आज की टॉप 10 खबर 14 अगस्त 2026 शुक्रवार

 ———————–

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
14 अगस्त  2026 शुक्रवार

✍️मनोज जायसवाल

 ———————–

विज्ञापन—

विज्ञापन—

विज्ञापन—

 ———————–

———————–

प्रो. धनंजय साहू‚लखनपुरी

———————–

———————–

———————–

✍️ 01.आईटीआई में प्रवेश के लिए सप्तम चरण हेतु ऑनलाइन आवेदन 16 अगस्त से।  

— राज्य की सभी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में सत्र 2026-27 एवं 2026-28 में उपलब्ध रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए सप्तम चरण की काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कांकेर के प्राचार्य ने बताया कि जिले की सभी 08 शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं-महिला कांकेर, बालक कांकेर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, चारामा, दुर्गूकोंदल, नरहरपुर और पखांजूर में संचालित विभिन्न रोजगारोन्मुखी ट्रेडों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि 16 से 18 अगस्त तक वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूर्व के आवेदकों को सप्तम चरण के काउंसिलिंग में भाग लेने हेतु पुनः विकल्प का चयन करना अनिवार्य होगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए निकटतम शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था से सम्पर्क किया जा सकता है। ———————–

✍️ 02. नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय बैठक 17 अगस्त को

—नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय बैठक कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर की अध्यक्षता में 17 अगस्त को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक के पश्चात् आयोजित की जाएगी। उक्त बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को उपस्थित रहने के लिए कहा गया है।

———————–

विज्ञापन—

———————–

✍️ 03. बाढ़ आपदा से निपटने के लिए टेबलटॉप एक्सरसाइज 18 अगस्त को

 —भारत सरकार राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा राज्य में बाढ़ आपदा को दृष्टिगत रखते हुए 18 अगस्त को जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में टेबलटॉप एक्सरसाइज का आयोजन प्रातः 10.30 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक रखा गया है। उक्त प्रशिक्षण में सभी संबंधित अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

————————

✍️ 04. प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक।

—राज्य में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउसिलिंग हेतु विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in पर छात्र-छात्राओं की सूची एवं काउंसलिंग सूची प्रदर्शित की गई है। काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक की जाएगी। सूची में दर्शित प्रवास आवासीय विद्यालयों में प्रातः 11 बजे से सायं 04 बजे तक काउंसलिंग की जाएगी।

 ————————

✍️ 05.युवक पर हंसिया से जानलेवा हमला करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार। घटना के 24 घंटे के भीतर चारामा पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

—पुलिस जानकारी के अनुसार संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं  अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मोहसिन खान (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में थाना चारामा पुलिस द्वारा युवक पर हंसिया से जानलेवा हमला करने वाले 02 आरोपियों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।प्रकरण थाना चारामा के अपराध क्रमांक 167/2026, धारा 109(1), 3(5) बीएनएस से संबंधित है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की तत्काल पता तलाश कर कार्रवाई की गई।

प्रार्थी गणेश सोनकर पिता नारायण सोनकर, उम्र 40 वर्ष, निवासी नाकापारा चारामा द्वारा थाना चारामा में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 12.08.2026 की रात्रि करीब 09:30 बजे रामसत्ता चौक के पास उमेश, सूरज सोनकर एवं अन्य लोग बातचीत एवं हंसी-मजाक कर रहे थे। इसी दौरान हिमांशु एवं तिलक भी वहां आकर हंसी-मजाक करने लगे।इसी बात को लेकर उमेश रजक द्वारा तिलक एवं हिमांशु के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की जाने लगी। गणेश सोनकर द्वारा बीच-बचाव करने पर उमेश रजक एवं रोहित रजक दोनों ने एक राय होकर गणेश सोनकर के साथ हाथ-मुक्का से मारपीट की तथा उमेश रजक द्वारा जान से मारने की नीयत से अपने पास रखे लोहे के हंसिया से गणेश के सिर पर वार किया गया, जिससे उसके सिर में चोट आई।प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना चारामा में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की पता तलाश प्रारंभ की गई।

अपराध पंजीबद्ध होने के बाद थाना चारामा पुलिस टीम द्वारा तत्काल आरोपियों की पता तलाश की गई। पुलिस टीम ने आरोपी उमेश रजक पिता रोहित रजक, उम्र 27 वर्ष, निवासी नाकापारा चारामा एवं रोहित रजक पिता हीराराम रजक, उम्र 55 वर्ष, निवासी नाकापारा चारामा को हिरासत में लेकर पूछताछ की।पूछताछ में दोनों आरोपियों द्वारा घटना दिनांक एवं समय पर गणेश सोनकर के साथ गाली-गलौच एवं मारपीट करते हुए उमेश रजक द्वारा हंसिया से उसके सिर पर वार करना स्वीकार किया गया। दोनों आरोपियों को दिनांक 13.08.2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

————————

✍️06. पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित।

—जिले में संचालित शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों, जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं। उनके लिए शिक्षा सत्र 2026-27 हेतु पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही वेबसाइट http://postmatric-scholarship.cg.nic.in पर ऑनलाईन की जा रही है। विभाग द्वारा छात्रवृत्ति के लिए नवीन एवं नवीनीकरण ऑनलाइन आवेदन के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई है, जिसके अंतर्गत प्रस्ताव, स्वीकृति वर्ष 2026-27 हेतु नवीनीकरण के लिए 30 सितम्बर, 30 नवम्बर एवं दिसम्बर 2026 तक तथा नवीन आवेदन हेतु 30 अगस्त, 30 सितम्बर, 30 अक्टूबर एवं 30 दिसम्बर तक तिथि निर्धारित की गई है। इसकी विस्तृत जानकारी अपने संस्था प्रमुख के सूचना पटल एवं उपरोक्त वेबसाइट में देखा जा सकता है।

————————

✍️07. स्वतंत्रता, राष्ट्रीय एकता व अखण्डता का अलख जगाने दौड़ा कांकेर।

—80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आज जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक श्री आशाराम नेताम व जनप्रतिनिधियों तथा जिले के कलेक्टर   निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, एसपी  निखिल राखेचा सहित आला अधिकारियों ने शहर के मुख्य मार्गों में दौड़ लगाई। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित स्वतंत्रता दौड़ में प्रतिभागी हाथों में तिरंगा ध्वज लेकर नगर के मुख्य मार्गों में उत्साह और जोश के साथ दौड़ते नजर आए।स्वतंत्रता दौड़ में शामिल जत्थे को नरहरदेव पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल परिसर में विधायक श्री नेताम ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया, जिसमें शामिल जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, युवक-युवतियों तथा स्कूली विद्यार्थियों ने घड़ी चौक, ऊपर-नीचे रोड, मस्जिद चौक, जयस्तम्भ चौक होते हुए नए बस स्टैण्ड के सामने नवनिर्मित मिनी स्टेडियम परिसर तक दौड़ लगाई। मिनी स्टेडियम में आयोजित मंचीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कांकेर विधायक श्री नेताम ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिवर्ष देशवासियों में स्वतंत्रता तथा एकता व अखण्डता का अलख जगाने के उद्देश्य से खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा यह दौड़ आयोजित की जाती है। उन्होंने कहा कि इसे चिरस्थायी बनाए रखने की जिम्मेदारी देश की युवा पीढ़ी के कंधों पर है। विधायक ने समाज में आपसी सौहार्द्र और भाईचारे का वातावरण बनाए रखने की अपील करते हुए उपस्थित विद्यार्थियों को अनुशासन से अपनी पहचान स्थापित करने की बात कही। इस अवसर पर नागरिक श्री महेश जैन ने संबोधित करते हुए आज ही के दिन 1947 में देश के विभाजन की विभीषिका पर अपने विचार रखे।
इस दौरान कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने कहा कि स्वतंत्रता दौड़ हर वर्ष आयोजित की जाती है ताकि नई पीढ़ी को स्वतंत्रता के महत्व और इसे हासिल करने में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों का ऐतिहासिक योगदान तथा उनका पुण्य स्मरण कराया जा सके। उन्होंने आगे कहा कि जिले में कुछ ऐसे अतिसंवेदनशील गांव थे, जहां माओवाद के भयाक्रांत के चलते कभी राष्ट्रध्वज नहीं फहराया गया। माओवाद उन्मूलन के बाद उन ग्रामों में पहली बार राष्ट्र तिरंगा फहराया जाएगा। कलेक्टर ने ‘हर घर तिरंगा’, ‘वंदे मातरम्’ तथा ‘विभाजन की विभीषिका’ की जानकारी देते हुए कहा कि हम ये न सोचें कि देश ने हमें क्या दिया, बल्कि यह सोचें कि देश के लिए हम क्या कर सकते हैं। जो दायित्व मिले हैं उन्हें पूरी शिद्दत और ईमानदारी के साथ निर्वहन करना भी देशभक्ति है। इस अवसर पर विधायक श्री नेताम ने उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति अभियान का हिस्सा बनकर नशामुक्त समाज स्थापित करने की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में नगरपालिका कांकेर के अध्यक्ष श्री अरुण कौशिक, एसडीएम कांकेर श्रीमती सरस्वती बंजारे, प्रभारी खेल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर  टीकाराम देवांगन, जिला शिक्षा अधिकारी  सहित नागरिकगण व विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं काफी संख्या में उपस्थित थे।

————————

✍️08. आपदा प्रबंधन: टेबलटॉप एक्सरसाइज 18 अगस्त व मॉक एक्सरसाइज 20 अगस्त को।

— बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बाढ़ से निबटने के लिए राज्य स्तरीय बाढ़ आपदा प्रशिक्षण (मॉक एक्सरसाइज) विषय पर राज्य स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का आयोजन किया गया। उक्त वीसी में विभाग के आला अधिकारियों के द्वारा तकनीकी प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया गया, जिसमें बाढ़ नियंत्रण कक्ष का संचालन आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, राहत शिविर की पहचान, आपात सहायक हेतु स्थल चयन, स्वास्थ्य केन्द्र, अन्य निकासी मार्ग, खोज एवं बचाव, नुकसान का आंकलन, राहत एवं पुनर्वास सहित विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उक्त वीसी में कलेक्टोरेट के एनआईसी कक्ष में जिले के आपदा प्रबंधन विभाग की नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री रानू मैथ्यूज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने हिस्सा लेकर ऑनलाइन प्रशिक्षण एजेण्डावार प्राप्त किया। इस संबंध में जिले की नोडल अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार इसके लिए प्रत्येक संबंधित विभाग में विभागीय नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इसके तहत आगामी 18 फरवरी को टेबलटॉप एक्सरसाइज सुबह 10.30 बजे से अपराह्न 03 बजे के मध्य तथा जिला स्तर पर 20 अगस्त को मॉक एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी। 

————————

✍️09. अखंड भारत संकल्प दिवस पर उद्धबोधन एवं भारत माता की आरती।

—सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय लखनपुरी में अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया। इस मौेके पर भारत मॉ की आरती की गई। आज स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त 1947 के मध्य रात्रि क़ो भारत विभाजन क़ो याद करते हुए सभी के मन मे अखंड भारत की संकल्पना जगाने कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमे रुपलाल साहू, धनंजय साहू, संतोष मंडावी‚ बाबूलाल साहू एवं प्रधानाचार्य सोनसाय साहू ने अपना सारगर्भित उद्बोधन दिया। इस आयोजन में विद्यालय के समस्त आचार्य,भैया, बहनो की उपस्थिति रही।

 ———————–

✍️ 10. स्वतंत्रता दिवस की संध्या  “एक शाम शहीदों के नाम” ऑर्केस्ट्रा   का आयोजन  ।

—स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज कांकेर में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का नाम “एक शाम शहीदों के नाम” रखा गया है। ऑर्केस्ट्रा और गेलार्ड ग्रुप द्वारा देशभक्ति गीतों और वीर रस की प्रस्तुतियों के माध्यम से देश के शहीदों को नमन किया जाएगा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी में राष्ट्र प्रेम और बलिदान की भावना जगाना है। आयोजकों का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस केवल छुट्टी का दिन नहीं, बल्कि उन वीरों को याद करने का अवसर है जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर किए।

तीन संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में होगा कार्यक्रम
इस संध्या का आयोजन सीजी जर्नलिस्ट यूनियन, अखिल भारतीय हिन्दू परिषद और रुद्र सेना के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजन समिति ने कहा कि शहीदों के बलिदान को याद करना हम सभी नागरिकों का दायित्व है। इसी भावना के साथ इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है। कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों के साथ शहीदों के जीवन पर आधारित प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। आयोजकों ने बताया कि इस मंच से समाज में एकता और देशभक्ति का संदेश दिया जाएगा।

प्रदेश स्तरीय और स्थानीय जनप्रतिनिधि होंगे शामिल
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अलोक पाण्डे, अखिल भारतीय हिन्दू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष और रुद्र सेना के प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में महेश जैन जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, उपाध्यक्ष अशोक वलेचा भारतीय जनता पार्टी, नगर पालिका उपाध्यक्ष उतम यादव, पार्षद वीरु नरेंद्र साहू, कल्पना ध्रुव जायसवाल, बुलबुल वैद्य, सुभाष वैद्य, मोहन सेनापति, अजय पप्पू मोटवानी, धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर, शामिल होंगे। कार्यक्रम के आयोजक अखिल भारतीय हिन्दू परिषद के प्रदेश संगठन महामंत्री और रुद्र सेना के प्रदेश संगठन महामंत्री तथा छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हिन्दी दैनिक अमर स्तम्भ अखबार के सह संपादक गणेश तिवारी और शहर के अध्यक्ष सतीश दिपक हैं।

संध्या 7:00 बजे पुराना कम्युनिटी हॉल मैदान में होगा आयोजन
“एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम आज संध्या 7:00 बजे पुराना कम्युनिटी हॉल मैदान, काली मंदिर के सामने आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, वीर रस की प्रस्तुतियां, कविताएं और शहीदों के जीवन पर आधारित झांकियां शामिल होंगी। ऑर्केस्ट्रा और गेलार्ड ग्रुप देशभक्ति गीतों के माध्यम से माहौल को देशभक्तिमय बनाएंगे। आयोजकों ने कहा कि यह कार्यक्रम शहीदों के त्याग को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा।आयोजकों ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे परिवार सहित बड़ी संख्या में पहुंचकर इस देशभक्ति संध्या का हिस्सा बनें और शहीदों को श्रद्धांजलि दें। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ समापन किया जाएगा। आयोजकों ने कहा कि “एक शाम शहीदों के नाम” के माध्यम से समाज में देशभक्ति, त्याग और एकता का संदेश जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम कांकेर वासियों के लिए गर्व और प्रेरणा का अवसर होगा।

  ————————

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

————————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏

————————

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 13 अगस्त 2026 गुरूवार

 ———————– कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 13 अगस्त  2026 गुरूवार ✍️मनोज जायसवाल  ———————– विशेष — पिछड़ा वर्ग समाज में आने वाले जातियों के जिलाध्यक्षों की  बैठक सम्पन्न।…

आज की टॉप 10 खबर 11 अगस्त 2026 मंगलवार

 ———————– कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 11 अगस्त  2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल  ———————– ✍️ 01.छत्तीसगढ अन्य पिछडा वर्ग समाज कोरर परिक्षेत्र की मीटिंग में समाज के कांकेर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *