आज की टॉप 10 खबर 31 मई 2026 रविवार

  ———————–

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
31  मई  2026 रविवार

✍️मनोज जायसवाल

 ———————–

01. कांकेर पुलिस की बड़ी सफलता : चोरी के 16 प्रकरणों में अंतर्राज्यीय गिरोह के 03 आरोपी गिरफ्तार | थाना नरहरपुर, चौकी दुधावा, चौकी हल्बा एवं थाना चारामा के क्षेत्र से अलग-अलग 16 प्रकरणों में चोरी का माल मशरूका आरोपियों के कब्जे उडीसा से किया बरामद ।32.60 लाख रुपये से अधिक की चोरी की संपत्ति एवं वाहन बरामद। उड़ीसा के 13 स्थानों से बरामद हुआ चोरी का माल।

—पुलिस जानकारी के अनुसार संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि  कांकेर जिले में लगातार सोलर पंप, सोलर प्लेट पैनल, स्टार्टर एवं केबल वायर चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना नरहरपुर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर योगेश साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक साइबर दिनेश कुमार सिन्हा एवं उप पुलिस अधीक्षक (डीआरजी) श्री अविनाश ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नरहरपुर निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर मामले की गहन जांच की गई।पुलिस ने थाना नरहरपुर, चौकी दुधावा, चौकी हल्बा एवं थाना चारामा क्षेत्र में दर्ज कुल 16 चोरी के प्रकरणों का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय चोरी गिरोह के 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा उनके कब्जे एवं निशानदेही पर कुल 32.60 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद की गई है।

घटना का विवरण:-
पिछले लगभग 6 से 8 माह के दौरान थाना नरहरपुर, चौकी दुधावा, चौकी हल्बा तथा थाना चारामा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में किसानों एवं सिंचाई कार्यों में उपयोग किए जाने वाले सोलर प्लेट पैनल सिस्टम, सोलर पंप, स्टार्टर एवं केबल वायर की लगातार चोरी की घटनाए सामने आ रही थी।मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा लगातार तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही थी। तकनीकी जांच के दौरान कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान होने पर उनसे लगातार पूछताछ की गई।ग्राम बागडोंगरी निवासी जगदीश बंजारा एवं ग्राम जामगांव निवासी परमेश्वर राठौर पर संदेह गहराने पर उन्हें थाना नरहरपुर में पूछताछ हेतु बुलाया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने साथी मंहगू मरकाम, निवासी कोरडीही, थाना कुंदई, जिला नवरंगपुर (उड़ीसा) के साथ मिलकर कांकेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से सोलर प्लेट पैनल सिस्टम, सोलर पंप, स्टार्टर एवं केबल वायर चोरी कर टाटा एस गोल्ड मैजिक वाहन क्रमांक CG 19 BW 0434 के माध्यम से उड़ीसा ले जाकर बेचने की बात स्वीकार की।
पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही पर 60 नग सोलर प्लेट पैनल ,07 सेट सोलर फ्रेम, 14 नग सोलर पंप, 14 नग स्टार्टर, बड़ी मात्रा में केबल वायर बरामद किया , जिस सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 25 लाख 60 हजार रुपये आंकी गई है।
इसके अतिरिक्त घटना में प्रयुक्त— टाटा एस गोल्ड मैजिक वाहन क्रमांक CG 19 BW 0434, कटर मशीन ,टूल किट जिनकी कुल कीमत लगभग 07 लाख रुपये है, को भी जब्त किया गया।इस प्रकार पुलिस द्वारा कुल 32 लाख 60 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति बरामद की गई है।
गिरफ्तार आरोपी
1. जगदीश बंजारा, पिता छक्कन बंजारा, उम्र 38 वर्ष, निवासी बागडोंगरी कुम्हारपारा, थाना चारामा, जिला उत्तर बस्तर कांकेर।
2. परमेश्वर राठौर, पिता सोमनाथ राठौर, उम्र 27 वर्ष, निवासी जामगांव, थाना नरहरपुर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर।
3. मंहगू मरकाम, पिता राम मरकाम, उम्र 25 वर्ष, निवासी कोरडीही, थाना कुंदई, जिला नवरंगपुर (उड़ीसा)।

पूर्व अपराधिक दर्ज प्रकरण:-
आरोपियों के विरुद्ध थाना नरहरपुर के अपराध क्रमांक 34/26, 35/26, 106/26, 107/26, 108/26, 109/26, 110/26, 111/26, चौकी दुधावा के अपराध क्रमांक 103/26, चौकी हल्बा के अपराध क्रमांक 82/26 तथा थाना चारामा के अपराध क्रमांक 122/26, 163/26, 168/26, 04/26, 67/26 एवं 85/26 सहित कुल 16 प्रकरणों में धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध सिद्ध पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:-
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी नरहरपुर निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल, सउनि बुधारूराम मरकाम, प्रधान आरक्षक संवलुराम नेताम, आरक्षक नीलेश साहू, रैन कुमार जैन, पवन मरकाम, थाना चारामा से उप निरीक्षक रमेश सेठिया, प्रधान आरक्षक पचकोड शोरी, आरक्षक भागीरथी मण्डावी, चौकी दुधावा से सउनि गंगाराम शोरी, प्रधान आरक्षक परमेश्वर, आरक्षक महेश कोरेटी तथा साइबर सेल के आरक्षक हिमेश मण्डावी की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

  ———————–

02. चोरी के मामले में थाना बड़गांव पुलिस की कार्यवाही।चोरी किए गए चांदी के जेवर एवं नगदी के मामले में 01 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद।

—पुलिस जानकारी के अनुसार संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल राखेचा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर   राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी   रवि कुजूर पर्यवेक्षण में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बड़गांव पुलिस को चोरी के एक मामले में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।प्रार्थिया द्वारा थाना बड़गांव में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 21.05.2026 को वह अपने भाई शंकर सलाम के विवाह कार्यक्रम में शामिल होने गांव आई हुई थी। विवाह समारोह के दौरान उसने अपना लाल रंग का बैग एक कमरे में रखा था, जहां अन्य लोगों के बैग भी रखे हुए थे। उक्त बैग में रखे पर्स में ₹5,000 नगद एवं एक जोड़ी पुरानी चांदी की पायल रखी हुई थी। कुछ समय बाद देखने पर पर्स सहित नगदी एवं चांदी की पायल गायब मिली।प्रार्थिया द्वारा जानकारी देने पर उसके भाई शंकर सलाम ने बताया कि उसने ग्राम मसूर के एक व्यक्ति के पास संदिग्ध अवस्था में देखा था। शिकायत के आधार पर थाना बड़गांव में अपराध क्रमांक 12/2026 धारा 305, 312 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा संदेही की पतासाजी कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया, जिसके पश्चात उसके कब्जे से चोरी गया मशरूका बरामद किया गया।इस संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक अच्युत चंद्र तिवारी, सहायक उप निरीक्षक भोजराज मौर्य, आरक्षक रविंद्र नेताम, आरक्षक टीकाराम घोघरे, आरक्षक मनोज निर्मलकर एवं आरक्षक दिनेश गढ़िया का विशेष योगदान रहा।।
 ———————

03. उजियारा अभियान के तहत अवैध शराब बिक्री पर थाना चारामा पुलिस की कार्यवाही । आरोपी महिला के कब्जे से 42 नग देशी प्लेन मदिरा पौवा एवं शराब बिक्री रकम 200 रू किया गया जप्त ।।

—पुलिस जानकारी के अनुसार संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल राखेचा (भा.पु.से.)के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन में एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में उजियारा अभियान के तहत अवैध शराब बिक्री में संलिप्त लोगों पर कार्यवाही करते हुए थाना चारामा के अपराध क्रमांक 116/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के प्रकरण में थाना चारामा पुलिस द्वारा महिला के कब्जे से 7.560 बल्क लीटर अवैध देशी प्लेन मदिरा जप्त कर आरोपी महिला के विरूद्व वैधानिक कार्यवाही किया गया । दिनांक 30.05.26 को थाना चारामा पुलिस द्वारा गस्त पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था कि सूचना मिला कि नगर चारामा के मुक्तिधाम पारा में एक महिला सोहद्रा बाई पति आत्मा राम नरेटी निवासी मुक्तिधाम पारा चारामा अपने कब्जे में अवैध रूप से देशी प्लेन मदिरा बिक्री करने के लिये रखी है और बिक्री कर रही है कि सूचना पर हमराह स्टाफ के मुखबिर के बताये स्थान पर तस्दीक कर विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी सोहद्रा बाई नरेटी के कब्जे से देशी प्लेन मदिरा 42 नग पौवा जिसमें प्रत्येक में 180 एमएल भरा हुआ जुमला 7.560 बल्क लीटर किमती 3360 रू एवं नगदी रकम 200 रू को बरामद कर गवाहों के समक्ष जप्त कर अपराध धारा का पंजीबद्व कर आरोपीयाॅ के विरूद्व वैधानिक कार्यवाही किया गया । पुलिस टीम का विवरण:- निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर ,प्र0आर0 791 ज्योति मिश्रा , म0आर ,802 रामिन दर्रो , आर0 664 तरूण सिन्हा , 1169 बलराम सिन्हा 

 ————————

04. कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत थाना लोहत्तर के ग्राम पिड़चोड़ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। पुलिस एवं जनता के बीच आपसी विश्वास, सहयोग एवं संवाद को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। कांकेर पुलिस द्वारा समुदाय आधारित पुलिसिंग के माध्यम से जनसहभागिता बढ़ाने एवं सुरक्षित समाज के निर्माण हेतु लगातार प्रयास जारी।

—पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल राखेचा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल के मार्गदर्शन में,एसडीओपी भानुप्रतापपुर श्री शेर बहादुर ठाकुर की उपस्थिति में दिनांक 31.05.2026 को ग्राम पंचायत लोहत्तर के आश्रित ग्राम पिड़चोड़ में जनजागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पुलिस एवं जनता के बीच आपसी विश्वास, सहयोग एवं संवाद को मजबूत बनाने का प्रयास किया गया।इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा ग्रामीणों को नशा मुक्ति अभियान के संबंध में जागरूक करते हुए शराब, गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया गया कार्यक्रम में यातायात जागरूकता अभियान के तहत सड़क सुरक्षा नियमों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, वाहन चलाते समय सावधानियों तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इसके साथ ही ग्रामीणों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा करने के खतरे, सोशल मीडिया सुरक्षा एवं डिजिटल लेन-देन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act), महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, बाल अधिकारों, गुड टच-बैड टच, बाल अपराध एवं बाल संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित ग्रामीणों को महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में थाना प्रभारी लोहरतर  लक्ष्मीनारायण नामदेव ,राजू नायक सभापति जनपद पंचायत दुर्गकोंदल ,पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती संतो दुग्गा एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी के साथ ग्रामीण जन उपस्थित हुए।कांकेर पुलिस द्वारा समुदाय आधारित पुलिसिंग के माध्यम से जनता के साथ विश्वास एवं सहयोग को और अधिक मजबूत बनाने हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

  ————————

05. विशेष ग्राम सभा का आयोजन 05 जून को।

—‘ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026’ के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिले के सभी ग्राम पंचायतों में 05 जून को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर   निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिले सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि विशेष ग्राम सभा में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के संबंध में चर्चा कर संकल्प पारित किया जावे, साथ ही इस संबंध में सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय की अनुवादित प्रति का वाचन कर जानकारी दी जाए। विशेष ग्राम सभा ग्राम पंचायत विकास योजना 2026-27 हेतु 09 थीम अनुसार संकल्प भी पारित किया जाए। पीएआई 2.0 स्कोर कार्ड ग्राम पंचायतों में चस्पा कर उसका वाचन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने सभी जनपद पंचायत के सीईओ को निर्देशित करते हुए कहा है कि ग्रामसभा में लिए गए निर्णयों की अधिकतम 15 मिनट की वीडियो रिकार्डिंग कर वीडियो को ‘‘ग्रामसभा निर्णय’’ ( GS NIRNAY ) मोबाईल एप में अपलोड किया जावे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार पंचायती राज मंत्रालय द्वारा ग्राम सभाओं की कार्यवाही का ए.आई. आधारित कार्यवाही विवरण तैयार करने हेतु नवीन पोर्टल ‘सभासार’ बनाया गया है। सभी ग्राम पंचायतों में इस पोर्टल का उपयोग करते हुए कार्यवाही विवरण तैयार किया जाए। इसके अलावा ग्रामसभा के गतिविधियों को वाइब्रेंट ग्राम सभा पोर्टल https://meetingonline.gov.in एवं GPDP पोर्टल में शत-प्रतिशत अपलोड कराकर निर्धारित प्रपत्र में प्रतिवेदन जिला कार्यालय को 08 जून 2026 तक उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं।

 ————————

06. “नन्हे सितारे फन एंड लर्न समर कैंप” के समापन समारोह में विधायक श्री नेताम ने शिरकत, बच्चों की प्रतिभा को सराहा

-शासकीय कन्या विद्यालय, कांकेर में आयोजित “नन्हे सितारे फन एंड लर्न समर कैंप” का समापन समारोह रचनात्मक प्रस्तुतियों के बीच संपन्न हुआ। उक्त समर कैंप के समापन कार्यक्रम में कांकेर विधायक   आशाराम नेताम और छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष शालिनी राजपूत शामिल हुईं।समारोह के दौरान विधायक श्री नेताम ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों, कला प्रदर्शनियों, शैक्षणिक गतिविधियों और रचनात्मक प्रदर्शनों का अवलोकन किया। बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और उत्साह को देखकर उन्होंने मुक्त कंठ से सराहना की। मुख्य अतिथि की आसंदी से अपने उद्बोधन में विधायक श्री नेताम ने कहा कि कलेक्टर श्री नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर और जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी के मार्गदर्शन में आयोजित ऐसे समर कैंप बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें नई पहचान दिलाने का उत्कृष्ट माध्यम हैं। शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मक और व्यावहारिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।उन्होंने आगे कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में बच्चों को केवल पाठ्य पुस्तकों तक सीमित नहीं रखा जा सकता। उन्हें खेल, कला, संगीत, विज्ञान, तकनीक और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना भी आवश्यक है। “नन्हे सितारे फन एंड लर्न समर कैंप” इसी उद्देश्य को सार्थक रूप से पूरा कर रहा है।कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य, गीत, चित्रकला एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम के अंत में कांकेर विधायक ने सभी प्रतिभागी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए निरंतर सीखने, आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने का संदेश दिया।

  ————————

07. कांकेर विधायक आशा राम नेताम के हाथों प्रतिभाएं हुई अलंकृत।

—-जिले के ग्राम तेलावाट में आयोजित अखिल भारतीय आदिवासी हल्बा समाज के प्रतिभा सम्मान एवं वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में कांकेर विधायक आशा राम नेताम शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने समाज के सम्माननीय वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों से भेंट मुलाकात की तथा प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया।

 ————————

08. पद्म पुरस्कार-2027 हेतु नामांकन 31 मई तक आमंत्रित

– भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन एवं अनुशंसा आमंत्रित किए गए हैं। राज्य आयुक्त दिव्यांगजन छत्तीसगढ़ द्वारा जारी निर्देश के अनुसार दिव्यांगजन सशक्तीकरण एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं के नाम प्रस्तावित किए जाएंगे। कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिले के सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा नगरपालिका एवं नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि जिले के पात्र संस्थाएं एवं व्यक्तियों से 31 मई तक भारत सरकार के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कराएं।

 ————————

09.मन की बात जन संवाद एवं जनभागीदारी का सशक्त माध्यम है। मन की बात कार्यक्रम में आज नरहरपुर स्थित राधा कृष्ण मंदिर मे कांकेर विधायक के साथ भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सुना।

———————–

10. चारामा विकासखंड के भोथा,पुरी मोड पर हादसे में सोल्ड ट्रेक्टर पखांजूर ले जा रहे ड्रायवर की दर्दनाक मौत।

 ————————

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

 ————————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏

————————

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 30 मई 2026 शनिवार

 ———————– संपादकीय- ‘पत्रकारों को दिली सम्मान,नमन करें.’ -पत्रकारिता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं…मंजे हुए पत्रकारों लेखकों, बुद्विजीवियों के ही कलम से मिली। प्रतिदिन अपनी जमीन जिंदा रखने के लिए, हर…

रवि प्रकाश मिश्रा बनाये गये प्राचार्य फोरम नरहरपुर के अध्यक्ष

(मनोज जायसवाल) -रविप्रकाश मिश्रा,प्राचार्य कुम्हानखार प्राचार्य फोरम नरहरपुर विकासखंड  के अध्यक्ष बनाये गये। कांकेर(सशक्त पथ संवाद)। जिला प्राचार्य फोरम कांकेर के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार विकास खंड नरहरपुर के समस्त प्राचार्यों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *