———————–
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
21 मई 2026 गुरूवार
✍️मनोज जायसवाल
———————–
01. डूमरकोट में विकसित कृषि संकल्प अभियान आयोजित।

— कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कृषि और कृषि से सम्बंधित विभिन्न विभागों में संचालित कृषक हितैषी योजनाओं का लाभ देने कृषकों को जागरूक करने विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले के भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम डूमरकोट में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत शिविर आयोजित किया गया।कृषि अधिकारी ने यूरिया उर्वरक कमी के स्थिति में दी विकल्पों की जानकारी विकसित कृषि संकल्प अभियान के द्वारा कृषि अधिकारी महात्मा तरेता ने किसानों को संबोधन करते हुए कहा खाड़ी देशों में वैश्विक युद्ध संकट के वजह से रासायनिक उर्वरकों का आपूर्ति अल्प होने की वजह से उर्वरक की आपूर्ति कम हो सकती है इसके लिए वैकल्पिक उर्वरक व्यवस्था के लिए हम सब को तैयार रहने की जरूरत है किसान भाई हरीखाद के रूप में ढेंचा मूंग को थरहा रोपाई या लेही बुवाई के 25 से 30 दिन पहले अपने खेत मे छिड़क कर जमीन में मताई करने से प्रति हेक्टेयर 80 से 100 किलोग्राम प्राकृतिक यूरिया नाइट्रोजन समेत धान को आवश्यक पोषक तत्व की पूर्ति कर सकते है इसके अतिरिक्त अपने घर खेत बाड़ी के बहुत कम स्थान में बीजीए ब्लू ग्रीन एल्गी से वातवरण में मौजूद नाइट्रोजन उर्वरक को धान फसल की जड़ो तक पहुंचा सकते है इसके लिए कृषि विभाग से किसान को बीजीए मदर कल्चर उपलब्ध कराया जा रहा जिसका निर्माण और उपयोग कर किसान प्रति हेक्टेयर 25 से 30 किलोग्राम तक यूरिया की पूर्ति कर सकते है ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी : प्रवीण कवाची ने किसानो को सहकारी समिति में भंडारित होने वाली अच्छी उत्पादन देने वाली धान किस्म एमटीयू 1156 एमटीयू 1153 विक्रम टीसीआर सोनागाठि धान किस्म के विशेषताओं की जानकारी किसानों को दी सहकारी समिति में भंडारित होने वाले यह किस्म किट व्याधि बीमारी के प्रति सहनशील है यह किस्म तना छेदक भूरा माहू ब्लास्ट के प्रति सहनशील है और उपज प्रति हेक्टयर 65 से 70 कुंटल तक उपज देती है पशुधन विभाग से डॉक्टर किरण साहसी ने दुग्ध व्यवसाय मुर्गी पालन सुकर पालन बकरी पालन योजना के लिए पात्रता संबंधी आवश्यक दस्तावेज हितग्राहियों को मिलने वाले अनुदान की जानकारी दी फिशरी स्पेक्टर कांतिलाल कोर्राम ने नए तालाब बनाने, हैचरी लगाने, या बायोफ्लॉक और आरएएस तकनीक अपनाने पर सामान्य वर्ग के किसानों को लागत का 40% और महिलाओं व एसटी एससी वर्ग के किसानों को 60% तक की सब्सिडी मिलती है हितग्राहियों को मछली जॉली मछली बीज आइस बॉक्स इत्यादि विभाग की ओर से उपलब्ध करवाई जाती है कार्यक्रम में जनपद सदस्य खेमिन बाई कुरेटी सरपंच दीपा गंगवंशी उपसरपंच रामरतन कुरेटी ब्लाक टैक्नोलॉजी मैनेजर राधेलाल देवांगन किसान मित्र शेखर मंडावी गांव के वरिष्ठ जन रामदास कुरेटी कल्याण सिंह गोटा सुभाष जुर्री मनोज गंगवंशी गन्नाराम कुमेटी अघनसिंग तुमरेटी समेत बड़ी संख्या में महिला पुरुष किसानों की उपस्थिति रही
———————–
02. अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस 31 मई को
— धूम्रपान एवं नशा पान से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति समाज में जनचेतना विकसित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष की भांति 31 मई को अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस का आयोजन किया जाएगा, जिससे जन सामान्य में धूम्रपान और तम्बाकू सेवन करने की प्रवृत्ति पर प्रभावी नियंत्रण हो सके। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने उक्त दिवस का धूम्रपान निषेध के प्रति जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए निर्देशित किया है।
———————
03. प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा का मॉडल उत्तर जारी, दावा-आपत्ति 30 मई तक।
-मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं (सत्र 2026-27) में प्रवेश हेतु आयोजित चयन परीक्षा का मॉडल आंसर जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा 10 मई 2026 (रविवार) को आयोजित की गई थी।आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि जारी सूचना के अनुसार मॉडल उत्तर विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/ पर उपलब्ध है तथा दावा-आपत्ति 30 मई सायं 5.30 बजे तक आमंत्रित की गई है। जिले के परीक्षार्थियों को दावा-आपत्ति आदिवासी विकास सहायक आयुक्त कार्यालय कांकेर में स्वयं उपस्थित होकर आवेदन के साथ संबंधित दस्तावेज एवं प्रमाण जमा करना होगा। बिना प्रमाण के प्राप्त दावा-आपत्ति पूर्णतः अमान्य किया जाएगा। प्राप्त दावा-आपत्ति के परीक्षण पश्चात विशेषज्ञों का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा तथा आवेदन डाक द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
————————
04. कांकेर पुलिस द्वारा “नेक्स्ट जेन CG डायल 112” आपातकालीन सेवा एवं फोरेंसिक लैब का जिला स्तरीय शुभारंभ।“एक्के नंबर सब्बो बर” थीम के तहत आमजन को मिलेगी त्वरित एवं प्रभावी आपातकालीन सहायता। सांसद भोजराज नाग, विधायक आसाराम नेताम एवं पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने हाईटेक वाहनों को दिखाई हरी झंडी।

-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा 18 मई 2026 को रायपुर में “नेक्स्ट जेन CG डायल 112” (ERSS 2.0) सेवा के अंतर्गत 400 अत्याधुनिक हाईटेक आपातकालीन वाहनों एवं 33 मोबाइल फोरेंसिक लैब को हरी झंडी दिखाकर प्रदेशव्यापी विस्तार का शुभारंभ किया गया। पूर्व में यह सेवा राज्य के 16 जिलों में संचालित थी, जिसे अब प्रदेश के सभी 33 जिलों में लागू कर दिया गया है। इसी क्रम में आज जिला उत्तर बस्तर कांकेर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर से “नेक्स्ट जेन डायल 112” आपातकालीन वाहनों, फोरेंसिक एम्बुलेंस एवं ई-रिक्शा का जिला स्तरीय शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सांसद भोजराज नाग, विधायक आशाराम नेताम, पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर आधुनिक आपातकालीन वाहनों को जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों हेतु रवाना किया गया। यह नई व्यवस्था जिले के अंदरूनी एवं दूरस्थ क्षेत्रों में भी पुलिस सहायता को और अधिक त्वरित एवं प्रभावी बनाएगी ।
“एक्के नंबर सब्बो बर” थीम का उद्देश्य :::एक ही नंबर 112 के माध्यम से सभी प्रकार की आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध कराना।पुलिस सहायता, मेडिकल इमरजेंसी, सड़क दुर्घटना, आगजनी एवं अन्य आपदा की स्थिति में तत्काल सहायता प्रदान करना। आमजन तक कम समय में सहायता पहुंचाकर पुलिस रिस्पॉन्स सिस्टम को मजबूत बनाना।
अत्याधुनिक तकनीक से लैस वाहन :::
इन-बिल्ट हाईटेक कैमरे ।
एडवांस GPS ट्रैकिंग सिस्टम ।
रियल-टाइम मॉनिटरिंग सुविधा ।
कंट्रोल रूम से सतत निगरानी व्यवस्था ।
घटना की सूचना मिलते ही निकटतम वाहन को तत्काल रवाना किया जा सकेगा।GPS ट्रैकिंग के माध्यम से रिस्पॉन्स टाइम में कमी आएगी। ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में भी त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी।
फोरेंसिक एम्बुलेंस की शुरुआत
फोरेंसिक एम्बुलेंस के माध्यम से घटनास्थल पर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन एवं जांच कार्य को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। जिससे अपराध अनुसंधान की गुणवत्ता एवं जांच प्रक्रिया में सुधार होगा।
————————
05. जनगणना के प्रति जागरूकता लाने रथ रवाना
— कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी जितेन्द्र कुर्रे के मार्गदर्शन में जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकानों की गणना एवं मकान सूचीकरण कार्य के लिए जिले में जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले की आम जनता को जनगणना के महत्व एवं प्रक्रिया की जानकारी देने के उद्देश्य से विगत दिनों जनगणना जागरूकता रथ को रवाना किया गया।जनगणना रथ के माध्यम से नागरिकों को जनगणना 2027 के प्रथम चरण में होने वाले मकान गणना एवं मकान सूचीकरण से संबंधित जानकारी दी जा रही है। रथ द्वारा विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगरीय क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को जनगणना कार्य में सहयोग करने तथा सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे जनगणना कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए गणना कर्मियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि जनगणना कार्य सुचारू एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।।
————————
06. कांकेर पुलिस द्वारा “ग्रीन पेट्रोलिंग ” की शुरुवात यातायात नियंत्रण, रात्रि गश्त एवं आधुनिक पुलिसिंग को मिलेगा नया आयाम। कांकेर पुलिस द्वारा “ग्रीन पेट्रोलिंग” की शुरुवात पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए की गई।
-जिला कांकेर में कानून व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं गश्त को और अधिक प्रभावी, आधुनिक एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में कांकेर पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई। सांसद भोजराज नाग एवं विधायक आशाराम नेताम द्वारा जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान “ग्रीन पेट्रोल” इलेक्ट्रॉनिक पेट्रोलिंग वाहन सेवा का विधिवत हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू, उप पुलिस अधीक्षक मेखलेंद्र प्रताप सिंह, रक्षित निरीक्षक श्री गोविंद वर्मा सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। “ग्रीन पेट्रोल” इलेक्ट्रॉनिक पेट्रोलिंग वाहन शहर में निरंतर भ्रमण कर यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनाएंगे। इन वाहनों के माध्यम से प्रमुख चौक-चौराहों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों में सतत निगरानी रखी जाएगी, जिससे यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा मिलेगा तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में सहायता प्राप्त होगी। पुलिस अधीक्षक का संदेश -कांकेर पुलिस आधुनिक तकनीक एवं जनसहभागिता के माध्यम से पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु लगातार कार्य कर रही है। “ग्रीन पेट्रोल” न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम है, बल्कि यह आम नागरिकों को पुलिस सहायता उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
————————
07. प्रियदर्शिनी स्टेडियम, केशकाल में साहू समाज द्वारा आयोजित तेलीन सत्ती माता महोत्सव एवं सामाजिक सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने संबोधित किया।

————————
08.तेलीनसती के द्वार केशकाल घाट पहूंचे प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री अरूण साव।
-प्रदेश के के उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज केशकाल पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम तेलिन तेलीनसती माता मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। तत्पश्चात वे साहू समाज द्वारा आयोजित तेलीन सती महोत्सव में शामिल हुए। महोत्सव के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर 58 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहू समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।मौके पर मुख्य रूप से वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद भोजराज नाग, सांसद महेश कश्यप, विधायक नीलकंठ टेकाम, विधायक आशाराम नेताम, विधायक संदीप साहू, साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष नीरेंद्र साहू, कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना, एसपी पंकज चंद्रा सहित समाज के अन्य पदाधिकारी व बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
————————
09.
———————–
10.
————————
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
————————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
————————






