———————–
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
17 अगस्त 2026 सोमवार
✍️मनोज जायसवाल
———————–
विज्ञापन—

———————–

विज्ञापन—

विज्ञापन—

———————–

———————–

प्रो. धनंजय साहू‚लखनपुरी
———————–

———————–

———————-–

———————-

———————-

———————-–

———————-–

———————-–

———————-–

———————-

———————-

———————-
✍️
01. सखी संगनी सिटी व्युमंस क्लब कांकेर ने मनाया सावन महोत्सव ।

—सखी संगीत सिटी वूमेंस क्लब के द्वारा 15 अगस्त के पावन अवसर पर सावन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया था । जिसमें सावन की रानी का चयन किया गया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी थीम रखी गई थी। हरियाली सावन महोत्सव‚ जिसमें महिलाओं को दी गई थीम के अनुसार तैयार हो सोलह श्रंगार मे आना था‚ और इस कार्यक्रम का हिस्सा बनना था । आयोजित कार्यक्रम मे 100 से अधिक महिलाएं शामिल हुई व ‘सावन की रानी’ मे भाग लिया। इस सावन महोत्सव में अतिथि के रूप में डॉ. गीता शर्मा (ज्योतिषाचार्य कांकेर) श्रीमती शालिनी राजपूत अध्यक्ष हस्तशिल्प बोर्ड राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त एवं सरिता जोशी गायिका भानुप्रतापपुर आमंत्रित थी।
कार्यक्रम की शुरुआत पूजा अर्चना के पश्चात स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बहुत ही मधुर आवाज मे देशभक्ति फिल्म कर्मा के गीत मेरा कर्मा तू मेरा धर्मा… की प्रस्तुति से किया गया। यह प्रस्तुति क्लब की प्रमुख श्रीमती रीना लारिया के द्वारा दिया गया। पुरे कार्यक्रम मे गीत संगीत नृत्य आदि रखे गए थे ।कार्यक्रम को रोचक बनाने वाले गेम रखे गए थे, जिसमें उपस्थित आमंत्रित महिलाओं के बीच में खेल करवाया गया। खेल में हाऊजी गेम, ताली बजाओ, मोबाइल से अपने श्रीमानो को मिस कॉल देने जैसे खेल शामिल किए गए । जिनके विजेताओं को फर्स्ट सेकंड थर्ड प्राइज दिया गया।
खेल प्रतियोगिता मे भावना शर्मा, रश्मि शर्मा ,की किरण ,महक, काजल आदि विजय रही सरिता जोशी ने सावन के झूले पडे … सुश्री डाॅ भव्या शर्मा ने ग पतझड सावन बसंत बहार…सावन के गीत का कर माहौल को सुरमई बना दिया..रोली शर्मा , जया गौतम व योगिता ठाकुर ने अपने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए और खूब तालियां बटौरी ।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सावन की रानी रहा जिसमे तीन चरण रखे गए थे पहले चरण में प्रतिभागियों को रैंप वॉक कर अपनी प्रस्तुति देना था, दूसरे चरण में अपनी रुचि अनुसार परफॉर्मेंस जैसे नृत्य कविता आदि की प्रस्तुति तीसरे चरण में क्लब के द्वारा एवं अतिथियों के द्वारा सावन के महीने एवं जनरल नॉलेज से संबंधित धार्मिक प्रश्न पूछे गए जिसमें प्रतिभागियों ने उत्तर दिया इन तीनों चरणों में जिन्होंने अत्यधिक अंक प्राप्त किया और क्लब के मेंबरों के द्वारा दिए गए वोटिंग के आधार सावन की रानी का चयन किया गया जिसमें सेकंड रनर अप श्रीमती दीप्ति ठाकुर फर्स्ट रनर अप श्रीमती रोली शर्मा और फाइनल विजेता श्रीमती शालिनी तिवारी सावन की रानी रही जिन्होंने न केवल हरीत थीम को अपनाया था, बल्कि सोलह श्रंगार करके कार्यक्रम में उपस्थित हुई थी।
कार्यक्रम की थीम के अनुसार उपस्थित श्रीमती शालिनी तिवारी जी सखी संगिनी सिटी वूमेंस क्लब के मंच की तरफ से सावन की रानी का किताब से उन्हें नवाजा गया जिसमें प्राकृतिक को बढ़ावा देने हेतु किसी भी आर्टिफिशियल वस्तु का उपयोग नहीं करते हुए प्राकृतिक रूप से गुलाब फूलों का ताज फूलों के आभूषण आदि से क्लब के मेंबरों से और अतिथियों के माध्यम अतिथियों के द्वारा उन्हें ताज बनाया गया कार्यक्रम में सावन का पवित्र महीना होने के करण मेहंदी मेहंदी हल्दी कुमकुम हरी चूड़ियों से सभी सुहागिन महिलाओं सभी महिलाओं का स्वागत किया।
ये थी‚ उपस्थित
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती शालिनी राजपूत राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अध्यक्ष हस्तशिल्प बोर्ड श्रीमती विजयलक्ष्मी कौशिक जोशना गुप्ता कनकलता जोशी पूजा सोनी पूर्णिमा जायसवाल पद्मिनी साहू हर्ष कोठारी अलका कोठारी संध्या मंगानी सुषमा गुप्ता माया तिवारी गीतांजलि देव पूनम ठाकुर वीणा जश्नानी नीति चौहान‚शिवानी तिवारी स्मृति कौशिक गायत्री शर्मा गायत्री शर्मा भव्य शर्मा भावना हड़प योगिता ठाकुर मीणा देवांगन काजल कोठारी काजल रामानी सीमा शर्मा आदि उपस्थित रहे इस भव्य कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती रीना लारिया एवं श्रीमती सरिता राठी के द्वारा किया गया ।
—————–
✍️ 02. कांकेर में “एक शाम शहीदों के नाम” छत्तीसगढ़ी देशभक्ति ऑर्केस्ट्रा का भव्य आयोजन।

— स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांकेर नगर के पुराना कम्युनिटी हाल में संध्या 7:00 बजे “एक शाम शहीदों के नाम” छत्तीसगढ़ी देशभक्ति ऑर्केस्ट्रा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन, अखिल भारतीय हिंदू परिषद और रुद्र सेना के तत्वाधान में किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और गांधी जी के छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय हिंदू परिषद व रुद्र सेना के प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक ने की। विशेष अतिथि के रूप में शहर मंडल अध्यक्ष दिनेश रजक, जिला उपाध्यक्ष भाजपा अशोक वलेचा, आमापारा पार्षद नरेंद्र साहू, धर्मेन्द्र ठाकुर, बोनी अवस्थी, कल्पना ध्रुव, बुलबुल वैध, अजय गुप्ता और गुप्ता मंडैम शामिल हुए। मंच संचालन मोहन सेनापति ने किया।
मुख्य अतिथि आलोक पांडेय ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि जर्नलिस्ट यूनियन और रुद्र सेना ने शहीदों की याद में इतना सुंदर और भावनात्मक कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं के दिल में देशभक्ति की अलख जगा दी है। अध्यक्ष अरुण कौशिक ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को एकजुट करते हैं और नई पीढ़ी को प्रेरणा देते हैं। शहर मंडल अध्यक्ष दिनेश रजक ने आयोजन समिति के प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा कि कांकेर में पहली बार इतना भव्य छत्तीसगढ़ी देशभक्ति ऑर्केस्ट्रा देखने को मिला। जिला उपाध्यक्ष अशोक वलेचा ने कहा कि शहीदों को समर्पित यह कार्यक्रम अनुकरणीय है। पार्षद नरेंद्र साहू, धर्मेन्द्र ठाकुर और अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए आयोजकों को बधाई दी।
कार्यक्रम में सदाबहार म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भव्य म्यूजिकल नाइट की रंगारंग प्रस्तुति दी गई। देशभक्ति गीतों, वीर रस की धुनों और शहीदों को समर्पित गीतों ने पूरे माहौल को देशभक्तिमय कर दिया। उपस्थित लोग देशभक्ति गीतों पर झूमते नजर आए और बीच-बीच में भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे गूंजते रहे।आयोजन समिति के अध्यक्ष गणेश तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष छतीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन एवं प्रदेश संगठन मंत्री अखिल भारतीय हिंदू परिषद व रुद्र सेना के संगठन महामंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से हम शहीदों के बलिदान को याद कर युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाना चाहते हैं। शहर अध्यक्ष सतीश दीपक और बलाराम ध्रुव ने भी अपने विचार रखे और कहा कि शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए हम सभी को एकजुट होना होगा। अतिथियों ने विशेष रूप से गणेश तिवारी के नेतृत्व और मेहनत की तारीफ की और कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन से ही इतना भव्य कार्यक्रम संभव हो पाया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों और नागरिकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
———————–
विज्ञापन—

———————–
✍️ 03.कांकेर विधायक ने किया कोडेजुंगा में टीना शेड का लोकार्पण।

—कांकेर विधायक आशा राम नेताम द्वरा ग्राम कोड़ेजुंगा में शीतला मंदिर के पास नवनिर्मित टीना शेड का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा-यह टीना शेड सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के साथ-साथ ग्रामवासियों के लिए उपयोगी सार्वजनिक स्थान के रूप में काम आएगा।
————————
✍️ 04. देवीनवागांव में 18 और करकापाल में 20 अगस्त को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन
—कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार आमजनता की शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम देवीनवागांव में 18 अगस्त मंगलवार को और दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के ग्राम करकापाल (नेलचांग) में 20 अगस्त को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ग्रामीणों की समस्या व शिकायतों का निराकरण किया जाएगा। नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत देवीनवागांव में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम पंचायत बागडोंगरी, बिरनपुर, देवीनवागांव, मर्रामपानी, मारवाड़ी, सुरही, डुमरपानी, नावडबरी, थानाबोड़ी, बादल, कोचवाही और आंखीहर्रा के ग्रामीण शामिल होंगे। इसी प्रकार दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के ग्राम पचांयत करकापाल (नेलचांग) में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम पंचायत करकापाल, कोड़ेकुर्से, सुरूंगदोह, गुदूम, साधुमिचगांव, चाउरगांव, कराकी, कोण्डरूज, जाड़ेकुर्से, गोड़पाल, ओटेकसा, हामतवाही, चिखली, मंगहूर, पचांगी, कोण्डे और सराधुघमरेे ग्राम पंचायत के ग्रामीण शिविर में शामिल होंगे। जनसमस्या निवारण शिविर में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया जाएगा, साथ ही योजनाओं का लाभ उठाने में कोई कठिनाई आ रही हो तो उसका समाधान भी शिविर में मौके पर किया जाएगा। कलेक्टर ने जनसमस्या निवारण शिविर में जिला स्तरीय, ब्लॉक स्तरीय एवं क्लस्टर स्तर के साथ ही मैदानी अधिकारी-कर्मचारियों को भी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर ग्रामीणों की विभिन्न मांगों और समस्याओं का यथासंभव मौके पर निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।
————————
✍️ 05. बाढ़ आपदा से निपटने राज्य एवं जिला स्तरीय प्रशिक्षण 18 एवं 20 अगस्त को, अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
—भारत सरकार राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार बाढ़ आपदा से निपटने के लिए जिले में राज्य एवं जिला स्तरीय प्रशिक्षण 18 अगस्त को टेबल टॉप एक्सरसाइज एवं 20 अगस्त को मॉक एक्सरसाइज का काल्पनिक अभ्यास ग्राम सिंगारभाट सेनानी अग्निशमन नगरसेना कार्यालय कांकेर में किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा अधिकारियों को इंसिडेंट कमांडर नियुक्त किया गया है। जिला स्तर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को इंसिडेंट कमांडर की जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व) को अनुविभाग स्तर तथा सभी तहसीलदारों को तहसील स्तर पर इंसिडेंट कमांडर नियुक्त किया गया है।
मॉक एक्सरसाइज काल्पनिक अभ्यास 20 अगस्त को ग्राम सिंगारभाट, जिला सेनानी अग्निशमन नगर सेना कार्यालय कांकेर तथा राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 स्थित नंदनमारा पुराने पुल में किया जाएगा। अभ्यास के दौरान बाढ़ की स्थिति में बचाव, राहत एवं आपदा प्रबंधन के लिए किए जाने वाले कार्यों का वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप अभ्यास कराया जाएगा। उक्त अभ्यास के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।राजस्व विभाग को बाढ़ आपदा के काल्पनिक अभ्यास के संपूर्ण कार्यों की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। जिला सेनानी नगर सेना कांकेर को 40 महिला एवं पुरुष होमगार्ड सहित बचाव दल, आवश्यक उपकरण, सामग्री और मोटर बोट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
————————
✍️06. पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित।
—जिले में संचालित शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों, जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं। उनके लिए शिक्षा सत्र 2026-27 हेतु पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही वेबसाइट http://postmatric-scholarship.cg.nic.in पर ऑनलाईन की जा रही है। विभाग द्वारा छात्रवृत्ति के लिए नवीन एवं नवीनीकरण ऑनलाइन आवेदन के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई है, जिसके अंतर्गत प्रस्ताव, स्वीकृति वर्ष 2026-27 हेतु नवीनीकरण के लिए 30 सितम्बर, 30 नवम्बर एवं दिसम्बर 2026 तक तथा नवीन आवेदन हेतु 30 अगस्त, 30 सितम्बर, 30 अक्टूबर एवं 30 दिसम्बर तक तिथि निर्धारित की गई है। इसकी विस्तृत जानकारी अपने संस्था प्रमुख के सूचना पटल एवं उपरोक्त वेबसाइट में देखा जा सकता है।
————————
✍️07. जेईई-नीट की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क आवासीय कोचिंग।
—जिले के प्रतिभावान विद्यार्थियों को जेईई एवं नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अब बड़े शहरों की महंगी कोचिंग पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में उन्हें सफलता दिलाने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा “ऊंची उड़ान” जेईई एवं नीट की निःशुल्क आवासीय कोचिंग योजना का शुभारंभ किया जा रहा है। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशन मंे जिले के शासकीय एवं आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 11वीं एवं 12वीं के पात्र विद्यार्थियों को चयन परीक्षा के माध्यम से निःशुल्क आवासीय कोचिंग प्रदान की जाएगी तथा कोचिंग का शुभारंभ आगामी 01 सितंबर 2026 से होगी।एक ही परिसर में पढ़ाई, आवास और मार्गदर्शन“ऊंची उड़ान” के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवश्यक आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिसमें विषय विशेषज्ञ एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा नियमित कक्षाएं, शंका समाधान, डिजिटल क्लासरूम, 24×7 हाई-स्पीड वाई-फाई, स्टडी मटेरियल, टेस्ट सीरीज और निरंतर मूल्यांकन जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क आवास एवं भोजन की भी व्यवस्था रहेगी। नियमित टेस्ट एवं प्रगति के मूल्यांकन के आधार पर विद्यार्थियों को आवश्यकतानुसार अतिरिक्त मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसमें प्रवेश के लिए विद्यार्थियों का चयन निर्धारित चयन एवं प्रवेश परीक्षा के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 अगस्त, रोल नंबर जारी करने की तिथि 28 अगस्त, चयन, प्रवेश परीक्षा 30 अगस्त तथा आवासीय कोचिंग का शुभारंभ 01 सितंबर 2026 निर्धारित है। इसके अलावा दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रवेश परीक्षा के लिए जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्र जिले के सभी विकासखण्ड मुख्यालयों में स्थापित किए गए हैं। इस संबंध मंे बताया गया कि विद्यार्थी विद्यालय के प्राचार्य अथवा संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से योजना की पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी ने जिले के सभी पात्र विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि ऊंची उड़ान योजना को अपने सपनों को साकार करने का सुनहरा अवसर है। सही अवसर, उचित मार्गदर्शन और निरंतर प्रयास से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थी भी जेईई एवं नीट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सकते हैं।
————————
✍️08. ‘बने खाबो बने रहिबो 2.0’: खाद्य सुरक्षा जन जागरूकता अभियान 23 अगस्त तक।
— ‘बने खाबो, बने रहिबो 2.0’ अन्तर्गत आयुक्त खाद्य सुरक्षा खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन जागरूकता अभियान जिले में संचालित किया जा रहा है। इस दौरान शहर से गांव तक मिठाई की दुकानों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच की जाएगी। आगामी रक्षाबंधन पर्व के दौरान अमानक मिथ्याछाप मिठाईयों के निर्माण एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण, डेयरी उत्पादों की जांच, मिठाईयों एवं नमकीन की गुणवत्ता के साथ उनके निर्माण भण्डारण बिक्री लेबल और इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री की भी जांच की जाएगी।खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी सुस्मित देवांगन ने बताया कि जहां वनस्पति तेल एवं वनस्पति वसा से तैयार उत्पाद को वास्तविक दूध एवं दुग्ध मिठाई के रूप में प्रस्तुत कर उपभोक्ता को भ्रमित किया जा रहा हो वहां लागू प्रावधानों के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं टीम को सघन जांच अभियान चलाने एवं अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
————————
✍️09. कांकेर में बहुउद्देश्यीय स्टेडियम के लिए शासन ने स्वीकृत की 7.60 करोड़ रूपए की राशि
— खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जिला मुख्यालय कांकेर में जिला स्तरीय बहुउद्देश्यीय स्टेडियम के निर्माण के लिए 7 करोड़ 60 लाख 34 हजार रुपए मंजूर किए हैं। क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत कांकेर के सिंगारभाट स्टेडियम की चिन्हित भूमि में 4 हजार दर्शकों की क्षमता वाला बहुउद्देशीय स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने मंत्रालय से प्रशासकीय स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया है।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वीकृत राशि से 400 मीटर 8-लेन सिंथेटिक रनिंग ट्रैक, मिनी जिम, महिला एवं पुरूष शौचालय, सीसी रोड, आरसीसी ड्रेन और ओपन स्टेज के निर्माण किए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्य में प्रयुक्त की जाने वाली सामग्रियों एवं संपूर्ण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। किसी भी स्तर पर कार्य की गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर उत्तरदायित्व का निर्धारण करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा कार्य की निविदा समय-सीमा में करने, निर्माण कार्य प्राक्कलन व कार्य संपादित करने में मितव्ययिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने निर्माण एजेंसी से अनुबंधित समय-सीमा में काम पूर्ण किया जाना सुनिश्चित कराने कहा है।
———————–
✍️
10. राजस्व के लंबित प्रकरणों को लेकर कलेक्टर ने जताई नाराजगी। समय-सीमा की बैठक में सभी प्रकरणों का निबटारा शीघ्र करने के दिए निर्देश ।

—कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज आयोजित समय-सीमा की बैठक में राजस्व विभाग में विभिन्न प्रकरणों के काफी समय से लंबित होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए अगली बैठक में निराकरण नहीं होने का स्पष्ट कारण के साथ उपस्थित होने के निर्देश सभी राजस्व अधिकारियों को दिए। उन्होंने विभिन्न विभागों में योजनाओं के तहत एवं निर्माण कार्यों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।आज सुबह 11 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने कहा कि राजस्व विभाग आम जनता की समस्याओं से प्रत्यक्ष तौर पर जुड़ा है तथा सभी राजस्व अधिकारी संवेदनशीलता और निष्ठापूर्ण ढंग से सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करें। उन्हांेने नामांतरण, बंटवारा, फौती, बी-वन सहित जाति एवं अन्य प्रकार के प्रमाण-पत्र बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए तथा कहा कि ऐसे प्राथमिकता वाले कार्यों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जाति प्रमाण-पत्रों के मामले में कांकेर, नरहरपुर, कोयलीबेड़ा तथा अंतागढ़ तहसील की धीमी प्रगति पर असंतोष प्रकट करते हुए जल्द से जल्द प्रमाण पत्र तैयार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि एल-1 तथा एल-2 के अधिकारी समय पर प्रकरणों का निराकरण नहीं करेंगे तो स्वतः एल-3 यानी उच्च कार्यालय को स्वतः हस्तांतरित हो जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपनी आईडी खोलकर शिकायतों का यथा संभव अपने स्तर पर निराकरण करने के लिए निर्देशित किया।बैठक में कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने विकसित भारत जी-रामजी, निष्क्रिय बैंक खातों को मर्ज करने, डीएमएफ के तहत लंबित निर्माण कार्यों को जल्द पूर्ण करने, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में प्रगति लाने, विशेष केंद्रीय सहायता मद, नियद नेल्लानार, अटल डिजिटल सुविधा केंद्र भवन निर्माण सहित आंगनबाड़ी भवनों एवं पीडीएस केंद्रों के निर्माण को लेकर कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि सभी कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराएं अन्यथा संबंधित क्रियान्वयन एजेंसी से राशि वापस ली जाए। मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023 से अब तक की गई घोषणाओं को गंभीरता से लेते हुए शेष कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके अलावा पोषण पुनर्वास केंद्रों में गंभीर कुपोषित बच्चों को भर्ती कराने, 14 साल की शत-प्रतिशत किशोरी बालिकाओं को एचपीव्ही टीकाकरण कराने के लिए स्कूलों में जाकर शिविर लगाने तथा आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों का लक्ष्य के विरूद्ध शत-प्रतिशत पंजीयन पूर्ण कराने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। बैठक के दौरान कलेक्टर ने नशामुक्त भारत अभियान के तहत उपस्थित सभी अधिकारियों को नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा लोगों को नशा से दूर रहकर स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित एवं प्रेरित करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर द्वय श्री जितेन्द्र कुर्रे एवं श्री ए.एस. पैकरा, एसडीएम कांकेर श्रीमती सरस्वती बंजारे सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
————————
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
————————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
————————





