———————-
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
20 सितंबर 2026 रविवार
✍️मनोज जायसवाल
———————-
✍️ 01. परंपरानुसार कांकेर विधायक आशा राम नेताम ने परिवारजनों के साथ नवाखाई पर्व मनायी।

—आज कांकेर विधायक आशा राम नेताम ने बस्तर की परंपरानुसार नवाखाई पावन पर्व पूरे परिवारजनों के साथ निज निवास बेंवरती में साथ मनायी। उन्होंने इस मौके पर कहा-यह पर्व हमारी कृषि संस्कृति, परंपराओं और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है।

नई फसल के स्वागत और अन्न के प्रति सम्मान की यह पवित्र परंपरा हमारे जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए। माँ अन्नपूर्णा एवं प्रकृति की कृपा से हर किसान परिवार के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सुख-शांति बनी रहे तथा खेत-खलिहान सदैव अन्न-धन से परिपूर्ण रहें। नवाखाई पर्व पर उन्होंने बस्तर सहित सम्पूर्ण छत्तीसगढ वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
———————–
✍️ 02. सेवा संकल्प अभियान के तहत पशुधन विकास विभाग ने लगाए निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर।

—सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पशुधन विकास विभाग द्वारा जिले के विभिन्न विकासखंडों के ग्रामों में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों के माध्यम से पशुपालकों को उनके गांव में ही पशु चिकित्सा एवं पशु स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान पशुओं का टीकाकरण, उपचार, औषधि वितरण, कृमिनाशक दवा पान, बाह्य परजीवी नाशक छिड़काव, बधियाकरण एवं गर्भ परीक्षण जैसी सेवाएं प्रदान की गईं। साथ ही पशुपालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।दुर्गूकोंदल विकासखंड के ग्राम तरहूल में आयोजित शिविर में 90 पशुओं का ET टीकाकरण, 28 पशुओं का उपचार, 16 पशुपालकों को औषधि वितरण, 53 पशुओं को कृमिनाशक दवा पान, 61 पशुओं में बाह्य परजीवी नाशक छिड़काव तथा 3 पशुओं का बधियाकरण किया गया। शिविर से 21 पशुपालक लाभान्वित हुए। इस अवसर पर ग्राम सरपंच श्रीमती फूलमत पिस्दा, श्रीमती प्रतिमा बढ़ाई, पशु सखी श्रीमती साधना सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं मोबाइल वेटरनरी यूनिट की टीम उपस्थित रही।
नरहरपुर विकासखंड के ग्राम साल्हेटोला में आयोजित शिविर में 195 पशुओं का उपचार किया गया तथा बकरी के लिए 57 एवं कुक्कुट के लिए 35 दवाओं का वितरण किया गया। एक पशु का गर्भ परीक्षण भी किया गया। इसी विकासखंड के ग्राम देवरी में पशु चिकित्सालय सरोना के अंतर्गत आयोजित शिविर में 17 पशुओं का उपचार, 45 पशुओं को कृमिनाशक दवा पान, 6 पशुओं का बधियाकरण, 87 पशुओं का टीकाकरण तथा 149 पशुपालकों को औषधि वितरण किया गया। शिविर से 30 पशुपालक लाभान्वित हुए।भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम डोंगरगांव में 19 सितंबर को आयोजित शिविर में 96 पशुओं का ET टीकाकरण, 12 पशुओं का उपचार, 48 पशुओं को औषधि वितरण, 72 पशुओं को कृमिनाशक दवा पान तथा 68 पशुओं में बाह्य परजीवी नाशक छिड़काव किया गया। शिविर से 25 पशुपालक लाभान्वित हुए। शिविर में ग्राम सरपंच श्रीमती चन्द्रिका कांगे सहित ग्राम के पशुपालक एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।चारामा विकासखंड के ग्राम भुईगांव में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में गौवंशीय पशुओं का 145 LSD टीकाकरण, 7 पशुओं का उपचार, 2 पशुओं का बधियाकरण, 25 पशुओं को कृमिनाशक दवा पान तथा 90 पशुपालकों को औषधि वितरण किया गया। शिविर से 21 पशुपालक लाभान्वित हुए।कांकेर विकासखंड के ग्राम अंजनी में आयोजित पशु चिकित्सा शिविर में 246 पशुओं का टीकाकरण, 105 पशुओं में जूँ-कीलनी नाशक छिड़काव, 56 पशुपालकों को औषधि वितरण, 48 पशुओं को कृमिनाशक दवा पान तथा 19 पशुओं का उपचार किया गया। शिविर में ग्राम सरपंच, ग्राम पटेल एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही। पशु चिकित्सक डॉ. नरेन्द्र राणा, डॉ. धर्मेन्द्र कुर्रे सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
अंतागढ़ विकासखंड के ग्राम टिमनार में आयोजित निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर में 198 पशुओं का टीकाकरण, छोटे पशुओं का 99 टीकाकरण एवं उपचार, 50 पशुपालकों को औषधि वितरण तथा 198 पशुओं को कृमिनाशक दवा दी गई। पशुओं की टैगिंग भी की गई। इसके अलावा व्यक्तिमूलक योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए पात्र हितग्राहियों से योजनाओं के लिए आवेदन फार्म भरवाए गए। शिविर में डॉ. सुमन, मोबाइल वेटरनरी यूनिट की डॉ. सरिता, पैरावेट श्री नगेन्द्र, श्री उत्तमचंद, अटेंडेंट श्री हेमचंद एवं पशु सखी उपस्थित रहीं।सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से पशुधन विकास विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को उनके गांव के समीप ही पशु स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य, टीकाकरण एवं रोग नियंत्रण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। विभागीय टीमों द्वारा पशुपालकों को पशुधन आधारित योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।
———————–
विज्ञापन

———————–
✍️ 03. घुमंतू एवं निराश्रित पशुओं के प्रबंधन के लिए जिले में विशेष टीमें गठित। शहरी क्षेत्रों में वार्डवार तथा हाईवे के लिए विकासखंडवार रैपिड रिस्पांस टीम तैनात।
पशुओं की टैगिंग, रेडियम बेल्ट लगाने, उपचार एवं सुरक्षित विस्थापन की होगी कार्रवाई।
—कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में घुमंतू एवं निराश्रित पशुओं के उचित प्रबंधन तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग द्वारा विशेष टीमें गठित की गई हैं। इसके तहत कांकेर नगर के 21 वार्डों के लिए वार्डवार टीम तथा नेशनल एवं स्टेट हाईवे के लिए विकासखंडवार रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है।शहरी क्षेत्र में गठित टीमों द्वारा पशुपालकों को अपने पशुओं को खुले में नहीं छोड़ने तथा घर अथवा सुरक्षित स्थान पर बांधकर रखने के लिए समझाइश दी जाएगी। खुले में पशु छोड़ने पर नगर पालिका द्वारा की जाने वाली जुर्माने की कार्रवाई की जानकारी भी पशुपालकों को दी जाएगी। साथ ही प्रत्येक पशु की टैगिंग कर पशुपालक का विवरण, फोटोग्राफ्स एवं आवश्यक जानकारी भारत पशुधन पोर्टल में दर्ज की जाएगी तथा की गई कार्रवाई का विवरण पंजी में संधारित किया जाएगा।
कांकेर नगर के 21 वार्डों में वार्डवार टीम
कांकेर नगर के वार्ड क्रमांक 1 से 6, जिसमें अलबेलापारा, उदय नगर, शिवनगर, माहुरबंदपारा, जवाहर एवं संजय नगर शामिल हैं, के लिए श्री सुरेन्द्र साहू, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, को नोडल अधिकारी तथा श्री जयसिंह सोनकर, परिचारक, को सहयोगी नियुक्त किया गया है।वार्ड क्रमांक 7 से 11, जिसमें आमापारा, शीतलापारा, श्री रामनगर, भंडारीपारा एवं महादेव वार्ड शामिल हैं, के लिए श्री प्रमोद सिंह, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, को नोडल अधिकारी तथा श्री उमाशंकर नेताम, ड्रेसर, को सहयोगी नियुक्त किया गया है।वार्ड क्रमांक 12 से 16, जिसमें मांझापारा, सुभाषनगर , अन्नपूर्णापारा, एम.जी. वार्ड एवं शांतिनगर शामिल हैं, के लिए श्री सोमेश शर्मा, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, को नोडल अधिकारी तथा श्री राजेश दर्रो, पी.ए.आई.डब्ल्यू., को सहयोगी नियुक्त किया गया है।वार्ड क्रमांक 17 से 21, जिसमें कंकालिनपारा, बरदेभाठा, अघन नगर, जनकपुर एवं राजापारा वार्ड शामिल हैं, के लिए श्री पवन सिन्हा, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, को नोडल अधिकारी तथा श्री देवलाल साहू, पी.ए.आई.डब्ल्यू., को सहयोगी नियुक्त किया गया है।
हाईवे के लिए विकासखंडवार रैपिड रिस्पांस टीम
नेशनल एवं स्टेट हाईवे पर विचरण करने वाले पशुओं के त्वरित प्रबंधन के लिए जिले के सातों विकासखंडों में रैपिड रिस्पांस टीम गठित की गई है। कांकेर विकासखंड में डॉ. नरेन्द्र कुमार राणा (मोबाइल नंबर 8435730950) को नोडल अधिकारी तथा डॉ. प्रीति कोड़ोपी (8815268959) एवं डॉ. रोशन साहू (7000593489) को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
चारामा विकासखंड में डॉ. दुष्यंत गावड़े (7999781304) को नोडल अधिकारी तथा डॉ. कैलाश कुमार धुव (7089043240) को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।
नरहरपुर विकासखंड में डॉ. विरेन्द्र सिंह नाग (9009057068) को नोडल अधिकारी तथा डॉ. नवीन नरेटी (8889608485) को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
भानुप्रतापपुर विकासखंड में डॉ. केवल कृष्ण कुमार (7049090157) को नोडल अधिकारी तथा डॉ. प्रणवधर दीवान (8839824621) एवं डॉ. विजया नागवंशी (7000800356) को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।
अंतागढ़ विकासखंड में डॉ. रेणुका भगत (6232262961) को नोडल अधिकारी तथा श्री एस.पी. देवांगन (9407994701) को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
दुर्गूकोंदल विकासखंड में डॉ. राहुल ठाकुर (8770727642) को नोडल अधिकारी तथा डॉ. दीनानाथ पटेल (8717979749) एवं डॉ. सच्चिदानंद सरकार (7999650908) को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।
कोयलीबेड़ा विकासखंड में डॉ. एच.आर. ओगरे (8889571715) को नोडल अधिकारी तथा डॉ. एस.आर. धाकड़ (6264737968) एवं डॉ. डी.के. कलिहारी (6264768545) को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
पशुओं के उपचार एवं आवश्यक पशु चिकित्सा सेवाओं के लिए मोबाइल वेटरनरी यूनिट (MVU) के हेल्पलाइन नंबर 1962 पर संपर्क किया जा सकता है। यह सुविधा जिले के सभी विकासखंडों के लिए उपलब्ध है।
————————

————————
✍️ 04. जिले में 30 सितंबर से 10 अक्टूबर तक लगेगा मेगा स्वास्थ्य शिविर।
— “सेवा संकल्प अभियान के तहत कांकेर जिले के विभिन्न विकासखंडों में 30 सितंबर से 10 अक्टूबर तक मेगा स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उनके नजदीक उपलब्ध कराना है। शिविरों की थीम “सभी के लिए स्वस्थ जीवन” रखी गई है। शिविरों में चिकित्सा सेवा, टीकाकरण एवं दवाई वितरण सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 सितंबर को कांकेर विकासखंड के ग्राम मोदे के शासकीय हाई स्कूल प्रांगण में, 01 अक्टूबर को चारामा विकासखंड अंतर्गत ग्राम हल्बा के मेलाभाठा स्थल, 02 अक्टूबर को कांकेर जिला मुख्यालय के जनकपुर वार्ड स्थित मेलाभाठा रंगमंच, 03 अक्टूबर को कोयलीबेड़ा जनपद पंचायत परिसर, 04 अक्टूबर को भानुप्रतापपुर के ग्राम तारांदुल स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर तथा 05 अक्टूबर को दुर्गूकोंदल के ग्राम कोड़ेकुर्से स्थित दुर्गा मंच में शिविर आयोजित होगा। इसी क्रम में 06 अक्टूबर को नरहरपुर विकासखंड के ग्राम मांडाभर्री स्थित पंचायत भवन परिसर, 07 अक्टूबर को अंतागढ़ के ग्राम आमाबेड़ा स्थित बाजार स्थल दुर्गा चौक तथा 10 अक्टूबर को कोयलीबेड़ा के ग्राम माहला स्थित प्राथमिक शाला खेल मैदान में मेगा स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। जिला प्रशासन ने लोगों से निर्धारित तिथि एवं स्थल पर पहुंचकर शिविर में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने की अपील की है।
————————
✍️ 05. सोलर पैनल तकनीशियन एवं असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन कोर्स में निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए 25 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित।
—जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से लाइवलीहुड कॉलेज कांकेर में 30-30 सीटों पर सोलर पैनल तकनीशियन एवं असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन कोर्स में निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। प्रशिक्षण के लिए इच्छुक युवाओं से 25 सितंबर तक लाइवलीहुड कॉलेज, गोविंदपुर कांकेर में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिले के ऐसे युवा, जिनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक है और जो इस प्रशिक्षण से जुड़कर अपना भविष्य संवारना चाहते हैं। वे शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज की फोटो एवं निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।।
————————
✍️06. छत्तीसगढ़ अन्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग समाज कांकेर जिला स्तरीय बैठक नगर के मेलाभाठा स्थित श्रीयादव समाज भवन में सम्पन्न।

— आज कांकेर नगर के मेला भांठा स्थित श्रीयादव समाज भवन में छतीसगए प्रदेश पिछडा वर्ग समाज कांकेर की जिला स्तरीय विशेष बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें जिला एवं ब्लाक स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए। इसमें विभीन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई जिसमें आगामी 18 अक्टूबर को संगठन के स्थापना दिवस मनाये जाने पर सहमति बनी। इसके साथ प्रत्येक ग्राम स्तर पर भी दिवस मनाया जायेगा। ब्लॉक कांकेर के लिए शासन से प्रदत्त 50 लाख रूपये की लागत से स्वीकृत राशि से पिछडा वर्ग भवन निर्माण किये जाने पर चर्चा हुई।
इसके साथ ब्लाक कांकेर में संगठन पर चर्चा हुई। ब्लॉक स्तर के गठन हेतु कोर कमेटी का गठन किया गया। इस बैठक में प्रमुख रूप से धनेश यादव,दशरथ साहू, अर्जुन यादव,जितेंद्र सिन्हा,पीयुष बैरागी,जतीन अठभैया,प्रकाश निषाद,गिरधर यादव,चारामा से राजकुमार साहू, मनोज जायसवाल,रूपेश नागे, ईश्वर साहू, रामेश्वर जैन, पद्मिनी साहू, मीना साहू, खेमलता साहू, रामप्यारी साहू, पार्वती रजक, देवकी साहू,सरला यादव, हुकुमचंद साहू, भोजेश्वर साहू, अलित सिन्हा, वेदप्रकाश सिन्हा, हेमंत यादव,अशोक यादव,तीज राम यादव, आदि उपस्थित रहे। इसके साथ जितेंद्र साहू,सत्तार पटेल, रमाकांत यादव,राजेश यादव, गौरीशंकर साहू, रूपलाल साहू, धनंजय साहू,रूखम सेन,संतोषी सिन्हा, तिजेश्वरी सिन्हा,हेमलता साहू आदि नामों पर चर्चा हुई।
————————
✍️07.गिरे हुए पेड़ को हटाकर “जन सहयोग” ने रास्ता सुगम किया।

—समाजसेवी संस्था जन सहयोग के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी को जब मालूम हुआ कि कोमल देव, ज़िला- अस्पताल के नए गेट के पास एक पेड़ पिछले कुछ दिनों से गिरा पड़ा हुआ है और उसकी वजह से लोगों तथा मरीज़ों को आने जाने में दिक्कत हो रही है, तब “जन सहयोग” ने निर्णय लिया कि रविवार की सुबह को इस गिरे हुए पेड़ को हटाकर ही जन सहयोग द्वारा स्वच्छता अभियान तथा समाज सेवा की जाएगी। संस्था के सदस्यों ने निश्चित समय पर अस्पताल परिसर पहुंचकर नए गेट के पास स्थित गिरे हुए पेड़ को हटाने का कार्य प्रारंभ कर दिया । पेड़ विशाल तथा घना होने के कारण इस कार्य में विलंब तो हुआ लेकिन “जन सहयोग” के सदस्यों ने इस भारी कार्य को मिलजुलकर पूर्ण कर लिया तथा नगर पालिका की कचरा गाड़ियों में पेड़ के अवशेषों का लदान कर उसका उचित स्थान पर निराकरण भी कर दिया गया। इस सेवा कार्य से अस्पताल के नए गेट से लोगों तथा मरीज़ों का आना-जाना सुविधा पूर्वक शुरू हो गया। जिसके लिए आम जनता व मरीजों ने “जन सहयोग” तथा अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी को धन्यवाद देते हुए उन सब की प्रशंसा की। आज के इस शुभ कार्य में अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी सहित डॉ श्याम देव, दिलीप कुमार गंजीर, आशुतोष देव, पप्पू साहू, कुणाल गोस्वामी, शैलेंद्र देहारी, हरेंद्र यादव, चंदर नेताम आदि वरिष्ठ समाज सेवकों ने अत्यंत उत्साह पूर्वक कार्य किया और बधाइयां प्राप्त कीं। उल्लेखनीय है कि अपने स्वच्छता अभियान के अंतर्गत “जन सहयोग” द्वारा समय-समय पर अस्पताल परिसर की भी बड़े पैमाने पर सफ़ाई की जाती है । यही कारण है कि आज कोमल देव अस्पताल/ मेडिकल कॉलेज परिसर अत्यंत साफ़ सुथरा दिखाई देने लगा है।
————————
✍️08. आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव सरजु शोरी ने अपने गृह ग्राम निज निवास टिकरापारा(हल्बा) में नवाखाई पर्व मनाया।

—आज नवाखाई के पावन पर्व आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव सरजु शोरी ने अपने परिवारजनों,ग्रामवासियों के साथ अपने गृह ग्राम टिकरापार(हल्बा) में मनाया। उन्होंने कहा- नई फसल के स्वागत और अन्न के प्रति कृतज्ञता का यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं की सुंदर झलक है। माटी से जुड़ाव और संस्कारों की विरासत ही हमारी असली पहचान है।
——————-
✍️09. चारामा क्षेत्र में खुब बारिश हुई।
—आज चारामा विकासखंड के महानदी क्षेत्र के कई गावों में खुब बारिश हुई। जबकि जिला मुख्यालय में अल्प बारिश हुई। क्षेत्र में अब किसान माहो से परेशान। कृषि दवाई दुकानों में उनके ही सलाह से ली जा रही दवाईयां।
———————–
✍️
10. केशकाल घाट में ट्रेलर एवं ट्रक में आमने सामने टक्कर से लगा मेगा जाम। यात्री परेशान।
—
————————
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
————————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
————————






