आज की टॉप 10 खबर 08 मई 2026 शुक्रवार

———————-

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 
08 मई   2026 शुक्रवार

✍️मनोज जायसवाल

———————-

नोट— कांकेर नगर की जानीमानी साहित्यिक संस्था सर्जना महिला साहित्य मंच का वार्षिक अधिवेशन में नगर की  चार  महिला साहित्कारों  की पुस्तकों का विमोचन किया जायेगा। साहित्य कला जगत से कई विभुतियों का सम्मान  देश में हिंदी की जानीमानी कवयित्री रही  महादेवी वर्मा के भतीजे  सलील वर्मा के हाथों सम्मान होगा। कलमकारों की नगरी कांकेर की धरा पर उनका प्रथम आगमन जबलपुर मध्यप्रदेश से होने जा रही है‚जिसकी अत्यावश्यक तैयारियां की जा रही है। आयोजन नगर के जानेमाने कांकेर सिटी माल में   10मई को होगा। आयोजन की सफलता के लिए  सर्जना  की  प्रमुख डॉ. गीता शर्मा के साथ ही  रीना लारिया‚ मीरा आर्ची चौहान‚ रानी शर्मा आदि  लगी हुई है।

———————-

01. देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाली बालिकाओ के उज्ज्वल भविष्य हेतु काउंसलिंग।

—  कलेक्टर   के मार्गदर्शन में  06 मई 2026 को जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग कांकेर द्वारा मिशन वात्सल्य योजनांतर्गत बालिका गृह में निवासरत देखभाल और संरक्षण की आवश्यकता वाली बालिकाओं तथा बाल उदय योजना से लाभान्वित 18 वर्ष की आयु से अधिक की बालिकाओं के लिए एनजीओ ‘कैटलिस्ट फाॅर सोशल एक्शन’ के सहयोग से कैरियर काउसलिंग का विशेष सत्र आयोजित किया गया। सत्र के दौरान बालिकाओं को विभिन्न रोजगारोन्मुखी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कार्यक्रमों तथा प्रशिक्षणों आदि के बारे में जानकारी दी गई कार्यक्रम का उददेश्य बालदेखरेख संस्था में निवासरत वर्तमान तथा पूर्व बालिकाओं को जीवन यापन हेतु प्रशिक्षण , पढ़ाई, रोजगार आदि के माध्यम से उनके जीविकोपार्जन का साधन सुनिश्चित करना है ताकि उन्हें भावी जीवन में किसी कठिनाई का सामना न करना पड़े।इस कार्यक्रम में काउसंलिंग हेतु रायपुर से सुश्री निक्की सोनी उपस्थित हुई जिनके द्वारा वर्तमान में बालिका गृह में निवासरत 07 बालिकाओं तथा पूर्व में निवासरत 8 बालिकाओ ,इस प्रकारं देखभाल और संरक्षण की आवश्यकता वाली कुल 15 बालिकाओं की काउसंलिंग की गई उक्त कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी   विपिन जैन, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अनुकूुल पाण्डेय, जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती रीना लारिया एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के कर्मचारी उपस्थित रहे।

  ———————–

02.भानुप्रतापपुर के जामपारा और भैंसाकन्हार में विकसित कृषि संकल्प अभियान आयोजित।

—कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कृषकों को जागरूक करने विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले के भानुप्रतापपुर विकासखण्ड  के ग्राम जामपारा और भैंसाकान्हर में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत शिविर आयोजित किया गया।कृषि अधिकारियों ने रासायनिक उर्वरक का सस्ता और सुलभ विकल्प बता कर जीवंत प्रदर्शन किया गया विकसित कृषि संकल्प अभियान के द्वारा कृषि अधिकारी महात्मा तरेता ने किसानों को संबोधन करते हुए कहा एशिया में वैश्विक युद्ध संकट के वजह से रासायनिक उर्वरकों का आपूर्ति सामान्य से कम हो सकती है इसके लिए हम सब को तैयार रहने की जरूरत है किसान भाई अपने घर खेत बाड़ी के बहुत कम स्थान में उर्वरक निर्माण कर सकते है बीजीए ब्लू ग्रीन एल्गी से वायुमंडल से नाइट्रोजन उर्वरक का निर्माण किसान भाई खुद कर सकते इसके लिए कृषि विभाग से किसान को निशुल्क मदर कल्चर 100 ग्राम उपलब्ध किया जएगा किसान भाई 2 मीटर लंबाई 1 मीटर चौड़ाई 1 फिट गहराई के अस्थाई पॉलीथीन टैंक या स्थायी रूप से टैंक बना कर उसमें पानी बीजीए कल्चर 100 ग्राम एसएसपी 200 ग्राम चुना 50 ग्राम काली मिट्टी 5 kg टैंक में डालने के 15 दिन बाद उर्वरक तैयार हो जाती है जो प्रति हेक्टेयर 25 से 30 किलोग्राम तक यूरिया की पूर्ति करती हैकृषि महाविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर अभिषेक शोरी: ने किसानों से चर्चा कर उन्नत कृषि तकनीक फसल सुरक्षा किट रोग नियंत्रण बीज उपचार फसल चक्र परिवर्तन अन्तरवर्गीय फसलें लाभकारी फसलो की खेती सम्बन्धी जानकारी किसानों को दी गई। विकसित संकल्प अभियान में बीजेपी किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष उत्तम सिंहा सरपंच संतोषी कुमेटी एडीओ मनोज सरकार कृषि अधिकारी प्रवीण कवाची उद्यानिकी अधिकारी संतोषी बघेल पशु चिकित्सा अधिकारी विजया नागवंशी वीके कैमरो मत्स्य निरीक्षक कांतिलाल कोर्राम ब्लाक टैक्नोलॉजी मैनेजर राधेलाल देवांगन किसान मित्र रमन कोसमा इत्यादि की उपस्थिति रही।

 ———————

03 कानून व्यवस्था ,भीड़ नियंत्रण, आपात प्रतिक्रिया एवं सुरक्षा व्यवस्था का कराया गया पूर्वाभ्यास। अंतागढ़ अनुभाग में आपातकालीन परिस्थितियों का सामना करने के लिए आयोजित मॉकड्रिल में जिला पुलिस बल,DRG टीम एवं CAF जवानों ने लिया भाग। सुरक्षा, समन्वय एवं त्वरित कार्यवाही क्षमता बढ़ाने मॉकड्रिल सम्पन्न,कांकेर पुलिस हर परिस्थिति से सामना करने के लिए तैयार।

—पुलिस से मिली संक्षिप्त में जानकारी अनुसार पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत, प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से दिनांक 07 मई 2026 को अंतागढ़ अनुभाग क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतागढ़  आशीष बंछोर के मार्गदर्शन में एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भानुप्रतापपुर श्री शेर बहादुर सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अंतागढ़ श्री शुभम तिवारी के पर्यवेक्षण में व्यापक स्तर पर प्रशिक्षण सह मॉकड्रिल (पूर्वाभ्यास) आयोजित किया गया। इस मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल को किसी भी आपातकालीन परिस्थिति, भीड़ नियंत्रण, संवेदनशील घटनाओं, आकस्मिक कानून व्यवस्था की स्थिति एवं सुरक्षा संबंधी चुनौतियों से प्रभावी तरीके से निपटने हेतु प्रशिक्षित एवं तैयार करना रहा। अभ्यास के दौरान बल को त्वरित प्रतिक्रिया, सामूहिक कार्यवाही ,समन्वय, सुरक्षा रणनीति एवं आपदा जैसी परिस्थितियों में कार्यवाही संबंधी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा बल को विभिन्न परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली रणनीति के दौरान आधुनिक दंगा नियंत्रण उपकरणों, उन्नत बलवा रोधी सुरक्षा संसाधनों, बॉडी प्रोटेक्शन गियर, टियर गैस, शील्ड, हेलमेट,सुरक्षा घेराबंदी, संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्यवाही एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मॉकड्रिल के दौरान प्रमुख बिंदुओं पर दिया गये गये प्रशिक्षण  में – कानून व्यवस्था की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया। भीड़ नियंत्रण एवं संवेदनशील हालात से निपटने की रणनीति। आपातकालीन परिस्थितियों में समन्वित कार्यवाही। सुरक्षा व्यवस्था एवं क्षेत्र घेराबंदी का अभ्यास।
 पुलिस बल की मूवमेंट एवं संचार व्यवस्था को मजबूत करना। आमजन की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने संबंधी प्रशिक्षण शामिल है।

 पुलिस टीम  में‚ अभ्यास में थाना अंतागढ़, सिकसोड़, कोयलीबेड़ा, आमाबेड़ा, ताड़ोकी एवं रावघाट थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। साथ ही डीआरजी टीम एवं CAF कैंप के जवानों ने भी सहभागिता करते हुए संयुक्त रूप से पूर्वाभ्यास किया। विभिन्न टीमों को अलग-अलग परिस्थितियों के अनुरूप रिस्पांस देने का अभ्यास कराया गया, जिससे समन्वय क्षमता एवं कार्यकुशलता को और बेहतर बनाया जा सके। पुलिस अधीक्षक का संदेश है कि—सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता, अनुशासन एवं तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए तथा कहा गया कि पुलिस बल को प्रत्येक परिस्थिति में प्रभावी ढंग से कार्यवाही करने हेतु हमेशा तैयार रहना चाहिए।कांकेर पुलिस द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के प्रशिक्षण एवं मॉकड्रिल आयोजित कर पुलिस बल की कार्यक्षमता, समन्वय एवं आपात प्रतिक्रिया क्षमता को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है, ताकि आमजन को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

————————

04. जिले के 2140 आंगनबाड़ी केंद्रों में न्यौता भोज का आयोजन।

— कलेक्टर   निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार जिले के 2140 आंगनबाड़ी केंद्रों में गुरूवार को न्यौता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभिन्न गांवों में आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर बच्चों के साथ भोजन किया, साथ ही उन्होंने आंगनबाड़ी की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।कांकेर विकासखण्ड के ग्राम बेवरती के आंगनबाड़ी केन्द्र में भी न्यौताभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक  आशाराम नेताम भी पहुंचे। उन्होंने बच्चों को भोजन परोसा और स्वाद भी चखा। न्यौता भोज कार्यक्रम के दौरान विधायक आशाराम नेताम ने बच्चों के पालको और बच्चो से पढ़ाई, खेलकूद और भोजन की गुणवत्ता को लेकर बातचीत की। उन्होंने छोटे बच्चों से आत्मीयता के साथ बात करते हुए उन्हें नियमित रूप से आंगनबाड़ी आने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंनेे कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल पोषण देने का माध्यम नहीं है, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास की पहली पाठशाला भी है। यहां बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। विधायक श्री नेताम ने न्यौता भोज के मध्यम से नागरिकों को आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ने की अपील भी की। उन्होंने इस परंपरा को समाज से जोड़ने तथा आगामी पीढ़ी को संस्कारवार बनाने का मध्यम भी बताया।आंगनबाड़ी केंद्र के स्टाफ ने विधायक श्री नेताम को केंद्र में संचालित योजनाओं और बच्चों के उपस्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि शासन की योजनाओं के तहत बच्चों और गर्भवती महिलाओं को नियमित रूप से पोषण आहार उपलब्ध कराया जा रहा है। विधायक ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों में भी वे बेहतर कार्य कर रही हैं और बच्चों के भविष्य को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। आंगनबाड़ी में पाँच बच्चों के अन्नप्रासन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।न्यौता भोज में ग्रामीणों और अभिभावकों की सहभागिता भी देखने को मिली। महिलाओं ने भोजन बनाने और परोसने में सहयोग किया। कार्यक्रम में खिचड़ी, दाल, चावल, सब्जी और पौष्टिक व्यंजन बच्चों को परोसे गए। बच्चों ने भी उत्साह के साथ भोजन किया और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया। इस अवसर पर डीपीओ विपिन जैन एवं सरपंच विष्णु नेताम स्थानीय जनप्रतिनिधि, महिला समूह की सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। जिलेभर में आयोजित इस न्यौता भोज कार्यक्रम से बच्चों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने इसे सामाजिक सहभागिता और बच्चों के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का सकारात्मक प्रयास बताया। न्यौता भोज कार्यक्रम का उद्देश्य समाज और आंगनबाड़ी केंद्रों के बीच आत्मीय संबंध मजबूत करना तथा बच्चों के पोषण और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

 ————————

05 .असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन कोर्स में प्रशिक्षण के लिए काउंसलिंग 09 मई को।

—जिले के बेरोजगार युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने हेतु रोजगार स्व-रोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनाने के लिए लाइवलीहुड काॅलेज कांकेर में 30 सीटो में असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन कोर्स में निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण के लिये 09 मई शनिवार को लाईवलीहुड काॅलेज गोविन्दपुर कांकेर में प्रातः 10 बजे से शाम 04 बजे तक कांउसलिंग का आयोजन किया गया है। जिले के ऐसे युवा जिनकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है जो इस प्रशिक्षण से जुड़कर अपना भविष्य संवारना चाहते हैं। वे अपनी शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, आधार कार्ड, 02 पासपोर्ट साईज फोटोग्राॅफ, निवास प्रमाण पत्र इत्यादि की छायाप्रति के साथ निर्धारित समय में कांउसलिंग में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।

————————

06. पीईटी प्रवेश परीक्षा 14 मई को, 197 परीक्षार्थी होंगे शामिल ।

—छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा पीईटी प्रवेश परीक्षा 14 मई गुरूवार को पूर्वान्ह 10 बजे से दोपहर 01.15 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें जिले के 197 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के सफल संचालन के लिए कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने डिप्टी कलेक्टर श्रीमती आस्था बोरकर को नोडल अधिकारी और सहायक संचालक शिक्षा श्री लक्ष्मण कावड़े को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उक्त परीक्षा के लिए भानुप्रतापदेव शासकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय कांकेर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

  ————————

07. नगर पंचायत पखांजूर के रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किए गए श्री मनीष देव साहू।

—कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (नगरपालिका)  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने छत्तीसगढ़ नगरपालिका निर्वाचन नियम 1994 के नियम 13 एवं 14 में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)  मनीष देव साहू को नगर पंचायत पखांजूर (वार्ड क्र.-09) में उप निर्वाचन-2026 के लिए रिटर्निंग आफिसर  नियुक्त किया है।।

 ————————

08.नए पर्यटन केंद्र के रूप में उभर रहा पिच्चेकट्टा का मावली हिल्स।सांसद भोजराज नाग ने किया वाॅटर एडवेंचर का शुभारंभ

— भानुप्रतापपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुल्ला के पिच्चेकट्टा जलाशय भी नए वाॅटर एडवेंचर के रूप में विकसित हो रहा है। बुधवार 06 मई को सांसद   भोजराज नाग ने यहां मावली हिल्स के नाम से विकसित किए गए नए वॉटर एडवेंचर का शुभारंभ किया। इस दौरान भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी भी उपस्थित थीं।  मुख्य अतिथि की आसंदी से सांसद श्री नाग ने संबोधित करते हुए कहा कि कांकेर जिले में पिच्चेकट्टा जैसे सैकड़ाें पिकनिक स्पाॅट है‚ लेकिन पिछले कई दशकों तक माओवादियों के आतंक के चलते यहां की पर्यटन केंद्रों का समुचित विकास नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि पहले बस्तर की पहचान गोला-बारूद से होती थी, अब यह पर्यटन केंद्र के तौर पर जाना जाएगा। श्री नाग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय की दृढ़ इच्छाशक्ति से नक्सलवाद खत्म हो गया है। भानुप्रतापपुर विधायक ने कहा कि पिच्चेकट्टा जलाशय प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण है और इससे सैलानियों की आवाजाही बढ़ने से स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।  कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने कहा कि माओवादियों की मौजूदगी के कारण कुछ क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हो पाए थे, किन्तु अब ऐसे सभी जगहों का प्राथमिकता से विकास होगा। उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधियों के निर्देश पर विकास कार्य, पर्यटन स्थलों में कार्य कराए जा रहे है‚ यहां जो भी मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता होगी, उसे जिला प्रशासन द्वारा प्राथमिकता से पूर्ण किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र टेकाम, निखिल सिंह राठौर, जनपद सदस्य  विष्णु कचलाम, जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी सहित स्थानीय सरपंच एवं जनप्रतिनिधिगण और ग्रामीणजन काफी संख्या में मौजूद थे।

——————–

09. ग्राम पंचायत पिपरौद(चारामा) में  रोजगार दिवस मनाया गया। ग्राम सरपंच के यहां गौ—वंश की मृत्यु पर दुःख जतायी।

—आज  07 मई को चारामा विकासखंड के  ग्राम पंचायत पिपरौद में रोजगार दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सरपंच लता संतोष मंडावी, पटेल रामप्रसाद सिन्हा, पंच अर्जुन साहू, भानुमति मंडावी, विनोद देवांगन, विमला कावड, प्रियंका निषाद,सागर कुंजाम,कुमारी साहू,मुरही मंडावी, साथ साथ सुमन कुंजाम,डाली साहू,मोती देवांगन रोजगार सहायक ओम प्रकाश साहू सहित बहुत संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। आज ही संतोष मंडावी के परिवार का अहम सदस्य गौ—वंश की आकस्मिक मृत्यु हो गई‚ जिस पर दुःख जताया । देर शाम अंतिम संस्कार किया गया।

———————–

10. सुरूंगदोह में 9 मई को लगेगा समाधान शिविर, ग्रामीणों को मिलेगा त्वरित लाभ । 

— “सुशासन तिहार 2026” के तहत विकासखंड दुर्गूकोदल में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 9 मई 2026 को ग्राम पंचायत सुरूंगदोह के प्राथमिक शाला परिसर (बाजार स्थल) में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा।इस शिविर में ग्राम पंचायत सुरूंगदोह, चांउरगांव, गौड़पाल, गुदुम, हामंतवाही, कोड़ेकुसी, कराकी, जाड़ेकुसी, कोड़े, मगहुर, पचांगी, सराधुघमरे, करकापाल, कोडरुंज, ओटेकसा एवं चिखली के ग्रामीण शामिल होंगे। यह शिविर आसपास के ग्रामीणों के लिए प्रशासन से सीधे जुड़ने और अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान प्राप्त करने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरेंद्र बंजारे ने जानकारी देते हुए बताया कि “सुशासन तिहार 2026” का आयोजन 1 मई से 10 मई 2026 तक किया जा रहा है। इस दौरान शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई जा रही है तथा उनकी शिकायतों का मौके पर ही निराकरण करने का प्रयास किया जा रहा है।

  ——————–

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

————————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏

————————

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 07 मई 2026 गुरूवार

———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….  07 मई   2026 गुरूवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- नोट— कांकेर नगर की जानीमानी साहित्यिक संस्था सर्जना महिला साहित्य मंच का वार्षिक अधिवेशन…

आज की टॉप 10 खबर 06 मई 2026 बुधवार

—————–—— संपादकीय- प्रेम धवन(गीतकार) पुण्यतिथी पर सादर नमन…. —पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित कला सिने जगत में देश के जानेमाने गीतकार रहे। गीतकार के साथ इन्होंने संगीत भी दिया। छोड़ो कल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *