आज की टॉप 10 खबर 26 जून 2026 शुक्रवार

———————–

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
26 जून  2026 शुक्रवार

✍️मनोज जायसवाल.

 ———————–

01. एनएफपीआरसी द्वारा गुलमोहर हैबिटेट सेंटर नई दिल्ली  में एक दिनी कार्यशाला में शामिल हुए कांकेर विधायक आशा राम नेताम।

— आज नई दिल्ली स्थित गुलमोहर हैबिटैट सेंटर में एनएफपीआरसी द्वारा आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में कांकेर विधायक आशा राम नेताम शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग से मुलाकात करते चर्चा की। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के अन्य विधायकगण भी उपस्थित रहे, जिनके साथ संगठन, सुशासन, जनकल्याण और विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। ऐसे संवाद और प्रशिक्षण कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों को नई कार्यशैली, प्रभावी नेतृत्व तथा जनसेवा के प्रति और अधिक प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करते हैं। 

 ———————-

02. नक्सलमुक्त बस्तर के चहुंमुखी विकास के लिए उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने समाज प्रमुखों से मांगा सहयोग। सर्व आदिवासी समाज प्रमुखों की बैठक में सामाजिक सशक्तिकरण, पेसा क्रियान्वयन और देव स्थलों के संरक्षण पर हुई व्यापक चर्चा।

—प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृह, जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री  विजय शर्मा आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में सर्व आदिवासी समाज प्रमुखों की बैठक लेकर बस्तर के नक्सल उन्मूलन के बाद चहुंमुखी विकास, सामाजिक एकता तथा आदिवासियों की पारंपरिक संस्कृति और विरासत को सहेजने, संरक्षित करने पर चर्चा की तथा जिले में पेसा एक्ट का समुचित क्रियान्वयन और पारंपरिक देव स्थलों को संरक्षित करने जैसे विषयों पर द्विपक्षीय सकारात्मक चर्चा हुई। इस दौरान समाज प्रमुखों ने भी बारी-बारी से सुझाव दिए।उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में समाज प्रमुखों से कहा कि किसी समाज की परंपरा और सांस्कृतिक धरोहरों व पहचान को अक्षुण्ण बनाए रखने में समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। किसी बड़े लक्ष्य की सफलता समाज के सहयोग से ही संभव होती है और बस्तर में नक्सल उन्मूलन इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र की मुख्यधारा से टूट कर हिंसा का मार्ग अपनाने वाले युवाओं को वापस मुख्यधारा में लेकर आने में समाज प्रमुखों ने सराहनीय कार्य किया, जिसमें सुरक्षा बलों और जवानों का सतत् सहयोग मिला, जिसके फलस्वरूप आज बस्तर का लाल आतंक से मुक्त होना संभव हुआ। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि आज वर्षों से बंद मेला-मड़ई, बाजार, हाट अब आबाद होने लगे हैं। पहले जहां रिश्तेदार भी घर आने में डरते थे वे भी बेखौफ आने जाने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के इतने सालों के बाद भी वे पहली बार (नक्सलवाद से) आजाद होने का अनुभव कर रहे हैं।

सुविधा केंद्र के रूप में विकसित हो रहे अब सुरक्षा कैम्प
उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि कतिपय बाहरी लोग स्थानीय लोगों में भ्रम फैला रहे हैं कि बस्तर के संसाधनों का दोहन किया जा रहा है। इस पर उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्पष्ट किया है कि बस्तर का विकास बस्तर के युवाओं और लोगों के द्वारा ही किया जाएगा। इसके लिए स्थानीय संसाधनों का प्रयोग कर ही ग्रामों का विकास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए शुरुआत के रूप में सुरक्षा कैम्पों को सुविधा केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए राष्ट्रीय डिज़ाइन संस्थान द्वारा स्थानीय संसाधनों से ही विकसित किया जाएगा।
197 गांवों के देव स्थलों का राजस्व रिकॉर्ड
समाज प्रमुखों से चर्चा के दौरान श्री शर्मा ने बताया कि इसी क्रम में अब बस्तर के देव स्थलों को संरक्षित करने के लिए 197 गांवों के देव स्थलों का राजस्व रिकॉर्ड में चिन्हांकन कर उसे स्थायी पंजीयन की व्यवस्था की जा रही है ताकि देव स्थलों को अच्छे से संरक्षित किया जा सके। उन्होंने बताया कि सरकार के द्वारा पेसा एक्ट को और भी सशक्त करने का कार्य किया गया है। इसके लिए पहली बार सरकार ने गांव गांव में स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षित कर पेसा मोबिलाइजर, कोऑर्डिनेटर रखने का कार्य किया जा रहा है।
जेल से भी पुनर्वास की व्यवस्था
समाज प्रमुखों की जेल में बंद भटके हुए युवाओं के पुनर्वास पर चिंता के संबंध में उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि हमने हर युवा को मुख्यधारा में लाने के लिए जेल से भी पुनर्वास की व्यवस्था की है। इसके लिए समाज को भी प्रेरित करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि अब पुनर्वासित युवा खुद भी जेल में जाकर भटके युवाओं को मुख्यधारा में लाने के लिए प्रेरित करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अन्य मतों में जाने वाले लोगों के साथ सामाजिक स्तर पर चर्चा कर शांति स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा शासन द्वारा भोले भाले ग्रामीणों की रक्षा के लिए धर्म स्वातंत्र्य विधेयक का निर्माण भी किया गया है।सांसद  भोजराज नाग ने कहा कि समाज में वैचारिक चिंतन की आवश्यकता है, ग्रामों की संस्कृति के संरक्षण की जरूरत है। उन्होंने विकास के साथ स्थानीय लोगों का भी विकास के लिए कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया। कहा कि विकास के लिए समाज के प्रतिनिधि और प्रशासन के समन्वय के द्वारा आगे बढ़ना है।सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव रखे। उन्होंने सभी सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए समाज की सहभागिता से बस्तर के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करने का विश्वास दिलाया।इस अवसर राज्य हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, अंतागढ़ विधायक  विक्रम उसेंडी, कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक   आकाश श्रीश्रीमाल, जिला पंचायत के सीईओ  हरेश मंडावी, पूर्व विधायक द्वय श्रीमती सुमित्रा मारकोले, श्री शिशुपाल शोरी सहित गोंडवाना समाज के अध्यक्ष  सुमेर सिंह नाग, सर्व आदिवासी समाज के जिला सचिव  राजेश भास्कर सहित विभिन्न आदिवासी समाज के प्रमुखगण मौजूद थे।

 ———————

03.उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने नक्सल पीड़ित परिवारों और शहीदों के परिजनों से मिलकर सुनीं समस्याएं।

— उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने आज जिला कलेक्ट्रेट कांकेर में नक्सल पीड़ित परिवारों एवं विभिन्न मोर्चों में शहीद हुए जवानों के परिजनों से आत्मीय भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने सभी मामलों का संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों और शहीदों के आश्रितों के सम्मान, सुरक्षा एवं पुनर्वास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बताया कि प्रत्येक बुधवार को जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नक्सली पीड़ित परिवारों एवं शहीद जवानों के परिजनों से नियमित रूप से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी जाती हैं जिसका लाभ पीड़ित परिवार अवश्य ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में वीर शहीदों की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत गांवों में शासकीय संस्थानों, सामुदायिक भवन, चौक-चौराहों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों का नामकरण शहीदों के नाम पर किया जाएगा। साथ ही जिन स्थानों पर नक्सल हिंसा की बड़ी घटनाएं हुई हैं, वहां उपयुक्त स्थान चिन्हित कर स्मारकों का निर्माण कराया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां शहीद वीर जवानों के सर्वाेच्च बलिदान से प्रेरणा मिल सकें।उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक पात्र शहीद परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाएं तथा पात्र आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया में प्राथमिकता देते हुए शीघ्र लाभान्वित करे। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार ने शहीद स्मारकों के निर्माण के लिए समग्र निधि से 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जिससे प्रदेशभर में सम्मानजनक एवं प्रेरणादायी स्मारकों का निर्माण कराया जाएगा।बैठक के दौरान उप मुख्यमंत्री ने सभी नक्सली पीड़ित एवं शहीद परिवारों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान राष्ट्र और समाज के लिए अमूल्य है तथा उनके परिवारों का सम्मान और कल्याण सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।सांसद  भोजराज नाग ने कहा कि उनको भी नक्सल हिंसा के कारण अपने घर को त्यागना पड़ा था इसलिए वे नक्सल पीड़ितों की व्यथा को अच्छी तरह समझ सकते हैं। आज प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री   अमित शाह एवं मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय के दृढ़ निश्चय और दीर्घकालीन रणनीति एवं गृह मंत्री   विजय शर्मा की संवेदनशीलता से प्रदेश नक्सल हिंसा से मुक्त हो पाया है, जिसका परिणाम है कि अब सभी स्वतंत्र रूप से बिना डर के रह पा रहे हैं। इस अवसर पर विधायक  विक्रम उसेंडी, कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक   आकाश श्रीश्रीमाल, जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 ————————

04.उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बोड़ागांव में ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर किया संवाद। जैविक खेती, दुग्ध उत्पादन एवं लघु वनोपज प्रसंस्करण से जुड़ने किया प्रोत्साहित।

— उप मुख्यमंत्री   विजय शर्मा ने जिला प्रवास के दौरान अंतागढ़ विकासखंड के ग्राम बोड़ागांव स्थित सीएएफ कैंप परिसर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी ढाई महीने के भीतर प्रत्येक ग्रामीण का बैंक खाते की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाए, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों तक पहुंच सके।उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने चौपाल में ग्रामीणों से चर्चा के दौरान क्षेत्र में जैविक खेती को बढ़ावा देने, दुग्ध उत्पादन को आजीविका के साधन के रूप में विकसित करने तथा लघु वनोपज के प्रसंस्करण केंद्र स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने आधुनिक ढंग से दुग्ध उत्पादन के लिए इसमें रुचि लेने वाले 10-10 ग्रामीणों की टीम गठित कर गुजरात में एक्पोजर विजिट कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग से ग्रामीणों को रोजगार और आय के नए अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं।उन्होंने महिला स्व सहायता समूहों से अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने तथा शिक्षित बेरोजगार युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक पहल करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने से आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने बोड़ागांव में स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवकों को रोजगार देने के लिए अटल डिजिटल सेवा केंद्र स्थापित करने एवं आमाबेड़ा में किसान सदन निर्माण के लिए 15 लाख रुपये की स्वीकृति देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि डिजिटल सेवाओं और किसानों के लिए आवश्यक सुविधाओं के विस्तार से ग्रामीणों को बेहतर लाभ मिलेगा।ग्रामीणों ने उप मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी आवश्यकताओं और स्थानीय समस्याओं से भी अवगत कराया, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग और अंतागढ़ विधायक श्री विक्रम उसेंडी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए नक्सलवाद की समाप्ति के बाद ग्रामीणों को शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं से जुड़कर विकास की मुख्य धारा में शामिल होने की अपील की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, जिले के कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, एएसपी  आकाश श्रीश्रीमाल, जिला पंचायत सीईओ  हरेश मंडावी, एडीएम  एएस पैकरा, एसडीएम अंतागढ़  राहुल रजक, नागरिक  महेश जैन के अलावा काफी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।।

 ————————

05. 

  

 ————————

06.  

—  

  ————————

07. 

— 

 ————————

08.  

 

   ————————

09.

— 

———————–

10. 

————————

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

 ————————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏

————————

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 25 जून 2026 गुरूवार

———————– कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 25 जून  2026 गुरूवार ✍️मनोज जायसवाल  ———————– 01. प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 11वीं की रिक्त सीटों पर लेटरल एंट्री के…

सादा जीवन उच्च विचार का संदेश देते कांकेर विधायक आशा राम नेताम

(मनोज जायसवाल) – कांकेर विधायक की इन दिनों वायरल वीडियो फोटो लोकप्रियता के लिए दिखावे की नहीं अपितु खुद की आम जिंदगी से जुडा हुआ है। ये हैं,हमारे कांकेर विधायक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *