‘संपादकीय-
”जिला महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष का सफलता पूर्वक निर्वहन कोई चुनौती नही !”
-पार्टी में बेहतर समन्वय बना कर चलने का ही सबुत है,कि श्रीमती मिथलेश शोरी के साथ महिलाओं की फौज लेकर चल रही है।
जिले के चारामा विकासखंड अंतर्गत जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 05 की पूर्व जिला पंचायत सदस्य कृषि सभापति श्रीमती मिथलेश शोरी को अपना लंबा कार्यकाल बखुबी याद है। इन्हें ही नहीं सिर्फ्र अपने बलबुते एक महिला होने के नाते सफलता पूर्वक इस क्षेत्र को नयी दिशा देने वाली यमुना सिन्हा,थनसिया देवी जैन ने अपने बलबुते ना सिर्फ महिलाओं को लेकर अपितु आम प्रबुद्वजीवियों के साथ प्रत्येक घरों से मधुरिम संबंध बनाते हुए इस प्रकार अपने कार्यकाल व्यतीत किया कि भले ही सत्ता ना हो पा लोगों के जेहन में हमेशा के लिए बस गयी।

थनसिया देवी सिन्हा सामाजिक सत्ता के साथ ही सशक्त राजनीतिक बेकग्राउंण्ड से संबंद्वता रखती। स्व. मोतीलाल जैन डंडसेना कलार समाज के वो पहले पहल सामाजिक स्तंभ बने जब समाज ने तमाम समाज के सामने सर ऊंचा किया। डंडसेना कलार समाज का वो पुश्तैनी व्यवसाय जहां लोगों की आजीविका का एकमात्र स्त्रोत शराब बनाना होता था। आर्थिक स्वालंबन के तात्कालीन जिला पंचायत सदस्य रही श्रीमती थनसिया देवी सिन्हा के ससुर ने समाज के आर्थिक स्वालंबन का वो बीच बोया कि समाज ने अपना पुश्तैनी शराब बनाने का काम त्याग दिया जो अन्य समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत बनी,जिसका परिणाम रहा कि आज कलार समाज के लोग हर क्षेत्र में अग्रणी बने हुए हैं।
तात्कालीन जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक से महज कुछ वजहों से जरूर श्रीमती मिथलेश शोरी को पराजय का मुंह देखना पडा हो, पर अपने अधुरे काम को आज भी याद रखी है कि उसे किसी ना किसी तरह पूरा करना है। पार्टी जरूर टिकट देगी। इसी जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 05 से प्रथम बार कांग्रेस पार्टी में जिला महिला कांग्रेस की बडी जिम्मेदारी पार्टी ने दी है । परिवार के बीच पति सरजु शोरी जो कि स्वयं राजनीति में है, का पूरा सर्पोट की उन्हें नहीं लगता कि रास्ते में कोई चुनौती से सामना करना पडे। पर आज विकास कार्यों को लेकर कराहती जनता याद कर ही है,यमुना,थनसिया,मिथलेश को तो बुलाओ…. इस बीच मिथलेश की आवाज आ रही है‚ जरूर कुछ दिन तो इंतजार करो।
अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन भी कर रही है। ‘सशक्त पथ संवाद’ से मुखातिब होते हुए उन्होंने प्रतिदिन जिले की टॉप 10 न्यूज की प्रशंसा करते हुए कहा- उन्हें ऐसा बिल्कुल ही अहसास नहीं हो रहा है कि जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 05 की जनता की सेवा से वे दूर है,बल्कि महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष के नाते और भी नजदीकिया प्रगाढ हो रही है। श्रीमती मिथलेश शोरी आज इस क्षेत्र के एकमात्र नेत्री है,जिनके साथ महिलाओं की फौज है,जो उनका जहां दौरा हो लेकर जा रही है।
✍️मनोज जायसवाल
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
15 अप्रेल 2026 बुधवार
✍️मनोज जायसवाल
———————-
01. महिला रक्षा टीम द्वारा परतापुर मेला में जाकर लोगों को किया गया जागरूक। कांकेर पुलिस का ‘मोर मितान’ के तहत जन संवाद जारी अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कर ऑनलाइन शिकायत प्रक्रिया समझाई ।
– निखिल राखेचा पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार कुर्रे के मार्गदर्शन में, एसडीओपी पखांजूर रवि कुमार कुजूर एवं सुश्री प्रतिभा लहरे के पर्यवेक्षण में ,थाना प्रभारी अभिषेक महोबिया की उपस्थिति में महिला रक्षा टीम कांकेर के द्वारा थाना परतापुर वार्षिक मेला मे जागरूकता अभियान के तहत कार्यशाला के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने हेतु महिला एवं बच्चों को गुड टच, बैड टच, बाल विवाह,सायबर क्राइम,पाक्सो एक्ट, मानव तस्करी, सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग करने की जानकारी दी गई ।
साथ ही नुक्कड़ नाटक के आयोजन के माध्यम से लोगों को शराब के सेवन से परिवार व समाज में होने वाले नुकसान,यातायात नियमों के उल्लंघन से जान माल की क्षति,घरेलू हिंसा,मानव तस्करी, साइबर अपराध महिलाओं के साथ होने वाले अपराध के बारे में लोगों को विस्तार से समझाने के पश्चात इससे बचने के उपाय एवं बरतने वाली सावधानियों से भी अवगत कराया गया।

महिलाओं एवं बच्चों को अभिव्यक्ति एप की जानकारी देकर इसकी कार्यप्रणाली एवं ऑनलाइन शिकायत करने के तरीके के बारे में बताकर ऐप डाउनलोड कराया गया तथा कई जगहों में कांकेर पुलिस द्वारा शिकायत पेटी लगाई गई है इसकी भी जानकारी दी गई कि किस प्रकार शिकायत पेटी के माध्यम से अपनी समस्या या संदिग्ध गतिविधियों की सूचना दे सकतीं हैं ।
———————–
02. बस्तर मुन्ने कार्यक्रम : व्यक्तिमूलक योजनाओं के तहत किया जाएगा सैचुरेशन।
—बस्तर संभाग के सभी सात जिलों में एनसीएईआर सर्वेक्षण के परिणामों के आधार पर व्यक्ति मूलक योजनाओं का सैचुरेशन किया जाएगा। इसके लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बस्तर मुन्ने नामक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत सैचुरेशन के प्रयास को गति देने तथा ग्रामीणों को योजना का लाभ त्वरित गति से पहुंचाया जाएगा। उक्त कार्यक्रम के तहत शासन की योजनाओं के लाभ से छूटे हुए ग्रामीणों को व्यक्तिमूलक योजनाओं एवं सामुदायिक कार्यों का लाभ प्रदान करने के लिए अप्रैल 2026 से तीन स्तरों- ग्राम पंचायत, क्लस्टर, विकासखण्ड स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे।
———————
03.अब 28 अप्रेल को होगा सर्व पिछडा वर्ग समाज ब्लाक चारामा अध्यक्ष का चुनाव।

—पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज राजमार्ग 30 जैसाकर्रा स्थित साहू सदन में सर्व पिछडा वर्ग समाज के कई पदाधिकारी उपस्थित हुए। आज डॉ. अम्बेडकर जयंती एवं अन्य सार्वजनिक आयोजनों के चलते संख्या बल में कमी को देखते हुए इसे निरस्त करने का निर्णय हुआ। मीटिंग में लिये निर्णय के अनुसार अब यह चुनाव 28 अप्रेल को होगा। आज की सभा में सर्व पिछडा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष जगन्नाथ साहू, कांकेर जिलाध्यक्ष माधेश्वर जैन,जिला संगठन मंत्री अलित सिन्हा,चारामा ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार साहू साथ ही जितेंद्र साहू, गौरी शंकर साहू, रामदेव सिन्हा, नरोत्तम वैष्णव बृजलाल साहू, दुर्गूकोंदल ब्लाक अध्यक्ष,उपाध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी उपस्थित हुए।
————————
04. जिले में 23 अप्रैल तक मनाया जाएगा पोषण पखवाड़ा, आयोजित होंगी विभिन्न गतिविधियां।
—महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण स्तर में सुधार और जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले में 09 से 23 अप्रैल तक ‘पोषण पखवाड़ा’ मनाया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न विभागों द्वारा समन्वय के साथ कई गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इस दौरान मुख्य रूप से मातृ एवं शिशु पोषण, 0 से 3 वर्ष तक के बच्चों के मस्तिष्क विकास हेतु प्रारंभिक उत्प्रेरण, प्रारंभिक वर्षों में 03 से 06 वर्ष तक के बच्चों के लिए खेल आधारित शिक्षा, बच्चों के स्क्रीन टाइम को कम करने में अभिभावकों और समुदाय की भूमिका तथा सुदृढ़ आंगनबाड़ी निर्माण में जनसहभागिता जैसे थीम पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी।कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने संबंधित विभागों को आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण भी पढ़ाई भी, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वसहायता समूहों की बैठक, खेलकूद, टीकाकरण शिविर और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के साथ-साथ व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही गर्भवती महिलाओं की जांच, अन्नप्राशन, योग शिविर, स्थानीय, मिलेट आधारित परम्परागत खाद्य पदार्थों का प्रचार-प्रसार, रेत वॉटर हार्वेस्टिंग, आयुष एवं वॉश संबंधी गतिविधियां, डायरिया प्रबंधन, एनीमिया उन्मूलन संबंध गतिविधियां आयोजन करने कहा गया है। उक्त अभियान में जनप्रतिनिधियों, पंचायतों, स्वयंसेवी संस्थाओं, महिला स्व-सहायता समूहों, महिला मंडली, नेहरू युवा केंद्र और राष्ट्रीय सेवा योजना जैसे संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा पखवाड़े के दौरान आयोजित जिला एवं विकासखण्ड स्तर की गतिविधियों को प्रतिदिन ‘जनआंदोलन डैशबोर्ड’ पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया गया है, जिससे अभियान की प्रगति की नियमित निगरानी की जा सके। कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और परस्पर समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं।
————————
05 . हर्रा वनौषधि प्रसंस्करण से स्व सहायता समूह की महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, इच्छापुर के समूह ने अब तक 75 लाख रूपए के वनौषधि उत्पादों का किया निर्माण।

—जिला वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित कांकेर अंतर्गत वनधन योजना ने ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। हर्रा वनौषधि प्रसंस्करण केन्द्र इच्छापुर आज आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा है।वनधन विकास केन्द्र इच्छापुर की स्थापना पश्चात मर्दापोटी क्लस्टर अंतर्गत 17 ग्रामों के 2137 परिवार जुड़े हैं, इनमें से 1512 परिवार लघु वनोपज संग्रहण से अपनी आजीविका चला रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा खनिज विकास निधि मद के माध्यम से पलवेराइज़र मशीन, पैकेजिंग सामग्री, लेबल एवं अन्य आवश्यक सामग्री समूह को प्रदाय कर प्रसंस्करण केंद्र का संचालन प्रारंभ कराया गया। हर्रा वनौषधि प्रसंस्करण केन्द्र का संचालन इंदिरा वन मितान स्वसहायता समूह के सदस्यों द्वारा किया जा रहा है। समूह की महिलाओं ने वनौषधियों का संग्रहण, प्रसंस्करण और पैकेजिंग का कार्य शुरू किया, जिससे उन्हें स्थानीय स्तर पर ही रोजगार प्राप्त हुआ है। इस केन्द्र में वर्तमान में 08 प्रकार के वनौषधि उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं, जिसमें हर्रा, बहेड़ा, त्रिफला, अश्वगंधा, सफेद मूसली, नीम, सतावरी एवं आंवला चूर्ण शामिल है। उत्पादों को निर्धारित मानकों के अनुसार पैकेजिंग कर बाजार में उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनकी गुणवत्ता और पहचान दोनों में वृद्धि हुई है। इसके लिए समूह की महिलाओं को समय-समय पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाता है। छत्तीसगढ़ राज्य के आयुर्वेद विभाग एवं राज्य संघ मुख्यालय द्वारा तकनीकी सहयोग प्रदान किया जा रहा है, जिससे उत्पादों की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो रहा है। वर्तमान में हर्रा वनौषधि केन्द्र का संचालन इंदिरा वन मितान स्व-सहायता समूह इच्छापुर द्वारा किया जा रहा है। विगत चार वर्षों में 75 लाख 76 हजार 375 रूपए का प्रसंस्कृत वनौषधि उत्पादों का निर्माण कर मार्ट कांकेर को आपूर्ति की गई है, इससे प्रत्येक सदस्यों को प्रतिवर्ष 35 से 40 हजार रूपए तक की आय प्राप्त हो रही है। स्वसहायता समूह की सदस्यों ने बताया कि पहले वे गांवों में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं। गांवों में कभी-कभार मजदूरी मिलने के कारण उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। लेकिन उन्होंने समूह के रूप में संगठित होकर वनौषधि प्रसंस्करण के क्षेत्र में कदम रखा और आयुर्वेदिक उत्पादों का निर्माण शुरू किया। शुरुआत में संसाधनों की कमी, बाजार की जानकारी का अभाव और तकनीकी चुनौतियां सामने आईं, लेकिन उनके मजबूत संकल्प, मेहनत और सामूहिक प्रयास ने हर बाधा को पार कर लिया। आज वही महिलाएं आत्मनिर्भर बन चुकी हैं और अपने परिवारों के साथ-साथ समाज में भी एक सशक्त पहचान बना चुकी हैं। अब वे न केवल अपने परिवार की जरूरतें पूरी कर पा रही हैं, बल्कि समाज में अपनी पहचान मजबूत की है। उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वे अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रही हैं।
————————
06.कलेक्ट्रेट परिसर एवं आसपास की परिधि में धारा-163 लागू,धरना, प्रदर्शन, सभा, रैली, जुलूस, नारेबाजी पूर्णतः प्रतिबंधित।
-कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आदेश जारी कर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के धारा 163 (1) (2) के अधीन कलेक्ट्रेट परिसर तथा परिसर के आसपास 200 मीटर की परिधि में लोक शांति एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 06 अप्रैल से 03 जून 2026 तक कुल 60 दिवस की अवधि के लिए प्रतिबंधित किया है। जारी आदेश के अनुसार उक्त अवधि के दौरान कलेक्टर परिसर एवं परिसर के आसपास के 200 मीटर की दूरी में धरना, प्रदर्शन, सभा, रैली, जुलूस, नारेबाजी इत्यादि के लिए पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है।
————————
07.श्रीसत्य साई दर्शन पुट्टपर्ती दर्शन को जा सकेंगे युवा।
-आगामी 12, 13 एवं 14 जून 2026 को छत्तीसगढ़ राज्य की “युवा पर्ती दर्शन यात्रा” प्रशांति निलयम में आयोजित की जा रही है। इस पावन यात्रा में भगवान श्री सत्य साई बाबा के आश्रम, उनके द्वारा स्थापित अस्पताल एवं अन्य पवित्र स्थलों के दर्शन का अवसर प्राप्त होगा। यह अवसर विशेष रूप से उन युवा भाई-बहनों के लिए है—जो कभी प्रशांति निलयम नहीं जा पाए हैं।जो किसी कारणवश प्रशांति सेवा या अन्य सेवाओं में सम्मिलित नहीं हो सके।तथा वे सभी युवा भी जो अभी तक श्री सत्य साई सेवा संगठन से नहीं जुड़े हैं।
आगमन: सभी युवा दर्शनार्थी 12 जून 2026 सुबह तक पहुँचें।
प्रस्थान: 14 जून 2026 को सायंकाल प्रस्थान किया जा सकता है।
महत्वपूर्ण सूचना:
आने-जाने का ट्रेन किराया स्वयं वहन करना होगा। वहाँ रहने, भोजन एवं भ्रमण की व्यवस्था संगठन द्वारा की जाएगी।
ट्रेन मार्ग एवं अन्य जानकारी हेतु संपर्क करें
एम. साई प्रताप – 8099240300
भानु चंद्र यादव – 9907934466
एस. श्याम सुंदर साई – 9131309897
जितने भी इच्छुक युवा भक्त है वह नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से पंजीकरण करावे।
पंजीकरण लिंक: https://forms.gle/1N3wPCFuniAMWMj17
पंजीकरण की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल 2026
————————
08. नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं को मिलेगा सशक्त प्रतिनिधित्व : शालिनी राजपूत

-देश में महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू किया जाएगा। इस अधिनियम के तहत लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है, जिससे देशभर की महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त और निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी का समान अवसर मिलेगा।इस महत्वपूर्ण पहल पर छत्तीसगढ़ राज्य हस्तशिल्प बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह अधिनियम महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इससे सभी वर्ग, समाज और जाति की महिलाओं को नेतृत्व के क्षेत्र में आगे आने का अवसर मिलेगा और वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगी।श्रीमती राजपूत ने कहा कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त हैं और इस अधिनियम के लागू होने से उनकी भागीदारी को और अधिक मजबूत करेगा। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार लगातार महिला सशक्तिकरण के लिए ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में भी विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं के हित में कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। विशेष रूप से महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को हर माह आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिससे उनकी आत्मनिर्भरता बढ़ रही है।
——————–
09 .दुर्गूकोंदल में 50 लाख का सर्व आदिवासी समाज भवन तैयार, 17 अप्रैल को होगा भव्य लोकार्पण।

– जिले के दुर्गूकोंदल वि.खं. में सर्व आदिवासी समाज के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन सामाजिक भवन का लोकार्पण 17 अप्रैल को किया जायेगा। लोकार्पण समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के कृषि मंत्री राम विचार नेताम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और उनके करकमलों से भवन का उद्घाटन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष नंदकिशोर नेताम करेंगे, वहीं संरक्षक जगत दुग्गा, सेवालाल चिराम और सुकलाल नाग की विशेष उपस्थिति होगी।

————————
10. आतुरगांव (देवकोंगरा) में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के नवीन भवन का कांकेर विधायक आशा राम नेताम के हाथों लोकार्पण।

—आज आतुरगांव (देवकोंगरा) में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के नवीन मर्यादित कार्यकाल का लोकार्पण कांकेर विधानसभा के विधायक आशा राम नेताम के करकमलों से सम्पन्न हुआ। मौके पर उन्होंने कहा- यह सिर्फ एक भवन या संस्था का उद्घाटन नहीं, बल्कि क्षेत्र के किसानों, ग्रामीण भाइयों-बहनों और सहकारिता से जुड़े प्रत्येक परिवार के सपनों को नई मजबूती देने का ऐतिहासिक क्षण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “सहकार से समृद्धि” के दूरदर्शी संकल्प को आत्मसात करते हुए, आज प्रदेशभर में सहकारिता के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ा है। इसी कड़ी में माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में 515 नवीन प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों का वर्चुअल शुभारंभ किया गया, जो छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में आर्थिक सशक्तिकरण का आधार बनेगा।यह पहल न केवल किसानों को सशक्त बनाएगी, बल्कि उन्हें समय पर ऋण, उर्वरक, बीज एवं अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर कृषि को अधिक सुदृढ़ और आत्मनिर्भर बनाएगी। सहकारिता के इस मजबूत ढांचे से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी, जिससे हर किसान आत्मसम्मान के साथ आगे बढ़ सकेगा।हमारा संकल्प है कि सहकारिता के माध्यम से हर गांव समृद्ध हो, हर किसान खुशहाल हो और छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों को छुए। यह लोकार्पण कार्यक्रम उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो आने वाले समय में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा।सहकारिता ही समृद्धि का आधार है, और यही नया भारत नया छत्तीसगढ़ का मजबूत संकल्प है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य मृदुला भास्कर के साथ ही भाजपा के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता,ग्राम एवं क्षेत्रवासी बडी संख्या में उपस्थित रहे।
————————
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
————————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
————————






