आज की टॉप 10 खबर 31 अक्टूबर 2026 शनिवार

———————-

संपादकीय—

गरीबी का कारण क्या?
-आर्थिक हालातों से हतोत्साहित न हों कलमकार

—गरीबी का मूल कारण ‘अकर्मण्यता’ ही है। इसके साथ ही उनके नीति और नीयत का साफ न होना भी प्रमुख कारण है। जब तक उनके स्वयं की नीति और नीयत साफ नही होगा वो कैसे आगे बढ़ सकता है! किसी तरह मेहनत कर कमाये धन का अनर्गल शराब,जुए एवं अन्य गलम कार्यों में व्यय उन्हें एक न एक दिन गरीब ही बनायेगा। गलत नीयत से अर्जित संपदा और उस संपदा के चलते उसके व्यवहारों में विकृति आ जाना भी लोगों के पतन का कारण बनता है। जिसका ही परिणाम है कि वो अर्श से फर्श पर पहुंच जाता है। सच के रास्तों पर नहीं चलने की सजा तो एक दिन भुगतना ही पड़ेगा वो भी इसी जिंदगी में। जिस गरीबी की बात कर रहे वो आर्थिक गरीबी का है। लेकिन पारिस्थितिक गरीबी का प्रभाव भी कई लोगों को आर्थिक गरीबी की ओर ले जाता है। बुद्वि की देवी ने यदि किसी को कला प्रतिभा दी है,तो उसका सम्मान करना है,यही उनकी आर्थिक गरीबी भी दूर कर देती है। लेकिन जिनके पास अकूत संपदाएं तो है,लेकिन वो बौद्विक रूप से भी कभी-कभी गरीब होते देखा जा सकता है,जो ही उन्हें अर्श से फर्श पर पहुंचा देती है। समाज में ही देखें कि कैसे जिनके हाथों में पैसा होता है,वो अपनी प्रसिद्वि के लिए यत्र तत्र दान दक्षिणा चंदे देते मंचों पर अपने नाम के उच्चारण की खुशी के लिए पैसे खर्च करता है,लेकिन चुंकि उनकी गरीबी इतना है कि बेचारों का इसके बावजूद नाम नहीं चलता। जिनमें बौद्विक प्रतिभा है,मुख्यतः ‘लेखन’ चूंकि यहां जब कलम लेकर बैठता है तो आर्थिक बातें उनके दिमाग से गौण हो जाती है,जिसका कोई कीमत नहीं है। जिसके चलते ही आर्थिक हालात भी कमजोर होती है,लेकिन यह कड़वी सच्चाई है कि बौद्विक प्रतिभा के ऊपर सरस्वती का वास होने से आर्थिक हालातों के साथ साम्य बना लेती है,इसे हर कलमकार को महसूस किये जाने की जरूरत है। इसलिए किसी भी कलमकार को आर्थिक बातों के तारतम्य कभी हतोत्साहित नहीं होना चाहिए।

✍️मनोज जायसवाल

———————-

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….

31 अक्टूबर  2026 शनिवार

✍️मनोज जायसवाल

———————-

✍️ 01.अवैध वसुली के शिकायतों से घिरे हल्बा चौकी प्रभारी दीपा सिंह केंवट तथा एएसआई चेतन साहू लाईन अटेच‚ पीयुष यादव बनाये गए हल्बा चौकी प्रभारी‚आज कार्यभार संभाला।

—जिले के चारामा विकासखंड अंतर्गत महानदी क्षेत्र जो थाना चौकी हल्बा के अंतर्गत आते हैं, के पंचायत जनप्रतिनिधियों,आम लोगों ने पुलिस चौकी हल्बा में पदस्थ चौकी प्रभारी दीपा सिंह केवट तथा एएसआई चेतन साहू के विरूद्व कल 30 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। इस पर पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने उपस्थित तमाम जनप्रतिनिधियों से एक एक कर सभी से परिचय लेकर पुलिस चौकी हल्बा क्षेत्र में पुलिस के क्रियाकलाप,समन्वय,कानून व्यवस्था आदि पर विस्तृत चर्चा की। जहां अमूमन लोगों ने चौकी प्रभारी एवं एसआई के विरूद्व शिकायत दर्ज कराई कि रेत के संबंध में लेनदेन एवं अन्य रिर्पोट पर पैसे की मांग विषयक शिकायतें की। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। आज ही खबर आई कि चौकी प्रभारी हल्बा दीपा सिंह केंवट तथा एएसआई चेतन साहू को लाईन अटेच किया गया है। हल्बा में नये चौकी प्रभारी  प्रशिक्षु एसआई पीयुष  यादव को पदस्थ किया गया है। नये चौकी प्रभारी पीयुष यादव ने आते ही सबसे पहले आज 4 बजे क्षेत्र के पंचायत जनप्रतिनिधियों को मुखातिब होने की सुचना दी जिस पर प्रतिनिधिगण का टीम ने नये चौकी प्रभारी के साथ सकारात्मक चर्चा की। क्षेत्र के पत्रकारों को भी सुचना दिया गया,जो कि वे कल मुखातिब होंगे। ये थे,उपस्थित
आज हलबा पुलिस चौकी में मुख्य रूप से जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जागेश्वरी भास्कर एवं महिला जनपद सदस्यों में अनिता बंजारे, गरिमा रावटे,संतोषी सिन्हा तथा चिंता साहू अन्य प्रतिनिधियों में सत्कार पटेल, जगमोहन दर्रो, रूपेश मरकाम, रिकेश्वर हिरवानी,सत्यनारायण साहू, राजेंद्र सलाम, राजेंद्र जैन, रामकुमार रायस्त, मनोज जैन,परमानंद साहू, दीपांकर सिन्हा,घासी पटेल, हेम मंडावी, टीकम साहू, चित्रसेन साहू,विकास मंडावी,रवि, परमेश सिन्हा,गंगासागर,टिकेश साहू आदि रहे।

———————–

✍️ 02. अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक   योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक–2026’।कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान। वर्तमान में जिला कांकेर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ   योगेश कुमार साहू की उपलब्धि से कांकेर पुलिस गौरवान्वित।

—केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पुलिस एवं सुरक्षा बलों के अधिकारियों-कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता प्रदान करने, उच्च पेशेवर मानकों को प्रोत्साहित करने तथा कर्मियों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’ प्रदान किया जाता है। इस पदक के अंतर्गत ऑपरेशन, अनुसंधान, खुफिया सेवा एवं फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जाता है। पदक की घोषणा प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर की जाती है। इसी क्रम में वर्ष 2026 के लिए अन्वेषण में उत्कृष्टता हेतु प्रदान किए जाने वाले ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’ से जिला उत्तर बस्तर कांकेर में पदस्थ योगेश कुमार साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर को सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उनके द्वारा पूर्व में जिला कोरबा में नगर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थापना के दौरान किए गए उत्कृष्ट एवं प्रभावी अनुसंधान कार्य के लिए प्रदान किया गया है।

योगेश कुमार साहू द्वारा थाना लेमरू, जिला कोरबा में अपराध क्रमांक 06/2021 धारा-148, 149, 302, 307, 376 (DA), 120 (बी), 201 भा.द.वि. 3(2) V अनुसचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण तथा धारा 6 लैंगिक अपराधों से बालको का संरक्षण अधिनियम, 2012 के प्रकरण के अंतर्गत दर्ज अत्यंत संवेदनशील एवं जघन्य सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की विवेचना की गई थी। इस प्रकरण में पहाड़ी कोरवा जनजाति के आदिवासी परिवार के पिता, उनकी नाबालिग पुत्री एवं नातिन की नृशंस हत्या की गई थी। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की तथा विवेचना के दौरान महत्वपूर्ण साक्ष्यों का सूक्ष्मता एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से संकलन करके 24 दिन के भीतर अंतिम चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में उच्च कोटि के विवेचना के फलस्वरूप ही उक्त सामूहिक दुष्कर्म व तिहरे हत्याकांड के आरोपियों के विरूद्ध भारतीय दंड विधान, पॉक्सो अधिनियम एवं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत आरोप सिद्ध हुए। माननीय अपर सत्र न्यायाधीश, FTSC (POCSO), कोरबा द्वारा दिनांक 15 जनवरी 2025 को पारित निर्णय में प्रकरण के 05 आरोपियों को मृत्युदंड तथा 01 अन्य आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

योगेश कुमार साहू को प्राप्त यह प्रतिष्ठित पदक उनकी उत्कृष्ट अनुसंधान क्षमता, कर्तव्यनिष्ठा, पेशेवर दक्षता एवं प्रभावी पुलिसिंग का राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान है। कांकेर पुलिस के लिए यह गौरव एवं प्रसन्नता का विषय है कि जिले में पदस्थ पुलिस अधिकारी को उनके उत्कृष्ट अनुसंधान कार्य के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि जिले के समस्त पुलिसअधिकारियों एवं कर्मचारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करेगी। कांकेर पुलिस इस उपलब्धि पर   योगेश कुमार साहू को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करती है।

———————–

✍️ 03.जिला कांकेर थाना छोटेबेठिया के ग्राम जुराहान मेहड़ा व माचपल्ली के मध्य जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से नक्सल डम्प बरामद। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान को लगातार प्रभावी रूप से संचालित करते हुए नक्सल डम्प से हथियार, विस्फोटक सहित अन्य नक्सल सामग्री बरामद किया गया।

—पुलिस से मिली जानकारी अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि बद्री नारायण मीणा(भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज के निर्देशन, दीपक तिवारी डीआईजी बीएसएफ भानुप्रतापपुर, निखिल राखेचा पुलिस अधीक्षक कांकेर एवं श्री सुभाष चंद्र 2ic प्रभारी सेनानी 94 वीं वाहिनी बीएसएफ बांदे के मार्गदर्शन में जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान संचालित किया जा रहा है। इस क्रम में दिनांक 31.10.2026 को जिला कांकेर थाना छोटेबेठिया के ग्राम जुराहान मेहड़ा व माचपल्ली के मध्य जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा नक्सल डम्प से हथियार,विस्फोटक सहित अन्य नक्सल सामग्री बरामद किया गया। इसी क्रम में जिला बल, बीएसएफ एवं बीडीएस टीम के संयुक्त बल द्वारा संचालित अभियान के दौरान नक्सल डम्प से-:भारमार बंदूक-02 नग पैकेट IED (लगभग 02 कि० ग्रा०) -01नग BGLसेल-24 नग वायरलेस सेट-01नग पोच-04 नग GPS-01नग फटाका-14 नग फोटो कांट्रिॅज-01नग दवाई नक्सल साहित्य बरामद किया गया है। अन्य नक्सल सामग्री बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। IED व अन्य विस्फोटक पदार्थो को मौके में ही नष्ट किया गया। टीम कंमाडर में—01.सुमन कंथोसू इंस्पेक्टर बीएसएफ 94 वीं वाहिनी रहे।

————————

✍️ 04. राज्योत्सव का आयोजन 02 नवम्बर को नरहरदेव स्कूल मैदान में। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप।विभिन्न विभागों की लगेगी प्रदर्शनी, सायंकाल रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम।

— जिला मुख्यालय कांकेर में 02 नवम्बर को राज्योत्सव का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री   केदार कश्यप   होंगे। लोकसभा क्षेत्र कांकेर के सांसद  भोेजराज नाग, विधायक,  विक्रम उसेण्डी,  आशाराम नेताम, श्रीमती सावित्री मण्डावी, अध्यक्ष हस्तशिल्प बोर्ड श्रीमती शालिनी राजपुत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, नगर पालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष  अरूण कौशिक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष, श्रीमती तारा ठाकुर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा कावड़े, नगर पालिका उपाध्यक्ष   उत्तम यादव, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती तारिणी ठाकुर, श्री सतीश लाटिया, भारतीय खाद निगम के सदस्य  हलधर साहू,  आलोक ठाकुर,   महेश जैन कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे।राज्योत्सव के अवसर पर विभिन्न विभागों के द्वारा शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों को रेखांकित करते हुए प्रदर्शनी लगाई जाएगी, प्रमुख रूप से जनसंपर्क विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, जिला पंचायत, महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र, पशु चिकित्सा विभाग, मत्स्य पालन विभाग, उद्यानिकी विभाग, रेशम विभाग, कौशल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, श्रम विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, नगर पालिका परिषद कांकेर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सेवा कांकेर, समाज कल्याण विभाग, ऊर्जा विभाग (¬क्रेडा), वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, विद्युत विभाग, पोस्ट ऑफिस और पुलिस विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाएगी। राज्योत्सव के सायंकाल 04 बजे से विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुत किए जाएंगे, स्कूली बच्चों के साथ ही कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लोक कलाकार ’मोर संसार मा’ फेम ऋषिराज पाण्डेय और ’मया होगे मया’ फेम अनीता मण्डल होंगे।

 ——————-

✍️ 05. बस्तर फाइटर्स भर्ती 2026 : कांकेर जिले के स्थानीय युवाओं के लिए 125 पदों पर भर्ती का अवसर।02 नवंबर 2026 से 12 दिसंबर 2026 तक आमंत्रित किए जाएंगे आवेदन।निर्धारित आवेदन पत्र पुलिस अधीक्षक कार्यालय, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कार्यालय , जिले के समस्त थाना/चौकी एवं छत्तीसगढ़ पुलिस व कांकेर पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट से नि:शुल्क प्राप्त किए जा सकेंगे।

—छत्तीसगढ़ शासन, गृह (पुलिस) विभाग की अधिसूचना क्रमांक ESTB-1/762/2025 HOME SECTION दिनांक 31.08.2026 द्वारा अधिसूचित छत्तीसगढ़ पुलिस विशेष कार्यपालिक बल (बस्तर फाइटर्स), फाइटर आरक्षक सेवा भर्ती (भर्ती तथा सेवा की शर्तें) नियम, 2026 के प्रावधानों के अनुसार जिला कांकेर के स्थानीय निवासी पात्र युवाओं से बस्तर फाइटर्स के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

कुल रिक्त पद – 125

जिले के लिए निर्धारित 125 रिक्त पदों का वर्गवार विवरण निम्नानुसार है –
– अनारक्षित वर्ग – 33 पद
– अन्य पिछड़ा वर्ग – 17 पद
– अनुसूचित जाति – 05 पद
– अनुसूचित जनजाति – 70 पद

महत्वपूर्ण तिथियां
– आवेदन प्रारंभ होने की तिथि – 02 नवंबर 2026
– आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि – 12 दिसंबर 2026 (सायं 05:00 बजे तक)

आवेदन जमा करने का स्थान
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भरकर कार्यालयीन दिवसों में निर्धारित समयावधि के दौरान निम्नलिखित कार्यालयों में नि:शुल्क जमा कर सकते हैं –
1. कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला कांकेर।
2. कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), भानुप्रतापपुर।
3. कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), अंतागढ़।
4. कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), पखांजूर।

इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी अपना आवेदन पंजीकृत भारतीय डाक के माध्यम से कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला कांकेर (छत्तीसगढ़), पिन कोड – 494334 के पते पर भी प्रेषित कर सकते हैं। आवेदन प्रारूप एवं भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी:- भर्ती के लिए निर्धारित आवेदन पत्र का प्रारूप, शारीरिक मापदंड, शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा एवं चयन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी जिले के समस्त थाना/चौकी,अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कार्यालय तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध रहेगी।

आधिकारिक वेबसाइट्स: विस्तृत भर्ती नियम एवं सूचना हेतु निम्नलिखित पोर्टल्स का अवलोकन करें:
छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट
https://cgpolice.gov.in कांकेर पुलिस की वेबसाइट https://kanker.cgpolice.gov.in

भर्ती प्रक्रिया में शासन द्वारा निर्धारित आरक्षण संबंधी प्रावधानों एवं दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। रिक्त पदों की संख्या एवं वेतनमान में शासन तथा पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर के निर्देशानुसार परिवर्तन किया जा सकता है।

कांकेर पुलिस की अपील करती है—
कांकेर पुलिस द्वारा पात्र स्थानीय युवाओं से अपील की जाती है कि वे बस्तर फाइटर्स भर्ती 2026 से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देशों का सावधानीपूर्वक अवलोकन करें तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना आवेदन प्रस्तुत करें। बस्तर फाइटर्स बल में सम्मिलित होकर क्षेत्र की सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के इस अवसर का लाभ उठाएं।

 ——————-

✍️06. चक्रवाती तूफान अर्नब से धान की फसल को हुए नुकसान का मुआवजा और फसल बीमा की राशि जल्द देने की मांग, चारामा किसान कल्याण समिति ने उठाई किसानों की समस्याएं  

—क्षेत्र के किसानों ने धान का समर्थन मूल्य 3358 रुपये प्रति क्विंटल करने, एग्रीटेक पंजीयन की अनिवार्यता समाप्त करने और चक्रवाती तूफान अर्नब के कारण फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है। इन मांगों को लेकर क्षेत्रीय किसान कल्याण समिति की ओर से स्थानीय एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। समिति ने छत्तीसगढ़ शासन से किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की है।ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश में धान की खरीदी के दौरान किसानों को 3358 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाए। किसानों का कहना है कि केंद्र सरकार हर साल धान के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी करती है, लेकिन राज्य में किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जा रहा है। ऐसे में किसानों को बढ़ी हुई राशि का लाभ मिलना चाहिए।

एग्रीटेक की अनिवार्यता खत्म करने की मांग

किसानों ने इस साल धान खरीदी के लिए एग्रीटेक पंजीयन को लेकर भी परेशानी बताई। ज्ञापन में कहा गया है कि पंजीकृत किसानों के साथ उनके हिस्सेदारों का भी एग्रीटेक पंजीयन अनिवार्य किया जा रहा है। इससे किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समिति ने इस अनिवार्यता को खत्म करने और सभी पात्र किसानों से धान खरीदी करने की मांग की है। किसानों का कहना है कि यदि यह नियम जारी रहा तो कई किसान धान बेचने से वंचित हो सकते हैं।

तूफान से खराब हुई फसल का मिले मुआवजा

चक्रवाती तूफान अर्नब के कारण खेतों में खड़ी धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है कि खराब मौसम और बारिश के चलते उनकी फसल प्रभावित हुई है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। समिति ने प्रशासन से प्रभावित खेतों का सर्वे कराकर नुकसान का आकलन करने और किसानों को फसल बीमा की सहायता राशि जल्द देने की मांग की है। साथ ही बीमा कंपनी को आवश्यक निर्देश देने की भी मांग की गई है, ताकि किसानों को समय पर राहत मिल सके।

किसानों के हित में प्रशासन करे पहल : ठाकुर राम कश्यप

जनपद उपाध्यक्ष चारामा ठाकुर राम कश्यप ने कहा कि चारामा ब्लॉक में किसान कल्याण समिति की ओर से जनदर्शन के माध्यम से किसानों की समस्याएं प्रशासन तक पहुंचाने की अच्छी पहल की गई है। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल बीमा की राशि नहीं मिल पा रही है, इसलिए बीमा राशि जल्द देने की मांग की गई है। एग्रीटेक पंजीयन के कारण किसानों को परेशानी हो रही है, जिसका विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धान का समर्थन मूल्य 3358 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए। वर्तमान में अतिवृष्टि के कारण किसान परेशान हैं। प्रशासन प्रभावित फसलों की रिपोर्ट तैयार कराकर किसानों को मुआवजा और फसल बीमा की राशि दिलाए। उन्होंने शासन और प्रशासन से किसानों की मांगों पर जल्द कार्रवाई करने की अपील की।

त्योहार से पहले किसानों को मिले बीमा राशि : विजय ठाकुर

किसान कल्याण समिति के संरक्षक विजय ठाकुर ने कहा कि चारामा विकासखंड के किसानों की ओर से प्रमुख मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। चक्रवाती तूफान अर्नब के कारण धान की फसल को नुकसान पहुंचा है, इसलिए प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस साल 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने की घोषणा की गई है। किसानों को 3358 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से भुगतान मिलना चाहिए। उन्होंने एग्रीटेक पंजीयन की अनिवार्यता पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि किसानों और उनके हिस्सेदारों को अलग-अलग पंजीयन कराने में काफी परेशानी हो रही है। शासन से मांग है कि किसानों को त्योहार से पहले फसल बीमा की राशि उपलब्ध कराई जाए।

किसानों को राहत मिलने का इंतजार

किसान कल्याण समिति ने प्रशासन के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन तक अपनी मांग पहुंचाई है। अब किसानों को इंतजार है कि उनकी समस्याओं पर कब तक कार्रवाई होती है और फसल नुकसान के बदले उन्हें बीमा राशि व मुआवजा कब तक मिल पाता है।

————————

✍️07.शिवसेना(उद्धव बालासाहेब ठाकरे ) द्वारा तहसीलदार दुर्गकोदल के माध्यम से कलेक्टर कांकेर को ज्ञापन सौंप कर घटना की सूक्ष्म जांच की मांग किया गया । 

—दुर्गकोदल , शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे )दुर्गकोदल इकाई द्वारा विगत दिनों दुर्गकोदल में सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में छात्रावासी छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया गया इसके विरोध में एवं घटना की सूक्ष्म जांच की मांग को लेकर तहसीलदार दुर्गकोदल के माध्यम से कलेक्टर कांकेर को ज्ञापन सौंप कर घटना की सूक्ष्म जांच की मांग किया गया ।तत्पश्चात शिवसेना द्वारा आदिवासी विकास विभाग कांकेर के सहायक आयुक्त के निरंकुशता, भ्रष्टाचार अनियमिता के विरोध में दुर्गकोदल बाजार चौक में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कांकेर का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया ।एवं वर्तमान में पदस्थ भ्रष्ट सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कांकेर पर कड़ी कार्यवाही की मांग किया गया। विदित हो कि जब से वर्तमान मे पदस्थ सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कांकेर है ।इनके निरंकुशता ,भ्रष्टाचार, अनियमितता के चलते कांकेर जिले के आश्रम ,छात्रावासों , एकलव्य विद्यालय, आवासीय विद्यालय की हालत अत्यंत जर्जर एवं दयनिय हैं ।केन्द्र एवं राज्य सरकार से करोड़ों रुपए छात्रावासों ,आश्रमों ,एकलव्य विद्यालयों के रखरखाव, सामग्री आपूर्ति ,दवाई खरीदी एवं अन्य व्यवस्था हेतु आता है ।किंतु वर्तमान सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कांकेर के द्वारा ईन में खुले आम भ्रष्टाचार, अनियमितता किया जाता है। जिसके कारण कांकेर जिला में कई घटना हुई ।कई आंदोलन हुऐ ।किन्तु इस भ्रष्ट सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कांकेर पर कोई कार्रवाई नही हुई ।क्यो कि यह सहायक आयुक्त अपने भ्रष्टाचार से कमाये हुऐ पैसे से अपने उपर होने वाले कार्यवाई को रोकवा कर रखे हुऐ है । विदित हो कि वर्तमान मे पदस्थ सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कांकेर के वर्तमान कार्यकाल मे कांकेर प्रयास आवासीय विद्यालय मे एक छात्र कि संदेहास्पद मृत्यु हो गई। प्रबंधन द्वारा इसे आत्महत्या का रूप देने कि कोशीश कि गई। छात्र के माता पिता द्वारा संदेह व्यक्त करने पर 2024 से आज तक जांच कटघरे मे है।2024 मे काकेर प्री मे बालक छात्रावास मे घुसकर छात्रावासी बालक से मारपीट किया गया।जिसके विरोध मे छात्रावासी बच्चो द्वारा हफ्ते भर कांकेर कलेक्टर कार्यालय के समक्ष आदोलन किया गया। कार्यवाही सिफर रहा।अतागढ ब्लाक के संरडी छात्रावास का बिमार छात्र का उचीत चिकित्सा ,उचित देखरेख आभाव मे मृत्यु हो गया। बिना उचीत प्रक्रिया के बच्चे के शव को दफनवा दिया गया। मामले के जांच कि मांग होने पर शव को कब्र से निकालकर फिर पोस्टमार्टम किया गया। आज तक किसी पर कोई कार्रवाई नही।दवाई,मच्छरदानी और चिकित्सा के आभाव मे डोमाहर्रा, मर्रदापोटी छात्रावास के छात्रो कि मौत हो गई। किसी पर कोई कार्रवाई नही हुई। ईरादाह कन्या छात्रावास मे मलेरिया से एक मृत्यु हुई और ग्यारह बच्चे मलेरिया पॉजीटिव पाये गये।कन्या आवासीय विद्यालय छोटेबेठीया मे एक नाबालिग छात्रावासी बालिका गर्भवती हो गई जिसका की बाद मामले को दबाने हेतु अधिकारियो द्वारा परिजनो के माध्यम से गर्भपात करा दिया गया।2026मे भानुप्रतापपुर कन्या छात्रावासी 8 वी की नाबालिग बालिका गर्भवती हो गई। कन्हारगाव छात्रावास मे गर्म पानी से एक छात्रावासी छात्र जल गया।विगत कुछ दिनो पुर्व काकेर गोवीदपुर मे ग्रामीणो ने एक छात्रावास से वहा के कर्मचारी को खाद्यान्न सामाग्री बेचते हुऐ पकड़कर थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराया गया।सहायक आयुक्त आदिवासी विकास काकेर के संरक्षण मिलीभगत से एकलव्य आवासीय विद्यालय नरहरपुर एवं कांकेर मे शासन के तय दर से कई गुना जादा दर पर करोड़ो कि खाद्यान्न एव अन्य सामाग्री सप्लायरो द्वारा सप्लाई कर शासन को लाखो रूपये का चुनाव लगाया जा रहा है। इसी तरह सहायक आयुक्त आदिवासी विकास काकेर सप्लायरों से मिली भगत कर आश्रम छात्रावास आवासीय विद्यालय में दवाई सप्लाई ,कुर्सी टेबल सप्लाई मच्छरदानी सप्लाई, बर्तन सप्लाई, आलमीरा सप्लाई ,चद्दर ,तकिया ,दरी बर्तन, सप्लाई में करोड़ों रुपए का मिली भगत कर भ्रष्टाचार कर रही है। शिवसेना सरकार से मांग करती है। कि इस पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए क्योंकि यह सब आदिवासियों के विकास के पैसे से हो रहा है। और इससे आदिवासियों का कोई विकास नहीं हो रहा है । हर जगह आश्रम, छात्रावास, आवासीय, विद्यालय मे आदिवासी बच्चे पढ़ रहे हैं। और यह सहायक आयुक्त आदिवासी विकास काकेर इन आदिवासी बच्चे ,बच्चियों का हक और अधिकार पर डाका डाल रही है ।उनके पेट पर डाका डाल रही है ।उनको मिलने वाले संसाधन पर डाका डाल रही है। आदिवासियों की हितैसी होने का दभं भरने वाली सरकार द्वारा इस पर कोई कार्यवाही नहीं किया जाता है। तो शिवसेना द्वारा आंदोलन का विस्तार किया जाएगा।ज्ञापन, पुतला दहन मे प्रमुख रूप से चैनुराम शिवाना,सुकचंद मंडावी, योगेश नुरेटी,मनकुंर उयके,सम्पत सिन्हा,तामेश गावड़े,तोरण भुआर्य, रामकिशन कोमरा,विजय मंडावी, इत्यादि शिव सैनिक कार्यकर्ता उपस्थित थें।

————————

✍️08.

— 

———————–

 ✍️09.  

—

 

———————–

✍️ 10.

—————————

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

————————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏

————————

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 30 अक्टूबर 2026 शुक्रवार

———————- संपादकीय— खबरों के पेज भी यु पलटते हैं, लोग —वो भी दिन थे, जब कोई खबर समाचार पत्रों में लगा करती थी, तो प्रशासन हिल जाया करता था। वो…

आज की टॉप 10 खबर 29 अक्टूबर 2026 गुरूवार

———————- संपादकीय— यह है,कुर्रूभाट का ‘बैलेंसिंग राक’ व्हेल मछली की तरह —वैसे तो सम्पूर्ण बस्तर की पहाडियों में बैलेंसिंग राक जैसे अनेकानेक पत्थरों की कलाकृतियां विद्यमान है, उत्तर बस्तर कांकेर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *