———————–
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
19 अगस्त 2026 बुधवार
✍️मनोज जायसवाल
———————–
विज्ञापन—

———————–

विज्ञापन—

विज्ञापन—

———————–

———————–

प्रो. धनंजय साहू‚लखनपुरी
———————–

———————–

———————-–

———————-

———————-

———————-–

———————-–

———————-–

———————-–

———————-

———————-

———————-
✍️
01.पिछडा वर्ग ने झोंकी ताकत। 27 प्रतिशत महती मांग को लेकर किया प्रदर्शन।

-बस्तर प्रवेश द्वार कांकेर में एक बार फिर से पिछडा वर्ग समाज उद्वेलित हो रहा है,तारतम्य आज 19 अगस्त का दिन भी एक नये क्रांति के संदर्भ देखा गया,जहां भारी भीड के बीच शक्ति प्रदर्शन देखने मिला। इससे पूर्व भी इसी नरहरदेव स्कूल मैदान पर समाज का आंदोलन पूर्व में भी देखने मिला है। खराब मौसम के बावजूद दूर-दूर से आये लोगों ने बता दिया कि उनका पिछडा वर्ग समाज किसी भी क्षेत्र में पिछडा नहीं है,लेकिन उनको जिस तरीके से आरक्षण के नाम छलने का काम किया गया है, वह क्षम्य नहीं है, वो अपना अधिकार लेकर रहेंगे। 27 प्रतिशत आरक्षण उनका अधिकार है,जिसे वे लेकर रहेंगे। नरहरदेव स्कूल मैदान कांकेर से कलेक्टोरेट तक विशाल रैली निकाली गई, रैली में नारे गुंजते रहे।
वीडियो—कांकेर नगर में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते सर्व पिछडा वर्ग समाज।
समाज ने राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री,राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। यही नहीं पिछडा वर्ग समाज जिसमें साहू,कलार,कुर्मी,अहीर,यादव,मरार के साथ अन्य समाज आते हैं, यह बता दिया है कि पिछडा वर्ग के किसी भी लोगों के साथ यदि किसी भी प्रकार से आरोप,प्रत्यारोप,छेडछाड किया जाता है,तो वे छोडेंगे नहीं
—————–
✍️ 02. करकापाल जिला स्तरीय जनससमया निवारण शिविर स्थगित
—विकासखण्ड दुर्गूकोंदल के ग्राम करकापाल (नेलचांग) में 20 अगस्त गुरूवार को आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है।
———————–
विज्ञापन—

———————–
✍️ 03.डायबिटीज टाइप-1 मरीजों के लिए पियर ग्रुप आधारित कार्यशाला आयोजित।
—मातृ एवं शिशु अस्पताल में 45 बच्चों व अभिभावकों को वितरित किए गए निःशुल्क उपकरण। उत्तर बस्तर कांकेर 19 अगस्त 2026/ स्वास्थ्य विभाग द्वारा टाइप-1 डायबिटीज के मरीजों के लिए आज एक दिवसीय पियर गु्रप चर्चा पर आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें इससे पीड़ित बच्चों और उनके माता-पिता ने हिस्सा लिया। उक्त कार्यशाला में विशेष अतिथि के रूप में दिल्ली से आईं श्रीमती ज्योत्सना रंगीन तथा रायपुर से श्री उज्जवल व्यास ने अपने अनुभव साझा किए और टाइप-वन डायबिटीज से पीड़ित बच्चों व उनके माता-पिता को उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। कार्यशाला के पश्चात् सभी उपस्थित 45 बच्चे जो टाइप-1 डायबिटीज से ग्रसित हैं, उन्हें खून में शर्करा स्तर की नियमित जांच करने के लिए ग्लूकोमीटर, ग्लूकोस्ट्रिप, लेनसेट तथा इंसुलिन पेन का निःशुल्क वितरण किया गया। एनसीडी सेल से जिला सलाहकार डॉ. योगेश प्रजापति ने बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ आर.सी. ठाकुर के निर्देशानुसार उक्त कार्यशाला में विलियम क्लिंटन फाउण्डेशन के संयुक्त सहयोग से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य अस्पताल अलबेला पारा कांकेर में आज एकदिवसीय पियर ग्रुप चर्चा आधारित कार्यशाला आयोजित की गई।
क्या है डायबिटीज टाइप-1
कार्यशाला में जानकारी देते हुए बताया गया कि डायबिटीज टाइप-1 एक ऐसी ऑटोइम्यून बीमारी है जो, अग्न्याशय (पैंक्रियाज) की उन कोशिकाओं को नष्ट कर देती है, जो कि इंसुलिन बनाती है जिसकी वजह से रक्त में शुगर (शर्करा) का स्तर बढ़ जाता है। इसका मुख्य लक्षण बार-बार पेशाब आना, अधिक प्यास लगना, हर समय थकान महसूस होना, ज्यादा भूख लगना और वजन घटना है, जिसके उपचार व प्रबंधन हेतु मरीजों को इंसुलिन पंप के जरिए रोज इंसुलिन लेना पड़ता है। कार्यशाला में यह भी बताया गया कि नियमित स्वस्थ आहार और व्यायाम ब्लड शुगर की नियमित जाँच बेहद जरूरी है। अंत में कार्यशाला में उपस्थित 45 बच्चों व उनके अभिभावकों को ग्लूकोमीटर, ग्लूकोस्ट्रिप, लेनसेट व इंसुलिन पेन सेट का निःशुल्क वितरण किया गया। इस अवसर पर अस्पताल अधीक्षक डॉ. विमल भगत, डॉ. हेमंत नाग (शिशु रोग विशेषज्ञ) ने भी मरीजों को आहार-विहार तथा आवश्यक सावधानियों व उपचार से संबंधित जानकारी दी।
————————
✍️ 04. सहायक उपकरण पाकर दिव्यांगजनों के जीवन में लौटी मुस्कान।आवागमन में मिली सुविधा, आत्मविश्वास में हुई वृद्धि।

— जिले के दिव्यांगजनों को समाज कल्याण विभाग द्वारा आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन उपकरणों से दिव्यांगजनों को दैनिक जीवन के कार्यों के साथ-साथ आवागमन में भी सुविधा मिल रही है और उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है।समाज कल्याण विभाग में सहायक उपकरण के लिए आवेदन करने वाले दिव्यांगजनों में नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम दुधावा निवासी 51 वर्षीय श्री राधेलाल निषाद को ब्लाइंड स्टिक, ग्राम मरकाटोला सरोना निवासी 46 वर्षीय संतोष हिरवानी को सहायक उपकरण, चारामा निवासी 53 वर्षीय श्री दिलीप जैन को बैटरी साइकिल, चारामा निवासी 35 वर्षीय श्रीमती गायत्री देवांगन को छड़ी, ढोढरापाहर निवासी 39 वर्षीय सकुन नेताम को ट्राइसाइकिल एवं छड़ी तथा कोयलीबेड़ा निवासी 12 वर्षीय कुमारी सुमेन नुरूटी को व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई। सहायक उपकरण प्राप्त होने पर सभी दिव्यांगजनों ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि दिव्यांगता के कारण उन्हें दैनिक जीवन में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था। सहायक उपकरण प्राप्त होने से उन्हें पहले की अपेक्षा रोजमर्रा के कार्यों एवं आने-जाने में सुविधा होगी।
————————
✍️ 05. साइबर जागृति सप्ताह के तहत पखांजूर, बांदे एवं गोण्डाहूर पुलिस ने लगभग 400 विद्यार्थियों को किया गया जागरूक।

—पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल राखेचा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पखांजूर श्री कुलदीप बंजारे के पर्यवेक्षण में थाना पखांजूर एवं थाना गोण्डाहूर पुलिस द्वारा साइबर जागृति सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।थाना पखांजूर क्षेत्र के मटौली हाई स्कूल एवं हाई स्कुल पानावार बांदे एवं थाना गोण्डाहूर क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीव्ही-19 बैकुण्ठपुर में आयोजित कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं को बढ़ते साइबर अपराध एवं साइबर फ्रॉड के संबंध में जानकारी दी गई।साइबर फ्रॉड एवं डिजिटल अरेस्ट से बचाव :-विद्यार्थियों को समझाइश दी गई कि OTP, पासवर्ड, बैंक खाता, ATM, UPI PIN एवं अन्य गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। अनजान लिंक, संदिग्ध APK फाइल एवं फर्जी वेबसाइट से सावधान रहने के लिए भी जागरूक किया गया।डिजिटल अरेस्ट के संबंध में विशेष जानकारी देते हुए बताया गया कि पुलिस अथवा कोई सरकारी एजेंसी वीडियो कॉल के माध्यम से किसी व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट नहीं करती। ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं और किसी भी प्रकार की राशि ट्रांसफर न करें। नए कानून एवं महिला सुरक्षा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नए आपराधिक कानूनों, कानून के पालन तथा नागरिकों के अधिकार एवं कर्तव्यों के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। साथ ही महिला सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा के संबंध में जागरूक करते हुए विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।
————————
✍️06. चौकी दुधावा पुलिस ने गौवंश तस्करी के मामले भारत माला रोड से 11 बछड़ों को क्रूरतापूर्वक पिकअप वाहन में भरकर बूचड़खाना ले जा रहे 02 आरोपी को किया गिरफ्तार।

—पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल राखेचा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार साहू के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर हरीश कुमार पाटिल के पर्यवेक्षण में गौवंश तस्करी के फरार आरोपियों की चौकी दुधावा पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।दिनांक 10.08.2026 को प्रार्थी प्रदीप कुमार साहू, निवासी शांतिनगर कांकेर द्वारा चौकी दुधावा में सूचना दी गई कि भारतमाला रोड दुधावा के रास्ते से एक सफेद रंग के पिकअप वाहन में कृषि योग्य गौवंशों को क्रूरतापूर्वक भरकर बूचड़खाना ले जाया जा रहा है।सूचना पर प्रार्थी अपने साथियों के साथ ग्राम शामतरा स्थित निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास भारतमाला रोड पर मौजूद थे। इसी दौरान धमतरी की ओर से तेज गति से आ रहे पिकअप वाहन क्रमांक CG 24 K 6588 को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन को नहीं रोकते हुए तेज गति से आगे बढ़ गया।पीछा किए जाने पर वाहन चालक दुधावा के भारतमाला रोड ब्रिज से लगभग 300 मीटर आगे निर्माणाधीन सड़क पर पिकअप वाहन छोड़कर फरार हो गया। वाहन की तलाशी लेने पर पीछे के डाले में नीले रंग के तिरपाल से ढककर 11 छोटे-छोटे गौवंश (बछड़ों) को बेतरतीब एवं क्रूरतापूर्वक रखा गया था। गौवंशों को पर्याप्त चारा-पानी भी उपलब्ध नहीं कराया गया था।मामले में चौकी दुधावा में अप क्र.166/26 धारा 4,6,10 कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम , 11 (1) (घ )पशु क्रुरता अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई तथा घटना के बाद से फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी।
————————
✍️07. तुलसी जयंती बनसागर में शामिल हुए कांकेर विधायक आशा राम नेताम।

—आज नरहरपुर विकासखंड के ग्राम बनसागर, में श्रीतुलसी जयंती के पावन अवसर पर आयोजित समारोह में कांकेर विधायक आशा राम नेताम शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा-महाकवि गोस्वामी तुलसीदास ने अपनी अमर कृति रामचरितमानस के माध्यम से समाज को भक्ति, संस्कार, नैतिकता और जीवन मूल्यों की अनमोल धरोहर प्रदान की है। उनके विचार आज भी हमें धर्म, सेवा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। आईये तुलसीदास के आदर्शों को आत्मसात कर समाज में सद्भाव, संस्कृति और नैतिक मूल्यों को सशक्त बनाने का संकल्प लें।
————————
✍️08. ‘बने खाबो बने रहिबो 2.0’: खाद्य सुरक्षा जन जागरूकता अभियान 23 अगस्त तक।
— ‘बने खाबो, बने रहिबो 2.0’ अन्तर्गत आयुक्त खाद्य सुरक्षा खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन जागरूकता अभियान जिले में संचालित किया जा रहा है। इस दौरान शहर से गांव तक मिठाई की दुकानों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच की जाएगी। आगामी रक्षाबंधन पर्व के दौरान अमानक मिथ्याछाप मिठाईयों के निर्माण एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण, डेयरी उत्पादों की जांच, मिठाईयों एवं नमकीन की गुणवत्ता के साथ उनके निर्माण भण्डारण बिक्री लेबल और इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री की भी जांच की जाएगी।खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी सुस्मित देवांगन ने बताया कि जहां वनस्पति तेल एवं वनस्पति वसा से तैयार उत्पाद को वास्तविक दूध एवं दुग्ध मिठाई के रूप में प्रस्तुत कर उपभोक्ता को भ्रमित किया जा रहा हो वहां लागू प्रावधानों के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं टीम को सघन जांच अभियान चलाने एवं अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
————————
✍️09. अंगना विधायक कार्यालय में सुनी जाती है,लोगों के दुःख दर्द,समस्या।जनता का विश्वास, जनसेवा का निरंतर प्रयास।

—आज अंगना विधायक कार्यालय, बेवरती में प्रतिदिन आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान सरोना, धनेलीकन्हार एवं मर्दापोटी से आए ग्रामीणजनों से कांकेर विधायक आशा राम नेताम ने आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना।ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न विषयों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए।
———————–
✍️
10. अल्प बारिश से किसानों की चिता बढी।
— लगातार भारी बारिश की चेतावनी के बीच जिले में बादल तो छाए हुए हैं लेकिन पर्याप्त बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता गहरा रही है।
————————
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
————————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
————————






