———————–
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
09 जून 2026 मंगलवार
✍️मनोज जायसवाल
———————–
01.पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति कांकेर पुलिस की संवेदनशील पहल। चौकी दुधावा में आयोजित हुआ स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 34 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का किया गया हेल्थ चेकअप।

—पुलिस अधीक्षककांकेर निखिल राखेचा के नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य, कल्याण एवं कार्यक्षमता को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु लगातार विभिन्नकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में चौकी प्रभारी दुधावा निरीक्षक योगेन्द्र वर्मा द्वारा स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित कर चौकी दुधावा में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।शिविर का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी, संभावित स्वास्थ्य समस्याओं की समय पर पहचान तथा उन्हें स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। पुलिसिंग जैसे चुनौतीपूर्ण एवं जिम्मेदारीपूर्ण कार्य में निरंतर सक्रिय रहने वाले पुलिस कर्मियों के लिए इस प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी पहल अत्यंत महत्वपूर्ण है।
स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सारवंडी की चिकित्सकीय टीम, जिसमें डॉ. जितेन्द्र देवदास, एच.एस. विनोद, लोकेश मरकाम एवं श्रीमती सुनीता नेताम (आरएचओ) शामिल थे, द्वारा चौकी में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।शिविर के दौरान पुलिस कर्मियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप, शारीरिक स्थिति सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई। चिकित्सकीय दल द्वारा पुलिस कर्मियों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, पर्याप्त विश्राम करने तथा योग एवं व्यायाम को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की सलाह दी गई।कांकेर पुलिस द्वारा पुलिस बल के स्वास्थ्य, मनोबल एवं कार्यक्षमता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से भविष्य में भी इसी प्रकार के स्वास्थ्य एवं कल्याण संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा।
———————-
02.चार माह की अबोध बच्ची को मिला सूरत के जैन दम्पति का साया

— जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विशेषीकरण दत्तक ग्रहण एजेंसी की देखरेख में पल रही चार माह की बच्ची को अब नए माता-पिता मिल गए हैं। सूरत (गुजरात) निवासरत भारतीय दम्पति श्री हार्दिक एवं श्रीमती शिक्षा जैन को दत्तक ग्रहण विनिमय के तहत् बच्ची को गोद दिया गया। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज अपने कक्ष में उक्त दम्पति के हाथों में बालिका कु. देविका को सौंपा तथा उन्हें मिठाई खिलाकर अपनी शुभकामनाएं दीं। इस तरह बच्ची को माता-पिता का साया मिल गया, वहीं जैन दम्पति को अबोध बच्ची के रूप में परिवार का नया सदस्य मिला। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विपिन जैन ने बताया कि सूरत गुजरात के दंपति श्री हार्दिक व शिक्षा जैन का पंजीयन केन्द्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण में हुआ था, जिन्हें इस बालिका को 10 अप्रैल 2026 को रेफरल किया गया तथा 12 अप्रैल को बच्ची को रिजर्व किया गया। इसके बाद उन्हांेने बच्ची से मुलाकात कर उसे स्वीकार किया। आज 09 जून को प्राधिकरण के नियमानुसार कोर्ट आर्डर के लिए कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत हुए तथा कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने नियमानुसार जैन दम्पति को उक्त बच्ची को सौंपा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बच्ची को पाकर भावी दत्तक माता-पिता काफी खुश थे। इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती रीना लारिया व संस्था के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।ज्ञात हो कि जिले में संचालित विशेषीकृत दत्तक ग्रहण एजेंसी से अब तक 21 बच्चों को दत्तक के तौर पर दिया गया है व अन्य राज्यों में 32 बच्चों को दत्तक में दिया गया। वहीं विदेशों में 09 बच्चों को दत्तक के रूप में दिया गया है। वर्तमान में 44 भावी दत्तक माता-पिता विशेषीकृत दत्तक ग्रहण एजेंसी में पंजीकृत है। भारत में कानूनी रूप से बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया पूरी तरह से विनियमित और व्यवस्थित है। वर्तमान में यह व्यवस्था किशोर न्याय (बालकों की देखरेख व संरक्षण) अधिनियम 2015 यथा संशोधित 2021 और दत्तक ग्रहण विनियम 2022 के तहत् संचालित है। बताया गया कि भारत में दत्तक ग्रहण के लिए नियम, पात्रता और इसकी प्रक्रिया है जिसके अंतर्गत गोद लेने के इच्छुक माता-पिता को बुनियादी नियमों को पूरा करना होता है। जिसके अंतर्गत पहचान से संबंधित दस्तावेज, वैवाहिक स्थिति, आयु सीमा, स्वास्थ्य जांच (भावी दत्तक माता-पिता व बच्चा), गृह अध्ययन रिपोर्ट से संबंधित दस्तावेज की उपलब्धता आवश्यक रहती है। वैध और कानूनी तरीके से ही दत्तक ग्रहण सुरक्षित है। जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रबुद्ध नागरिकों से अपील की गई है कि बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हमेशा वैध और कानूनी दत्तक ग्रहण का ही समर्थन करें। यदि कहीं भी कोई बेसहारा बच्चा मिले तो जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला एवं बाल विकास विभाग कांकेर या सीधे चाईल्ड हेल्प लाईन 1098 को तत्काल सूचित करें।।
———————
03. मुख्यमंत्री उत्कर्ष योजनांतर्गत छठवीं में प्रवेश हेतु आवेदन 20 जून तक आमंत्रित।
—मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत वर्ष 2026-27 हेतु कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन 05 जुलाई दिन रविवार को दोपहर 12 बजे से दोपहर 02 बजे तक किया जाएगा। इसके लिए आवेदन आगामी 20 जून तक आमंत्रित किए गए हैं।सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु इच्छुक विद्यार्थियों को वर्तमान में कक्षा 5वीं में नियमित अध्ययनरत होना आवश्यक है तथा कक्षा चौंथी की परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक या समकक्ष ग्रेड से प्राप्त करने वाले विद्यार्थी चयन परीक्षा में शामिल होने हेतु पात्र होंगे तथा चयन परीक्षा के प्राप्तांकों की मेरिट के आधार पर कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयनित किए जाएंगे। परीक्षा की पात्रता के संबंध में बताया गया कि प्रवेश हेतु आयोजित चयन परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों के पालक की वार्षिक आय 2.50 लाख से अधिक नहीं होना चाहिए। इसके लिए कक्षा 5वीं में अध्ययनरत् विद्यार्थियों को अपने आवेदन पत्र के साथ कक्षा चौंथी की अंकसूची, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पालक का आय प्रमाण पत्र, आयकरदाता नहीं होने का प्रमाण पत्र, संस्था का ग्रामीण क्षेत्र में होने का प्रमाण पत्र संलग्न किया जाना है। योजनांतर्गत जिले में कुल 08 विद्यार्थियों का चयन कर राज्य स्थित उत्कृष्ट शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश दिया जाएगा। उक्त परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए विद्यार्थी अपनी शाला में आवेदन पत्र समस्त दस्तावेजों के साथ 20 जून 2026 तक जमा कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय अथवा कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग से संपर्क किया जा सकता है।।
————————
04. दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय कोदाभाट में कक्षा 12वीं तक प्रवेश प्रारंभ।
—जिले की मेधावी छात्रा महेश्वरी कोर्राम को कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर माध्यमिक शिक्षा मंडल की टॉप-10 सूची में दसवां स्थान हासिल करने पर राज्य शासन की ओर से विशेष प्रोत्साहन दिया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्रा को मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत 01 लाख रुपये तथा दोपहिया वाहन (स्कूटी) अनुदान के लिए 01 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि जिले के चारामा विकासखण्ड के ग्राम कानापोड़ निवासी छात्रा महेश्वरी कोर्राम की माता श्रीमती अनिता कोर्राम श्रमिक हैं तथा श्रम विभाग के अंतर्गत भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत श्रमिक है। इसी पात्रता के आधार पर श्रम विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत यह सहायता राशि स्वीकृत की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन श्रमायुक्त, मंडल के सचिव तथा श्रम विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेजिले में संचालित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विशेष विद्यालय, छात्रावास कोदाभाट कांकेर में कक्षा पहली से बारहवीं तक के दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ बच्चों (बालक) का प्रवेश प्रारंभ हो चुका है। इच्छुक पालक, अभिभावक अपने पुत्र, पाल्य को कार्यालयीन दिवस में सरोना रोड ग्राम कोदाभाट स्थित संस्था में उपस्थित होकर दाखिला करा सकते हैं। संस्था एवं छात्रावास में शासन द्वारा अध्ययन, भोजन, आवास, वस्त्र इत्यादि निःशुल्क प्रदाय किया जाता है। विद्यालय में प्रवेश के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट फोटो साथ लाना अनिवार्य है। प्रवेश के संबंध में अधिक जानकारी के लिए संस्था से संपर्क किया जा सकता है।
————————
05. नवनिर्मित स्टेडियम बनेगा खिलाड़ियों का नया ऊर्जा केंद्र, कलेक्टर ने किया सघन निरीक्षण, वित्तीय साक्षरता लैब से सशक्त होंगे विद्यार्थी, कलेक्टर ने गुणवत्तापूर्ण निर्माण और समय-सीमा पर दिया विशेष जोर

— जिले में खेल एवं शिक्षा के क्षेत्र में विकसित की जा रही महत्वपूर्ण अधोसंरचनाओं का जायजा लेने सोमवार को कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिला मुख्यालय स्थित नवनिर्मित स्टेडियम एवं शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय जनकपुर वार्ड में स्थापित वित्तीय साक्षरता लैब का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों परियोजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता एवं उपयोगिता का विस्तृत अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।कलेक्टर ने सर्वप्रथम नवनिर्मित स्टेडियम का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने स्टेडियम परिसर में उपलब्ध खेल सुविधाओं, दर्शक दीर्घा, मैदान की गुणवत्ता, सुरक्षा प्रबंध एवं अन्य कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शेष एवं अपूर्ण कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। इसके पश्चात कलेक्टर ने शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय, जनकपुर वार्ड, कांकेर में स्थापित वित्तीय साक्षरता लैब का निरीक्षण किया। उन्होंने लैब में उपलब्ध शिक्षण सामग्री, डिजिटल संसाधनों, विद्यार्थियों के लिए संचालित गतिविधियों एवं वित्तीय जागरूकता संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी वित्तीय समझ का आकलन किया तथा बैंकिंग, बचत, निवेश, डिजिटल भुगतान, साइबर सुरक्षा और वित्तीय प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। कलेक्टर ने दोनों स्थलों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए आवश्यक सुधार एवं विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा कहा कि खेल और शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे ऐसे प्रयास जिले के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता, जिला खेल अधिकारी, पीएमजीएसवाई के घनश्याम कश्यप एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।।
————————
06.कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नगरपालिका के भूतपूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर हैदराबाद में उपचार के दौरान दुखद निधन हो गया। नगर एवं जिले के जनप्रतिनिधियों,बुद्विजीवियों एवं आम नागरिकों ने श्रद्वांजलि दी है।

————————
07.
—
————————
08.
–
————————
09.
–
———————–
10.
–
————————
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
————————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
————————






