———————–
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
01 जुलाई 2026 बुधवार
✍️मनोज जायसवाल.
———————–
01. कांकेर नगर के शासकीय प्रेक्टिसिंग प्राथमिक शाला के 100 वर्ष पूरा होने के सुअवसर पर आयोजित शताब्दी समारोह में शामिल हुए कांकेर विधायक आशा राम नेताम।।

— कांकेर नगर के शासकीय प्रेक्टिसिंग प्राथमिक शाला के 100 वर्ष पूरा होने के सुअवसर पर आयोजित शताब्दी समारोह में कांकेर विधायक आशा राम नेताम शामिल हुए। मौके पर उन्होंने कहा- एक शताब्दी का यह महत्वपूर्ण पड़ाव केवल विद्यालय की उपलब्धि नहीं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में समाज की सतत प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं सभी उपस्थित जनों से आत्मीय संवाद हुआ तथा शिक्षा की गुणवत्ता, संस्कारयुक्त वातावरण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी के सामूहिक प्रयासों की सराहना की।।
———————-
02. प्रधानमंत्री आवास की राशि लेकर निर्माण नहीं करने वालों पर होगी कार्यवाही।
—नगर पालिका परिषद कांकेर अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत राशि प्राप्त करने के बाद भी मकान निर्माण शुरू नहीं करने अथवा निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने वाले हितग्राहियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी मुख्य नगरपालिका अधिकारी पवन मेरिया द्वारा दी गई है। ऐसे हितग्राहियों को चेतावनी जारी करते हुए उन्होंने जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण करने कहा गया है।मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मेरिया ने बताया कि योजना के तहत कई हितग्राहियों को प्रथम एवं द्वितीय किस्त की राशि जारी की जा चुकी है, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है या निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। शासन के निर्देशानुसार सितंबर माह के बाद योजना के तहत किसी भी हितग्राही को अगली अथवा अंतिम किस्त की राशि जारी नहीं की जाएगी तथा इसके बाद योजना का खाता बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी राशि प्राप्त करने के बाद भी आवास निर्माण नहीं कराने वाले हितग्राहियों के विरुद्ध धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कराया जा सकता है। इसके साथ ही राजस्व विभाग के माध्यम से राशि की वसूली की जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर भूमि एवं अन्य संपत्तियों की कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी। श्री मेरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना है। कुछ हितग्राही राशि प्राप्त करने के बाद भी निर्माण कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं। उन्होंने ऐसे सभी हितग्राहियों से अपील की है कि सितंबर से पहले अपने आवास का निर्माण कार्य पूर्ण करा लें, इसके बाद किसी भी प्रकार की अतिरिक्त राशि जारी नहीं की जाएगी।
———————
03.आपरेशन उजियारा अभियान के तहत कुल 15 लीटर 900 एमएल अंग्रेजी शराब एवं बीयर जप्त किया गया। चौकी दुधावा ग्राम मांडाभरी में अवैध शराब बिक्री पर कांकेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल।
— कांकेर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में “उजियारा अभियान” के तहत चौकी दुधावा पुलिस एवं साइबर टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए ग्राम मांडाभरी में अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 30.06.2026 को चौकी दुधावा पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मांडाभरी निवासी एक व्यक्ति अपने घर में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब एवं बीयर संग्रहित कर बिक्री कर रहा है। मुखबिर द्वारा यह भी बताया गया कि तत्काल रेड कार्यवाही किए जाने पर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा जा सकता है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन में तथा एसडीओपी मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में चौकी दुधावा पुलिस एवं साइबर टीम की संयुक्त टीम गठित कर बताए गए स्थान के लिए रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा ग्राम मांडाभरी पहुंचकर संदेही के घर के आसपास घेराबंदी की गई तथा विधिसम्मत तरीके से रेड कार्यवाही प्रारंभ की गई।कार्यवाही के दौरान संदेही अपने घर में उपस्थित मिला। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम दशलाल मंडावी पिता इतवारी राम मंडावी, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम मांडाभरी होना बताया। इसके पश्चात पुलिस टीम द्वारा आरोपी को मुखबिर सूचना से अवगत कराते हुए उसके घर की तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान घर के बरामदे में रखे दो कार्टूनों से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब एवं बीयर बरामद की गई। जप्त शराब में सुपर जिप्सी फाइन व्हीस्की के 44 नग पौवा एवं जम्मू स्पेशल व्हीस्की का 01 नग पौवा, कुल 45 पौवा प्रत्येक 180 एमएल सीलबंद अवस्था में पाए गए। इसके अतिरिक्त एक अन्य कार्टून में किंगफिशर बीयर की 12 बोतलें, प्रत्येक 650 एमएल सीलबंद अवस्था में बरामद की गईं।पुलिस द्वारा कुल 15 लीटर 900 एमएल अंग्रेजी शराब एवं बीयर जप्त किया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 7,800 रुपये आंकी गई है। साथ ही आरोपी द्वारा शराब बिक्री से प्राप्त 500 रुपये नगद रकम भी मौके से जप्त की गई।प्रथम दृष्टया आरोपी द्वारा अवैध रूप से शराब का संग्रहण एवं बिक्री किया जाना पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस टीम –उक्त संपूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी दुधावा निरीक्षक योगेन्द्र वर्मा, सउनि गंगाराम शोरी, प्रधान आरक्षक गुरूचंद शोरी, आरक्षक प्रमोद कोर्राम, महेन्द्र भास्कर, महेश कोरेटी, सुमन मानिकपुरी तथा साइबर टीम के सउनि भांकेश पटेल एवं उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।
————————
04. परतापुर पुलिस ने जनसंवाद एवं चौपाल कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को किया जागरूक। परतापुर में पुलिस-जनता समन्वय को लेकर चौपाल कार्यक्रम आयोजित

— पुलिस जनसंवाद एवं चौपाल कार्यक्रम के अंतर्गत परतापुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन पर समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राकेश कुमार कुर्रे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर एवं अभिषेक मोहबिया थाना प्रभारी परतापुर उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को क्षेत्र में आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए आत्महत्या जैसे कदम न उठाने हेतु समझाइश दी गई। साथ ही साइबर क्राइम से सतर्क रहने, अनजान लिंक को क्लिक न करने, मोटर सायकल चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने तथा गांजा, शराब एवं नशीली दवाइयों से समाज की युवा पीढ़ी को दूर रखने के संबंध में जागरूक किया गया।ग्रामीणों द्वारा परतापुर क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध परतापुर पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्यवाही की सराहना करते हुए पुलिस विभाग को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने भी ग्रामीणों से नशामुक्त समाज निर्माण में सहयोग करने की अपील की।कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रशिक्षु एसआई अमीना, प्रधान आरक्षक उत्तम कुमार मंडल, आरक्षक महाबीर सिंह मार्को, संगीत भास्कर, ग्राम परतापुर महिला समूह, गायता एवं ग्रामीणजन सहित करीब 100 लोगों की उपस्थिति रही। ।
————————
05. कृषि मंत्री रामविचार नेताम के कांकेर नगर आगमन पर विभीन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए।

—आज कृषि विज्ञान केन्द्र, सिंगारभाट (कांकेर) में आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री रामविचार नेताम का आगमन हुआ। कांकेर विधायक आशा राम नेताम के साथ कड़कनाथ यूनिट, मिलेट उत्पादन यूनिट तथा अन्य विभिन्न इकाइयों का अवलोकन किया। इस दौरान कृषकों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं एवं अनुभवों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के अंतर्गत कृषकों को बीज मिनीकिट का वितरण भी किया गया।कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग, गुणवत्तापूर्ण बीजों की उपलब्धता तथा वैकल्पिक कृषि गतिविधियों को बढ़ावा देना किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक किसान तक प्रभावी रूप से पहुंचे, इसी उद्देश्य के साथ निरंतर कार्य किया जा रहा है।
————————
06. नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के चारामा आगमन पर कांग्रेसियों ने किया स्वागत।

—नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत का विधायक निवास चारामा आगमन पर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी के नेतृत्व मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया।
————————
07.
–
————————
08.
–
————————
09.
—
———————–
10.
–
————————
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
————————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
————————






