आज की टॉप 10 खबर 25 जून 2026 गुरूवार

———————–

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
25 जून  2026 गुरूवार

✍️मनोज जायसवाल

 ———————–

01. प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 11वीं की रिक्त सीटों पर लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु 06 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित।

— मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय कांकेर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11वीं की रिक्त सीटों पर लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा।सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि विद्यालय में रिक्त सीटों की पूर्ति के लिए प्रवेश हेतु चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी। विद्यालय में गणित एवं जीवविज्ञान संकाय के अंतर्गत कुल 19 रिक्त सीटें उपलब्ध हैं। इनमें अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 10, अनुसूचित जनजाति वर्ग अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजातियां (पीव्हीटीजी) के लिए 02, अनुसूचित जाति के लिए 02, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 04 तथा सामान्य वर्ग के लिए 01 रिक्त सीट उपलब्ध है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 06 जुलाई दिन सोमवार तथा प्राप्त आवेदन पत्रों में पात्र एवं अपात्र सूची का प्रकाशन 08 जुलाई निर्धारित की गई है। इसी प्रकार 09 जुलाई को प्रवेश पत्र जारी करने, 12 जुलाई दिन रविवार को लेटरल एंट्री प्रवेश परीक्षा का आयोजन तथा 15 जुलाई को परीक्षा परिणाम एवं मेरिट सूची जारी की जाएगी।इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र प्रयास आवासीय विद्यालय कांकेर से निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं अथवा प्रवेश नीति में संलग्न प्रारूप की छायाप्रति का उपयोग कर सकते हैं। आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में विद्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से कार्यालयीन समय में जमा किए जा सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। लेटरल एंट्री के माध्यम प्रवेश चयन परीक्षा एवं अन्य जानकारी जिले के वेबसाइट www.kanker.gov.in कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास एवं प्रयास आवासीय विद्यालय कांकेर में अवलोकन किया जा सकता है। ।

 ———————-

02. छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा प्रकरणों की सुनवाई 03 जुलाई को धमतरी में

—छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष डॉ. श्रीमती किरणमयी नायक एवं सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया, श्रीमती ओजस्वी मण्डावी एवं सुश्री दीपिका शोरी द्वारा 03 जुलाई को प्रातः 11 से सायं 05 बजे तक धमतरी के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में धमतरी, बालोद एवं कांकेर जिले से संबंधित महिला उत्पीडन संबंधी प्रकरणें की सुनवाई प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी, जिसमें संबंधित पक्षकारों को उपस्थित होने कहा गया है।
 ———————

03.पंजीकृत महिला श्रमिकों को ई-रिक्शा हेतु मिलेगी 01 लाख 50 हजार रुपये की सहायता।

— छत्तीसगढ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा पंजीकृत महिला श्रमिकों के लिए ‘दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’ संचालित है जिसके अन्तर्गत मंडल में 03 वर्षों से अधिक समय से पंजीकृत महिला हितग्राही जिसका ड्राईविंग लाईसेंस बना हो वे पात्र होंगे। श्रम विभाग द्वारा पात्र हितग्राहियों को ई-रिक्शा के लिए 01 लाख 50 हजार रूपए डीबीटी के माध्यम से सीधे हितग्राही के बैंक खाते में अन्तरण की जावेगी। यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने व उनके जीवन स्तर को सुधार करने का महत्वपूर्ण योजना है, जिससे वे ई-रिक्शा का संचालन कर अधिक आय अर्जित कर पायेंगे। उक्त योजना के संबंध में हितग्राही अधिक जानकारी या आवेदन की प्रक्रिया हेतु कार्यालय श्रम पदाधिकारी कांकेर अथवा जनपद पंचायतों के श्रम संसाधन केन्द्र में उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं।

 ————————

04.अंदरूनी क्षेत्रों के विद्यालयों में शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर विशेष मंथन,दूरस्थ अंचलों के स्कूलों में अधिगम परिणाम बेहतर बनाने पर जोर, आमाबेड़ा व अंतागढ़ में समीक्षा बैठक आयोजित

—कलेक्टर   निलेश कुमार श्रीरसागर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी   हरेश मंडावी के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा जिला के दूरस्थ एवं अंदरूनी क्षेत्रों के विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने की दिशा में शिक्षा विभाग द्वारा विशेष समीक्षा बैठक का आयोजन किया जा रहा है, इसी कड़ी में गत दिवस अंतागढ़ विकाखण्ड के आमाबेड़ा और अंतागढ़ में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाना तथा विद्यार्थियों के अधिगम स्तर में अपेक्षित सुधार सुनिश्चित करना रहा।विकासखंड अंतागढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय आमाबेड़ा एवं अंतागढ़ में आयोजित बैठक के दौरान विद्यालयों की वर्तमान शैक्षणिक स्थिति, विद्यार्थियों के सीखने के स्तर, नियमित अध्ययन-अध्यापन, विद्यालयवार उपलब्धियों तथा क्षेत्रीय चुनौतियों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। बैठक में आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (एफएलएन) को मजबूत बनाने, कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराने, सतत मूल्यांकन प्रणाली को प्रभावी बनाने, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा शाला त्यागी बच्चों की पहचान कर उनका पुनः नामांकन कराने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा पुस्तकालयों के प्रभावी उपयोग, प्रयोगात्मक शिक्षण, गतिविधि आधारित शिक्षा तथा स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों को अपनाने पर भी जोर दिया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सभी संकुल प्राचार्यों, संकुल समन्वयकों तथा विभिन्न विद्यालयों के संस्था प्रमुख मौजूद रहे।जिला शिक्षा अधिकारी श्री रमेश कुमार निषाद ने सभी संस्था प्रमुखों को निर्देशित किया कि प्रत्येक विद्यार्थी के सीखने के स्तर का नियमित मूल्यांकन किया जाए तथा भाषा एवं गणितीय दक्षता विकसित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। उन्होंने विद्यालयों में नियमित, नवाचारी एवं परिणाममूलक शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि आमाबेड़ा एवं अंतागढ़ जैसे दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों के विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना विभाग की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि केवल पाठ्यक्रम पूरा करना ही शिक्षा का उद्देश्य नहीं है, बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी में अपेक्षित अधिगम परिणाम प्राप्त कराना अधिक महत्वपूर्ण है। इसके लिए संस्था प्रमुखों को नियमित शैक्षणिक अनुश्रवण, कक्षा अवलोकन, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं सतत अकादमिक सहयोग की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं संस्था प्रमुखों ने क्षेत्रीय स्तर पर आने वाली विभिन्न शैक्षणिक चुनौतियों तथा उनके व्यावहारिक समाधान पर अपने सुझाव भी साझा किए। सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक प्रयास, बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने तथा शिक्षा गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार लाने का संकल्प व्यक्त किया।

 ————————

05. भानुप्रतापपुर: डूमरकोट में ग्राम सभा आयोजित। खाद कालाबाजारी रोकने ग्राम पंचायत करेगी निगरानी।

 — भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम डूमरकोट में जनपद सदस्य खेमिन कुरेटी के अध्यक्षता में ग्राम सभा का सफल आयोजन किया गया जिनमे ग्रामीणों की बढ़ चढ़ कर सहभागिता रही ग्राम सभा में विशेष रूप से आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण से मिले सिस्टम जनरेटेड स्थायी प्रतीक्षा सूची का अवलोकन और वाचन किया गया शासन की मार्गदर्शिका एवं मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार पात्र हितग्राहियों की प्राथमिकता सूची तैयार की गई ग्रामीणों से मिले दावे-आपत्तियों को नियमानुसार प्राप्त कर उनके निराकरण किया गया। ग्राम सभा से अनुमोदन के बाद स्थायी प्रतीक्षा सूची को आवास सॉफ्टवेयर में अपलोड करने की कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न एजेंडा के तहत पूर्व बैठक के निर्णयों के पालन प्रतिवेदन, पंचायतों के आय-व्यय की समीक्षा एवं अनुमोदन, विभिन्न योजनाओं से स्वीकृत कार्यों की प्रगति और अन्य विकासात्मक विषयों पर भी चर्चा की गई जनभागीदारी को बढ़ावा देते हुए ग्राम सभाओं में विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) (वीबी जी राम जी) के संबंध में भी ग्रामीणों को जानकारी दी गई।  खाद उर्वरक का कालाबाजारी रोकने पंचायत स्तर पर निगरानी समिति गठन करने की दी जानकारी कृषि विभाग से ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी प्रवीण कवाची ने ग्राम सभा मे उपस्थित जनप्रतिनिधियों ग्रामीण किसानों को जानकारी देते हुए बताया सचिव भारत सरकार कृषि विकास एंव किसान कल्याण विभाग नई दिल्ली के आदेश के तहत पंचायत समिति द्वारा पंचायत स्तर पर खाद उर्वरक के अत्याधिक बिक्री की निगरानी करेगी एंव अनिमियता के सम्बंध में विकासखंड एंव अनुविभाग स्तरीय अधिकारियों को सूचित करेंगे निगरानी समिति खाद उर्वरकों का हेरफेर कालाबाजारी पर नजर रखेगा उर्वरक के हेरफेर की कोई भी अनाधिकृत गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल जिला मजिस्ट्रेट अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तहसीलदार स्तर के अधिकारी को सूचित करेगा ग्राम स्तरीय निगरानी समिति में ग्राम प्रधान सरपंच पंचायत सचिव ग्राम कृषि सखी गांव के सक्रिय किसान सहकारी समिति सदस्य छेत्रिय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी समिति सदस्य रहेंगे उपरोक्त निगरानी समिति का निर्माण पंचायत प्रस्ताव से किया जाएगा ग्राम सभा मे जनपद सदस्य खेमिन कुरेटी सरपंच दीपा गंगवंशी ग्राम सभा प्रभारी प्रभा जुर्री उपसरपंच रामरतन कुरेटी पीठासीन अधिकारी प्रवीण कवाची सचिव बलिराम पोया युवा संगठन कंवल कुंजाम शेखर मंडावी समेत ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

 ————————

06. मूलभूत कार्यों के लिए ग्राम पंचायतों को 06 करोड़ रूपये से अधिक की राशि जारी।

— राज्य शासन द्वारा जिले की ग्राम पंचायतों को मूलभूत कार्यों के लिए एवं अनुसूचित क्षेत्रों के ग्राम पंचायतों को अनुदान मद अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रथम किश्त की राशि 06 करोड़ 92 हजार 600 रूपये जारी किए गए हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी ने बताया कि राज्य शासन से प्राप्त उक्त आबंटन की राशि को जिले के सभी 454 ग्राम पंचायतों के मूलभूत बैंक खाता में जारी की गई है। अंतागढ़ जनपद पंचायत की 56 ग्राम पंचायतों के लिए 68 लाख 71 हजार 648 रूपये, भानुप्रतापपुर की 52 ग्राम पंचायतों हेतु 72 लाख 22 हजार 438 रूपये, चारामा की 64 ग्राम पंचायतों के लिए 84 लाख 75 हजार 170 रूपये, दुर्गूकोंदल की 44 ग्राम पंचायतों को 57 लाख 35 हजार 350 रूपये, कांकेर विकासखण्ड की 64 ग्राम पंचायतों के लिए 84 लाख 64 हजार 380 रूपये, कोयलीबेड़ा की 103 ग्राम पंचायतों के लिए 01 करोड़ 39 लाख 08 हजार 450 रूपये और जनपद पंचायत नरहरपुर की 71 ग्राम पंचायतों के लिए 94 लाख 15 हजार 164 रूपये की राशि जारी की गई है।

  ————————

07. जीवन रक्षा पदक के लिए नामांकन आमंत्रित ।

—छत्तीसगढ़ शासन गृह विभाग द्वारा जीवन रक्षा पदक सिरीज अंतर्गत 2026 के लिए सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, उत्तम जीवन रक्षा पदक और जीवन रक्षा पदक पुरस्कार हेतु पात्र व्यक्तियों एवं बच्चों का नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर   निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा पुलिस अधीक्षक कांकेर, सीईओ जिला पंचायत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त, जिला शिक्षा अधिकारी, सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) और जिला खेल अधिकारी के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

 ————————

08. आज हमर अंगना कार्यालय, बेवरती (कांकेर)में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान सरोना एवं नरहरपुर क्षेत्र से आए नागरिकों ने विभीन्न मांगों के संदर्भ कांकेर विधायक आशा राम नेताम से भेंट मुलाकात की। उन्होंने समस्याओं का त्वरित निदान किया।

   ————————

09.नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार । 24 घंटे के अंदर आरोपी को किया गया गिरफ्तार।

—पुलिस जानकारी के अनुसार  घटना का संक्षिप्त विवरण  इस प्रकार है कि  पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.)के निर्देशन में, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  आकाश श्री श्रीमाल (भा.पु.से)., योगेश साहू (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में एवं  अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर मोहसीन खान (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में थाना चारामा के अपराध क्रमांक 134/26 धारा 137(2)64(1)BNS, 4 पाक्सो एक्ट के प्रकरण में मामले की गभीरता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही कर थाना चारामा पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्व होने के 24 घण्टे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। 

———————–

10. कांकेर स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ द्वारा बीएमओ शशांक गुप्ता को हटाने की मांग लेकर किया स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सामने लगातार किया जा रहा प्रदर्शन।

————————

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

 ————————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏

————————

 

Related Posts

सादा जीवन उच्च विचार का संदेश देते कांकेर विधायक आशा राम नेताम

(मनोज जायसवाल) – कांकेर विधायक की इन दिनों वायरल वीडियो फोटो लोकप्रियता के लिए दिखावे की नहीं अपितु खुद की आम जिंदगी से जुडा हुआ है। ये हैं,हमारे कांकेर विधायक…

आज की टॉप 10 खबर 24 जून 2026 बुधवार

———————– कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 24 जून  2026 बुधवार ✍️मनोज जायसवाल  ———————– 01. उजियारा अभियान के तहत अवैध शराब बिक्री पर थाना नरहरपुर पुलिस की कार्यवाही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *