———————-
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
08 मई 2026 शुक्रवार
✍️मनोज जायसवाल
———————-
01. भानुप्रतापपुरअंतर्गत डूमरकोट और आश्रित ग्राम हवरकोंदल में बस्तर मुन्ने शिविर का आयोजन किया गया‚जहां शिविर स्थल में 7 किसानों का फौती नामन्त्रण हेतु प्रकरण तैयार कर ऑनलाइन तहसील आईडी में दर्ज करने पर किसान प्रमिला बाई भुखाऊ राम घासुराम छगनलाल रमूला जुर्री तीजू राम कन्हैया राम ने जताई खुशी । राजस्व विभाग से 56 किसानों को निःशुल्क बी-1 खसरा वितरण किया गया।

—जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि शासन की 31 जन हितैषी योजनाओं से कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत डूमरकोट और आश्रित ग्राम हवरकोंदल में बस्तर मुन्ने शिविर का आयोजन किया गया शिविर में विभिन्न विभागों के योजना संबंधी डूमरकोट में कुल 29 और आश्रित ग्राम हवरकोंदल में कुल 19 आवेदन ग्रामीणों के द्वारा दिया गया जिसमे से 15 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया एंव शेष 33 आवेदनों का संबंधित विभाग द्वारा समय सीमा के भीतर निराकरण किया जाएगा आवेदनों में नरेगा जॉब कार्ड 2 पीएम आवास 2 शौचालय 5 वृद्धा पेंशन 3 महतारी वंदन योजना 9 राजस्व विभाग 11 विधुत विभाग 7 खाद्य विभाग 5 सहकारिता 1 पीएम किसान निधि 1 पीएचई 1 क्रेडा 1 शिविर में सरपंच दीपा गंगबेर शिविर नोडल अधिकारी बीरेंद्र कोडोपी पीठासीन अधिकारी प्रवीण कवाची पटवारी यशवंत शोरी वन रक्षक गिरिवर गोटा स्वास्थ्य कर्मचारी उमेश कुमार दर्रो लता नरेटी स्वास्थ्य पर्वेक्षक सचेन्द्र सोलंकी पंचायत सचिव बलिराम रोजगार सहायक कार्तिक बघेल उपसरपंच रामरतन कुरेटी मनोज गंगवंशी दिलीप नाग किसान मित्र शेखर मंडावी देवेंद्र सलाम ललतू राम ग्राम पटेल कोटवार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारियो की उपस्थिति रही।
———————–
02.दिवंगत आरक्षक के परिजनों को 01 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान।पुलिस विभाग एवं भारतीय स्टेट बैंक के संयुक्त प्रयास से मि ला आर्थिक संबल।

— खबर के अनुसार पुलिस मुख्यालय ( छ.ग.)द्वारा पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टेट बैंक के साथ एमओयू के तहत “पुलिस सैलरी पैकेज” योजना लागू की गई है। इस योजना के अंतर्गत पुलिस कर्मियों को विभिन्न बीमा एवं वित्तीय सुरक्षा सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा (भा.पु.से.) एवं भारतीय स्टेट बैंक शाखा कांकेर के क्षेत्रीय शाखा प्रबंधक श्री संजय प्रसाद तथा शाखा प्रबंधक चारामा पवन कुमार सिन्हा द्वारा दिवंगत आरक्षक खम्मन लाल सोनवानी के वैध उत्तराधिकारी को 01 करोड़ रुपये की दुर्घटना बीमा सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।कांकेर जिले के थाना आमाबेड़ा में पदस्थ आरक्षक खम्मन लाल सोनवानी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान दिनांक 06.11.2025 को उनका दुःखद निधन हो गया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने दिवंगत कर्मचारी के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्राप्त सहायता राशि का उपयोग परिवार के भविष्य एवं आवश्यक कार्यों में करने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने साइबर ठगी एवं ऑनलाइन फ्रॉड से सतर्क रहने हेतु जागरूक भी किया।पुलिस अधीक्षक द्वारा भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों को पुलिस विभाग के साथ सतत सहयोग एवं संवेदनशील पहल के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। यह सहायता राशि न केवल दिवंगत पुलिस कर्मचारी के परिवार के लिए आर्थिक संबल है, बल्कि पुलिस कर्मियों के प्रति राज्य शासन की संवेदनशीलता, प्रतिबद्धता एवं सामाजिक सुरक्षा के प्रति सकारात्मक पहल का भी प्रतीक है।कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक सुश्री विंकेश्वरी पिंदे, मुख्य लिपिक विजय देवांगन, वेतन शाखा प्रभारी राजेश भास्कर, स्थापना प्रभारी आकाश नाविक, कार्यालयीन स्टाफ एवं दिवंगत कर्मचारी के परिजन उपस्थित रहे।
———————
03. महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित।
— जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन शक्ति अंतर्गत जिला स्तरीय हब के लिए आईटी असिस्टेंट के 01 पद और शक्ति सदन अंतर्गत आवासीय अधीक्षक, कार्यालय सहायक, बहुउद्देशीय सहायक, रसोईया, सुरक्षा गार्ड एवं चौकीदार के रिक्त पदों पर संविदा भर्ती के लिए 22 मई तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिसे कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है, साथ ही कांकेर जिले की वेबसाईट www.kanker.gov.in पर भी अपलोड किया गया है, जिसका अवलोकन किया जा सकता है।
————————
04. दावा आपत्ति 19 अप्रैल तक।
— जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन वात्सल्य योजनांतर्गत बाल देखरेख संस्था में विशेषीकृत दत्तक अभिकरण हेतु जिला स्तर पर सामाजिक कार्यकर्ता सह बाल्यावस्था एजुकेटर के 01 पद की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया था। आवेदन पत्रों के परीक्षण उपरांत पात्र-अपात्र सूची जारी की गई है। यदि किसी आवेदक को दावा-आपत्ति करना हो तो वे 19 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। पात्र-अपात्र आवेदकों की सूची जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है। साथ ही इसे कांकेर जिले की वेबसाइट www.kanker.gov.in पर भी अपलोड किया गया है, जिसका अवलोकन किया जा सकता है।
————————
05 . छोटेबेठिया शिविर में 15 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित।
—कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत छोटेबेठिया में आयोजित सुशासन तिहार में समाज कल्याण विभाग द्वारा 15 वृद्ध एवं दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण किया गया। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि शिविर में 01 दिव्यांग को व्हीलचेयर, 01 को श्रवण यंत्र एवं 13 दिव्यांग को छड़ी प्रदान किया गया। इसके अलावा नशा मुक्त भारत अभियान प्रचार-प्रसार करते हुए संकल्प एवं शपथ भी लिया गया।
————————
06. अपील, पुनरीक्षण प्रकरणों के निराकरण हेतु अपर कलेक्टरों को तहसीलवार कार्य क्षेत्र आबंटित।
—कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा कांकेर में पदस्थ अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे एवं अंतागढ़ में पदस्थ अपर कलेक्टर अंजोर सिंह पैकरा के मध्य अपील, पुनरीक्षण प्रकरणों के निराकरण हेतु नए सिरे से कार्य विभाजन किया गया है।अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे को तहसील कांकेर, चारामा, नरहरपुर, सरोना, भानुप्रतापपुर एवं दुर्गूकोंदल तहसील और अपर कलेक्टर अंतागढ़ अंजोर सिंह पैकरा को तहसील पखांजूर, बांदे, कोयलीबेड़ा, अंतागढ़ एवं तहसील आमाबेड़ा के राजस्व प्रकरण छ.ग. भू-राजस्व संहिता के तहत् प्रस्तुत अपील (धारा 170 ख के अपील को छोड़कर) पुनरीक्षण, पुनर्विलोकन, प्रकरणों मद परिवर्तन, संबंधी प्रकरणों का निराकरण एवं छ.ग. पंचायत राज अधिनियम 1993 के अंतर्गत प्रस्तुत अपील, पुनरीक्षण प्रकरणों के निराकरण हेतु़ प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।
————————
07. उदय नगर वार्ड में सुशासन तिहार का आयोजन, 38 आवेदन प्राप्त।
— जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण किए जाने के उद्देश्य से “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत नगर पालिका परिषद कांकेर के उदय नगर वार्ड स्थित सांस्कृतिक भवन में शहर के चार वार्डों अलबेलापारा, उदय नगर, शिवनगर एवं माहुरबंदपारा वार्डवासियों के लिए शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपालिका परिषद् कांकेर के अध्यक्ष श्री अरुण कौशिक द्वारा की गई। शिविर में मुख्य रूप से नामांतरण एवं सीमांकन के लंबित प्रकरण, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, बंद हैंडपंपों की मरम्मत, पाइप लाइन विस्तार, खराब ट्रांसफार्मर, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत योजना, वृद्धावस्था एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा उज्ज्वला योजना के पात्र हितग्राहियों के लंबित प्रकरणों का निराकरण एवं लाभ सुनिश्चित करने के साथ ही जनता से जुड़ी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। इस अवसर पर राजस्व विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी नागरिकों को दी गई। शिविर में 38 आवेदन प्राप्त हुए, जिसका नियमानुसार निराकरण किया जाएगा। सुशासन तिहार पर आयोजित इस शिविर में नगर पालिका के उपाध्यक्ष उत्तम यादव, पार्षद श्रीमती उगेश्वरी उईके, श्री चन्द्रलोक सिंह ठाकुर, श्रीमती शकुंतला जैन , दीपक शोरी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी पवन मेरिया सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। सुशासन तिहार: कांकेर शहर के विभिन्न वार्डों में शिविरों का आयोजन सुशासन तिहार के अवसर पर कांकेर शहर के विभिन्न वार्डों में 13 मई से 04 जून तक शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आम जनता की समस्या व शिकायत संबंधी आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री पवन मेरिया ने बताया कि 13 मई को महादेव वार्ड के प्रेक्टिसिंग स्कूल में वार्ड क्रमांक – 05, 06, 07 एवं वार्ड क्रमांक 08 के नागरिकों के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 19 मई को भण्डारीपारा के सामुदायिक भवन में वार्ड क्रमांक 09, 10 एवं वार्ड क्रमांक 11 के लिए तथा 22 मई को मांझापारा के पुराना कम्यूनिटी हॉल में वार्ड क्रमांक 12, 13 एवं वार्ड क्रमांक 14 के लिए और 27 मई को एमजीवार्ड के नया कम्यूनिटी हॉल में वार्ड क्रमांक 15, 16, 17 एवं 18 तथा 04 जून को अघन नगर के मेलाभाटा मंच पर वार्ड क्रमांक 19, 20 और वार्ड क्रमांक 21 के नागरिकों के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री भोजराज सिन्हा एवं सहायक नोडल अधिकारी श्रीमती पूजा सार्वा को बनाया गया है।
————————
08. नगर पंचायत चारामा में उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित
—अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) चारामा श्री नरेन्द्र बंजारा द्वारा नगर पंचायत चारामा में शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन के लिए इच्छुक पात्र एजेंसियों से 25 मई तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए वृहत्ताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समितियां, ग्राम पंचायत, महिला स्व-सहायता समूह जिनका पंजीयन विज्ञापन जारी होने की तिथि से 03 माह पूर्व हो चुका हो, प्राथमिक सहकारी साख समितियां, वन सुरक्षा समिति सहित अन्य पंजीकृत सहकारी समितियां शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन के लिए निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक संस्था बैंक खाता की अंतिम जमा राशि की छायाप्रति, पंजीयन प्रमाण की छायाप्रति, संचालक मंडल का प्रस्ताव सहित कार्यालय अनुविभागीय (राजस्व) चारामा में कार्यालयीन समयावधि के भीतर आवेदन जमा कर सकते हैं।
——————–
09. सोमनाथ स्वाभिमान पर्व ‘अटूट आस्था के 1000 वर्ष’ के आयोजन अवसर पर गढ़िया पहाड़ के शिव मंदिर में होगा विशेष कार्यक्रम ।
—सोमनाथ स्वाभिमान पर्व ’अटूट आस्था के 01 हजार वर्ष’ आयोजन के अवसर पर 11 मई को सोमनाथ गुजरात में विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में एक विशेष राष्ट्रीय शिखर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के केन्द्र एवं राज्य संरक्षित ऐतिहासिक पुरातात्विक प्राचीन शिवालय व स्मारक में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें मुख्य कार्यक्रम का भी सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसी क्रम में कांकेर के गढ़िया पहाड़ में स्थित शिव मंदिर परिसर में 11 मई दिन सोमवार को अतिथियों की उपस्थिति में दर्शन श्रृंगार, पूजन, रूद्राभिषेक, शिवालय पर परिचर्चा संगोष्ठी, सभा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामूहिक महाआरती इत्यादि का आयोजन किया जाएगा।
———————–
10. पंचायत उप निर्वाचन हेतु रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त ।
—कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 20 तथा 21(1) में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए पंचायत उप निर्वाचन (पंच पद) के लिए रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किए हैं। जनपद पंचायत कांकेर अंतर्गत पंच के उप निर्वाचन के लिए तहसीलदार कांकेर श्री पौरस वेंताल और जनपद पंचायत नरहरपुर में पंच के निर्वाचन के लिए तहसीलदार नरहरपुर पुष्पराज पात्र को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।
——————–
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
————————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
————————





