———————–
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
15 अगस्त 2026 शनिवार
✍️मनोज जायसवाल
———————–
विज्ञापन—

———————–

विज्ञापन—

विज्ञापन—

———————–

———————–

प्रो. धनंजय साहू‚लखनपुरी
———————–

———————–

———————-–

———————-

———————-

———————-–

———————-–

———————-–

———————-–

———————-

———————-

———————-
✍️
01. लोक गीतों के सुमधुर गीतों के साथ लखनपुरी में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।
वीडियो— स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शा.रघुराजसिंहदेव स्कूल में प्रस्तुति देती छात्राएं।
—शासकीय रघुराजसिंहदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कानापोंड लखनपुरी में आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने सुमधुर छत्तीसगढी लोकगीतों के नृत्य के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद मोहन मंडावी के हाथों इस स्कूल की टॉप 10 में स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा कु.माहेश्वरी कोर्राम को विद्यालय परिवार की ओर से 10 हजार की राशि प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त इस प्रतिभा केा आरएस ठाकुर की ओर से 1000,नासिर खान की ओर से 02 हजार एवं स्वयं मोहन मंडावी की ओर से 2100 रूपये की नगद राशि प्रदान की गई। सांस्कृतिक मंच के प्रतिभागियों को इस स्कूल में पूर्व प्रधानअध्यापक रहे पीएस गंगेश द्वारा पुरस्कार देकर सम्मान किया गया। हायरसेकेण्डरी में विज्ञान संकाय से प्रथम स्थान बनाने वाली छात्र कु. महिमा देवांगन को 1100 की राशि दी गई। वाणिज्य संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खुशाल दुबे को इस शाला की श्रीमती आशा ठाकुर द्वारा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आयोजन की अध्यक्षता विजय मंडावी अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथियों में बलराम जुर्री सरपंच कानापोंड,सुरेंद्र टेकाम सरपंच लखनपुरी के साथ ही बी.आर.गंगवाल,राजेंद्र ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
—————–
✍️ 02. जिले में हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराकर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने ली परेड की सलामी, मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन
शहीदों के परिजनों का हुआ सम्मान, उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित।

— राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस जिले में उत्साहपूर्वक हर्ष एवं उमंग के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह का जिला स्तरीय कार्यक्रम नरहरदेव पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल परिसर में पूरे उत्साह, हर्षोल्लास एवं गरिमामय ढंग से आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आमजनता के नाम संदेश का वाचन किया। तत्पश्चात पुलिस के जवानों के द्वारा हर्ष फायर किया गया, साथ ही 12 टोलियांे के द्वारा एक ताल में मार्चपास्ट किया गया। समारोह में विद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं लोक गीतों पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित किया गया।
जिला मुख्यालय कांकेर में आज 80वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया गया जिसमें नरहरदेव पीएमश्री विद्यालय के खेल परिसर में मंत्री टंकराम वर्मा सुबह ठीक 9 बजे पहुंचे तथा इसके साथ ही राष्ट्रगीत वंदे मातरम् गायन किया गया, इसके पश्चात राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान जनगणमन गया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि श्री वर्मा ने जिप्सी पर सवार होकर मैदान के चारों तरफ मौजूद 12 प्लाटूनों के जवानों से सलामी ली। इस दौरान उनके साथ कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर और एस.पी. निखिल राखेचा भी उपस्थित थे। परेड के निरीक्षण पश्चात मुख्य अतिथि मंत्री ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। इसके बाद हर्ष एवं उमंग के प्रतीक गुब्बारे नील गगन में छोड़े गए, जिसमें विभिन्न योजनाओं को अंकित किया गया। तदुपरांत पुलिस बल के जवानों के द्वारा राष्ट्रगान की धुन के साथ हर्ष फायर किया गया। समारोह में परेड कमांडर रक्षित केन्द्र कांकेर श्री गोविन्द वर्मा के नेतृत्व मंे जिला पुलिस बल के पुरुष एवं महिला, नगरसेना, बस्तर फाइटर्स महिला, वन विभाग सहित विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के एनसीसी एवं एनएसएस कैडेट्स, स्काउण्ड गाइड, रेडक्रॉस की कुल 12 प्लाटूनों के द्वारा लयबद्ध तरीके से कदमताल करते हुए आकर्षक मार्चपास्ट किया गया, जिसके उपरांत मुख्य अतिथि ने प्लाटूनों के दल प्रमुखों से परिचय प्राप्त किया तथा विभिन्न मोर्चों में अपने प्राणों की आहुति देने वाले जिले के 107 वीर जांबाज शहीद जवानों के परिजनों को मुख्य अतिथि के द्वारा शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में 22 स्कूलों के 1000 छात्र-छात्राओं के द्वारा सामूहिक पी.टी. का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद विद्यालयीन छात्र-छात्राओं के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इसमें कन्या शासकीय आवासीय विद्यालय बेवरती, शासकीय कन्या आश्रम सिंगारभाट, नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर, सरस्वती शिशु मंदिर कांकेर, शहीद रामकुमार कन्या शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर, पैराडाइज हायर सेकण्डरी स्कूल कांकेर तथा स्वामी विवेकानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़पिछवाड़ी कांकेर के छात्र-छात्राओं के द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों तथा लोक गीतों पर चित्ताकर्षक व मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 104 शासकीय सेवकों सहित नागरिकों, समाजसेवियों तथा मीडिया प्रतिनिधि को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया।
मार्च पास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दल सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के मार्चपास्ट में गैर शालेय वर्ग में शासकीय भानुप्रतापदेव महाविद्यालय कांकेर एनसीसी नेे प्रथम, बस्तर फाइर्टस महिला वर्ग को द्वितीय तथा नगर सेना बल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार शालेय वर्ग से शहीद रामकुमार यादव कन्या विद्यालय के स्काउट गाइड् प्रथम, पंडित विष्णुप्रसाद शर्मा विद्यालय गोविंदपुर कांकेर के एनसीसी बालक द्वितीय और पंडित विष्णुप्रसाद शर्मा विद्यालय गोविंदपुर कांकेर के एनएसएस बालिका को तृतीय स्थान मिला। इसके अलावा परेड में शामिल टोलियों में से गैर शालेय वर्ग से शासकीय भानुप्रतापदेव महाविद्यालय कांकेर के प्लाटून कंमाडर लेखेन्द्र कश्यप तथा शालेय वर्ग से शहीद राम कुमार कन्या विद्यालय की प्लाटून कंमाडर कु. निशी यादव को बेस्ट प्लाटून कमांडर के रूप में सम्मानित किया गया। इसके अलावा व्यायाम निर्देशक श्री गौरव टांडिया, सुश्री माधुरी साहू, श्री धीरेन्द्र रजक तथा ज्ञानेशबंधु आर्य को स्मृति चिन्ह व कप भेंट कर सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शासकीय कन्या आश्रम सिंगारभाट के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जीत हासिल की। इसके अलावा सुभाषचंन्द्र बोस कन्या आश्रम बेवरती को द्वितीय तथा पीएमश्री नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिन्हें मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री श्री वर्मा, कांकेर विधायक आशाराम नेताम, कलेक्टर एवं एसपी ने शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसी तरह सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की कड़ी में शहीद रामकुमार यादव कन्या विद्यालय, पैराडाइज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर, सरस्वती शिशु मंदिर गढ़पिछवाड़ी तथा स्वामी विवेकानंद विद्यालय शांति नगर कांकेर के विद्यार्थियों को विशेष सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया।
इस अवसर पर हस्तशिल्प बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, नगरपालिका कांकेर के अध्यक्ष अरूण कौशिक, पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा मारकोले, जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव कुमार टामक एवं न्यायाधीशगण, जिला पंचायत के सीईओ हरेश मण्डावी, अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधिगण सहित प्रतिष्ठित एवं गणमान्य नागरिक व बड़ी संख्या छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
———————–
विज्ञापन—

———————–
✍️ 03.स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हुआ सद्भावना फुटबॉल मैच आयोजित।नागरिक इलेवन ने पेनल्टी शूटआउट में 6-4 से दर्ज की जीत।

—80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कांकेर के नवनिर्मित बहुउद्देशीय मिनी स्टेडियम में आज नागरिक इलेवन एवं कलेक्टर इलेवन के बीच सद्भावना फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। रोमांचक मुकाबले में नागरिक इलेवन ने पेनल्टी शूटआउट में कलेक्टर इलेवन को 6-4 से पराजित कर जीत दर्ज की।
नागरिक इलेवन की कप्तानी कांकेर विधायक आशाराम नेताम ने की, जबकि कलेक्टर इलेवन की कप्तानी कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने संभाली।
मैच के पहले हाफ में नागरिक इलेवन के अभिषेक, अजीम और ऋषि ने एक-एक गोल कर टीम को 3-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में कलेक्टर इलेवन ने शानदार वापसी करते हुए डॉ. किशोर, यशरफ पोटाई और ऋषि कुमार के गोल की बदौलत स्कोर 3-3 के अंक के साथ बराबर कर दिया। अतिरिक्त समय में नागरिक इलेवन के मुकेश और कलेक्टर इलेवन के सौरभ ने एक-एक गोल किया। अतिरिक्त समय के बाद भी मुकाबला बराबरी पर रहने के कारण पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया, जिसमें नागरिक इलेवन ने 6-4 से जीत हासिल की।
पुरस्कार वितरण समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संजीव कुमार टामक ने खिलाड़ियों और उपस्थित खेलप्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस मैच का उद्देश्य केवल खेल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों के बीच परस्पर आपसी सद्भाव, सहभागिता और एकता स्थापित करना है।
व्यक्तिगत पुरस्कार
गोल्डन बूट: अभिषेक, नागरिक इलेवन — सर्वाधिक 5 गोल
बेस्ट गोलकीपर: संतानू, कलेक्टर इलेवन
युवा खिलाड़ी: आराध्य ठाकुर एवं गौरव यादव, नागरिक इलेवन
मैच में रेफरी की भूमिका सतीश यादव , जबकि पप्पू और रजत ने सहायक रेफरी के रूप में जिम्मेदारी संभाली। मैच की कमेंट्री संजीत श्रीवास्तव, कुशलानंद गजबल्ला और लोकेश साहू ने की।
इस अवसर पर कांकेर विधायक श्री नेताम सहित महेश जैन, अरुण कौशिक, पप्पू मोटवानी, कलेक्टर श्री क्षीरसागर, जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव टामक, सीजेएम भास्कर मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मंडावी, डॉ. लोकेश देव, जिला शिक्षा अधिकारी ‚आबिद खान, भूषण शर्मा, संजय जैन सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, नागरिक एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
————————
✍️ 04. कलेक्टर ने जिला कार्यालय और जिलाधीश निवास में फहराया राष्ट्रध्वज।

—स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने आज सुबह जिला कार्यालय एवं जिलाधीश निवास कांकेर में राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया। इस दौरान उपस्थित जिला स्तर के अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा राष्ट्रगीत तथा राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। कलेक्टर ने सभी कार्यालयीन स्टाफ को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इसके पहले, कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने घड़ी चौक सिविल लाइन्स स्थित अपने निवास पर राष्ट्रध्वज फहराया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे, एसडीएम श्रीमती सरस्वती बंजारे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती आस्था बोरकर, श्री टीआर देवांगन सहित जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
————————
✍️ 05.सरस्वती शिशु मंदिर गढपिछवाडी‚कांकेर में स्वतंत्रता दिवस पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

—सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़पिछवाड़ी कांकेर में मुख्य अतिथि के तौर पर योग शिक्षक मोहन सेनापति ने ध्वजा रोहण किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता श्रीमती गंगा मटियारा ने किया। इन्होंने अपने उद्बोधन में शहीदों को नमन करते हुए देशभक्ति भाव के संस्कार जगाने सतत् प्रयास करते रहने की बात कही।विशिष्ट अतिथि अजय जैन, रामशरण जैन,यशवंत सिन्हा, प्राचार्य भूपेंद्र तिवारी ने भी भैया बहनो को संबोधित किया।कक्षा दशम् व द्वादश प्रवीण्यता प्राप्त विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
अनेक आकर्षक देशभक्ति पूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजगोपाल कोठारी तृप्ति जैन निर्मला नेताम, सविता सिंह, विद्यालय के सभी आचार्य दीदीगण एवं भैया बहन उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन सूरज नेताम एवं बहिन हिमाद्री जैन व आभार ललता अहरवाल ने किया।
————————
✍️06. पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित।
—जिले में संचालित शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों, जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं। उनके लिए शिक्षा सत्र 2026-27 हेतु पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही वेबसाइट http://postmatric-scholarship.cg.nic.in पर ऑनलाईन की जा रही है। विभाग द्वारा छात्रवृत्ति के लिए नवीन एवं नवीनीकरण ऑनलाइन आवेदन के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई है, जिसके अंतर्गत प्रस्ताव, स्वीकृति वर्ष 2026-27 हेतु नवीनीकरण के लिए 30 सितम्बर, 30 नवम्बर एवं दिसम्बर 2026 तक तथा नवीन आवेदन हेतु 30 अगस्त, 30 सितम्बर, 30 अक्टूबर एवं 30 दिसम्बर तक तिथि निर्धारित की गई है। इसकी विस्तृत जानकारी अपने संस्था प्रमुख के सूचना पटल एवं उपरोक्त वेबसाइट में देखा जा सकता है।
————————
✍️07. स्वतंत्रता दिवस के पूर्व पखांजूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई। उजियारा अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार अभियान संचालित।
—पुलिस जानकारी के अनुसार संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि — पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा (भापुसे) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर श्री राकेश कुमार कुर्रे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी पखांजूर कुलदीप बंजारे के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी पखांजूर निरीक्षक तेज कुमार वर्मा के नेतृत्व में पखांजूर पुलिस को गांजा तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।दिनांक 14.08.2026 को थाना पखांजूर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अरविन्द विश्वास उर्फ बिन्दु, निवासी ग्राम संगम, ग्राम संगम बाजार चौक में प्लास्टिक थैले में गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है।सूचना की तस्दीक एवं वैधानिक कार्रवाई हेतु पुलिस टीम गवाहों के साथ तत्काल बताए गए स्थान पर रवाना हुई। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई। मौके पर एक व्यक्ति पीले-कत्थई रंग का प्लास्टिक थैला हाथ में लिए खड़ा मिला। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अरविन्द विश्वास उर्फ बिन्दु, पिता स्व. खितिज विश्वास, उम्र 64 वर्ष, निवासी ग्राम संगम, थाना पखांजूर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर बताया।संदेही के कब्जे में रखे प्लास्टिक थैले की तलाशी लेने पर उसमें पारदर्शी प्लास्टिक झिल्ली में रखा 561 ग्राम गांजा बरामद हुआ। साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 600 नगद भी बरामद किया गया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत ₹28,050/- है।आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद होने पर उसके विरुद्ध प्रथम दृष्टया अपराध घटित पाया गया। आरोपी अरविन्द विश्वास उर्फ बिन्दु के विरुद्ध धारा 20(बी)(ii)(A) एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
————————
✍️08. विधायक निवास में विधायक सावित्री मंडावी ने किया ध्वजारोहण।

—स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भानुप्रतापपुर स्थित विधायक निवास में विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानुप्रतापपुर के अध्यक्ष सुनील बबला पाढ़ी, प्रदेश प्रतिनिधि विरेन्द्र सिंह ठाकुर, कांग्रेस जिला कोषाध्यक्ष गोपाल राठी, जनपद अध्यक्ष सुनाराम तेता, परिवहन संघ अध्यक्ष गुरदीप सिंह ढींढसा, नेता प्रतिपक्ष विजय धामेचा, महामंत्री नमन जैन, पार्षद भगवान सिंह कुंजाम, तुषार ठाकुर, नरेन्द्र कुलदीप, मनदीप कौर ढींढसा, निशा तिवारी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष किरण डोंगरे, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश तिवारी, सीमा सेन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

चारामा में ब्लॉक कांग्रेस भवन स्थल में ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हिरवेंद्र साहू के साथ ही नरेंद्र यादव‚संतोष शिंदे सहित कांग्रेसीजन उपस्थित रहे।
————————
✍️09.
—
———————–
✍️
10.
—
————————
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
————————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
————————






