—सुमीत दास को जिला महामंत्री का प्रभार तो नई जिला एवं तहसील कार्यकारिणी का गठन, 27 अक्टूबर को। 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन की तैयारी।
कांकेर(सशक्त पथ संवाद)। भारतीय किसान संघ जिला कांकेर के संगठनात्मक पुनर्गठन के अंतर्गत युवा कृषक संदीप द्विवेदी को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। उनके निर्वाचन से जिले के किसानों में उत्साह का वातावरण है। संगठन के सदस्यों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में किसानों की समस्याओं, कृषि हितों एवं कृषकों के अधिकारों को लेकर संघर्ष और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ेगा।

संदीप द्विवेदी एक उन्नत कृषक होने के साथ-साथ लंबे समय से जिले के किसानों के हितों के लिए सतत संघर्ष करते आ रहे हैं। उन्हें संगठन संचालन एवं कार्यकारिणी में कार्य करने का भी अनुभव प्राप्त है। वे प्रदेश अध्यक्ष ‘प्रेरक’ संघ एवं अनियमित कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी में भी दायित्व निभा चुके हैं। उनके अनुभव, सक्रियता एवं किसान हितों के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए जिला अध्यक्ष पद के लिए सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से निर्विरोध निर्वाचित किया है। उनके निर्वाचन से जिले के किसानों में उत्साह का वातावरण है। संगठन के सदस्यों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में किसानों की समस्याओं, कृषि हितों एवं कृषकों के अधिकारों को लेकर संघर्ष और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ेगा। संदीप द्विवेदी एक उन्नत कृषक होने के साथ-साथ लंबे समय से जिले के किसानों के हितों के लिए सतत संघर्ष करते आ रहे हैं। उन्हें संगठन संचालन एवं कार्यकारिणी में कार्य करने का भी अनुभव प्राप्त है। उनके अनुभव, सक्रियता एवं किसान हितों के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए जिला अध्यक्ष पद के लिए सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिस पर सर्वसम्मति से सहमति बनी व प्रदेश अध्यक्ष माधव सिंह ठाकुर की भी सहमति प्राप्त की गई
उल्लेखनीय है कि भारतीय किसान संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार नागेश, जो कृषि अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं व संघ को सेवा दे रहे थे उन्हें संगठन में प्रदेश महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। उनके इस दायित्व के कारण जिला अध्यक्ष का पद रिक्त था। संगठन के सदस्यों ने आपसी सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए संदीप द्विवेदी को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। प्रदेश किसान महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने भी श्री संदीप द्विवेदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है।
जिला कार्यकारिणी में दायित्वों की घोषणा
भारतीय किसान संघ, जिला कांकेर की नवगठित कार्यकारिणी में प्नरमुख्रे रूप से —रूद्र कुमार नागेश प्रदेश महामंत्री एवं जिला प्रभारी‚ संदीप द्विवेदी जिलाध्यक्ष‚ सुमीत दास जिला महामंत्री‚ चंद्रशेखर साहू जिला कोषाध्यक्ष‚ हृदय राम शोरी विद्युत आयाम प्रमुख‚ बिषन लाल पटेल विपणन प्रमुख‚ प्रदीप पटेल कार्यकारिणी सदस्य‚ देव प्रसाद निषाद जिला उपाध्यक्ष‚ श्रीमती निर्मला भास्कर महिला प्रमुख की नियुक्ति की गई है।
कांकेर तहसील इकाई का भी गठन
जिला कार्यकारिणी के साथ कांकेर तहसील इकाई में भी पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से निर्वाचन किया गया। इसमें श्री चुन्नीलाल नाग को तहसील अध्यक्ष तथा महावीर उसेंडी को तहसील उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
27 अक्टूबर को 10 सूत्रीय मांगों को लेकर होगा आंदोलन
संदीप द्विवेदी ने सशक्त पथ संवाद कांकेर टॉप 10 न्युज से मुखातिब होते बताया कि बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं संगठन की मांगों को लेकर आगामी 27 अक्टूबर को प्रदेश स्तर पर प्रस्तावित आंदोलन की तैयारी पर भी चर्चा की गई। इस आंदोलन के अंतर्गत 10 सूत्रीय मांगों को लेकर महानदी भवन का घेराव किया जाना है। इसके लिए संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने तथा किसानों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी किसानों की समस्याओं के समाधान, कृषि व्यवस्था में सुधार, विद्युत एवं विपणन संबंधी मुद्दों तथा कृषकों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करेगी। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष संदीप द्विवेदी सहित सभी नवदायित्व प्राप्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। संगठन ने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी सामूहिक नेतृत्व, समर्पण एवं किसान हितों को सर्वोपरि रखते हुए भारतीय किसान संघ को जिले में और अधिक मजबूत करेंगे।





