आज की टॉप 10 खबर 07 नवम्बर 2026 शनिवार

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….

07 नवम्बर  2026 शनिवार

✍️मनोज जायसवाल

———————-

✍️ 01. सरपंच संघ विकासखंड चारामा द्वारा अंचल के पत्रकारों के साथ दीपावली मिलन समारोह आयोजन में अपनी समस्याएं भी बतायी।

—कई वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार सरपंच संघ एवं सचिव संघ विकासखंड चारामा द्वारा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ अंचल के पत्रकारों के साथ हिंदु धर्म के सबसे बडे त्यौहार दीपावली पूर्व दीपावली मिलन समारोह का आयोजन आज जनपद पंचायत में रखा गया था। जहां चारामा विकासखंड के कई पत्रकारों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में चारामा विकासखंड सरपंच संघ के अध्यक्ष श्रीमती मैना ध्रुव, उपाध्यक्ष जय प्रकाश गावडे, सचिव नोतन भोयर एवं सचिव संघ के अध्यक्ष ओकेश्वर साहू, उपाध्यक्ष कैलाश उसेंडी, सचिव सचिन पोया सलाहकार राम सिंह साहू, महावीर जैन ने भाग लेते हुए मंच पर सभी पत्रकारों को त्यौहार की शुभकामनाएं देते हुए अपनी समस्याएं भी प्रकाशनार्थ रखी। जिसमें प्रमुख रूप से वीब जीरामजी फंड नहीं होने के चलते मजदूरों को भुगतान में जा रही तकलीफों के साथ ही चारामा के बैंकों में हर वर्ष ऐन त्यौहार के समय केश नहीं होने के चलते आम लोगों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया। इस अवसर पर पत्रकारों में मुख्य रूप से मनोज जायसवाल‚ भाऊ राम मेश्राम‚ सुनील मेश्राम‚राजेन्द्र ओझा‚वैष्णो‚ धनराज देवांगन‚मुकेश जैन‚ दीपक देवांगन‚सुर्या नेवेंद्र‚ पंकज यदू‚ नन्दकिशोर गौतम‚ दिलीप सोनकर‚ देवेंद्र कुमार पोया‚ रमाशंकर यादव‚ लोकेश जैन‚ धर्मेंद्र निर्मलकर‚ संतोष ओझा‚ मनीष सिन्हा के साथ कई पत्रकार उपस्थित रहे। चर्चा के बाद संघ ने आभार प्रदर्शन किया।

———————-

✍️ 02. भारतीय सेना में  सेवानिवृत्ति  पश्चात प्रथम गृहग्राम चारभाठा(चारामा) आगमन पर भानुप्रतापपुर क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी ने  कांग्रेस के पदाधिकारियों‚सदस्यों‚ क्षेत्र की जनता के साथ चारभाठा जाकर  स्वागत करते हुए सम्मान किया। 

—ग्राम चारभाठा मे सेना से सेवानिवृत्ति के पश्चात् गृह ग्राम आगमन पर भारतीय सेना में अपनी गौरवशाली एवं समर्पित सेवाएँ देने वाले एमएसीपी नायब सूबेदार (सेना शिक्षक) हुम्मन लाल सिन्हा के स्वागत एवं सम्मान समारोह में विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी शामिल हुई उन्होंने उनका स्वागत और सम्मान किया। 

 इस अवसर पर जवान के परिवारजनों‚ ग्रामवासियों के साथ क्षेत्र के कई गावों से आये लोग मौजूद रहे। साथ ही कांग्रेस के   सरजू शोरी प्रदेश सचिव आदिवासी कांग्रेस, हिरवेंद्र साहू, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महेंद्र नायक ,संतोष शिंदे, कमलकांत कश्यप, शैलेन्द्र सिन्हा,समीर बंछोर, आदि उपस्थित रहे।
———————

✍️ 03. मुख्यमंत्री की ‘विष्णु की पाती’ से भावुक हुईं लखपति दीदी सगो बाई तेता। कहा—मेरे संघर्ष और मेहनत को मिली पहचान ।

 

—छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कांकेर ब्लाक के ग्राम गढ़पिछवाड़ी निवासी लखपति दीदी श्रीमती सगो बाई तेता को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का व्यक्तिगत पत्र ‘विष्णु की पाती’ मिला है। मुख्यमंत्री द्वारा उनकी मेहनत, संघर्ष और उपलब्धियों की सराहना किए जाने से सगो बाई और उनका परिवार बेहद प्रसन्न एवं भावुक है। मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय ने पत्र में “प्रिय बहन सगो बाई जी” संबोधित करते हुए उन्हें और उनके परिवार को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सगो बाई के संघर्षपूर्ण जीवन और अपने परिश्रम से परिवार को संवारने के साथ ही अन्य महिलाओं को आगे बढ़ाने के प्रयासों की सराहना की है।  मुख्यमंत्री ने पत्र में उल्लेख किया कि जीवन में अनेक कठिनाइयों के बावजूद सगो बाई ने मेहनत करने और नए-नए कार्य सीखने का हौसला बनाए रखा। सिलाई से लेकर भोजन तैयार करने और अन्य आजीविका गतिविधियों तक विभिन्न हुनर सीखने की उनकी लगन की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लखपति दीदी के रूप में मिली उनकी पहचान वर्षों की मेहनत और निरंतर प्रयासों का परिणाम है।  मुख्यमंत्री ने अपने परिश्रम से परिवार को मजबूत बनाने, बच्चों को शिक्षित करने और छोटी बेटी को नर्सिंग की पढ़ाई के माध्यम से बेहतर भविष्य देने के उनके प्रयासों की भी प्रशंसा की है। पत्र में बिहान योजना से मिले सहयोग को अपनत्व के साथ याद करने और अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे उनके प्रयासों का उल्लेख किया गया है।  गायत्री स्व-सहायता समूह से शुरू हुआ सगो बाई का सफर आज अन्य महिलाओं और परिवारों के लिए भी प्रेरणा बन रहा है। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने, उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने तथा अपने अनुभवों को दूर-दराज के गांवों तक पहुंचाने के उनके प्रयासों की मुख्यमंत्री ने सराहना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक-दूसरे का हाथ थामकर आगे बढ़ने का यही भाव हमारे गांवों की वास्तविक ताकत है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के लखपति दीदी संकल्प का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा कि महिलाओं की ऐसी सक्रिय भागीदारी वर्ष 2047 तक विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को मजबूत करेगी।

सगो बाई तेता की सफलता
ग्राम गढ़पिछवाड़ी निवासी श्रीमती सगो बाई तेता पहले मुख्य रूप से खेती पर निर्भर थीं, जिससे परिवार की आय सीमित थी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़ने के बाद उन्होंने गांव की अन्य महिलाओं के साथ गायत्री स्व-सहायता समूह का गठन किया। बिहान के तहत मिली 60 हजार रुपये की सामुदायिक निवेश निधि और समूह से प्राप्त ऋण के माध्यम से उन्होंने अपने खेत में बोरवेल स्थापित कराया। इससे अब वे खरीफ के साथ रबी फसल भी लेने लगी हैं।  खेती के अलावा सगो बाई मशरूम उत्पादन, छेना निर्माण, गोबर से जैविक खाद तैयार करने, कॉटन तकिया निर्माण, सब्जी उत्पादन, ईंट निर्माण और कपड़ा विक्रय जैसी विभिन्न आजीविका गतिविधियों से भी जुड़ी हैं। इन गतिविधियों से उन्हें प्रतिमाह लगभग 18 से 20 हजार रुपये की आय प्राप्त हो रही है। इसी आय के माध्यम से उन्होंने परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ अपने बच्चों की शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए प्रयास किए हैं। वे महतारी वंदन योजना का लाभ भी प्राप्त कर रही हैं।

मुख्यमंत्री के पत्र से मिला नया उत्साह
मुख्यमंत्री का व्यक्तिगत पत्र मिलने पर भावुक सगो बाई तेता ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि प्रदेश के मुखिया उनके संघर्ष और काम के बारे में जानेंगे तथा स्वयं उन्हें पत्र लिखेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘विष्णु की पाती’ उनके और उनके परिवार के लिए सम्मान और गर्व का विषय है। इस पत्र से उन्हें आगे भी बेहतर कार्य करने तथा अन्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करने का नया उत्साह मिला है।

 ———————-

✍️ 04. धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय-सीमा में सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करें : कलेक्टर।11 डाटा एंट्री ऑपरेटरों को हटाने और 66 धान खरीदी केंद्रों में प्रभारियों की नियुक्ति शीघ्र करने के निर्देश। 

—खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की तैयारियों को लेकर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने आज प्रातः वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर  कुन्दन कुमार ने कांकेर जिले में धान खरीदी की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियुक्ति तथा खरीदी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने अब तक पूर्ण की गई तैयारियों एवं शेष व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी।  बैठक के पश्चात कलेक्टर   कुन्दन कुमार ने संबंधित अधिकारियों को धान खरीदी की सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने डाटा एंट्री ऑपरेटरों का अंतर-ब्लॉक स्थानांतरण करने तथा धान खरीदी में अनियमितता बरतने वाले 11 ऑपरेटरों को हटाने के आदेश तत्काल जारी करने को कहा। इसके अलावा शेष 66 धान खरीदी केंद्रों में खरीदी प्रभारियों की नियुक्ति शीघ्र करने और नवीन धान खरीदी केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।  कलेक्टर ने बफर लिमिट के आधार पर जिन धान खरीदी केंद्रों में उपार्जन क्षेत्र बढ़ाने की आवश्यकता है, उन्हें चिन्हांकित करने तथा धान खरीदी प्रक्रिया की सतत निगरानी के लिए निगरानी समिति गठित करने को कहा। उन्होंने आगामी 10 नवम्बर को राइस मिलर्स की बैठक आयोजित करने तथा 11 नवम्बर को समिति प्रबंधकों, फड़ प्रभारियों एवं डाटा एंट्री ऑपरेटरों का प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर   कुन्दन कुमार ने कहा कि धान उपार्जन शासन की महत्वपूर्ण प्राथमिकता है। खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता, सुव्यवस्थित संचालन और किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि धान खरीदी कार्य में लापरवाही अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।बैठक में अपर कलेक्टर   भागवत प्रसाद जायसवाल, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रानू मैथ्यूज, जिला खाद्य अधिकारी श्रीमती शांति ध्रुव, जिला विपणन अधिकारी श्री तामेश सिंह नागवंशी, सहकारिता अधिकारी   महेश मरकाम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

——————-

✍️ 05. पुलिस की घेराबंदी तोड़कर भागे अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया। .300 से अधिक सीसीटीवी कैमरो को किया गया चेक। सिंगारभाट जंगल से 90 पैकेट में कुल 447.720 किलोग्राम गांजा बरामद। तस्करी में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर कार, 6 फर्जी नंबर प्लेट और मोबाइल फोन जब्त। कुल जब्त मादक पदार्थ कीमती 2,23,50,000,वाहन कीमत 25,00,000और मोबाइल करीब ₹10,000 कुल कीमती 2,48,60,000

—पुलिस जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि— पुलिस अधीक्षक उ.ब. कांकेर निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू और एसडीओपी श्री हरीश पाटील के मार्गदर्शन में जिले में चलाए जा रहे ‘उजियार अभियान’ के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में दिनांक 04.11.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक फॉर्च्यूनर कार (क्रमांक HR 70 F 9170) में अवैध गांजा भरकर जगदलपुर से कांकेर की ओर लाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने गढ़पिछवाड़ी चौक बायपास रोड पर नाकेबंदी की। करीब एक घंटे बाद संदिग्ध कार आती दिखी, लेकिन पुलिस को देखकर चालक ने तेज रफ्तार से घेराबंदी तोड़ी और कांकेर शहर की ओर भाग निकला। तत्काल माकड़ी पुलिया और ज्ञानी चौक पर नाकेबंदी कर शहर की गलियों व आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाश शुरू की गई। तलाश के दौरान ग्राम सिंगारभाट राईसमीलपारा स्थित शिव मंदिर के पास जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में भूरे रंग के टेप से लिपटे हुए पैकेटों का ढेर मिला। गवाहों के समक्ष गिनती और तौल करने पर कुल 90 पैकेटों में 447.720 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।आरोपी वाहन चालक द्वारा लगातार लोकेशन बदलने एवं फोन बंद कर देने के कारण पुलिस को आरोपी को पकड़ने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन लगातार पीछा करते हुए पुलिस ने आरोपी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की।
विवेचना एवं गिरफ्तारी में—
थाना सिटी कोतवाली कांकेर में अज्ञात चालक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 390/2026, धारा 20(B)II(C) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस और सायबर सेल की टीम ने लगातार पीछा करते हुए मुख्य आरोपी चालक को 48 घंटे में हिरासत में लिया। कांकेर लाकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि वह मादक पदार्थ गांजा को उड़ीसा से खरीदकर हरियाणा ले जाकर खपाने की योजना रखता था,जिसके बाद दिनांक 07.11.2026 को उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण में—
* नाम: सुखपाल उर्फ सुक्खा (पिता:  श्याम लाल)
* उम्र: 30 वर्ष
* पता: स्वामी नगर, वार्ड नं. 08, पुराना वाटर वर्क्स के पास, थाना हुड्डा सिटी, जिला फतेहाबाद (हरियाणा)।
4. जब्त संपत्ति का विवरण:
1. अवैध मादक पदार्थ (गांजा): 90 पैकेट, कुल वजन 447.720 किलोग्राम (कीमत: ₹2,23,50,000/-)।
2. वाहन: एक फॉर्च्यूनर कार (क्रमांक HR 70 F 9170) कीमती ₹25,00,000
3. अन्य सामग्री: 06 नग वाहन नंबर प्लेट एवं आरोपी के कब्जे से एक रियलमी (Realme) कंपनी का मोबाइल फोन, कीमती ₹10000
4. कुल जब्ती कीमती ₹ 2,48,60000
5. कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक जितेन्द्र साहू, उपनिरीक्षक मनोरथ जोशी, रामेश्वर चतुर्वेदी, पी.एस.आई. लता सिंह, सउनि भीखम साहू, प्र.आर. गीतेश्वर कुलदीप, शिव बेसरे, रोहित मण्डावी, आरक्षक शिव नेताम, रोशन नेताम, उदय चन्द्राकर, शक्ति सिंह, राकेश बघेल, ईश्वर साहू, रोशन राठौर एवं सायबर सेल कांकेर की टीम का विशेष योगदान रहा।
 ——————-

✍️06. त्यौहार के चलते नगर में यातायात व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन।   

—05 नवंबर दोपहर से 08 नवंबर 2026 तक— समस्त बस संचालकों, मालवाहक चालकों एवं शहर के समस्त व्यापारियों को सूचित किया जाता है कि धनतेरस एवं दीपावली पर्व के दौरान शहर में सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इस उद्देश्य से दिनांक 05-11-2026 दोपहर से 08-11-2026 तक यातायात व्यवस्था में निम्नानुसार अस्थायी परिवर्तन किया गया है।

1. बसों एवं भारी वाहनों के लिए डायवर्सन
समस्त बसें, ट्रक एवं मालवाहक वाहन—-
.ज्ञानी चौक होते हुए बस स्टैंड पहुंचेंगे तथा वापसी में पुनः इसी निर्धारित मार्ग से अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना होंगे।
विशेष निर्देश : कोई भी बस एवं भारी वाहन शहर के अंदर प्रवेश नहीं करेंगे।
2. दुकानों में सामान लोडिंग एवं अनलोडिंग के संबंध में  शहर के समस्त दुकानदारों एवं व्यापारियों से अनुरोध है कि दुकानों में सामान लाने एवं ले जाने वाले वाहनों से सामान खाली कराने अथवा लोड कराने का कार्य प्रातः 09:00 बजे से पूर्व अथवा रात्रि 10:00 बजे के बाद ही करें। निर्धारित समय के अतिरिक्त शहर के भीतर मालवाहक वाहनों से सामान की लोडिंग एवं अनलोडिंग प्रतिबंधित रहेगी। 3. पुराना बस स्टैंड में वाहन प्रतिबंध  त्यौहार के दौरान पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा, जबकि दोपहिया वाहनों का आवागमन यथावत जारी रहेगा।
4. छोटी गाड़ियों के लिए वन-वे व्यवस्था
त्यौहार के मद्देनजर छोटी गाड़ियों के सुचारू आवागमन हेतु  पोस्ट ऑफिस से ऊपर-नीचे रोड पर वन-वे यातायात व्यवस्था लागू रहेगी।

घड़ी चौक की ओर से आने वाले —-
((सिविल लाइन होते पंडरिपानी चौक से या ऊपर नीचे रोड.. सेन चौक होते ज्ञानी ढाबा . से
शहर में प्रवेश करेंगे ) चार पहिया वाहनो का ऊपर नीचे की ओर से..शहर मे जाना मना रहेगा। आवश्यक वाहनों के लिये डाइवर्सन मे छूट रहेगी

————————

✍️07. आज दीपावली पूर्व लखनपुरी साप्ताहिक बाजार मेले जैसी भीड रही। लोगों ने कल 8 नवंबर एवं आगामी गोवर्धन पूजन के लिए खरीदारी की। 

—

————————

✍️08.  

—

———————–

 ✍️09. 

—

———————–

✍️ 10. 

—   

————————

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

————————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏

————————

 

Related Posts

कक्षा सजाओ प्रतियोगिता आयोजित हुई व दीपदान किया गया

(मनोज जायसवाल) — विद्‍यालय के व्यवस्थापक अशोक राठी ने विधार्थियों की मेहनत‚कल्पना‚टीम भावना को सराहा। कांकेर(सशक्त पथ संवाद)। दीपावली पर्व के पावन अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय…

आज की टॉप 10 खबर 06 नवम्बर 2026 शुक्रवार

———————- ———————- ———————- ———————- ———————- ———————- ———————- ———————- ———————- ———————- ———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 06 नवम्बर  2026 शुक्रवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- ✍️ 01. राष्ट्रीय राजमार्ग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *