——————–——–
संपादकीय—
समाज की ज्वलंत समस्याओं पर उद्वेलित हो रहा आदिवासी समाज
छत्तीसगढ सर्व आदिवासी समाज द्वारा सामाजिक विषयों को लेकर गैर राजनीतिक रूप से 24 नवम्बर को राजधानी के एक निजी होटल में सभा का आयोजन किया गया था। जिसमें सामाजिक भावनाओं के साथ सभी को आमंत्रित किया गया था,लेकिन संभवतया इसके बावजूद समाज के अंदर से ही कुछ लोग नहीं आए। संभवतया इस सभा को किसी-किसी के द्वारा सियासी चश्मे से भी देखा गया हो।समाज आज जिन धरातलीय समस्याओं के लिए उग्र होते जा रहा है,उसमें प्रमुख रूप से आरक्षण की अस्थिरता के लिए समाधान,युसीसी लागू नहीं किये जाने।आदिम जाति कल्याण विभाग का नाम यथावत रखने,स्थानीय भर्ती के लिए स्थायी समाधान,पूर्व में शासन प्रशासन को दिए ज्ञापनों की स्थिति जिसके निदान नहीं होने,परिसीमन आदि ज्वलंत विषय रहे,जो समाज के हित के लिए उठाये जा रहे हैं। कानाफूंसी बात कि बावजूद इस सभा में नहीं आने की बात भी फैलायी गई हो? लेकिन यह भी खबर है कि आने वाले समय में आदिवासी महापंचायत हो जिसमें कोई जनप्रतिनिधी के नहीं आने की स्थिति में उनका ही राजनीतिक समीकरण बिगड सकता है,क्योंकि यह सभा सिर्फ और सिर्फ समाज के अंदर के विषयों को लेकर है!राजनीतिक सत्ता का शिखर जो कि सामाजिक सत्ता से ही होकर जाता है और गया है,लेकिन समाज के अंदर की मांगों पर उपेक्षा बरती जा रही है तो यह समाज हित में कदापि नहीं कहा जा सकता। यही कारण है कि इन मांगों के संदर्भ आगामी दिनों में यहां के सामाजिकजनों द्वारा विधायक,मंत्री कार्यालयों में ढोल नगाडे की आवाजों साथ जगाने के अलावा विधानसभा घेराव की बातें भी एजेंडा में है। आने वाले समय में 8 से 10 दिसंबर को राजाराव पठार पर विशाल वीर मेला भी होना है,जहां भी समाज अपने संकल्प को दोहराएगा, समाज का संकल्प,उनकी मांगों को तवज्जो जरूर दिया जाना हित में होगा। छत्तीसगढ में सत्ता की कुर्सी बस्तर से होकर जाती है,अभी भी समय है कि समाज की मांगों को पूर्ण तवज्जो दें अन्यथा यहां का भोला जनमानस अपनी मांगों के संदर्भ इसी तरह उपेक्षा झेलता रहा तो सियासी सत्ता का रूख मोड ना दे। सारांशतः कि सियासी सत्ता जो सामाजिक सत्ता की बदौलत प्राप्त हुई है,उस पर अहं ना कर अपने समाज की ज्वलंत समस्याओं को दूर कर समाज के साथ चलें।
✍️मनोज जायसवाल
——————–——–
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
26 नवम्बर 2026 गुरूवार
✍️मनोज जायसवाल
———————-
✍️ 01. पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा द्वारा थाना सरोना का वार्षिक निरीक्षण, प्रशासनिक एवं पुलिसिंग व्यवस्थाओं का लिया गया विस्तृत जायजा। अभिलेख संधारण, अपराधों की विवेचना, अनुशासन, स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। ‘मोर मितान’ बीट आरक्षकों की कार्यप्रणाली एवं जनसंपर्क गतिविधियों की समीक्षा कर सतत बीट भ्रमण के दिए निर्देश।

— पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल राखेचा (भा.पु.से.) द्वारा थाना सरोना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना की समस्त प्रशासनिक व्यवस्थाओं, अपराध नियंत्रण एवं विवेचना कार्यों, अभिलेख संधारण, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, अनुशासन तथा कर्मचारियों के कल्याण से संबंधित व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया गया।पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर, जवानों के बैरकों एवं गार्ड मोर्चा का निरीक्षण कर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया। परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने तथा जवानों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान थाना के अधिकारी – कर्मचारियों के परेड टर्नआउट का निरीक्षण किया गया। उत्कृष्ट वेशभूषा, अनुशासन एवं बेहतर टर्नआउट प्रदर्शित करने वाले जवानों को पुरस्कृत किए जाने हेतु नामांकित किया गया। साथ ही सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।

थाना कार्यालय में संधारित अपराध पंजी, दैनिक डायरी, आगंतुक रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, वारंट रजिस्टर, समंस रजिस्टर, सीसीटीएनएस अभिलेख एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों का अवलोकन किया गया। अभिलेखों में अद्यतन प्रविष्टियां, दस्तावेजों की शुद्धता एवं समयबद्ध संधारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अपराधों की विवेचना, लंबित प्रकरणों, शिकायतों के निराकरण, वारंट एवं समंस तामीली तथा प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना के मालखाना, शस्त्रागार एवं उपलब्ध शस्त्र एवं एम्युनिशन का निरीक्षण किया गया। शस्त्रों एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों की स्थिति, रखरखाव तथा सुरक्षित संधारण का जायजा लिया गया। साथ ही जब्तशुदा माल का भौतिक सत्यापन कर उसके उचित रखरखाव एवं अभिलेखों के अनुरूप संधारण की जांच की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए।थाना क्षेत्र में कार्यरत ‘मोर मितान’ बीट आरक्षकों की कार्यप्रणाली, जनसंपर्क गतिविधियों एवं बीट व्यवस्था की समीक्षा की गई। बीट आरक्षकों को अपने-अपने क्षेत्र में नियमित भ्रमण करने, स्थानीय नागरिकों से निरंतर संपर्क बनाए रखने, क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी रखने तथा अपराधों की रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए।थाना के अधिकारी-कर्मचारियों से व्यक्तिगत रूप से चर्चा कर उनकी विभागीय एवं व्यक्तिगत समस्याओं तथा सुझावों की जानकारी प्राप्त की गई। कर्मचारियों के कल्याण एवं कार्यपरिस्थितियों से संबंधित विषयों पर आवश्यक चर्चा कर समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा एवं स्थानीय समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा आम नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से पुलिस के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा पुलिस द्वारा संचालित जनजागरूकता कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की गई। साथ ही अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में जनसहयोग के महत्व पर चर्चा की गई।पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सरोना के लिए प्रस्तावित नवीन थाना भवन स्थल का निरीक्षण किया गया तथा स्थल की स्थिति एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
———————-
✍️ 02.चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की सूचना पर प्रशासन ने रुकवाया बाल विवाह । छोटेबेठिया में 15 वर्ष 11 माह की नाबालिग बालिका का विवाह होने से पहले संयुक्त टीम ने की कार्रवाई।

— जिले के कोयलीबेड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम छोटेबेठिया में प्रशासन की तत्परता से एक नाबालिग बालिका का बाल विवाह रुकवाया गया। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर मिली सूचना के आधार पर महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर विवाह की तैयारियों को रुकवाने की कार्रवाई की। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री समीर पाण्डेय ने बताया कि पखांजूर क्षेत्र के ग्राम छोटेबेठिया में आगामी 26 दिसंबर 2026 को नाबालिग बालिका का विवाह निर्धारित था। इसकी सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के माध्यम से महिला एवं बाल विकास विभाग कांकेर को मिली। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के आदेशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देश पर विभाग द्वारा संयुक्त टीम गठित की गई, जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, थाना छोटेबेठिया पुलिस एवं ग्राम पंचायत सचिव शामिल थे। टीम ने ग्राम छोटेबेठिया पहुंचकर दोनों पक्षों, परिजनों एवं समाज प्रमुखों से चर्चा की तथा बालिका के आधार कार्ड और शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच की। दस्तावेजों के सत्यापन में बालिका की उम्र 15 वर्ष 11 माह पाई गई, जबकि विवाह के लिए तय युवक की उम्र 23 वर्ष थी। इस प्रकार प्रस्तावित विवाह बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के विपरीत पाया गया। टीम ने मौके पर उपस्थित दोनों पक्षों के माता-पिता, ग्रामवासियों, समाज प्रमुखों, पंचों एवं अन्य सदस्यों को बाल विवाह के कानूनी प्रावधानों, दुष्परिणामों तथा अधिनियम के तहत सजा के प्रावधानों की जानकारी देते हुए समझाइश दी। अधिकारियों की समझाइश के बाद दोनों पक्षों के परिजनों ने बाल विवाह नहीं करने पर सहमति जताई। इसके पश्चात आपसी सहमति से विवाह को रोक दिया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को रोकने में प्रशासन का सहयोग करें। कहीं भी बाल विवाह की जानकारी मिलने पर तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना दें, ताकि बच्चों के अधिकारों एवं उनके सुरक्षित भविष्य की रक्षा की जा सके।
————————
✍️ 03. नगरपालिका निर्वाचन एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा। नरहरपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष एवं 15 पार्षदों तथा जिले में 18 सरपंच और 285 पंच पदों के लिए होगा निर्वाचन।

—छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने आज नगरपालिका निर्वाचन एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुन्दन कुमार ने कांकेर जिले में निर्वाचन की तैयारियों एवं निर्वाचन संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि जिले में नगर पंचायत नरहरपुर के लिए अध्यक्ष के एक पद एवं 15 वार्ड पार्षदों के निर्वाचन संपन्न कराए जाएंगे। इसी प्रकार जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों में सरपंच के 18 एवं वार्ड पंच के 285 पदों के लिए उप निर्वाचन कराया जाएगा। इनमें कांकेर जनपद पंचायत में सरपंच का 01 एवं वार्ड पंच के 04 पद, चारामा में वार्ड पंच के 02 पद, नरहरपुर में वार्ड पंच के 04 पद, भानुप्रतापपुर में वार्ड पंच का 01 पद, दुर्गूकोंदल में वार्ड पंच के 03 पद, अंतागढ़ में सरपंच का 01 एवं वार्ड पंच के 02 पद तथा कोयलीबेड़ा जनपद पंचायत में सरपंच के 16 एवं वार्ड पंच के 269 पदों के लिए उप निर्वाचन संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्वाचन के सफल संचालन के लिए जिले में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगर पंचायत नरहरपुर निर्वाचन के संबंध में जानकारी देते हुए कलेक्टर ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 3,187 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1,520 पुरुष, 1,666 महिला एवं 01 अन्य मतदाता शामिल हैं। नगर पंचायत नरहरपुर में निर्वाचन इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के माध्यम से कराया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा मतदान केंद्रों का चिन्हांकन भी कर लिया गया है। बैठक में पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति एवं निर्वाचन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री भागवत प्रसाद जायसवाल, नगर पंचायत नरहरपुर के मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री बंशीलाल नुरुटी तथा कांकेर, चारामा एवं नरहरपुर के तहसीलदार उपस्थित थे।
——————-
✍️ 04. चुनाव पूर्व नगर पंचायत मुख्यालय नरहरपुर में सौदर्यीकरण कार्य से दिखेगी सुंदर शहर। कांकेर विधायक आशा राम नेताम ने आज हल्बा पहूंच मार्ग डिवाईडर का रंगरोगन करते शुभारंभ किया।

—आगामी नगर पंचायत चुनाव पूर्व नगर पंचायत मुख्यालय नरहरपुर में सौदर्यीकरण कार्य से नगर सुंदर स्वच्छ दिखाई देने वाली है। कांकेर विधायक आशा राम नेताम ने आज नगर में शहीद स्मारक थाना चौक से हल्बा पहूंच मार्ग तक डिवाइडर के रंग-रोगन कार्य का पार्षद गणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विधिवत शुभारंभ किया।

जहां भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने कहा-नगर के सौंदर्यीकरण, स्वच्छता एवं बेहतर यातायात व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। हमारा निरंतर प्रयास है कि नरहरपुर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित नगर बनाने के साथ विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएं। इस कार्य का उपस्थित सभी पार्षदों ने आभार जताया। साथ ही लोगों ने इस कार्य के लिए साधुवाद देते हुए कहा—प्रकृति के बीच उनका नरहरपुर नगर में इस प्रकार के सौंदर्यीकरण से चार नहीं आठ चांद लगेगा।
——————-
✍️ 05.
—
——————-
✍️06.
—
————————
✍️07.
—
————————
✍️08.
—
———————–
✍️09.
—
————————
✍️
10.
—
————————
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
————————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
————————





