मजबूत करने पर बल दिया गया।
साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित करने, साइबर शिकायत पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण करने तथा साइबर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महिला रक्षा टीम को सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए। महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं आत्मरक्षा से संबंधित जागरूकता कार्यक्रमों का नियमित आयोजन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों की पहचान कर आवश्यक निवारक एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने, यातायात नियमों के पालन हेतु जनजागरूकता अभियान चलाने तथा प्रभावी प्रिवेंटिव पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही डायल-112 की प्रतिक्रिया प्रणाली को और अधिक त्वरित एवं प्रभावी बनाते हुए आपातकालीन परिस्थितियों में आम नागरिकों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान जिले में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षु उप निरीक्षकों के कार्यों की भी समीक्षा की गई। उनके द्वारा किए जा रहे विवेचना कार्य, व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं कार्यप्रणाली का आकलन करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक ने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों में अनुशासन, कार्य के प्रति जवाबदेही एवं संवेदनशीलता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस कर्मचारियों के कल्याण एवं उनकी समस्याओं के निराकरण पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही।
उक्त बैठक में एएसपी आशीष बंछोर, एएसपी राकेश कुर्रे,एएसपी श्री योगेश साहू , एसडीओपी शेर बहादुर सिंह ठाकुर,एसडीओपी हरीश पाटिल, एसडीओपी कुलदीप बंजारे, डीएसपी सुश्री प्रतिभा लहरें, डीएसपी मुख्यालय सुश्री विंकेश्वरी पिंदे, एसडीओपी संतोष जैन, डीएसपी कविता धुर्वे,रक्षित निरीक्षक गोविन्द वर्मा, रक्षित निरीक्षक दीपक साव एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।
——————-
✍️06. उजियारा अभियान के तहत चारामा पुलिस की कार्यवाही ,अवैध रूप से शराब बिक्री करते एक आरोपी गिरफ्तार । आरोपी के कब्जे से 07. 920 बल्क लीटर देशी प्लेन यूनिक, शेरा शराब एवं 200 रू नगदी रकम किया गया जप्त ।

—पुलिस जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि—इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.)के निर्देशन में, एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू (रा.पु.से.) कांकेर के मार्गदर्शन में एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर हरीश पाटिल (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में थाना चारामा पुलिस एवं सायबर सेल कांकेर द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही की गई। प्रकरण में दिनांक 16.11.2026 को सायबर सेल कांकेर को मुखबीर से सूचना मिलने पर थाना चारामा स्टाफ ग्राम आंवरी में एक आरोपी को अवैध रूप से शराब बिक्री करने कि सूचना की तस्दीक कर विजय कुमार सिन्हा पिता रामाधीन सिन्हा उम्र 61 साल निवासी आंवरी के घर बाडी में रेड कार्यवाही कर तलाशी लिया गया ,जो देशी प्लेन यूनिक 22 नग पौवा एवं शेरा 22 नग पौवा कुल 44 नग पौवा जिसमें प्रत्येक में कुल 180 एम.एल. शराब भरा हुआ कुल 07. 920 बल्क लीटर बरामद कर विधिवत कार्यवाही करते हुए बरामद शराब को जप्त किया गया। प्रकरण में थाना चारामा के अपराध क्रमांक 243/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया है। बरामदगी का विवरण में—(01) देशी प्लेन यूनिक 22 नग पौवा एवं शेरा 22 नग पौवा कुल 44 नग पौवा 07. 920 बल्क लीटर शराब 200 रू नगदी रकम। गिरफ्तार आरोपीयों में विजय कुमार सिन्हा पिता रामाधीन सिन्हा उम्र 61 साल निवासी आंवरी थाना चारामा है। उक्त कार्यवाही में प्रशि. हेमंत मारगिया, सउनि माखनलाल नागवंशी, म.प्र.आर. सुमति गोटी एवं सायबर सेल कांकेर टीम कि सूचना संकलन एवं रेड कार्यवाही कर आरोपी को गिर. करने में विशेष योगदान रहा ।
————————
✍️07.उजियारा अभियान के तहत कांकेर पुलिस की सूखा नशे के विरुद्ध कार्रवाई।गांजा तस्करी में संलिप्त मरकाटोला निवासी आरोपी गिरफ्तार।आरोपी के कब्जे से 1.600 किलोग्राम गांजा बरामद। गांजा परिवहन में प्रयुक्त हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन सहित 92,400 मशरूका जब्त।

—पुलिस जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि—पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु संचालित “उजियारा अभियान” के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार साहू एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में थाना कोरर पुलिस एवं साइबर सेल कांकेर की संयुक्त टीम को दिनांक 16.11.2026 को कापसी–मरकाटोला मार्ग पर एक व्यक्ति द्वारा गांजा मादक पदार्थ का अवैध परिवहन किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर संदेही लल्लूराम सोनवानी, पिता स्व. विशंभर सोनवानी, उम्र 55 वर्ष, निवासी मरकाटोला नाकापारा, थाना कोरर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.600 किलोग्राम गांजा मादक पदार्थ, एक मोबाइल फोन तथा गांजा परिवहन में प्रयुक्त हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 05 AE 3013 बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 20(बी)(ii)(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी में—1. लल्लूराम सोनवानी, पिता स्व. विशंभर सोनवानी, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम मरकाटोला नाकापारा, थाना कोरर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)। जब्त सामग्री का विवरण में— 1. गांजा मादक पदार्थ 1.600 किलोग्राम – अनुमानित कीमत ₹22,400।2. हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 05 AE 3013 – अनुमानित कीमत ₹60,000।3. एक मोबाइल फोन – अनुमानित कीमत ₹10,000।कुल जब्त मशरूका की अनुमानित कीमत ₹92,400।
थाना प्रभारी कोरर निरीक्षक नरेन्द्र कुमार मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक श्री छत्रपाल सिंह साहू, सहायक उप निरीक्षक उमेश वर्मा, आरक्षक विनोद साहू, ईश्वर कावड़े, तिलक मेश्राम तथा साइबर सेल में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक पुरुषोत्तम कत्लम एवं टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
————————
✍️08. साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहे म्यूल बैंक खातों पर कांकेर पुलिस की कार्रवाई।छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के म्यूल खाते के माध्यम से साइबर ठगी की रकम का लेन-देन करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार। बैंक खाते के विरुद्ध विभिन्न राज्यों से कुल 12 साइबर शिकायतें दर्ज।करीब ₹1,01,64,435 की साइबर ठगी से संबंधित रकम का लेन-देन ।आरोपियों के कब्जे से बैंक पासबुक, पैन कार्ड एवं 02 मोबाइल फोन जब्त।

—पुलिस जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि—पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर ठगी में प्रयुक्त म्यूल बैंक खातों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पखांजूर कुलदीप बंजारे के पर्यवेक्षण में थाना पखांजूर पुलिस एवं साइबर सेल कांकेर की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गई।भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित साइबर क्राइम पोर्टल एवं पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के परिपालन में थाना पखांजूर क्षेत्र के छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के खाता क्रमांक 77112765815 का परीक्षण किया गया। जांच में उक्त खाते का उपयोग विभिन्न राज्यों में हुई साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में किया जाना पाया गया। उक्त बैंक खाते के विरुद्ध अलग-अलग राज्यों से कुल 12 साइबर शिकायतें दर्ज थीं तथा खाते में साइबर ठगी से संबंधित रकम प्राप्त होने की जानकारी सामने आई। जांच में उक्त बैंक खाते के धारक सिराज बैरागी, पिता कृष्णपद बैरागी, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम पीव्ही-42 विद्यानगर, थाना पखांजूर की संलिप्तता सामने आने पर थाना पखांजूर में अपराध क्रमांक 181/2026, धारा 318(2), 318(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी सिराज बैरागी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपने साथी सूरज दास, पिता शंकर दास, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम पीव्ही-13 श्यामनगर, थाना पखांजूर के साथ मिलकर पीड़ित व्यक्तियों से धोखाधड़ी कर प्राप्त रकम का अपने बैंक खाते के माध्यम से लेन-देन करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से साइबर ठगी में प्रयुक्त छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की पासबुक, पैन कार्ड एवं 02 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। प्रकरण में आरोपियों की भूमिका एवं साइबर ठगी से संबंधित वित्तीय लेन-देन के संबंध में विस्तृत विवेचना की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण में—1. सिराज बैरागी, पिता कृष्णपद बैरागी, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम पीव्ही-42 विद्यानगर, थाना पखांजूर, जिला कांकेर। 2. सूरज दास, पिता शंकर दास, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम पीव्ही-13 श्यामनगर, थाना पखांजूर, जिला कांकेर। जब्त सामग्री मे—1. छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की पासबुक। 2. एक पैन कार्ड।
3. 02 नग मोबाइल फोन।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में—थाना प्रभारी पखांजूर निरीक्षक तेज कुमार वर्मा,सहायक उप निरीक्षक निमई चन्द्र डे, वेदन सलामे, प्रधान आरक्षक लिहेन्द्र देवांगन, आरक्षक जोसेफ बड़ा, बशीर खान, राकेश मण्डावी उर्फ रानी तथा साइबर सेल कांकेर के आरक्षक क्रमांक 2002 छत्रेश जैन एवं आरक्षक क्रमांक 1416 तिरिथ दिवाकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
———————–
✍️09. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजमार्ग में जगह जगह स्वागत। लखनपुरी में स्वागत के बाद भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी गढियापारा लखनपुरी में आयोजित सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती समारोह में शिरकत की।

—छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सावित्री मनोज मंडावी उनके कार्यक्रम टाटा मारी के केशकाल जाते समय कांकेर बाईपास में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ पदाधिकारीयों के साथ जिला पंचायत सदस्य मृदुला भास्कर एवं अन्य कांग्रेसियों के साथ भेंट मुलाकात की। मृदुला भास्कर को भूपेश बघेल ने जन्म दिवस पर शुभकामनाएं दी। इधर वापसी में लखनपुरी भूपेश बघेल का स्वागत कांग्रेसियों द्वारा किया गया। लखनपुरी गढियापारा में कलार समाज के ईष्टदेव राज राजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती समारोह जो अभी खबर लिखे जाने तक चल रहा है, भानुप्रतापपुर की विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी जो आयोजन की मुख्य अतिथि हैं, का गाजेबाजे के साथ जोशीला स्वागत किया गया।

फोटो—पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज चारामा नगर के कोरर चौंक पर जोशीला स्वागत किया गया।
————————
✍️
10.छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन चारामा ने दीपावली मिलन कार्यक्रम में किया अधिकारी कर्मचारी का सम्मान।

—चारामा वि.खं. के मातृ संगठन छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन चारामा ने दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दीपावली मिलन के साथ बाल दिवस एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को भी याद किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार निषाद, जिला मिशन समन्वयक श्री नवनीत कुमार पटेल, सहायक खंड शिक्षाधिकारी उमेश कुमार यादव, पूर्व खंड शिक्षाधिकारी केशव राम साहू, प्राचार्य चंद्रशेखर यादव, अमित सक्सेना, छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष स्वदेश शुक्ला एवं व्याख्याता ललिता बोरकर उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी रमेश निषाद ने टीचर्स एसोसिएशन के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि येअकेला संगठन है जो लगातार शिक्षक हित एवं रचनात्मक कार्यों पर काम कर रहा है, शिक्षक को बच्चो के हित में बढ़िया काम करना चाहिए ताकि भविष्य में नाम चल सके l पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी केशव साहू ने भी संगठन की कार्यों का तारीफ किया और सम्मान करने के लिए संगठन का धन्यवाद ज्ञापित किया सभी अतिथियों ने दीपावली पर्व , बाल दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंत पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके द्वारा किए गए संघर्ष और योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही शिक्षा जगत में शिक्षकों के अधिकार, सम्मान, विभिन्न शैक्षिक समस्याओं एवं संगठन की मांगों को लेकर अब तक किए गए प्रयासों, उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

————————
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
————————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
————————






