———————–
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
23 जून 2026 मंगलवार
✍️मनोज जायसवाल
———————–
01.कांकेर विधायक आशा राम नेताम ने आज नरहरपुर जनदर्शन में लोगों की समस्याएं दूर की।

—आज नरहरपुर स्थित विधायक कार्यालय में हर मंगलवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम में इस क्षेत्र के विभीन्न ग्रामों एवं नगर क्षेत्र से आए नागरिकों से कांकेर विधायक आशा राम नेताम ने आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान सड़क, पेयजल, विद्युत, राजस्व, पेंशन, शिक्षा सहित विभिन्न जनहित से जुड़े विषयों पर प्राप्त आवेदनों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए, ताकि समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित हो सके।
———————-
02. गांजा तस्करी पर वार, 01आरोपी गिरफ्तार, 42,000 का माल बरामद,थाना आमाबेड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही,थाना आमाबेड़ा पुलिस का उजियारा अभियान के तहत अवैध नशे के खिलाफ एक्शन।गांजा का पौधा समेत 2.771 किलोग्राम मादक पदार्थ जप्त ।

— पुलिस जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 22.06.2026 को थाना आमाबेड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सोडे़, मंड़लीपारा में रहने वाला टिबलूराम पटेल अपने घर की बाड़ी में अवैध रूप से गांजा का पौधा लगाकर रखा है साथ ही घर में गांजा बिक्री हेतु रखा हुआ है।सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतागढ़ श्री आशीष बंछौर के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अंतागढ़ श्री शुभम तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना आमाबेड़ा पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही की गई। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर संदेही व्यक्ति से पूछताछ की गई, जिसने अपना नाम टिबलूराम पटेल पिता अंतुराम पटेल उम्र 42 वर्ष निवासी सोडे मंडलीपारा का रहने वाला बताया। उसके घर के बाड़ी की तलाशी लेने पर बाड़ी में लगे 01 नग जीवित गांजा का पौधा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 1.090 किलोग्राम पाया गया। साथ ही घर कमरे में दो पारदर्शी पालिथिन में भरी हुई वनस्पतिक मादक पदार्थ पालिथिन सहित कुल वजन 1.681 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। इस प्रकार कुल 2.771 किलो ग्राम गांजा आरोपी टिबलूराम पटेल से जप्त किया गया। पूछताछ में आरोपी टिबलूराम पटेल द्वारा बताया गया कि घर में गांजा का पौधा लगाकर गांजा की अवैध बिक्री करता था। मामले में आरोपी टिबलूराम पटेल के विरुद्ध धारा 20(क)(I),20(ख)(II)(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
———————
03.जानलेवा हमला करने वाले 03 आरोपी को किया गिरफ्तार। घटना में प्रयुक्त 03 नग लकड़ी का डण्डा जप्त किया गया। थाना कोरर पुलिस की कार्यवाही।

—पुलिस जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनॉक 16.06.2026 को ओम प्रकाश राजपूत पिता स्व. चिन्तु राजपूत उम्र 50 वर्ष साकिन कोरर थाना कोरर जिला उ.ब. कांकेर ने थाना कोरर आकर लिखित आवेदन पेश किया कि दिनांक 16/06/2026 सुबह योगा करने मण्ड़ी तरफ जा रहा था मंड़ी के पास मेरा भाई राकेश राजपूत अपने पुराने घर कोेे तोड़ कर नया घर बनाने के लिए जेसीबी से काम करवा रहा था कि करीबन 06/30 बजे सुबह तबदीर राजपूत अपने बेटे सुशांत राजपूत और पत्नि अर्चना राजपूत के साथ आया साथ में डण्डा रखें थे विवादित जमीन पर जेसीबी से खुदाई कर मकान बनाने के लिए ईटा,रेत,गिटटी गिरवाया था इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में वाद विवाद लड़ाई-झगड़ा मारपीट हुआ आहत राकेश राजपूत को जान से मारने की नीयत से हमला किये जिसे देखकर राकेश राजपूत की पत्नि बीच-बचाव करने आई तो उनको भी मारपीट किया गया, कि रिपोर्ट पर थाना कोरर में अपराध क्रमांक 51/2026 धाराः- 296,115(2), 351(2),3(5), बीएनएस. कायम कर विवेचना पर लिया गया विवेचना दौराना आरोपीगणों के विरूद्ध धारा 109 बीएनएस. का तत्व पाये जाने से धारा 109 बीएनएस. जोड़ा गया, प्रकरण को गंभीरता से लेते हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री निखिल कुमार रखेचा के निर्देशन में विशेष टीम का गठित कर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री योगेष साहू, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री मोहसीन खान कांकेर के मार्ग दर्शन में थाना कोरर पुलिस द्वारा टीम गठित कर आरोपीगणों का पता तलास किया गया, आरोपीगणों के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत मिलने पर 01. तदबीर सिह राजपूत, 02. सुशांत राजपूत, 03. अर्चना राजपूत के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने आज दिनॉक 23.06.2026 को गिरफ्तार किया गया है जिसे न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
————————
04.ग्राम आमाटोला के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से नक्सल डम्प से हथियार सहित अन्य सामग्री बरामद।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान को लगातार प्रभावी रूप से संचालित करते हुए हथियार सहित अन्य नक्सल सामग्री बरामद।

—पुलिस जानकारी के अनुसार संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आज दिनांक 23.06.2026 को थाना छोटेबेठिया जिला कांकेर ग्राम आमाटोला के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा नक्सल डम्प से हथियार सहित अन्य नक्सल सामग्री बरामद किया गया।सुन्दरराज पी. (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज के निर्देशन में,श्री दीपक तिवारी, डीआईजी बीएसएफ भानुप्रतापपुर,श्री निखिल राखेचा, पुलिस अधीक्षक कांकेर एवं रविन्द्र सिंह चंदेल सेनानी 94वीं वाहिनी बीएसएफ बांदे के मार्गदर्शन में जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान संचालित किया जा रहा है।इसी क्रम में जिला पुलिस, बीएसएफ एवं बीडीएस टीम के संयुक्त बल द्वारा संचालित अभियान के दौरान नक्सल डम्प से-:भारमार बंदुक-04 नगवायरलेस सेट-02रेडियो-01नगनक्सल वर्दी-01नगपोच-02 नग चार्जर-01नग बैटरी-01नगन ल साहित्य व अन्य नक्सल सामग्री बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
————————
05.एमएसएमई के तहत कार्यशाला का आयोजन, उद्यमियों और बैंकर्स के बीच हुआ सीधा संवाद।

— जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र कांकेर द्वारा आज रैम्प योजना के तहत उद्योग एवं बैंकर्स कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियो, महिला उद्यमियों के प्रतिनिधि, पीएमएफएमई व् पीएमईजीपी योजना और स्टार्टअप्स ने भाग लिया। जिले के प्रमुख बैंकों जैसे केनरा बैंक बैंक, बैंक ऑफ इंडिया एवं सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने कार्यक्रम में भाग लेकर उपस्थित उद्यमियों को विभिन्न वित्तीय योजनाओं, ऋण सुविधाओं, मुद्रा योजना और सीजीटीएमएसई के लाभों की जानकारी दी। प्रतिभागियों को बैंक अधिकारियों के साथ प्रत्यक्ष संवाद का अवसर मिला। उपस्थित उद्यमियों ने अपने व्यापार से जुड़ी समस्याओं को साझा किया, जिन पर बैंक अधिकारियों ने समाधान और मार्गदर्शन प्रदान किया। मौके पर ही कई ऋण प्रस्तावों पर कार्यवाही प्रारंभ की गई। जिला व्यपार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक टन्केश्वर देवांगन ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम एमएसएमई सेक्टर को सशक्त करने की दिशा में अहम भूमिका निभाते हैं। भविष्य में ऐसे और भी संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि, औद्योगिक संगठन एवं स्थानीय उद्यमी उपस्थित रहे।
————————
06. सीड ड्रिल मशीन के द्वारा धान की सीधी बुवाई का किया गया प्रदर्शन।

— खेत बचाओ अभियान के तहत खेती में नए तकनीक एवं कृषि में मशीनीकरण को बढ़ावा देने और वर्तमान में सूखा की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए सीड ड्रिल मशीन के माध्यम से धान की सीधी बुवाई का प्रदर्शन विकासखण्ड नरहरपुर के ग्राम बाबूसाल्हेटोला में किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र से कृषि वैज्ञानिक डॉ.नरेंद्र हरिदास तायडे ने बताया कि इस विधि से नर्सरी तैयार करने और पौधा रोपाई की आवश्यकता नहीं होती है। बीजों को सीधे खेतों में बोया जाता है यह विधि श्रम और पानी दोनों की बचत करती है, बुवाई का कार्य कम समय में पूरा हो जाता है। इस मशीन की सहायता से एक घण्टे में एक से सवा एकड़ तक की बुवाई हो जाती है। श्रमिकों की कमी और जल संकट की स्थिति में यह तकनीकी किसानों के लिए लाभ सिद्ध हो रही है। इसमें खरपतवार नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। सीडड्रिल मशीन प्रदर्शन के दौरान ग्राम बाबू साल्हेटोला के सरपंच, प्रदान संस्था के अधिकारीगण एवं ग्राम के कृषकगण उपस्थित थे।
————————
07. पीएटी प्रवेश परीक्षा 28 जून को, जिले में 804 परीक्षार्थी होंगे शामिल ।
— छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा आगामी 28 जून रविवार को पी.ए.टी., पी.वी.पी.टी. प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा पूर्वाह्न 10 से दोपहर 01.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। कांकेर जिले में परीक्षा के लिए कुल चार परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिसमें कुल 804 परीक्षार्थी शामिल होंगे।कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा पीएटी प्रवेश परीक्षा के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर श्रीमती आस्था बोरकर को नोडल अधिकारी तथा सहायक संचालक शिक्षा श्री लक्ष्मण कावड़े को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।कांकेर जिला मुख्यालय में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। शासकीय भानुप्रताप देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 300-300, शासकीय इंदरू केवट कन्या महाविद्यालय में 104 तथा स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम मॉडल कॉलेज में 100 परीक्षार्थियों को परीक्षा हेतु आवंटित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पहुंचने तथा प्रवेश पत्र एवं आवश्यक पहचान पत्र साथ लाने की सलाह दी गई है।।
————————
08. पंजाब की एकल अभिभावक अश्वती अजिथा ने लिया मायरा को गोद

— महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विशेषीकृत दत्तक ग्रहण एजेंसी कांकेर से लगभग 04 माह की नवजात शिशु मायरा को अमृतसर पंजाब निवासी एकल अभिभावक सुश्री अश्वती अजिथा द्वारा गोद लिया गया। इस अवसर पर कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन जैन, जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती रीना लारिया सहित संस्था के कर्मचारीगण मौजूद थे। कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने शिशु मायरा को एकल अभिभावक को सौपते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि सुश्री अष्वती अजिथा का पंजीयन केन्द्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण में 12 जुलाई 2022 को हुआ था। उन्हें 08 मई 2026 को बच्चे का रेफ्रल गया व 09 मई को बच्चे को उनके लिए रिजर्व किया गया तथा 18 मई को बालिका से मुलाकात कराई गई। उसके तुरंत बाद उनके द्वारा बच्चे को स्वीकार करते हुए दत्तक ग्रहण संबंधी कानूनी प्रक्रिया का पालन किया गया। केन्द्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण के नियमानुसार आज कोर्ट ऑडर हेतु कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव के समक्ष प्रस्तुत किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में संचालित विशेषीकृत दत्तक ग्रहण एजेंसी से अब तक राज्य में 21 बच्चों को दत्तक में दिया गया है तथा अन्य राज्यों में 33 बच्चों को दत्तक में दिया गया। विदेशों में 09 बच्चों को दत्तक में दिया गया है। वर्तमान में 44 भावी दत्तक माता-पिता विशेषीकृत दत्तक ग्रहण एजेंसी में पंजीकृत है। भारत में कानूनी रूप से बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया पूरी तरह से विनियमित और व्यवस्थित है। जिला प्रशासन द्वारा समाज के सभी प्रबुद्ध नागरिकों से अपील किया गया है कि बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हमेशा वैध और कानूनी दत्तक ग्रहण का ही समर्थन करें। यदि आपको कहीं भी कोई बेसहारा बच्चा मिले तो जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग कांकेर या सीधे चाईल्ड हेल्प लाईन 1098 में सूचित करें।।
————————
09.कलेक्टर ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण।

– कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीलेश महादेव क्षीरसागर ने आज ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस में रखी गई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) एवं वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था तथा रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कांकेर श्री अरुण वर्मा सहित राजनीतिक दल बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधि श्री हेमंत पटेल एवं श्री मानसिंह कचलाम उपस्थित थे।
———————–
10. एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग 30 जून से।
— शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन एवं काउंसलिंग तिथि 30 जून से 06 जुलाई तक निर्धारित की गई है।सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयांे में शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग प्रक्रिया विभिन्न स्तरों पर आयोजित की जाएगी। विद्यालय स्तर की काउंसलिंग 30 जून एवं 01 जुलाई को जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में आयोजित होगी। जिला स्तरीय काउंसलिंग 02 जुलाई को संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय ईमलीपारा कांकेर में तथा 03 जुलाई को राज्य स्तरीय काउंसलिंग जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में संपन्न होगी। इसी तरह विशेष पिछड़ी जनजाति समूह एवं प्रवेश दिशा-निर्देशों में दर्शित विशेष आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 04 जुलाई को जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।काउंसलिंग में किसी कारणवश 30 जून से 4 जुलाई तक के अवधि में शामिल नहीं हो पाने वाले अभ्यर्थियों के लिए 06 जुलाई को काउंसलिंग के लिए आरक्षित किया गया है। राज्य स्तर से जारी काउंसलिंग हेतु अभ्यर्थियों की सूची विभागीय वेबसाइट www.eklavya.cg.nic.in तथा कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कांकेर एवं जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अवलोकन किया जा सकता है।।
————————
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
————————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
————————






