———————–
संपादकीय-
“घर आंगन” से “विदाई” तक

-लडकी जब ‘बाबुल’ के घर होती है‚ तब उसका स्थान बेटे से भी बढकर होता है। सुदुर जगहों में समाज के अंतिम पंक्ति में भी देखें तो वह ‘परिवार’ की धुरी होती है‚ जहां वह सर्वस्व जिम्मेदारियां निभा रही होती है। ‘परिवार’ में उनकी एक दिन की अनुपस्थिती भी परिजनों को साल रही होती है।’परिवार’ में उनकी एक दिन की अनुपस्थिति भी परिजनों को साल रही होती है। एक पिता का कर्तव्य उनकी प्राथमिक शिक्षा से उनके ब्याह के बाद तक बना होता है।’बेटी’ को पता है वह एक दिन इस परिवार से अनजाने परिवार में भी धुरी बनने वाली है‚ जहां दोनों परिवार को उनसे अपेक्षाएं हैं। मनोज जायसवाल का पोस्ट आप पढ रहे हैं। ‘वैवाहिक’ अायोजन ‘विवाह’ जीवन का सबसे खुशी का क्षण होता है‚ लेकनि परिवार से विलग होने का दुःख भी। विवाह पर ऐसा सबसे कठिन क्षण होता है ‘विदाई’ का। आज से 20–25 वर्ष पूर्व तक विवाह सम्पन्न होने के बाद ‘विदाई’ का अलग से आयोजन होता था। पर अब ‘पाणिग्रहण’ उपरांत एक साथ बेटी को विदाई दिया जाता है। यहां गौर करने वाली बात है कि आज के समय में ‘सगाई’ जैसे आयोजन भी वैवाहिक आयोजनों के साथ एक ही दिन किया जाने लगा है। समय की बचत के साथ सम्पुर्ण ‘परिवार’ की उपस्थिति में नेंग परंपरा के बीच रस्में निभाने का आनंद ही अलग है। ‘विदाई’ नाम ही दुखों का है‚जिस अवसर पर लडकी के माता पिता परिजन अपितु स्वयं लडकी के जीवन साथी की आंखे गीली कर जाती है।घर छोडने पर एक गंभीर सन्नाटा बाबुल के घर पसर जाता है। वहीं घर आंगन में हमेशा चहकने वाली हंसी जो परिवार की नजरों से कभी ओझल न हुई हो और सारे भरे पूरे परिवारजनों के बीच न हो अधुरापन लगना स्वाभाविक बातें हैं। अपने दिल पर पत्थर रखकर अपनी लाडली बिटिया को ‘कन्यादान’ करने वाला पिता और मां ही जान सकते हैं। यही नहीं यह तो पारंपरिक विवाह की बात हो गई पर आज के दौर में ‘लव मैरिज’ करने वाले बेटी एवं बेटे भी याद किया करते हैं। हो क्यों नाǃ आखिर कार विविध रस्मोपरंपरा के बीच ढेर सारे संस्कारों‚मेंहदी रस्म से लेकर ‘विदाई’ तक की रस्म कभी न कभी किसी के वैवाहिक आयोजन को देखकर भी याद आना स्वाभाविक है।
✍️मनोज जायसवाल
———————–
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
10 मई 2026 रविवार
✍️मनोज जायसवाल
———————–
01. सर्जना के मंच पर उप-पुलिस अधीक्षक विंकेश्वरी पिंदे का सम्मान।

—सर्जना महिला साहित्य मंच कांकेर द्वारा आज नगर के कांकेर सिटी मॉल स्थित होटल आनंदम हाल में साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के दूर-दूर से साहित्य विभुतियों का आगमन हुआ। इस आयोजन में आज 25 महिला साहित्यकारों सहित अन्य क्षेत्र के विशिष्ट व्यक्तित्व को मिलाकर कुल 42 लोगों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में आचार्य संजीव वर्मा सलिल अंर्तराष्ट्रीय साहित्यकार जबलपुर की तय समय में उपस्थिति हुई। अध्यक्षता डॉ. गीता शर्मा,संस्थापिका सर्जना महिला साहित्य समिति कांकेर,अरूण कौशिक नगरपालिकाध्यक्ष कांकेर, श्रीमती शालिनी राजपूत अध्यक्ष हस्त शिल्प बोर्ड छ.ग. थे। सर्जना की महासचिव डॉ. मीरा आर्ची ने मंच की गतिविधियों से अवगत करायी।

आयोजन में आमंत्रण पर अपने व्यस्ततम समय के बीच पधारी जिले की उप-पुलिस अधीक्षक विंकेश्वरी पिंदे ने मॉ पर कविता सुनायी। जिसकी सबने प्रशंसा की। इसके साथ ही उन्होंने किसी भी महिला के साथ कुछ भी घटना हो तो तत्काल तय नंबर पर पुलिस को सुचित किये जाने के साथ नंबर बतायी।जिला पंचायत सदस्य सुश्री मृदुला भास्कर ने भी मंच पर कविता सुनायी। सबको प्रमाण पत्र,मोमेंटो के साथ ही विमोचित पुस्तकों की प्रतियां भेंट की गई। श्रीमती पल्लवी झा तथा कांकेर के जाने माने समाजसेवी मोहन सेनापति को विशेष क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए नगर राशि एवं प्रमाण पत्र,मोमेंटो,शाल से सम्मानित किया गया। मंच संचालन रिजेंद्र गंजीर ने किया।
———————–
02.“प्रोजेक्ट दक्ष” के माध्यम से कांकेर पुलिस जवानों को आधुनिक, प्रशिक्षित एवं प्रोफेशनल पुलिसिंग के लिए कर रही तैयार। कांकेर पुलिस द्वारा जवानों हेतु “ड्राइविंग स्किल ट्रेनिंग” कार्यक्रम संचालित, सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन का दिया जा रहा प्रशिक्षण।

—पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन में कांकेर पुलिस द्वारा “प्रोजेक्ट दक्ष” के तहत पुलिस जवानों के लिए कौशल विकास एवं स्किल ट्रेनिंग कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य जवानों की कार्यकुशलता, अनुशासन एवं क्षमता को विकसित करना है।इसी क्रम में पुलिस रक्षित केंद्र कांकेर में “ड्राइविंग स्किल ट्रेनिंग” कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान जवानों को व्यावहारिक एवं तकनीकी रूप से दक्ष बनाते हुए ड्यूटी के दौरान सुरक्षित, जिम्मेदार एवं प्रभावी वाहन संचालन के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जवानों को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा मानकों एवं मोटर व्हीकल एक्ट की विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही सुरक्षित वाहन संचालन, ओवरटेक करने के नियम, निर्धारित स्पीड लिमिट का पालन, सीट बेल्ट एवं हेलमेट के महत्व तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के उपयोग से होने वाले जोखिमों के संबंध में विशेष रूप से जागरूक किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जवानों को रात्रिकालीन वाहन संचालन, बारिश एवं कोहरे जैसी परिस्थितियों में सावधानीपूर्वक ड्राइविंग, सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचाव संबंधी उपायों का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दुर्घटना की स्थिति में प्राथमिक उपचार, घायल व्यक्तियों की सहायता एवं आपातकालीन सेवाओं को त्वरित सूचना देने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रशिक्षण के दौरान प्रदान की जा रही हैं। कांकेर पुलिस द्वारा आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस जवानों की क्षमता संवर्धन एवं प्रोफेशनल पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे ड्यूटी के दौरान सुरक्षित एवं प्रभावी वाहन संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
कांकेर पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि शहर की सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें, नशे में वाहन न चलाएं एवं हेलमेट/सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर शॉर्ट वीडियो बनाकर हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर सूचना प्रदान करें।
———————
03. नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन के लिए समय-सारणी जारी।
—छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर द्वारा नगरीय निकायों तथा त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन के लिए समय सारिणी जारी कर दी है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जितेन्द्र कुर्रे से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतों में उप निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन 11 मई सोमवार को प्रातः 10.30 की जायेगी और इसी के साथ सीटों के आरक्षण के संबंध में सूचना एवं मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन भी 11 मई को किया जाएगा तथा इसी दिन से नामनिर्देशन पत्र प्राप्त करने की कार्रवाई प्रारंभ हो जायेगा।नाम निर्देशन पत्र प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 03.00 बजे तक प्राप्त किए जायेंगे। नामनिर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख 18 मई सोमवार को दोपहर 03.00 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। नामनिर्देशन पत्रों की संवीक्षा 19 मई को प्रातः 10.30 बजे से किया जाएगा। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 21 मई गुरुवार के दोपहर 03.00 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इसके तत्काल बाद चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। यदि मतदान आवश्यक हुआ तो नगरीय क्षेत्रों और त्रिस्तरीय पंचायतों में 01 जून सोमवार को मतदान संपन्न कराया जायेगा। नगरीय क्षेत्रों में मतदान का समय प्रातः 08.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक और पंचायतों में मतदान का समय प्रातः 07.00 बजे से दोपहर 03.00 बजे तक निर्धारित किया गया है। नगरीय क्षेत्रों में मतगणना 04 जून को प्रातः 09.00 बजे से किया जाएगा तथा मतगणना संपन्न होने के बाद निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जायेगी। त्रिस्तरीय पंचायतों में 01 जून सोमवार को मतदान संपन्न होने के बाद मतदान केंद्र पर ही मतगणना की जायेगी और यदि आवश्यक हुआ तो विकास खण्ड मुख्यालय पर 02 जून मंगलवार को प्रातः 09.00 बजे से मतगणना किया जाएगा। पंच, सरपंच,जनपद पंचायत के मामले में विकास खण्ड स्तर पर सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा 04 जून गुरुवार को प्रातः 09.00 से किया जाएगा।।
————————
04. कांकेर के जानेमाने योग गुरु एवं समाजसेवी मोहन सेनापति का आज किया गया सम्मान।

— मदर्स डे 10 मई के शुभ अवसर पर माताओं का तो सभी सम्मान करते ही हैं, लेकिन शहीद वीर नारायण सिंह गार्डन में योग अभ्यास करने वाले योग अभ्यासी जो योग विद्या साधना केन्द्र में भी विशेष अवसर पर योग अभ्यास करने आते हैं उस ग्रुप के लोगों नें योग अभ्यासी मोहन सेनापति के योग के प्रति समर्पणए त्यागए जूनून से प्रभावित होकर योग विद्या साधना में योग अभ्यास के पश्चात शाल श्रीफल एवं तिलक लगाकर सम्मान किया ये जानना भी ज़रूरी है कि सेनापति अपने सेंटर में प्रतिदिन योग अभ्यास तो कराते ही हैं साथ ही समय-समय पर जिला जेलए वृद्धाश्रम स्कूल कॉलेज राजापारा वार्ड बरदेभाटा वार्ड आश्रम आदि स्थलों केन्द्रो, भवनो में भी जाकर निःशुल्क योग की सेवा देते आए हैं। पूर्व में भी 2022 में पूर्व मंत्री स्व. मनोज सिंह मंडावी के गृह ग्राम नथिया नावागांव में भी जाकर स्वयं मनोज मंडावी वर्तमान विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी तथा दर्रो परिवार को कांकेर से जाकर योग अभ्यास करा चुके है। उनके इस निःस्वार्थ सेवा से प्रभावित होकर राजकुमार राठौर जागेश्वर देवांगन अशोक राठीएनिरंजन सिंह ठाकुर यशवंत सिन्हा समीर कोठारी प्रभुराम जैन आदि योग अभ्यासियों ने उनका सम्मान किया सेनापति ने पूरे ग्रुप के प्रति आभार व्यक्त किया।
————————
05 . पहाड़ी रास्तों से होते हुए गांव तक पहुंचे सीईओ, एसडीएम।मुंजालगोंदी में नीम पेड़ के नीचे लगाई चौपाल।

—सुशासन तिहार, बस्तर मुन्ने और नियद नेल्लानार 2.0 अभियान के तहत कांकेर जिले के गांव -गांव में शिविर लगाकर ग्रामीणों की समस्या व शिकायतों का निराकरण किया जा रहा है, साथ ही विभिन्न 31 व्यक्तिमूलक योजनाओं से लाभान्वित भी किया जा रहा है। इसी क्रम में कांकेर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत मूरागांव के आश्रित ग्राम मुंजालगोंदी में शुक्रवार को शिविर लगाया गया। पहाड़ी पर बसे इस गांव में जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी और कांकेर एसडीएम अरुण वर्मा दुर्गम व पहाड़ी रास्तों से होकर लगभग 02 किलोमीटर मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव पहुंचे और नीम पेड़ के नीचे जमीन पर बैठकर अधिकारी द्वय ने चौपाल लगाई। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या सुनीं, योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध पूछताछ किया और 31 व्यक्तिमूलक योजनाओं के संतृप्तता की जानकारी ली। ग्राम के सभी पात्र लोगों का जाब कार्ड बना हुआ है, 27 लोगों का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है,जिसे बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अमले को निर्देशित किया गया। मौके पर 09 किसानों को बी-1,खसरा की प्रति नि: शुल्क उपलब्ध कराया गया। एक परिवार का राशन कार्ड बनाने तथा 01 व्यक्ति का आधार कार्ड बनाने का आवेदन प्राप्त हुआ,जिसे शीघ्र निराकृत करने के लिए निर्देशित किया गया। इसी तरह जल जीवन मिशन अन्तर्गत गांव में टंकी बनी है परंतु अभी तक नल कनेक्शन नहीं दिया गया है, जिसे जल्द शुरू करने कहा गया। शिविर में 07 किसानों को किसान सम्मान निधि के लिए चिन्हित किया गया तथा जिन किसानों के केसीसी नहीं बना है ,उनका केसीसी बनाने के लिए निर्देशित किया गया। शिविर में जनपद सीईओ अश्विनी यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।।
————————
06. स्टार्टअप को मिलेगा नया प्रोत्साहन तेजस कार्यशाला आयोजित।

—जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कांकेर द्वारा गत दिवस स्टार्टअप इंडिया, डीपीआईआईटी के अंतर्गत एक दिवसीय तेजस कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं एवं उभरते उद्यमियों को स्टार्टअप से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन, पंजीयन प्रक्रिया, शासकीय योजनाओं एवं वित्तीय सहायता के अवसरों की विस्तृत जानकारी प्रदान करना था।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री आशाराम नेताम ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यशाला से जिले के युवाओं एवं उद्यमियों को स्टार्टअप के संबंध में जानकारी एवं मार्गदर्शन मिलेगा , जिससे वे उद्योग स्थापना की ओर अग्रसर होंगे। शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत बेरोजगार युवाओं को कम ब्याज दर पर ऋण के साथ अनुदान भी उपलब्ध कराया जाता है जिसका वे लाभ उठा सकते हैं। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक, नगर पालिका अध्यक्ष , जिला पंचायत सदस्य मृदुला भास्कर, चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अनुप शर्मा,उद्योग विभाग के उपसंचालक प्रफुल्ल साहू, श्रीमती सिरिन देवांगन एवं महाप्रबंधक टंकेश्वर देवांगन उपस्थित रहे। इसके साथ-साथ महिला स्व सहायता समूह,चेंबर ऑफ़ कॉमर्स,एमएसएमई एवं आईटीआई,पालीटेक्निक ,लाईवलीहुड कालेज में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवा उपस्थित रहे । कार्यशाला में 05 प्रतिभागियों को बेस्ट स्टार्टअप एवं स्टार्टअप एक्सबिसन का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया l
————————
07. महिला रक्षा टीम द्वारा नगर सेना कार्यालय एवं मुरडोंगरी में जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं, छात्राओं एवं आमजन को किया गया जागरूक।

—पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन में एवं सुश्री प्रतिभा लहरे उप पुलिस अधीक्षक ( IUCAW ) के पर्यवेक्षण में महिला रक्षा टीम कांकेर द्वारा नगर सेना कार्यालय एवं मुरडोंगरी में आयोजित सुशासन त्योहार कार्यक्रम में पहुंचकर जागरूकता अभियान चलाया ।अभियान के दौरान महिला सैनिकों, छात्राओं एवं आमजन को शराब सेवन से परिवार एवं समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव, यातायात नियमों के उल्लंघन से होने वाली जान-माल की क्षति, घरेलू हिंसा, मानव तस्करी, साइबर अपराध एवं महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही इन अपराधों से बचाव के उपाय एवं आवश्यक सावधानियों के बारे में भी अवगत कराया गया।महिला रक्षा टीम द्वारा महिलाओं एवं छात्राओं को अभिव्यक्ति एप की जानकारी देते हुए इसकी कार्यप्रणाली, ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई गई तथा कुल 75 से अधिक लोगों द्वारा एप डाउनलोड कराया गया। इसके अतिरिक्त कांकेर पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्थापित शिकायत पेटियों की जानकारी देते हुए बताया गया कि इनके माध्यम से अपनी समस्या अथवा किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना गोपनीय रूप से दी जा सकती है।कार्यक्रम में गुड टच-बैड टच, बाल विवाह, पाक्सो एक्ट एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में भी जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं एवं छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए सेल्फ डिफेंस का डेमो प्रदर्शित कर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए।
————————
08. भगवती लाल सेन छत्तीसगढ़ी तथागत साहित्य सम्मान डुमनलाल ध्रुव को ।

—दिल्ली की तथागत संस्था के द्वारा छत्तीसगढ़ी साहित्य के विकास और प्रोत्साहन के लिए प्रथम ‘भगवती लाल सेन छत्तीसगढ़ी तथागत साहित्य सम्मान 2025’ छत्तीसगढ़ी के सुपरिचित लेखक डुमनलाल ध्रुव को उनकी रचना ‘मन के पाँखी ‘ के लिए प्रदान किया जायेगा। उन्हें यह सम्मान 11 मई को रायपुर में एक समारोह में प्रदान किया जाएगा।दिल्ली स्थित तथागत ट्रस्ट द्वारा शैक्षणिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रोत्साहित किया जाता है। ट्रस्ट के संरक्षक पूर्व आई.ए.एस.एवं वर्तमान में भारतीय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर एन.पी. सिंह हैं। तथागत संस्था द्वारा इसी क्रम में छत्तीसगढ़ी साहित्य के विकास और प्रोत्साहन के लिए समादृत छत्तीसगढ़ी साहित्यकार स्व. भगवती लाल सेन के नाम पर यह सम्मान स्थापित किया गया है। पहली बार दिए जा रहे इस सम्मान के लिए चयन समिति के सदस्य डॉ. भुवाल सिंह ठाकुर, डॉ. भारती मंडावी, डॉ. सियाराम साहू और संकल्प यदु ने प्रो. पीयूष कुमार की अध्यक्षता में सम्मान के लिए आई प्रविष्टियों में से डुमनलाल ध्रुव की कृति ‘मन के पाँखी’ का चयन किया।सम्मान समारोह 11 मई को दिन में 12 बजे सभागार, निवास, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा में आयोजित होगा जिसके मुख्य अतिथि विधानसभा छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह होंगे। सम्मान समिति के संयोजक पीयूष कुमार ने इसे छत्तीसगढ़ी साहित्य के विकास और प्रोत्साहन का महत्वपूर्ण क्षण कहा है। तथागत संस्था द्वारा संस्था सम्मानित छत्तीसगढ़ी साहित्यकार डुमनलाल ध्रुव को 51 हजार नगद, अंगवस्त्रम् तथा स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित करेगी।
——————–
09. पेयजल संकट और बिजली कटौती से बेहाल जनता

—नरहरपुर ब्लॉक के कई गांव में जल बिजली संकट आम आदमी पार्टी नरहरपुर के जगदीश नेताम ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा— इस भीषण गर्मी में जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए आज भी संघर्ष करना पड़ रहा है जो शासन की विफलता को दर्शाता है जल जन जीवन मिशन के तहत पाइप तो बिछा है टंकियां में पानी आज भी नहीं अधूरे कार्यों को तत्काल पूरा करने नियमित निगरानी सुनिश्चित करने और प्रभावित क्षेत्र में स्थाई पेयजल व्यवस्था लागू करने के लिए गंभीरता से कदम उठाने की आवश्यकता है गांव में हैंड पंप पानी की बहुत किल्लत है शासन प्रशासन से आम आदमी पार्टी कांकेर मांग करती है कि जल्द से जल्द पेय जल संकट का समाधान करे
———————–
10.
——————–
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
————————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
————————





