आज की टॉप 10 खबर 27 नवम्बर 2026 शुक्रवार

——————–——– 

संपादकीय—

इसलिए बेटी ब्याहना पसंद करते हैं
त्रेता युग में दक्षिण कौशल कहलाने वाला आज का छत्तीसगढ़ राज्य और यहां के बस्तर प्रवेश द्वार कहलाने वाले चारामा विकासखंड की कांकेरिया संस्कृति को समेटे मेहनतकश लोगों की वो धरती जहां सामाजिक समरसता का ऐसा रूप मिलता है जो शायद कहीं देखने मिले। धन धान्य से भरी धरती में लोगों की सरल सहज व्यवहार और जीवनचर्या देश ही नहीं विश्व के किसी भी जन को आकृष्ट करने काफी है। आजीविका के साधन जो भी हों पर हर चीज की उपलब्धता जरूर यहां समृद्वि लाती है। घर बनाने के लिए तमाम वस्तुओं की जरूरत पड़ती है,यथा रेत और पत्थर जिसकी उपलब्धताओं का जुगाड़ कम दरों पर होता है। लोहा चुंकि 99 प्रतिशत लौह अयस्क धारित बैलाडिला की पहाड़ियों से जापान को अतीत से निर्यात हो रहा है। दीगर बात कि इस लौह का सीधा फायदा या विकास के नाम पर नाममात्र है। अगर कुछ राशि भी यहां व्यय की जाती तो किसी सरकार से किसी विकास कार्य पर मांग किये जाने की जरूरत भी नहीं पड़ती। सीधे सरल लोग सब सहन कर रहें। यही लोहा जो घर बनाने जरूरी है और सीमेंट बाजार दर पर खरीदना पड़ता है। सीधे तौर पर नहीं सही देर से जरूर किसी कम आय का व्यक्ति भी अपना आशियाना धीरे धीरे ही सही बना लेता है। यही कारण है कि इस धरती में आज गावों में कच्ची घर देखने नहीं मिल रहे और हर गांव में बड़े बड़े मकान दिखलायी देते हैं। यहां रहने वाला हर रहवासी संतुष्टि की जिंदगी जीता है। यही कारण है कि यहां से बाहर जाने वाली बेटियां जैसे भी रहे पर यहां ब्याही गयी बेटियां हमेशा खुश होती है। उनके यहां की उपलब्ध संसाधनों आजीविका से हमेशा ऐसे प्रशस्त मार्ग पर होती है जहां अपने उस दौलत पर कभी अहम का शिकन तक नहीं होता। गावों में हर जाति संप्रदाय के साथ सामाजिक समरसता इस प्रकार का, कि पता ही नहीं चलता कि वहां कौन गरीब और कौन अमीर। बहुत सारी बातें है,जिसके कारण इस क्षेत्र में बेटी देना चाहते हैं।

✍️मनोज जायसवाल

——————–——– 

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….

27 नवम्बर  2026 शुक्रवार

✍️मनोज जायसवाल

———————-

✍️ 01. नरहरपुर में आयोजित कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए कांकेर विधायक आशा राम नेताम।

 —आज नरहरपुर स्थित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में आयोजित कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम में कांकेर विधायक आशा राम नेताम शामिल हुए। अपने मंचीय संबोधन में उन्होंने कहा-किसानों की समृद्धि और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए आधुनिक कृषि तकनीकों, वैज्ञानिक पद्धतियों एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी किसानों तक पहुँचाना अत्यंत आवश्यक है।

आगे कहा-किसान हमारी अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव हैं। उनके ज्ञान, कौशल एवं कृषि उत्पादन में वृद्धि के लिए ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आयोजन में क्षेत्र के तमाम पंचायत जनप्रतिनिधि एवं कृषि विभाग के अधिकारी शामिल हुए।

———————-

✍️ 02.थाना कांकेर की शासकीय सील एवं हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी का दुरुपयोग कर फर्जी इंटीमेशन लेटर तैयार करने वाला आरोपी गिरफ्तार। आरोपी के कब्जे से 02 फर्जी इंटीमेशन लेटर, एचपी प्रिंटर एवं आईफोन 13 प्रो मोबाइल सहित कुल 40,000 की सामग्री जप्त।

—पुलिस जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि—पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री हरिश पाटिल के पर्यवेक्षण में दिनांक 26.11.2026 को प्रार्थी भूपेश सिंह ठाकुर, निवासी ठेलकाबोड़ कांकेर, द्वारा थाना सिटी कोतवाली कांकेर में लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई। प्रार्थी की एजेंसी विभिन्न बैंकों एवं वित्तीय कंपनियों के साथ अनुबंध के तहत वाहनों की वसूली एवं जब्ती का कार्य करती है। दिनांक 24.11.2026 को HDB वित्तीय सेवा के निर्देशानुसार वाहन क्रमांक CG 04 PA 9083 की जब्ती से पूर्व थाना में सूचना प्रस्तुत करने हेतु कार्यालय कर्मचारी गोविन्द मरकाम को निर्देशित किया गया था। आरोपी गोविन्द मरकाम द्वारा पूर्व में थाना से प्राप्त इंटीमेशन दस्तावेज पर अंकित शासकीय सील एवं हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी का अनाधिकृत उपयोग किया गया। आरोपी ने उक्त दस्तावेज को अपने मोबाइल में कॉपी कर इमेज एडिटर के माध्यम से संपादित एवं कूटरचित कर नए दस्तावेज तैयार किए तथा उन्हें वास्तविक थाना सूचना के प्रमाण के रूप में उपयोग किया। शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली कांकेर में अपराध क्रमांक 434/2026, धारा 336(3), 340(2), 341(2), 204 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी से पूछताछ करने पर उसने पूर्व में प्राप्त इंटीमेशन पावती पत्र की फोटो से थाना की शासकीय सील एवं हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी का उपयोग कर इमेज एडिटर के माध्यम से कूटरचित दस्तावेज तैयार करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से 02 फर्जी इंटीमेशन लेटर, 01 एचपी प्रिंटर एवं 01 आईफोन 13 प्रो मोबाइल बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी गोविन्द मरकाम को अपराध में संलिप्त पाए जाने पर गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराते हुए दिनांक 27.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपी का में गोविन्द मरकाम, पिता टेकराम मरकाम, उम्र 25 वर्ष, निवासी रतावा वार्ड लारीपारा, थाना सिहावा, जिला धमतरी, हाल निवासी ठेलकाबोड़, कांकेर। जप्त सामग्री में- 02 नग कूटरचित इंटीमेशन लेटर। – 01 नग एचपी प्रिंटर, कीमत 10,000।- 01 नग आईफोन 13 प्रो मोबाइल, कीमत 30,000। -कुल जप्त सामग्री की कीमत 40,000। पुलिस टीम में—निरीक्षक जितेन्द्र साहू, उप निरीक्षक मनोरथ जोशी, सहायक उप निरीक्षक भीखम साहू, आरक्षक रूद्र जुर्री, लक्ष्मण भास्कर, रोमेश दिवान एवं रामप्रसाद साहू रहे।

————————

✍️ 03. नक्सल मुक्ति के बाद अब नशा मुक्ति की ओर थाना लोहत्तर की पहल,थाना क्षेत्र के 24 में से 15 गांवों ने अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की बिक्री पर लगाया प्रतिबंध। ग्रामवासियों ने स्वप्रेरणा से ग्राम सभाओं में पारित किए प्रतिबंध संबंधी प्रस्ताव।अवैध बिक्री की सूचना देने वाले व्यक्तियों को पुरस्कृत करने का भी प्रावधान।

— लोकजीवन में इस पहल का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि— कांकेर जिले के थाना लोहत्तर क्षेत्र को नशामुक्त बनाने की दिशा में पुलिस एवं ग्रामवासियों के सामूहिक प्रयासों से उल्लेखनीय सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन एवं एसडीओपी श्री शेर बहादुर सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लोहत्तर श्री ऋषभ बाजपेयी एवं उनकी टीम द्वारा संचालित ‘उजियारा अभियान’ एवं ‘मोर मितान’ अभियानों का प्रभाव अब गांवों में दिखाई देने लगा है। दिनांक 27.11.2026 तक थाना लोहत्तर क्षेत्र के कुल 24 गांवों में से 15 गांवों के ग्रामीणों ने स्वप्रेरणा से अपने गांवों में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में दिनांक 27.11.2026 को ग्राम पंचायत परभेली में विशेष ग्रामसभा आयोजित कर सर्वसम्मति से अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही अवैध बिक्री की सूचना देने वाले व्यक्तियों को पुरस्कृत करने का भी प्रावधान रखा गया है। अवैध नशे की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने वाले 15 गांव:-जाड़ेकुर्सी, भेजर, गुदुम, तुमड़ीसुर, धनवाफूलचुर, पीतेफूलचुर, चेमल, कानापाल, गुलालबोडी, गुड़फेल, गुमड़ी, परभेली, भोलवापानी, शीतलहर एवं मेरेगाव। कांकेर पुलिस अपील करती है कि— नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध जागरूकता एवं जनभागीदारी के साथ आगे आएं। अपने गांव, परिवार एवं समाज को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने में सहयोग करें। नशामुक्त समाज के निर्माण में पुलिस के साथ सहभागी बनें।किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि अथवा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल कांकेर पुलिस को दें। सूचना देने के लिए अपराध हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 संचालित है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

——————-

✍️ 04. सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण। पॉक्सो एक्ट, बाल अधिकारों एवं साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की दी गई जानकारी ।

—राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में संचालित अखिल भारतीय विद्यालय जागरूकता अभियान ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत आज जिला पंचायत सभाकक्ष कांकेर में शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के 200 एवं उससे अधिक विद्यार्थियों वाले विद्यालयों से नामित शिक्षकों को पॉक्सो एक्ट, बाल अधिकारों, व्यक्तिगत एवं ऑनलाइन सुरक्षा तथा साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। शिक्षण कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती रीना लारिया ने पॉक्सो एक्ट, 2012 के विभिन्न प्रावधानों, बच्चों के कानूनी अधिकारों तथा लैंगिक अपराधों से बच्चों के संरक्षण के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने विद्यालयों में पॉक्सो बॉक्स (शिकायत पेटी) स्थापित करने तथा प्रत्येक सप्ताह विद्यालय की गठित समिति के समक्ष शिकायत पेटी खोलकर प्राप्त शिकायतों का अवलोकन करने के निर्देशों से शिक्षकों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में ऐसा सुरक्षित वातावरण बनाया जाए, जहां बच्चे बिना किसी भय या संकोच के अपनी शिकायतें एवं समस्याएं साझा कर सकें। साइबर सेल के अभिषेक साहू ने साइबर अपराधों से बचाव, इंटरनेट एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर बुलिंग के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने ओटीपी, पासवर्ड एवं अन्य गोपनीय जानकारियां किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने तथा ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान सतर्कता बरतने के उपाय बताए। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष द्वारा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (पॉक्सो एक्ट) के संबंध में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ का शुभारंभ 10 अक्टूबर 2026 को किया गया था। अभियान का उद्देश्य स्कूली बच्चों को उनके अधिकारों, व्यक्तिगत एवं ऑनलाइन सुरक्षा, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया, निःशुल्क विधिक सहायता तथा बाल संरक्षण सेवाओं के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती शांति प्रभु जैन, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री समीर पाण्डेय, जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती रीना लारिया, साइबर सेल से अभिषेक साहू, चाइल्ड लाइन समन्वयक श्री अमित बघेल, बाल मनोविज्ञान विशेषज्ञ डॉ. योगेश प्रजापति, अभिषेक जैन एवं उनकी टीम, बाल कल्याण समिति के प्रतिनिधि, पॉक्सो अधिनियम के सामाजिक कार्यकर्ता एवं सहायक व्यक्ति तथा बाल संरक्षण समिति की अध्यक्ष श्रीमती बुलबु वैद्य सहित अन्य विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

——————-

✍️ 05.स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में 52 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति का अवसर। राज्य स्तरीय सीबीटी परीक्षा में चयनित 75 अभ्यर्थियों में से दस्तावेज सत्यापन के बाद 52 पात्र पाए गए, 04 दिसंबर तक करना होगा कार्यभार ग्रहण ।

—जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में रिक्त पदों पर संविदा भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत 52 अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं। राज्य स्तर पर आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों की सूची प्राप्त होने के बाद जिले में दस्तावेज सत्यापन एवं काउंसलिंग की प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार संपन्न कराई गई।  प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य स्तर से कांकेर जिले के लिए कम्प्यूटर आधारित परीक्षा में चयनित 75 अभ्यर्थियों की सूची प्राप्त हुई थी। इन अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की कार्यवाही 25 नवंबर को शहीद रामकुमार यादव शासकीय विद्यालय, कांकेर में ऑनलाइन माध्यम से संपन्न कराई गई। सत्यापन के लिए आमंत्रित 75 अभ्यर्थियों में से 54 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। दस्तावेजों की जांच के दौरान 52 अभ्यर्थी पात्र तथा 02 अभ्यर्थी अपात्र पाए गए। इसके पश्चात लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार 27 नवंबर 2026 को काउंसलिंग की प्रक्रिया आयोजित की गई। इसमें पात्र अभ्यर्थियों की मेरिट सूची, विषयवार उपलब्ध रिक्त पदों एवं अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत विद्यालय चयन संबंधी सहमति के आधार पर पदस्थापना की कार्यवाही पूर्ण की गई। काउंसलिंग उपरांत सभी 52 पात्र अभ्यर्थियों को संबंधित विद्यालयों में पदस्थापना हेतु नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं। नियुक्ति प्राप्त अभ्यर्थियों को 04 दिसंबर 2026 तक संबंधित विद्यालयों में उपस्थित होकर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य किया गया है। निर्धारित समय-सीमा में कार्यभार ग्रहण करने से विद्यालयों में रिक्त संविदा पदों की पूर्ति होगी तथा शैक्षणिक गतिविधियों के सुचारु संचालन में सहायता मिलेगी।

 ——————-

✍️06.पशुधन विकास विभाग की समीक्षा बैठक सह कार्यशाला आयोजित। टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित ।

—पशुधन विकास विभाग द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र कांकेर में विभागीय समीक्षा बैठक सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना एवं कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला के माध्यम से विभागीय कार्यों की समीक्षा एवं आगामी कार्ययोजना तैयार कर जिले में पशुधन विकास और पशुपालकों को दी जाने वाली सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं बेहतर बनाने पर बल दिया गया। योजनाओं के प्रभावी संचालन, कृत्रिम गर्भाधान कार्य में तेजी लाने तथा टीकाकरण कार्यक्रमों में निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति हासिल करने के लिए आवश्यक रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान डॉ. प्रीति कोड़ोपी द्वारा पशु क्रूरता निवारण समिति, डॉ. प्रेमप्रकाश ठाकुर द्वारा गौधाम योजना तथा डॉ. प्रियंका वर्मा द्वारा जिला मुख्यालय में संचालित एबीसी सेंटर (पशु जन्म नियंत्रण केंद्र) के संबंध में जानकारी दी गई। इसके पश्चात विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के समस्त अतिरिक्त उपसंचालक, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी एवं पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञों द्वारा विभागीय कार्यों की एजेंडावार समीक्षा की गई। बैठक में योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति पर चर्चा करते हुए आगामी कार्ययोजना तैयार करने तथा पशुपालकों को बेहतर पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय कांकेर के अधिष्ठाता डॉ. आदिकांत प्रधान, कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. बीरबल साहू, उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. अजमेर सिंह कुशवाह तथा कृषि विज्ञान केंद्र के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. डी. सूर्यम डोरा उपस्थित थे। कार्यशाला में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉ. वीरेंद्र सिंह नाग, डॉ. चित्रलेखा देव, डॉ. सरिता ठाकुर (एमवीयू), पी.एस. देवकर, पवन सिन्हा, डी.आर. सिन्हा तथा विकासखंड कोयलीबेड़ा की टीम को ‘बेस्ट टीम’ के रूप में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

————————

✍️07. जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित। जिले के 163 उपार्जन केन्द्रों में अब तक 1,60,739 क्विंटल 20 किलोग्राम धान की खरीदी ।

— जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। जिले के 163 उपार्जन केन्द्रों में अब तक 1,60,739 क्विंटल 20 किलोग्राम धान की खरीदी की जा चुकी है। जिला विपणन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक धान खरीदी केंद्र अंतागढ़ में 724 क्विंटल 80 किलोग्राम, अभनपुर में 1202 क्विंटल 40 किलोग्राम, अमोड़ा में 2629 क्विंटल 60 किलोग्राम, आतुरगांव में 718 क्विंटल, आमाबेड़ा में 76 क्विंटल, किसकोड़ो में 32 क्विंटल, नागरबेड़ा में 412 क्विंटल 40 किलो, बंडापाल में 20 क्विंटल, मातला ‘ब’ में 193 क्विंटल 60 किलो, आसुलखार में 1086 क्विंटल 80 किलो, ईच्छापुर में 93 क्विंटल 20 किलो, मर्दापोटी में 185 क्विंटल 60 किलो, आंवरी में 1368 क्विंटल 40 किलो, उंकारी में 1169 क्विंटल 20 किलोग्राम, उदनपुर में 337 क्विंटल 60 किलो, उमरादाह में 523 क्विंटल 20 किलो, नावडबरी में 640 क्विंटल 40 किलो, उसेली में 571 क्विंटल 20 किलो, एसेबेड़ा में 1408 क्विंटल 80 किलो, पीव्ही 121 में 922 क्विंटल, पीव्ही 15 में 1335 क्विंटल 20 किलो, कढ़ईखोदरा में 584 क्विंटल 40 किलो, नवागांव में 510 क्विंटल 80 किलो, कनेचूर में 380 क्विंटल 80 किलो, करेगांव में 282 क्विंटल 40 किलो, कुरना में 593 क्विंटल 60 किलो, चरभट्ठी में 248 क्विंटल 80 किलो, हटकाचारामा में 128 क्विंटल 80 किलो, केंवटी में 2230 क्विंटल, कांकेर में 687 क्विंटल 20 किलो, दसपुर में 400 क्विंटल, कापसी में 2077 क्विंटल 20 किलो, छोटेकापसी में 634 क्विंटल 40 किलो, प्रेमनगर में 479 क्विंटल 20 किलो, पीव्ही 8 में 924 क्विंटल 40 किलो, पीव्ही 11 में 1191 क्विंटल 60 किलो, पीव्ही 119 में 1357 क्विंटल 60 कलो, पीव्ही 12 में 372 क्विंटल, कोटतरा में 1858 क्विंटल, परसोदा में 485 क्विंटल 20 किलो, कोड़ेकुर्से 2158 क्विंटल 40 किलो, गोड़पाल में 1866 क्विंटल 40 किलो, सुरूंगदोह में 1239 क्विंटल 20 किलो, कोदागांव में 1886 क्विंटल 40 किलो, कोदापाखा में 816 क्विंटल 40 किलो, कोयलीबेड़ा में 374 क्विंटल 80 किलो, पानीडोबीर में 156 क्विंटल 40 किलो, सिकसोड़ में 266 क्विंटल 40 किलो, ईरपानार 729 क्विंटल 60 किलो, कोरेनार में 933 क्विंटल 20 किलो, पीव्ही 105 में 1279 क्विंटल 60 किलो, कोरर में 1508 क्विंटल 40 किलो, सालेगांव में 1446 क्विंटल 40 किलो, कोलर में 279 क्विंटल 20 किलो, खरथा में 1878 क्विंटल 40 किलो, गोण्डाहूर में 1184 क्विंटल 80 किलो, घोटियावाही में 2207 क्विंटल 20 किलो, चंवाड़ में 1404 क्विंटल 40 किलो, चारगांव में 157 क्विंटल 60 किलो, मन्हाकाल में 166 क्विंटल 40 किलो, चारामा मंे 2925 क्विंटल 60 किलो, चौड़ी में 869 क्विंटल 60 किलो, चिखली में 637 क्विंटल 60 किलो, पचांगी में 622 क्विंटल 80 किलो, छोटेबेठिया में 615 क्विंटल 20 किलो, मेहड़ा में 295 क्विंटल 20 किलो, जामगांव में 661 क्विंटल 60 किलो, टांहकापार में 2000 क्विंटल, ठेमा में 818 क्विंटल 80 किलो, डोकला में 1302 क्विंटल, माहुद में 488 क्विंटल 80 किलो, तेलावट में 381 क्विंटल 20 किलो, सुरेली 240 क्विंटल 40 किलो, ताड़ोकी में 308 क्विंटल 80 किलो, दुधावा में 565 क्विंटल 60 किलो, मुसुरपुट्टा में 486 क्विंटल 80 किलो, सारवण्डी में 1017 क्विंटल 60 किलो, दबेना में 896 क्विंटल 80 किलो, दमकसा में 2670 क्विंटल 80 किलो, पुजारीपारा में 304 क्विंटल, कोण्डे में 674 क्विंटल 80 किलो, दुर्गूकोंदल में 2348 क्विंटल 40 किलो, नरहरपुर में 3964 क्विंटल, नाथियानवागांव में 818 क्विंटल 40 किलो, सरंगपाल में 214 क्विंटल 80 किलो, चांदीपुर में 674 क्विंटल 80 किलो, पखांजूर में 1500 क्विंटल, पीव्ही 22 में 2204 क्विंटल 40 किलो, पीव्ही 24 में 2374 क्विंटल 40 किलो, पीव्ही 39 में 740 क्विंटल 80 किलो, मटोली में 819 क्विंटल 20 किलो, लक्ष्मीपुर पीव्ही 73 में 469 क्विंटल 60 किलो, पटौद में 530 क्विंटल 40 किलो, पुसवाड़ा में 401 क्विंटल 60 किलो, बेवरती में 131 क्विंटल 20 किलो, पंडरीपानी में 1051 क्विंटल 20 किलो, काटागांव में 1972 क्विंटल 80 किलो, पुरी में 1846 क्विंटल 40 किलो, ईरिकबुटा में 319 क्विंटल 60 किलो, पीव्ही 02 में 522 क्विंटल 80 किलो, पीव्ही 16 में 688 क्विंटल 80 किलो, हांकेर में 765 क्विंटल 20 किलो, पीव्ही 32 में 594 क्विंटल 40 किलो, पीव्ही 26 में 726 क्विंटल 80 किलो, पीढ़ापाल में 154 क्विंटल 40 किलो, पोटगांव में 1970 क्विंटल 80 किलो, पोडगांव में 429 क्विंटल 60 किलो, बैजनपुरी में 877 क्विंटल 20 किलो, बड़गांव में 1144 क्विंटल 80 किलो, मदले में 400 क्विंटल, डंवरखार में 310 क्विंटल 40 किलो, बुदेली में 2729 क्विंटल 60 किलो, बागोडार में 1079 क्विंटल 60 किलो, सुभिया मुड़पार 233 क्विंटल 20 किलो, सिदेसर में 719 क्विंटल 20 किलो, पीव्ही 78 में 1243 क्विंटल 60 किलो, पीव्ही 84 में 1164 क्विंटल, पीव्ही 89 में 606 क्विंटल 40 किलो, पीव्ही 99 में 629 क्विंटल 20 किलो, बेलगाल में 378 क्विंटल 40 किलो, बांदे में 2365 क्विंटल 60 किलो, बादल में 1623 क्विंटल 20 किलो, बारदेवरी में 1248 क्विंटल, परतापुर में 168 क्विंटल, पीव्ही 68 में 816 क्विंटल 80 किलो, बारदा में 2224 क्विंटल 80 किलो, बासनवाही में 1373 क्विंटल 60 किलो, मांडाभर्री में 1048 क्विंटल 40 किलो, डुमरपानी में 625 क्विंटल 20 किलो, थानाबोड़ी में 485 क्विंटल 60 किलो, बिरनपुर में 699 क्विंटल 20 किलो, भैंसासुर में 371 क्विंटल 60 किलो, कच्चे में 684 क्विंटल 80 किलो, भानुप्रतापपुर में 2680 क्विंटल 40 किलो, भानबेड़ा में 274 क्विंटल 80 किलो, कापसी में 319 क्विंटल 20 किलो, तालाकुर्रा में 1436 क्विंटल 80 किलो, मरकाटोला में 1698 क्विंटल 80 किलो, मरकाटोला में 1898 क्विंटल 40 किलो, मालगांव में 1249 क्विंटल 20 किलो, रानीडोंगरी में 831 क्विंटल 20 किलो, उड़कुड़ा 1806 क्विंटल, चिनौरी में 1741 क्विंटल 60 किलो, लखनपुरी में 1998 क्विंटल 80 किलो, लिलेझर में 1724 क्विंटल 80 किलो, लोहत्तर में 347 क्विंटल 60 किलो, पलेवा में 452 क्विंटल, शाहवाड़ा में 416 क्विंटल 80 किलो, संगम में 202 क्विंटल, स्वरूपनगर में 323 क्विंटल 60 किलो, संबलपुर में 4573 क्विंटल 20 किलो, कलेपरस में 223 क्विंटल 60 किलो, सरण्डी में 556 क्विंटल, कुम्हानखार में 360 क्विंटल 40 किलो, मालगांव में 405 क्विंटल 20 किलो, सरोना में 3608 क्विंटल 40 किलो, गितपहर में 436 क्विंटल 40 किलो, हल्बा में 1369 क्विंटल 20 किलो, बारवी में 207 क्विंटल 60 किलो, हाटकर्रा में 285 क्विंटल 60 किलो, हाटकोंदल में 628 क्विंटल, जेपरा में 1260 क्विंटल 40 किलोग्राम और हाराडुला उपार्जन केंद्र में 2037 क्विंटल 60 किलोग्राम धान की खरीदी की गई है।

————————

✍️08.  

—

———————–

 ✍️09. 

—

————————

✍️ 10. 

—

————————

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

————————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏

————————

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 26 नवम्बर 2026 गुरूवार

——————–——–  संपादकीय— समाज की ज्वलंत समस्याओं पर उद्वेलित हो रहा आदिवासी समाज छत्तीसगढ सर्व आदिवासी समाज द्वारा सामाजिक विषयों को लेकर गैर राजनीतिक रूप से 24 नवम्बर को राजधानी के…

आज की टॉप 10 खबर 25 नवम्बर 2026 बुधवार

—————————  कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 25 नवम्बर  2026 बुधवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- ✍️ 01.  मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन एवं विलोपन के लिए 11 दिसंबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *