———————-
संपादकीय-
”एंटी इन्कंबेसी आपका पीछा नहीं छोडेगी”
-अच्छा हो आप अभी से ऑट्स आफ लिविंग के साथ लोकजीवन में अपने को ऐसा बनाईये कि आप भी किसी कलमकार पत्रकार का विषय बन सकें और वो आपके लिए अच्छा लिखे। साहित्य समाज का दर्पण है‚आप लोगों से अच्छा सलुक करेंगे‚अच्छा रहेंगे जन में आपका अच्छा संदेश जायेगा। याद यह भी रखें कि सत्ता सुख भोग कर उससे अंतहीन दूर होने वाले लोग भी इसी समाज के अंदर उपेक्षित जीवन भी जी रहे हैं।
आपकी अपनी ऐसी क्या प्रतिभा रही कि किसी पत्रकार की लेखनी का अंग बने? आपके संदर्भ यदि आप किसी कलमकार का विषय नहीं बने तो खुद के मुंह से खुद की वो बडाई करने से क्या मिलेगा?जहां आपकी आभा मंडल ही प्रसुप्त है!कुछ लोग किसी स्तर पर निर्वाचित या नियुक्त तो हो जाते हैं,लेकिन वे खुद अपने आपको नहीं बना पाते। इनके लिए यह सलाह सबसे अच्छी है,जो आध्यात्मिक जगत में भी माना जाता है कि दिन भर का पांच मिनट का समय भी तो अपने आपको दें। दैनिक क्रियाकर्म से लेकर अपनी आजीविका के क्रियाकर्म से सोते तक सिर्फ अन्य ख्वाहिशों में समय गुजारा जाना।महज पांच वर्ष की अल्पकालीन सत्ता के लिए घमंड करना। सत्ता खुद का भी नहीं किसी रिश्ते के नाम पर। हर व्यक्ति चाहे वह कितना अर्थ उपार्जन कर ले,चाहता है कि दूसरे भी उन्हें जाने। लेकिन दूसरे लोग आपको जाने अपने में कभी किन्हीं विषयों पर गहन विचार मंथन,खुद को लेकर कभी सोचा है? शायद..! क्योंकि यदि कोई सियासी सत्ता में है,तो आने वाले पांच साल के बाद के चुनाव में उतरने के लिए कैसे पैसे बहाना है। फलां..फलां..!
लेकिन जब आम जनता के द्वारा मौका मिलने के बाद भी आर्ट आफ लिविंग यानि कि जीवन जीने की कला ही नहीं जान पाए। कभी सत्ता प्रतिनिधित्व का घमंड तो कभी अपनी आर्थिक हैसियत का। और इन सबसे आम लोगों को कोई सरोकार नहीं है,ना कोई आस! यह मुगालते में ना रहे कि आने वाले पांच वर्ष बाद भी आप कोई प्रतिनिधि रहेंगे ! एंटी इन्कंबेसी शब्द जो कि आज बहुत प्रचलित है,सुना होगा। इसका विस्तृत अर्थ हिंदी में जरूर समझ लीजिए और विचार कीजिए कि सच में खुद में अल्पकालीन सत्ता का घमंड कितना क्षणिक है। एंटी इन्कंबेसी आपकी अगली पायदान में जरूर रास्ता रोक सकती है। याद रखें आम जनता जिनके मतों के आशीर्वाद से कुर्सी मिली उसी जनता ने कई कुर्सियां बदल दी है।फिर आज जब आप किसी कलमकार की कलम का अंग नहीं बन सके हैं,आपके बारे में कौन लिखेगा? अच्छा हो अभी से अपनी प्रतिभा को सामने लाकर लोकजीवन में ऐसा बनाईये कि कोई पत्रकार,कलमकार आपके बारे में कुछ अच्छा लिख सकें।
✍️मनोज जायसवाल
———————-
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
28 अप्रेल 2026 मंगलवार
✍️मनोज जायसवाल
———————-
01.चारामा पुलिस की जुआ पर बड़ी कार्यवाही। पैसों का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेलते 04 आरोपी गिरफ्तार। आरोपियों के कब्जे से ₹11,040 नगद एवं 02 मोटर सायकल जप्त।

—पुलिस जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 27.04.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम हिंगनझर में कुछ व्यक्ति ताश के 52 पत्तों पर पैसों का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा (नोडल अधिकारी साइबर सेल) के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में थाना चारामा पुलिस टीम द्वारा तत्काल रेड कार्यवाही की गई। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर दबिश दी गई, जहां मौके से 04 व्यक्तियों को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा गया।आरोपियों के विरुद्ध थाना चारामा में अपराध क्रमांक 83/26 धारा 3, 2 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। साथ ही पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं 170 BNSS, 126, 135(3) BNSS के तहत कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर आरोपियों को जेल दाखिल किया गया।
———————–
02. उजियारा अभियान में बड़ी सफलता : क्रेटा वाहन UP14DL 4480 में 67 किग्रा गांजा ले जाने वाले 2 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार। नरहरपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : गांजा के प्रकरण में फरार आरोपियों संजीव कुमार और अभिषेक साहू को बदायूं उ. प्र. से किया गया गिरफ्तार।

—पुलिस जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि निखिल राखेचा (भापुसे) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू एवं दिनेश कुमार सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (साइबर नोडल) के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर के पर्यवेक्षण में जिले में चलाए जा रहे “उजियारा अभियान” के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में दिनांक 11.04.2026 को थाना नरहरपुर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक क्रेटा वाहन क्रमांक OD 10 J 3344 में अवैध गांजा परिवहन कर भारतमाला रोड से डिब्बीपानी की ओर ले जाया जा रहा है।सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गई। पुलिस को देख वाहन चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए ग्राम डिब्बीपानी के पास दुर्घटना कर दी तथा वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।वाहन की तलाशी लेने पर उसमें रखी 03 बोरियों से 13 नग पैकेट में कुल 67.380 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। साथ ही एक क्रेटा वाहन (कीमत लगभग 10,00,000) जप्त किया गया। इस प्रकार कुल जुमला कीमती 43,69,000 का माल बरामद कर गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त कर थाना नरहरपुर में अपराध क्रमांक 83/2026 धारा 281 BNS एवं 20(B)(ii)(C) NDPS Act के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है और फरार आरोपियों की पता तलाश की गयी फरार आरोपियों का बदायूं उ. प्र. में होना पता चलने पर तत्काल थाना नरहरपुर और साइबर सेल कांकेर की टीम द्वारा बदायूं उ. प्र. जाकर मेहनत व सूझबुझ से आरोपियों के ठिकानों का पता कर आरोपी 1) संजीव कुमार पिता रज्जन कुमार उम्र 30 वर्ष निवासी गिहार बस्ती मिरासराय बदायूं 2) अभिषेक साहू पिता ओमप्रकाश साहू उम्र 32 वर्ष साकिन शिवपुरम बदायूं को घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया जिन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर नरहरपुर थाना लाकर मान. न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया।
———————
03.कांकेर में बनेगा फाइनेंशियल पार्क और स्टार्टअप इंक्युबेशन सेंटर, युवाओं को मिलेगा नया मंच 80 विषय विशेषज्ञों को दिया गया प्रशिक्षण, छात्रों और आमजन को मिलेगा डिजिटल वित्त का ज्ञानकलेक्टर के निर्देशन में वित्तीय साक्षरता लैब हेतु दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न।

-कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशन तथा जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी के मार्गदर्शन में कांकेर जिले में वित्तीय साक्षरता फाइनेंशियल लैब के सफल संचालन के उद्देश्य से 27 एवं 28 अप्रैल को दो दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिले के युवाओं, विद्यार्थियों तथा आम नागरिकों को वित्तीय रूप से जागरूक बनाना और आधुनिक आर्थिक व्यवस्थाओं से जोड़ना है।कार्यक्रम के प्रथम चरण में जिले के चयनित 80 विषय विशेषज्ञों को प्रशिक्षण दिया गया, जो आगे चलकर जिलेभर में वित्तीय साक्षरता अभियान को गति देंगे। जिला प्रशासन का मानना है कि यह पहल आम नागरिकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में मील का पत्थर साबित होगी।फाइनेंशियल लैब के साथ बनेगा वित्तीय पार्ककलेक्टर श्री क्षीरसागर की दूरदर्शी सोच के तहत वित्तीय साक्षरता लैब परिसर में वित्तीय पार्क तथा स्टार्टअप इंक्युबेशन सेंटर अर्थात नवाचार उद्यम संवर्धन केंद्र की स्थापना की जाएगी। यहां प्रारंभिक चरण में 10 स्टार्टअप शुरू करने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इससे जिले के युवाओं को व्यवसाय, नवाचार और रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य-कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों में वित्तीय जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। डिजिटल लेन-देन, साइबर सुरक्षा, बैंकिंग सेवाओं का उपयोग और बचत की आदत विकसित करने जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।प्रमुख शिक्षण विषय फाइनेंशियल लैब में प्रतिभागियों को बैंकिंग प्रणाली, जमा-निकासी, ऋण, एटीएम, यूपीआई, बीमा, निवेश, डिजिटल भुगतान, साइबर फ्रॉड से बचाव, आय-व्यय प्रबंधन, बचत, उद्यमिता और स्वरोजगार जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी जाएगी।
आधुनिक सुविधाओं से युक्त लैब
लैब में कंप्यूटर आधारित डिजिटल लर्निंग सिस्टम, ऑडियो-विजुअल सामग्री, इंटरएक्टिव कंटेंट, सिमुलेशन आधारित गेम्स तथा बैंकिंग, बीमा और ट्रेडिंग के मॉडल सेटअप उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे प्रतिभागी व्यावहारिक रूप से सीख सकेंगे।
गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति
इस पहल में पारंपरिक पढ़ाई के बजाय Activity-Based Learning को अपनाया गया है। गेम्स, रोल-प्ले, समूह गतिविधियों और वास्तविक जीवन की परिस्थितियों पर आधारित प्रशिक्षण से प्रतिभागियों को वित्तीय निर्णय लेने की समझ विकसित की जाएगी।
कौन होंगे लाभार्थी-इस योजना का लाभ स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी, ग्रामीण एवं शहरी नागरिक, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, बेरोजगार युवा तथा उद्यमिता में रुचि रखने वाले लोग उठा सकेंगे।
अपेक्षित परिणाम
इस महत्वाकांक्षी पहल से लोगों में डिजिटल भुगतान के प्रति आत्मविश्वास बढ़ेगा, साइबर ठगी से बचने की जागरूकता आएगी, बचत और निवेश की आदत विकसित होगी तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।
विशेष महत्व-
यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के अनुरूप अनुभवात्मक शिक्षा को बढ़ावा देती है। कांकेर जिले में यह मॉडल “सीखने से निर्णय लेने तक” की सोच को साकार करेगा।
जिला प्रशासन की इस अनूठी पहल से कांकेर जिला वित्तीय रूप से जागरूक, आत्मनिर्भर और नवाचार आधारित विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।।
————————
04 नकली हाथ पैर के मापन शिविर का आयोजन 28 एवं 29 अप्रैल को।
—कांकेर जिले में दो दिवसीय नकली हाथ पैर के मापन शिविर का आयोजन 28 एवं 29 अप्रैल को प्रातः 11 से 4 बजे तक शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय कोदाभाट कांकेर में किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने जानकारी दी है कि जरूरतमंद सभी दिव्यांग शिविर का लाभ ले सकते हैं। शिविर हेतु भोजन, परिवहन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था समाज कल्याण विभाग कांकेर द्वारा की जाएगी। शिविर में हितग्राही को अपना आधार, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साईज फोटो, यू.डी.आई.डी. कार्ड लाना अनिवार्य है।
————————
05 . जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 04 से 25 मई तक।
— प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 04 से 25 मई तक सुबह 06 से 08 बजे तक एवं सायंकाल 05 से 07 बजे तक शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर के खेल मैदान एवं जिला खेल परिसर सिंगारभाट कांकेर में आयोजन किया जाएगा। प्रभारी खेल अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष जिला स्तरीय खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन में प्रशिक्षक फुटबॉल, कराटे, खो-खो, एथेलटिक्स, हैण्डबॉल, व्हालीबॉल और बैडमिंटन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर हेतु व्यवस्थित खेल मैदान, खेल सामग्री, प्रशिक्षक की व्यवस्था, प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों को शुद्ध पेयजल, पौष्टिक आहार आदि समस्त व्यवस्था विभाग द्वारा किया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर में प्रवेश हेतु खिलाड़ियों की आयु सीमा मय दस्तावेज निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र तथा 8 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक, बालिकाओं को शामिल किया जाएगा। आयु प्रमाण के लिए प्रवेश लेने वाले खिलाड़ियों से जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड अथवा ऐसी दस्तावेज जो सक्षम प्राधिकारी द्वारा अभिप्रमाणित हो। प्रशिक्षणार्थी जिस खेल में भाग लेना चाहते हैं, उन खेलों से संबंधित प्रशिक्षण स्थल अथवा कार्यालय खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग कांकेर में जाकर सीधे सम्पर्क कर अपना नाम पंजीयन अथवा आवेदन जमा करा सकते हैं।
————————
06.जिले में 13 नए उच्च स्तरीय पुलों की स्वीकृति, ग्रामीणों को मिलेगा बारहमासी आवागमन की सुविधा ।
—सरकार द्वारा कांकेर जिले में 13 नए उच्च स्तरीय पुलों की स्वीकृति दी गई है। इन पुलों के निर्माण से लोगों को बारहमासी आवागमन की सुविधा मिलेगी। बारिश के दिनों में अब उन्हें नदी-नालों को पार करने की जोखिम नहीं लेना पड़ेगा। कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के बेचाघाट पुल भी इसमें शामिल है, नक्सली दबाव के कारण इस पुल के निर्माण नहीं हो पा रहा था, जो अब प्रगतिरत है।लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग कांकेर के कार्यपालन अभियंता राजेन्द्र सोनकर से मिली जानकारी के अनुसार कांकेर जिले में 13 नए उच्च स्तरीय पुल स्वीकृत किए गए हैं। रावघाट में मेढकी नदी पर 512 लाख 97 हजार रूपए की लागत से पुल का निर्माण किया जा रहा है। इसी प्रकार सोनपुर-नारायणपुर मार्ग में कोटरी नदी पर बेचाघाट में 1552 लाख 26 हजार रूपए की लागत से पुल का निर्माण हो रहा है। भानुप्रतापपुर से अंतागढ़ मार्ग में खंडी नदी पर 617 लाख 92 हजार रूपए की लागत से पुल निर्माण के कार्य प्रगति पर है। इसी प्रकार कांकेर-देवरी मार्ग में चिनार नदी पर 898 लाख 09 हजार रूपए की लागत से पुल निर्माण कार्य प्रगति पर है। इन उच्च स्तरीय पुलों के अलावा शासन द्वारा कांकेर जिले में अंतागढ़-बेड़मा मार्ग में निर्गुण नाला पर पुल निर्माण के लिए 382 लाख 40 हजार रूपए, चारामा के पास सिरसिदा नाला में पुल निर्माण के लिए 899 लाख 60 हजार रूपए, कोरर के पास जंजालीपारा में पुल निर्माण हेतु 422 लाख 54 हजार रूपए, संबलपुर से सिलपट मार्ग में संबलपुर नाला में पुल निर्माण के लिए 387 लाख 37 हजार रूपए, चारामा विकासखण्ड के टांहकापार में महानदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण हेतु 2806 लाख 90 हजार रूपए, ईच्छापुर-घोटिया मार्ग में दूध नदी पर पुल निर्माण के लिए 653 लाख 09 हजार रूपए और ताड़ोकी में निब्रा (मेढकी) नदी पर पुल निर्माण के लिए 612 लाख 60 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह सभी कार्य टेंडर प्रक्रिया पर हैं। इसी प्रकार कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के छोटेबेठिया के बेलगाल में पुल निर्माण के लिए 410 लाख 38 हजार रूपए और भानुप्रतापपुर-पखांजूर मार्ग में पासंगी नाला पर पुल निर्माण के लिए 574 लाख 43 हजार रूपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इन कार्यों के लिए तकनीकी स्वीकृति प्रक्रियाधीन है।
————————
07.
—
————————
08.
—
——————–
09 .
–
————————
10.
–
————————
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
————————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
————————





