आज की टॉप 10 खबर 18 सितंबर 2026 शुक्रवार

———————-

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….

18  सितंबर  2026 शुक्रवार

✍️मनोज जायसवाल

———————-

✍️ 01.  गणेशोत्सव पर जिले में बना धार्मिक वातावरण। कांकेर विधायक आशा राम नेताम पहुंचे क्षेत्र के मारीपारा,करप गणेश पंडाल में,किया पूजा अर्चना।

—गणोशोत्सव मौके पर पूरे कांकेर जिले में धार्मिक वातावरण बना हुआ है। नगर एवं ग्राम के गणेश पंडालों में स्थानीय जनप्रतिनिधी भी पूजा को पहूंच रहे हैं। इसी तारतम्य कांकेर विधायक आशा राम नेताम आज ग्राम मारीपारा, करप में आयोजित श्रीगणेश की पूजा आरती में शामिल होकर आम लोगों से भेंट मुलाकात भी की।

पावन अवसर पर विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश से समस्त ग्रामवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। भगवान श्रीगणेश की कृपा से सभी परिवारों में खुशहाली बनी रहे तथा जीवन की सभी बाधाएँ दूर हों, यही प्रार्थना है। जिला आज जिस गति से विकास के संदर्भ अग्रणी है,आगे भी इसी तरह आगे भी विकास अनवरत जारी रहे। उन्होंने कहा- ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी आस्था, संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं और समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव एवं एकता को मजबूत करते हैं।

 ———————–

✍️ 02. मण्डल कांग्रेस कमेटी आंवरी(चारामा) में उपस्थित रहे कांग्रेसी।

—आज मंडल कांग्रेस कमेटी आवरी की बैठक आंवरी(चारामा) में आयोजित की गई,जहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्मार्ट मीटर बदलने,राम मंदिर चंदा चोरी मामले, पेपर लिक मामले को लेकर छात्रों कि गूंज कार्यक्रम जनजागरण अभियान सहित विभिन्न विषयो के साथ बूथ चलो अभियान पर चर्चा कर कार्यकताओं से सुझाव लिए गये। इस बैठक में कांग्रेस के देवेन्द्र सोनी मंडल प्रभारी व सचिव जिला कांग्रेस कमेटी. हिरवेन्द्र साह अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चारामा ,भूषण सिन्हा अध्यक्ष मंडल कमेटी आवरी दिनेश राठौर सेक्टर अध्यक्ष चारभाठा ,श्याम सुन्दर डहरे सेक्टर अध्यक्ष आवरी ,रतन लाल साहू कृष्ण कुमार साहू कुलेश्वर सिंह उइके महावीर नेताम ताकेश्वर उसेंडी दूरजा राम कांगे नंद कुमार गावड़े नंदूराम राणा टेमलाल डहरे चेतन कांगे लक्ष्मन कोडोपी योगेश साहू कुमार चक्रधारी मनोहर लाल साहू समीर बाछोर संत राम वर्मा चौन सिंह कोडोपी गोवर्धन सिन्हा रुपेश पांडे टीकाराम साहू सुदर्शन साहू कन्हैया कांगे गिरधारी सिन्हा रिखीराम यादव सोहन लाल सोनवानी दिनेश पटेल शिव सोनवानी गजेंद्र सिन्हा बेलाराम साहू सहित कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।।

———————–

विज्ञापन

———————–

✍️ 03. कार्यालय के सभी कार्य ई-ऑफिस के माध्यम से किया जाए: कलेक्टर।

—कलेक्टर   कुन्दन कुमार ने आज जिला कार्यालय से संबंधित विभिन्न शाखाओं के प्रभारी अधिकारी एवं शाखा लिपिकों की बैठक लेकर शासकीय कार्यालयों के सभी शाखाओं में कार्यों के सुचारू रूप से संपादन के लिए ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि जिस शाखा में जो लिपिक कार्यरत है। उसे शाखा से संचालित होने वाले शासकीय नियमों एवं योजनाओं एवं गाइडलाईन की पूरी जानकारी होनी चाहिए तथा निर्धारित गाइडलाईन के अनुसार नस्तियां प्रस्तुत किया जावे। वित्तीय शाखा में कार्यरत लिपिक को बेसिक एकाउंट मैनुअल का ज्ञान होना चाहिए। वित्तीय मामलों से जुड़ी सभी फाईलें टेªजरी ऑफिसर के परीक्षण पश्चात ही प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। फाईलों का प्रस्तुतिकरण निर्धारित मैनुअल के अनुसार थू्र-चैनल प्रस्तुत किया जाए, इससे कार्य की गुणवत्ता में सुधार होगी, साथ ही कर्मचारी भी कार्यकुशल होंगे। किसी भी परिस्थिति मंे विलंब से फाईल प्रस्तुत नहीं करने के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने कहा कि ऐसा पाया जाने पर संबंधित शाखा के प्रभारी अधिकारी एवं शाखा लिपिक के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। वित्तीय शाखा प्रभारी को अपने शाखा के कार्यों का त्रैमासिक आडिट कराने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे शासकीय सेवक जिन पर कभी भी अनियमितता के आरोप लगे हों, उन्हें महत्वपूर्ण शाखाओं का प्रभार न दिया जावे। एक ही शाखा में तीन वर्ष से अधिक कार्यरत कर्मचारियों का कार्य विभाजन करने के निर्देश दिए गए हैं। खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) से संबंधित सभी फाईलें ई-ऑफिस/ ऑनलाईन माध्यम से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। सभी अधिकारी-कर्मचारियों को कार्यालयीन समय पर अपने कार्य में उपस्थित होने और ई-अटेंडेंस के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिले के सभी अधिकारियों को कलेक्टर की बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ने के लिए भी निर्देशित किया गया।

————————

✍️ 04. दुर्गूकोंदल ब्लॉक में भीरावाही में स्थापित जियो नेटवर्क की समस्या 3 से 4 दिनों में होगी दूर।

— जिले के दुर्गूकोंदल विकासखंड अंतर्गत ग्राम भीरावाही में स्थापित जियो नेटवर्क की समस्या को 3 से 4 दिनों में दूर कर दी जाएगी। ई-डिजिक्ट्र मैनेजर के माध्यम से जियो टीम से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व में रिपेयर कर टॉवर में उपकरण लगाया गया था, लेकिन लगभग दो दिनों के संचालन के बाद पुनः तकनीकी अलार्म की समस्या उत्पन्न हो गई। समस्या के स्थायी समाधान के लिए नया एवं रिप्लेसमेंट आरआरएच उपकरण भेजा जा रहा है। जियो कंपनी की तकनीकी टीम द्वारा आगामी 3 से 4 दिनों के भीतर संबंधित साइट पर पहुंचकर आवश्यक तकनीकी कार्य पूर्ण कर नेटवर्क सेवा को सुचारू करने की जानकारी दी गई है।गौरतलब है कि दुर्गूकोंदल विकासखण्ड ग्राम भीरावाही के ग्रामीणों द्वारा जियो मोबाईल नेटवर्क सेवा ठप होने के कारण स्थानीय नागरिकों द्वारा एसडीएम कार्यालय भानुप्रतापपुर पहुंचकर मोबाईल सेवा नेटवर्क सेवा बहाल करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया था, जिस पर जिला प्रशासन द्वारा समुचित कार्यवाही की जा रही है। जियो टीम द्वारा जानकारी के अनुसार आगामी 3 से 4 दिनों में नेटवर्क समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

 ————————

✍️ 05. सोलर पैनल तकनीशियन एवं असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन कोर्स में निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए 25 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित।

—जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से लाइवलीहुड कॉलेज कांकेर में 30-30 सीटों पर सोलर पैनल तकनीशियन एवं असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन कोर्स में निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। प्रशिक्षण के लिए इच्छुक युवाओं से 25 सितंबर तक लाइवलीहुड कॉलेज, गोविंदपुर कांकेर में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिले के ऐसे युवा, जिनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक है और जो इस प्रशिक्षण से जुड़कर अपना भविष्य संवारना चाहते हैं। वे शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज की फोटो एवं निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।।

————————

✍️06. चित्रों में साकार हुआ विद्यार्थियों का ‘मेरे सपनों का भारत। जिले के 2,568 विद्यालयों में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में 75 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा।

—सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज जिले के 2,568 विद्यालयों में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 75 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने सपनों के भारत की कल्पना को रंगों और रचनात्मकता के माध्यम से कागज पर उकेरा। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ’’विकसित भारत-2047, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छ एवं सुंदर भारत, नक्सल मुक्त भारत तथा देश के उज्ज्वल भविष्य’’ जैसे विषयों पर अपनी कल्पनाशीलता को चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी सहित निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की।विद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन दिया। अनेक विद्यालयों में विद्यार्थियों द्वारा तैयार चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे शिक्षकों, अभिभावकों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सराहा और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। ‘मेरे सपनों का भारत’ गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण, विकसित भारत की संकल्पना तथा भविष्य के भारत की अपनी कल्पना को रचनात्मक रूप से व्यक्त करने का अवसर प्रदान करना है। प्रतियोगिता के बाद विद्यालय स्तर पर श्रेष्ठ चित्रों एवं प्रतिभागियों का चयन आगामी चरण के लिए किया जाएगा। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में आयोजित इस व्यापक गतिविधि में हजारों विद्यार्थियों की सहभागिता ने सेवा संकल्प अभियान को ’’जनभागीदारी और विद्यार्थी सहभागिता का सशक्त स्वरूप’’ प्रदान किया। विद्यार्थियों की कलाकृतियों में विकसित, स्वच्छ, सशक्त एवं नक्सल मुक्त भारत की परिकल्पना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।।

————————

✍️07. ’सेवा संकल्प अभियान’ जिलेभर में रक्तदान और स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन।

— सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के 09 स्थलों में जिला स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किए जाएंगे वहीं 11 स्थानो पर जिला स्तरीय रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें से गत 17 सितम्बर को मेडिकल कॉलेज कांकेर में रक्तदान शिविर आयोजित की गई। शनिवार 19 सितम्बर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहरपुर, 20 सितंबर को एसएसबी भानुप्रतापपुर, 23 सितंबर को चारामा, 26 सितंबर को धनेलीकन्हार, 28 सितंबर को दुर्गूकोंदल, 29 सितंबर को सिटी सेंटर मॉल स्थित संत निरंकारी चौरिटेबल संस्था, 30 सितंबर को अंतागढ़ तथा 7 अक्टूबर को भानुप्रतापपुर और 8 अक्टूबर को पखांजूर में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। 10 अक्टूबर को कांकेर के धनेलीकन्हार में मेगा हेल्थ कैंप के साथ रक्तदान शिविर भी आयोजित होगा।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरसी ठाकुर ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। कांकेर विकासखण्ड के ग्राम तुलतुली में 30 सितंबर, चारामा विकासखण्ड के ग्राम हल्बा 01 अक्टूबर, नगर पालिका कांकेर मंे 02 अक्टूबर, कोयलीबेडा 3 अक्टूबर, भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम तरांदुल 04 अक्टूबर, दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के ग्राम कोड़ेकुर्से 5 अक्टूबर, नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम मांडाभर्री 06 अक्टूबर और 07 अक्टूबर को अंतागढ़ विकासखण्ड के ग्राम आमाबेड़ा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित होंगे। इसी प्रकार 10 अक्टूबर को कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के ग्राम माहला में मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन भी किया जाएगा। ।

————————

✍️08. ग्राम बेवरती के गौठान शेड एवं डामर प्लांट से मोटर मशीन चोरी करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार। आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही से 05 नग मोटर मशीन बरामद।
आरोपियों के कब्जे से ब्रेजा कार क्रमांक CG 26 E 7100 भी जप्त। जप्त संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत लगभग 5,50,000/-।

—पुलिस जानकारी के अनुसार संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि—पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री हरिश पाटिल के पर्यवेक्षण में थाना सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस द्वारा चोरी के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई की गई।प्रार्थी विष्णु राम नेताम, निवासी बेवरती द्वारा थाना कांकेर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि ग्राम बेवरती स्थित गौठान शेड में लगे मोटर मशीनों की अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है। रिपोर्ट पर थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 324/2026, धारा 303(2), 331(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा अज्ञात आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति चोरी की गई मोटर मशीनों को कबाड़ी दुकान में बेचने के लिए आए हैं।सूचना पर पुलिस टीम द्वारा माकड़ी क्षेत्र में पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सुक्कु राम सोरी, प्रताप सिंह ठाकुर, सुरेश पटेल एवं बलराम यादव बताया।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों द्वारा दिनांक 08.09.2026 को डामर प्लांट से मोटर मशीन चोरी कर उन्हें कबाड़ी दुकान में बिक्री करने की बात बताई गई। आरोपियों की निशानदेही एवं कब्जे से चोरी की गई 05 नग मोटर मशीन बरामद की गई। साथ ही घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार क्रमांक CG 26 E 7100 जप्त की गई।आरोपियों द्वारा एक राय होकर अपराध घटित करना पाए जाने पर प्रकरण में धारा 3(5) बीएनएस जोड़ी गई। चारों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी में—
1. सुक्कु राम सोरी, पिता सत्ताराम सोरी, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम बनसागर तरियापारा, थाना नरहरपुर, हाल अन्नपूर्णापारा कांकेर।
2. प्रताप सिंह ठाकुर, पिता स्व. बिंदे सिंह ठाकुर, उम्र 60 वर्ष, निवासी जवाहर वार्ड कांकेर।
3. सुरेश पटेल, पिता जय सिंह पटेल, उम्र 35 वर्ष, निवासी पंडरीपानी कांकेर।
4. बलराम यादव, पिता स्व. आशाराम यादव, उम्र 32 वर्ष, निवासी राजापारा कांकेर।
जप्त संपत्ति में—
05 नग मोटर मशीन — स्वास्तिक, किसान, पावर एवं मैक्सवेल कंपनी की। 01 नग सफेद रंग की ब्रेजा कार क्रमांक CG 26 E 7100।
जप्त संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹5,50,000/-। पुलिस टीम में—निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू‚उप निरीक्षक रामेश्वर चतुर्वेदी
उप निरीक्षक मनोरथ जोशी‚प्रधान आरक्षक 824 कौशल साहू‚आरक्षक 711 ईश्वर साहू रहे।

  ———————–

✍️09. सवा सौ दिए जलाकर राजा पारा में मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन।

—बीते कल 17 सितंबर के दिन भारतीय जनता पार्टी द्वारा अजय पप्पू मोटवानी के नेतृत्व में देवभूमि द्वार राजा पारा से लेकर भारत माता चौक तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन अत्यंत हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आशीर्वाद के 125 दीए जलाए गए। साथ ही जन्मदिवस केक काटकर खुशियां मनाई गई तथा यशस्वी प्रधानमंत्री के दीर्घ जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम में अनेक नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दी। जिनमें भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी पूर्व पार्षद अजय पप्पू मोटवानी, सरकार सिंह, जगन्नाथ तिवारी, अभिषेक सोनी, रोहित यादव, गोलू यादव, तेजराम यादव, मुकेश यादव, वीरेंद्र विश्वकर्मा, प्रतीक पटेल, राजेश पटेल, सूरज चौरसिया, तथा अच्छी संख्या में महिलाओं ने भी अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति दी।

 ———————–

✍️ 10.भारत के मानचित्र पर साकार हुआ ‘आशीर्वाद का दीया एक साथ जले 51 हजार दीया,प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला मुख्यालय सहित सभी विकासखंडों में जलाया गया आर्शीवाद का दीया।

—सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री   नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जिलेभर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय कांकेर के ऐतिहासिक पीएमश्री शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान में भारत का मानचित्र तैयार कर उस पर एक साथ 51 हजार दीप प्रज्वलित किए गए। दीपों से जगमगाता भारत का मानचित्र आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री विक्रम देव उसेंडी ने किया, अध्यक्षता विधायक कांकेर   आशाराम नेताम ने की।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, नगर पालिका अध्यक्ष   अरूण कौशिक, सीसीएफ   विवेकानंद झा, कलेक्टर   कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक   निखिल राखेचा,   सतीश लाटिया,   महेश जैन सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा भारत के मानचित्र पर जलाए गए 51 हजार दीपों का अवलोकन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि   विक्रम देव उसेंडी ने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और देश के विकास एवं जनकल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ की भावना के साथ सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री जन-धन योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित विभिन्न योजनाओं से आमजन को मिल रही सुविधाओं का उल्लेख किया। कोरोना महामारी के दौरान टीकाकरण तथा जरूरतमंद परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने के प्रयासों की भी जानकारी दी। श्रीउसेंडी ने कहा कि प्रधानमंत्री   नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाना उनके प्रति शुभकामना एवं सम्मान की भावना का प्रतीक है। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन तथा देश के निरंतर विकास की कामना की।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक कांकेर आशाराम नेताम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पूरे 140 करोड़ जनता को अपना परिवार मानते हैं। एक परिवार के मुखिया की जिम्मेदारी होती है कि वह अपने परिवार की जरूरतों को समझे और उनके हित में कार्य करे। इसी सोच के अनुरूप प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हर परिवार तक आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान, जल जीवन मिशन के माध्यम से घर-घर पानी, स्वच्छता अभियान के माध्यम से स्वच्छ वातावरण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से किसानों को आर्थिक सहायता और आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने तथा उज्ज्वला एवं बिजली से जुड़ी योजनाओं के माध्यम से घरों में सुविधा और रोशनी पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। खाद्यान्न सहायता योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है।कलेक्टर   कुन्दन कुमार ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एक माह तक आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों एवं 13 प्रमुख पहलों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा यात्रा से संबंधित वीडियो का प्रदर्शन किया गया तथा अभियान से संबंधित कैलेंडर का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री   नरेन्द्र मोदी की वेशभूषा में पहुंचे बच्चों ने जनप्रतिनिधियों को गुलाब के फूल भेंट किए और भारत माता के जयकारे लगाए। पूरे परिसर में देशभक्ति एवं उत्साह का वातावरण रहा। इस अवसर पर पूर्व विधायक   देवलाल दुग्गा, श्रीमती सुमित्रा मारकोले, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी   हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर   जितेन्द्र कुर्रे,   राजा पाण्डेय,   बृजमोहन तिवारी,   अशोक वालेचा,   टंकेश्वर जैन सहित जनप्रतिनिधि-पदाधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, गणमान्य नागरिक एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

————————

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

————————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏

————————

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 17 सितंबर 2026 गुरूवार

———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 17  सितंबर  2026 गुरूवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- ✍️ 01.   ”राज मिस्त्री पेटी ठेकेदार विकास मंच” वि.खं. चारामा ने जेपरा से चारामा…

आज की टॉप 10 खबर 16 सितंबर 2026 बुधवार

———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 16 सितंबर  2026 बुधवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- ✍️ 01. कल 17 सितंबर भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर जिले के चारामा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *