आज की टॉप 10 खबर 20 मई 2026 बुधवार

 ———————–

संपादकीय

कार सिर्फ चलाना काफी नहीं
गंभीरता से चलाना जरूरी है
-आए दिन कार दुर्घटनाएं बढ़ गयी है। कभी मोटर सायकल से तो कभी खड़ी ट्रकों के साथ ही कई दफा अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो रही है। देखा गया है कि कार दुर्घटना में अमूमन एक ही परिवार के सदस्यों की कई बार मौत की खबरें आ रही है। कभी देवी दर्शन तो कभी पारिवारिक आयोजनों में शरीक होने आते जाते समय ये हादसे होते हैं। वजह हो भी हो, पर यदि आप कार चला रहे हैं तो सिर्फ चलाने की बात को ही मुख्य ना मानें। एक अच्छा चालक आगे,पीछे,ऊपर,नीचे सब ध्यान रख वाहन चलाता है। 60 से 70 अधिकतम 80 तक की स्पीड खुले जगहों पर कंट्रोल हो पाती है। इससे अधिक स्पीड की निश्चितता नहीं कही जा सकती। 50-60 अधिकतम 80 से नीचे की स्पीड में गाड़ी एवरेज भी देती है। गाड़ी की सुरक्षा भी अपनी है। स्पीड कम होने का फायदा यह भी है कि अचानक ब्रेक लगाना नहीं पड़ेगा फिर टायर भी नहीं घिसेगा।। बावजूद अधिक स्पीड हो तो गियर में भी कंट्रोल करना चाहिये तब ब्रेक का इस्तेमाल करें जिससे टायर नहीं घिसेगा। ओवरटेक से बचना चाहिये,खासकर जब आप परिवार के साथ हो। इतना भी जल्दी क्या?कुछ देर ही सही यात्रा सुरक्षित होना चाहिए। आप इतने स्पीड में हों कि जब चाहे कंट्रोल कर सकें। आप तो वाहन चला रहे हैं,पर कई जगहों पर जिन लोग को या वाहन को आप ओवरटेक कर रहे हैं, उसकी निश्चिंतता नहीं है कि वह नहीं मुड़ सकता। वह कहीं भी मुड़ सकता है। कम से कम 100 मीटर पूर्व ही सामने वाले की मानसिकता भांप कर ड्राईव करें। मोटरसायकल वालों का तो और भी ठिकाना नहीं है,बिना हाथ मारे या इंडिकेटर के मोड देते हैं। कई दफा तो चालक मुड़ेंगे दाहिने ओर और कार का इंडिकेटर बायीं ओर का देते हैं। आए दिन मोटर सायकल चालक बुरी तरह हादसे का शिकार हो रहे हैं। ये ऐसे चलाते हैं जैसे उनकी बाईक में ब्रेक ही न हों। और तो और ये गाड़ी चला रहे हैं,लेकिन मन में कुछ और सोच चल रहा होता है,जिसके चलते संभावना ज्यादा है,इसके साथ ही कई दफा शराब पीकर चलाने के चलते इन्हें स्पीड का पता नहीं होता। ये बड़ी वाहनों कार आदि के साथ हादसे का शिकार होते हैं,खुद दोषी होकर बड़ी वाहनों को दोषी बनाते हैं। क्योंकि आम लोग के साथ सभी लोग बड़े वाहन को ही दोष देते हैं। पुनश्च कि वाहन चलाना काफी नहीं आपके सामने वाले के दिमाग में क्या चल रहा है,यह आपको नहीं पता इसलिए अपने बचाव में ही भलाई है। हादसा होने के पास गलती किसी की भी हो पर हादसे पर हो हानि होना था वो तो हो चुका होता है। आजकल गावों में नाबालिक वाहने चला रहे हैं,बिना ड्रायविंग लाईसेंस के ऐसे चालकों के चलते कई दफा हादसा हुआ है। परिवहन विभाग कभी नाबालिक चालकों के लिए ठोस अभियान नहीं चलाता । गावों में देख सकते हैं कि कैसे हार्वेस्टर,ट्रेक्टर,जेसीबी जैसी बड़ी मशीनें आज किशोर चला रहे हैं,जिनकी उम्र नहीं है।

✍️मनोज जायसवाल

 ———————–

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
20 मई  2026 बुधवार

✍️मनोज जायसवाल

 ———————–

01. बस्तर मुन्ने व सुशासन तिहार: क्लस्टर स्तरीय शिविर प्रारंभ।

— जिले के नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने हेतु बस्तर संभाग में संचालित बस्तर मुन्ने तथा नियद नेल्लानार 2.0 और राज्य व्यापी सुशासन तिहार अभियान के तहत जिले के विभिन्न ग्रामों में 01 मई से शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में क्लस्टर स्तरीय शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें जनता की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है, साथ ही विभिन्न व्यक्तिमूलक योजनाओं से लाभान्वित भी किया जा रहा है।जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  हरेश मंडावी द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार 21 मई को अंतागढ़ विकासखण्ड के ग्राम आमागांव, भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के सोनेकन्हार, चारामा विकासखण्ड के ग्राम हल्बा, कोयलीबेड़ा के ग्राम धरमपुर, नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम सुरही में क्लस्टर स्तरीय शिविर का आयोजन किया जाएगा।

  ———————–

02. दो जिलों की संयुक्त टीम की तत्परता से रोका गया बाल विवाह

—जिले के भानुप्रतापपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत  डोगरकट्टा व्यापारी पारा  की बालिका का विवाह गत 19 मई मंगलवार से महलिया (सगाई) की रस्म के साथ बालोद जिले के ग्राम तुमड़ीसुर के युवक के साथ शुरू होने वाली थी। जिसमें जिला कार्यालय को बाल विवाह की सूचना प्राप्त होने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी के आदेशानुसार एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी के मार्गदर्शन व निर्देशन पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी के नेतृत्व में टीम तैयार की गई जिसमें परियोजना अधिकारी भानुप्रतापपुर, चाइल्ड लाईन से परामर्शदाता, केस वर्कर व भानुप्रतापुर पुलिस विभाग के स्टॉफ थे।

मौके पर ग्राम पंचायत डोंगरकट्टा व्यपारीपारा में जाकर संयुक्त टीम के द्वारा विवाह शुरू होने के कार्यक्रम को रोकने की कार्यवाही की गई जिसमें बालिका की उम्र सबंधित दस्तावेजो जैसे- दसवी की अंकसूची, आधार कार्ड आदि की जांच कि गई जिसमेें बालिका की उम्र 17 वर्ष 7 माह पायी गई व जिले बालोद के युवक की आयु भी 19 वर्ष पायी गई, जो की बाल विवाह प्रतिषेद अधिनियम 2006 के विपरित पायी गई जांच व सत्यापन के पश्चात बालिका के विवाह को रोकने की कार्यवाही शुरू की गई जिसमें परिवार के सदस्यों में माता पिता, बड़े भाई, बड़े पिता जी, दादी, ग्राम वासी भूतपुर्व सरपंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संयुक्त टीम के समक्ष में बाल विवाह के कानूनी प्रावधानो व दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 में सजा की प्रावधानो की जानकारी देते हुए परिजनो को समझाइस दी गई जिसमें परिजनो ने बात मानते हुए विवाह को रोकने हेतु सहमति लिखित में दी तत्पश्चात बाल विवाह को रोका गया। इसी तरीके से बालोद जिले के ग्राम पंचायत तुमड़ीसुर के युवक का विवाह तय किया गया था जिसकी उम्र 19 वर्ष पायी गई जहां बालिका का विवाह तय किया गया था, उस जिले की संयुक्त टीम के द्वारा वर पक्ष के यहां  पहूच  कर त्वरित कार्यवाही करते हुए बाल विवाह रोका गया। टीम में जिला बाल संरक्षण अधिकारी रीना लारिया,परियोजना अधिकारी श्रीमती ममता सुकदेवे ,पर्यवेक्षक श्रीमती ज्योति राठौर,चाईल्ड हेल्प लाईन (1098) परामर्शदाता  सोपेन्द्र,केसवर्कर पूनम कोर्राम पुलिस विभाग से एएसआई श्रीमती कलावती थापा,महिला प्रधान आरक्षक दिनेश्वरी ठाकुर आरक्षक फट्टू उसेंडी,सुबेसिंग  कावडे,सुरेन्द्र ठाकुर थे।

 ———————

03. प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा का मॉडल उत्तर जारी, दावा-आपत्ति 30 मई तक।

-मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं (सत्र 2026-27) में प्रवेश हेतु आयोजित चयन परीक्षा का मॉडल आंसर जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा 10 मई 2026 (रविवार) को आयोजित की गई थी।आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि जारी सूचना के अनुसार मॉडल उत्तर विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/ पर उपलब्ध है तथा दावा-आपत्ति 30 मई सायं 5.30 बजे तक आमंत्रित की गई है। जिले के परीक्षार्थियों को दावा-आपत्ति आदिवासी विकास सहायक आयुक्त कार्यालय कांकेर में स्वयं उपस्थित होकर आवेदन के साथ संबंधित दस्तावेज एवं प्रमाण जमा करना होगा। बिना प्रमाण के प्राप्त दावा-आपत्ति पूर्णतः अमान्य किया जाएगा। प्राप्त दावा-आपत्ति के परीक्षण पश्चात  विशेषज्ञों  का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा तथा आवेदन डाक द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

 ————————

04. कांकेर पुलिस द्वारा “नेक्स्ट जेन CG डायल 112” आपातकालीन सेवा एवं फोरेंसिक लैब का जिला स्तरीय शुभारंभ।“एक्के नंबर सब्बो बर” थीम के तहत आमजन को मिलेगी त्वरित एवं प्रभावी आपातकालीन सहायता। सांसद भोजराज नाग, विधायक आसाराम नेताम एवं पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने हाईटेक वाहनों को दिखाई हरी झंडी।

-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा 18 मई 2026 को रायपुर में “नेक्स्ट जेन CG डायल 112” (ERSS 2.0) सेवा के अंतर्गत 400 अत्याधुनिक हाईटेक आपातकालीन वाहनों एवं 33 मोबाइल फोरेंसिक लैब को हरी झंडी दिखाकर प्रदेशव्यापी विस्तार का शुभारंभ किया गया। पूर्व में यह सेवा राज्य के 16 जिलों में संचालित थी, जिसे अब प्रदेश के सभी 33 जिलों में लागू कर दिया गया है। इसी क्रम में आज जिला उत्तर बस्तर कांकेर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर से “नेक्स्ट जेन डायल 112” आपातकालीन वाहनों, फोरेंसिक एम्बुलेंस एवं ई-रिक्शा का जिला स्तरीय शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सांसद   भोजराज नाग, विधायक  आशाराम नेताम, पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  योगेश साहू सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर आधुनिक आपातकालीन वाहनों को जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों हेतु रवाना किया गया। यह नई व्यवस्था जिले के अंदरूनी एवं दूरस्थ क्षेत्रों में भी पुलिस सहायता को और अधिक त्वरित एवं प्रभावी बनाएगी ।

“एक्के नंबर सब्बो बर” थीम का उद्देश्य :::एक ही नंबर 112 के माध्यम से सभी प्रकार की आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध कराना।पुलिस सहायता, मेडिकल इमरजेंसी, सड़क दुर्घटना, आगजनी एवं अन्य आपदा की स्थिति में तत्काल सहायता प्रदान करना। आमजन तक कम समय में सहायता पहुंचाकर पुलिस रिस्पॉन्स सिस्टम को मजबूत बनाना।
अत्याधुनिक तकनीक से लैस वाहन :::
इन-बिल्ट हाईटेक कैमरे ।
एडवांस GPS ट्रैकिंग सिस्टम ।
रियल-टाइम मॉनिटरिंग सुविधा ।
कंट्रोल रूम से सतत निगरानी व्यवस्था ।

घटना की सूचना मिलते ही निकटतम वाहन को तत्काल रवाना किया जा सकेगा।GPS ट्रैकिंग के माध्यम से रिस्पॉन्स टाइम में कमी आएगी। ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में भी त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी।

फोरेंसिक एम्बुलेंस की शुरुआत
फोरेंसिक एम्बुलेंस के माध्यम से घटनास्थल पर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन एवं जांच कार्य को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। जिससे अपराध अनुसंधान की गुणवत्ता एवं जांच प्रक्रिया में सुधार होगा।

  ————————

05. जनगणना के प्रति जागरूकता लाने रथ रवाना

— कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी  जितेन्द्र कुर्रे के मार्गदर्शन में जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकानों की गणना एवं मकान सूचीकरण कार्य के लिए जिले में जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले की आम जनता को जनगणना के महत्व एवं प्रक्रिया की जानकारी देने के उद्देश्य से विगत दिनों जनगणना जागरूकता रथ को रवाना किया गया।जनगणना रथ के माध्यम से नागरिकों को जनगणना 2027 के प्रथम चरण में होने वाले मकान गणना एवं मकान सूचीकरण से संबंधित जानकारी दी जा रही है। रथ द्वारा विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगरीय क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को जनगणना कार्य में सहयोग करने तथा सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे जनगणना कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए गणना कर्मियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि जनगणना कार्य सुचारू एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।।

————————

06. कांकेर पुलिस द्वारा “ग्रीन पेट्रोलिंग ” की शुरुवात यातायात नियंत्रण, रात्रि गश्त एवं आधुनिक पुलिसिंग को मिलेगा नया आयाम। कांकेर पुलिस द्वारा “ग्रीन पेट्रोलिंग” की शुरुवात पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए की गई।

-जिला  कांकेर में कानून व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं गश्त को और अधिक प्रभावी, आधुनिक एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में कांकेर पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई। सांसद  भोजराज नाग एवं विधायक  आशाराम नेताम द्वारा जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान “ग्रीन पेट्रोल” इलेक्ट्रॉनिक पेट्रोलिंग वाहन सेवा का विधिवत हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।  इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक  निखिल राखेचा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक   योगेश साहू, उप पुलिस अधीक्षक   मेखलेंद्र प्रताप सिंह, रक्षित निरीक्षक श्री गोविंद वर्मा सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।  “ग्रीन पेट्रोल” इलेक्ट्रॉनिक पेट्रोलिंग वाहन शहर में निरंतर भ्रमण कर यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनाएंगे। इन वाहनों के माध्यम से प्रमुख चौक-चौराहों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों में सतत निगरानी रखी जाएगी, जिससे यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा मिलेगा तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में सहायता प्राप्त होगी।  पुलिस अधीक्षक   का संदेश -कांकेर पुलिस आधुनिक तकनीक एवं जनसहभागिता के माध्यम से पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु लगातार कार्य कर रही है। “ग्रीन पेट्रोल” न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम है, बल्कि यह आम नागरिकों को पुलिस सहायता उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

  ————————

07.आज प्रियदर्शिनी स्टेडियम, केशकाल में साहू समाज द्वारा आयोजित तेलीन सत्ती माता महोत्सव एवं सामाजिक सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने संबोधित किया।

 ————————

08.तेलीनसती के द्वार केशकाल घाट पहूंचे प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री अरूण साव।

-प्रदेश के के उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज केशकाल पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम तेलिन तेलीनसती माता मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। तत्पश्चात वे साहू समाज द्वारा आयोजित तेलीन सती महोत्सव में शामिल हुए। महोत्सव के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर 58 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहू समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।मौके पर मुख्य रूप से वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद भोजराज नाग, सांसद महेश कश्यप, विधायक नीलकंठ टेकाम, विधायक आशाराम नेताम, विधायक संदीप साहू, साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष नीरेंद्र साहू, कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना, एसपी पंकज चंद्रा सहित समाज के अन्य पदाधिकारी व बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

 ————————

09.

———————–

10. 

 ————————

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

 ————————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏

————————

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 19 मई 2026 मंगलवार

 ———————– ✍️मनोज जायसवाल  ———————– कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 19 मई  2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल  ———————– 01. थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा पूर्व निःशुल्क…

आज की टॉप 10 खबर 18 मई 2026 सोमवार

 ———————– ✍️मनोज जायसवाल  ———————– कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 18 मई  2026 सोमवार ✍️मनोज जायसवाल  ———————– 01. भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के लिए छात्रवृत्ति योजनाओं हेतु…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *