आज की टॉप 10 खबर 08 जून 2026 सोमवार

———————–

संपादकीय-

पैसे कमाने के नाम किन्नर का वेश?

-पैसे की चाह में लोग क्या-क्या नहीं कर रहे, वे यह नहीं सोचते कि कुछ वो ‘लालसा’ की खातिर वे अपनी खुद की जिंदगी तो बर्बाद नहीं कर रहे?अखबारी सुर्खियां तरह-तरह की कई अजीब कारनामों,कृत्यों से भरी होती है। लोग अपने जीवनभर की वो कमाई करते स्वाभिमान से सम्मान अर्जित करते हैं,उसे भी तल्ख लालसा के चलते किस तरह अपराध कर गुमनाम की दुनियां में चले जाते हैं। लगातार हो रहे आत्महत्या के पीछे जब पुलिस जांच होती है,तो कभी कभी अलग ही कहानी छनकर सामने आती है। पैसे कमाने की लत ने उन शिक्षितों को भी वो कृत्य करने में गुरेज नहीं करते जो उनके लिए तबाही का सबब ही है।

मध्यप्रदेश के छिंदवाडा से जो मामला आया है,वह बेहद शर्मनाक के साथ उन शिक्षितों पर हास्यास्पद भी है कि वे चारों किन्नर का स्वांग करके शादियों एवं सार्वजनिक जगहों में पैसे उगाही करते। यानि कि शार्टकट में पैसे कमाने की लत इतनी है कि इन्हें पैसा कमाने का साध्य ‘किन्नर’ बनने की सोचा। उन्हें लगा होगा कि बगैर ज्यादा मेहनत के किन्नर की तरह वो पैसे कमा लेंगे, अब उन्हें कौन ये बतलाए कि किन्नर की जिंदगी में क्या संघर्ष नहीं होता?खैर! पुलिस पकड से कब तक दूर रहते! अब बाकी जिंदगी ‘जेल’ में काटो फिर सम्मान में मुंह दिखाने के काबिल ना रहेा। पैसे के नाम जो अंधे हो गए थे। तमाम कृत्य करने वालों को यह ज्ञात नहीं होता कि उनके पास जो दिमागी उपज है, उससे ज्यादा कहीं तुम्हें पकडने के लिए तकनीक है। किन्नर के नाम वेश धारण कर पैसे की उगाही में मस्त होने वाले तुम्हें यही पसंद है तो ऊपर वाला तुम्हें किन्नर ही बना देता। ‘हिजडेपन’ का दिमागी ऊपज तो लोगों ने देख ही लिया।

✍️मनोज जायसवाल

———————–

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
08 जून  2026 सोमवार

✍️मनोज जायसवाल

 ———————–

01.टीचर्स एसोसिएशन ने पूर्ण पेंशन के लिए डीपीआई का किया घेराव सेवाकालीन शिक्षकों के लिए सीमित विभागीय परीक्षा आयोजित करने की मांग।

—छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा की अगुवाई में याचिकाकर्ता शिक्षकों के समूह द्वारा उच्च न्यायालय बिलासपुर के निर्णय अनुसार संविलियन पूर्व की सेवा गणना कर पूर्ण पेंशन प्रदान करने नीति निर्धारण करने एवं आदेश जारी करने की मांग को लेकर डीपीआई का घेराव किया गया। विभागीय स्तर पर पता चला है कि कोर्ट के निर्णय के आधार पर पेंशन देने का निर्णय नहीं लेते हुए सुप्रीम कोर्ट स्तर पर अपील करने शिक्षा विभाग प्रयासरत है।

एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक वाजिद खान,प्रदेश महासचिव हेमेंद्र साहसी,कांकेर जिलाध्यक्ष स्वदेश शुक्ला,जिला सचिव संतोष जायसवाल,मीडिया प्रभारी कृष्णेंदु आइच ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा व प्रतिनिधिमंडल द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव कमलप्रीत सिंह, उपसंचालक अशोक नारायण बंजारा, उपसंचालक लोक शिक्षण संचालनालय डाॅ. महेश नायक को ज्ञापन सौंपकर न्यायालयीन निर्णय अनुसार, पूर्व सेवा से पेंशन देने,टीईटी की विभागीय परीक्षा करने,राजपत्र में संशोधन करने का मांगपत्र सौंपा गया। सचिव स्कूल शिक्षा ने कहा कि शिक्षकों के लिए विभागीय टीईटी परीक्षा लिए जाने के संबंध में वैधानिक सलाह से रास्ता निकालने प्रयास किया जाएगा।पेंशन पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि न्यायालय के निर्णय व शासन की स्थिति का अवलोकन किया जा रहा है, शिक्षकों का पक्ष भी आया है।

विभागीय पात्रता परीक्षा की मांग

एसोसिएशन ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय की मंशा के अनुरूप शिक्षकों को टीईटी अहर्ता प्राप्त करने के लिए पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराना आवश्यक है।श्री शर्मा ने बताया कि सचिव व संचालक से मांग किया गया है कि सेवाकालीन शिक्षकों(इन सर्विस टीचर्स) की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पृथक सीमित विभागीय परीक्षा आयोजित करने पर भी गंभीरता से विचार करते हुए टीईटी परीक्षा का वार्षिक कैलेंडर जारी कर नियमित अंतराल पर परीक्षा आयोजित किया जाए जिससे शिक्षकों को समय पर अहर्ता प्राप्त करने का अवसर मिल सके।

  ———————–

02.थाना नरहरपुर पुलिस द्वारा चोरी के प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया विश्वास का फायदा उठाकर घर से सोना-चांदी के जेवरात की थी चोरी,शत प्रतिशत मशरूका की बरामदगी। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोना-चांदी के जेवरात बरामद किए गए, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 1,63,350 रू.  है।

 

—पुलिस जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दिवस कुंजाम, पिता स्व. श्रवण कुंजाम, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम बरेठिनबाहरा, थाना नरहरपुर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर द्वारा थाना में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपनी पत्नी के साथ नरहरपुर साप्ताहिक बाजार गया था।घर मे कोई नही था।बाजार से वापस आने के पश्चात अगले दिन प्रातः लगभग 06 बजे जब उसकी पत्नी आलमारी की जांच की तब पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर के ड्रेसिंग टेबल में रखी आलमारी की चाबी निकालकर आलमारी एवं लॉकर खोला गया तथा उसमें रखे सोने का मंगलसूत्र, सोने के झुमके, सोने के लॉकेट तथा चांदी के पायल चोरी कर लिए गए हैं। चोरी गए जेवरातों की कुल कीमत लगभग ₹1,63,350/- थी।प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना नरहरपुर में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 105/2026 – धारा 303(2) बीएनएस तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 ———————

03. जनदर्शन में प्राप्त हुए 26 आवेदन, आवश्यक कार्यवाही करने कलेक्टर ने दिए निर्देश।

—साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के पहुंचे 26 आवेदकों ने अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर को अवगत कराया। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के लिए निर्देशित किया।जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में भूमि रजिस्ट्रीकरण, नामांतरण, भूमि आबंटन, नक्शा, खसरा दुरुस्तीकरण, मनरेगा राशि दिलाने, प्रमाण पत्र, वेतन दिलाने, सड़क मरम्मत, प्रधानमंत्री आवास दिलाने, अनुकंपा नियुक्ति सहित विभिन्न मांग एवं समस्याओं के आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्रीक्षीरसागर ने प्राप्त आवेदनों का शीघ्र कार्यवाही करते हुए समुचित निराकरण करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर डीएफओ कांकेर   रौनक गोयल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर  जितेन्द्र कुर्रे एवं   ए.एस. पैकरा, सभी एसडीएम, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, जनपद सीईओ एवं नगरीय निकायों के अधिकारी मौजूद थे।

 ————————

04. मुख्यमंत्री के हाथों मेधावी छात्रा को मिली 2 लाख रुपये की सहायता।

—जिले की मेधावी छात्रा महेश्वरी कोर्राम को कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर माध्यमिक शिक्षा मंडल की टॉप-10 सूची में दसवां स्थान हासिल करने पर राज्य शासन की ओर से विशेष प्रोत्साहन दिया गया। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्रा को मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत 01 लाख रुपये तथा दोपहिया वाहन (स्कूटी) अनुदान के लिए 01 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि जिले के चारामा विकासखण्ड के ग्राम कानापोड़ निवासी छात्रा महेश्वरी कोर्राम की माता श्रीमती अनिता कोर्राम श्रमिक हैं तथा श्रम विभाग के अंतर्गत भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत श्रमिक है। इसी पात्रता के आधार पर श्रम विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत यह सहायता राशि स्वीकृत की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन श्रमायुक्त, मंडल के सचिव तथा श्रम विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  ————————

05. सायकल रैली निकालकर फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

— विश्व सायकल दिवस के अवसर पर रविवार 07 जून को जिला मुख्यालय में फिटनेस, खेल और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य सायकल रैली का आयोजन किया गया। भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट के तहत जिला प्रशासन एवं खेल युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ‘संडे ऑन सायकल’ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ नरहरदेव पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर के खेल प्रांगण से मुख्य अतिथि नगरपालिका परिषद कांकेर के उपाध्यक्ष  उत्तम यादव एवं विशिष्ट अतिथि  अजय मोटवानी तथा भूतपूर्व सैनिक संयोग कुमार साहू द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। जिला खेल अधिकारी कार्यालय द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार सायकल रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नया बस स्टैंड स्थित डोम तक पहुंची। इस दौरान अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि सायकल चलाना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी प्रभावी माध्यम है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक सायकल उपयोग करने और स्वस्थ एवं फिट जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। जिला खेल अधिकारी  दिनेश कुमार कवाची ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन लोगों में स्वास्थ्य, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में पूना पर्रियान के बच्चों द्वारा फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत जुम्बा कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई। रैली में छात्र-छात्राएं, खिलाड़ी, खेल प्रेमी, अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस जवान, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, एनसीसी कैडेट्स, पूना पर्रियान के प्रशिक्षार्थी, व्यायाम अनुदेशक तथा शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया।

 ————————

06. सुशासन तिहार एवं बस्तर मुन्ने के आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश। समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की ।

-कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सुशासन तिहार एवं बस्तर मुन्ने अभियान के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। साथ ही पेंशन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित लंबित आवेदनों का भी समयबद्ध निराकरण करने कहा।कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने बस्तर मुन्ने, सुशासन तिहार एवं नियद नेल्लानार 2.0 अभियान की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने बस्तर मुन्ने के अंतर्गत संचालित 31 बिन्दुओं पर आधारित योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया। कलेक्टर ने ज्ञान भारतम् राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण के तहत जिले में सर्वेक्षण कार्य को और व्यापक बनाने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक प्राचीन पांडुलिपियों एवं उनसे संबंधित साक्ष्यों के दस्तावेजों का डिजिटाइजेशन किया जा सके। उन्होंने विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उनका शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) से संबंधित लंबित निर्माण कार्यों तथा नवीन पंचायत भवनों के निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को उक्त कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया।कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को आगामी बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए खरीदी केंद्रों से धान का उठाव शीघ्रता से कराने के निर्देश दिए। साथ ही खाद भंडारण की वर्तमान स्थिति एवं नियमित मॉनिटरिंग कर किसानों को आवश्यकतानुसार खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए कहा गया। इस अवसर पर डीएफओ कांकेर  रौनक गोयल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर  जितेन्द्र कुर्रे एवं श्री ए.एस. पैकरा, सभी एसडीएम, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, जनपद सीईओ एवं नगरीय निकायों के अधिकारी मौजूद थे।

  ————————

07. झपटमारी की घटना के 02 फ़रार आरोपी को दुर्गुकोंदल पुलिस ने किया गिरप्तार। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रार्थियाँ से लूटा गया माल  बरामद।

—पुलिस जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 03.06.2026 को प्रार्थिया श्रीमती कुमारीबाई निवासी ग्राम घोटिया अपने खेत विक्रमगंज से कार्य कर घर लौट रही थीं। भानुप्रतापपुर-दुर्गुकोन्दल मुख्य मार्ग पर विक्रमगंज के समीप एक सफेद रंग की कार उनके पास आकर रुकी, जिसमें तीन युवक एवं एक युवती सवार थे।कार से उतरे एक युवक ने बातचीत करने के बहाने प्रार्थिया के गले में पहनी हुई माला को सोने की माला समझकर झपट लिया तथा अपने साथियों के साथ कार में बैठकर मौके से फरार हो गया।प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना दुर्गुकोन्दल में अपराध क्रमांक 15/2026 धारा 304 एवं 112(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले में दिनाक 04.06.2026 को एक आरोपी आशीष भट्टाचार्य की गिरफ़्तारी हुई थी शेष आरोपी घटना दिनांक से फ़रार थे ।पुलिस अधीक्षककांकेर निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर आकाश श्रीश्रीमाल एवं एसडीओपी भानुप्रतापपुर  शेर बहादुर सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में मामले के फ़रार आरोपियों की पता तलाश हेतु विशेष टीम गठित की गई।तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर फ़रार आरोपी 1 सूर्या गुप्ता व 2. माही बंजारे को रायपुर से पकड़ा गया पूछताछ में आरोपियों ने घटना करना स्वीकार किया।

 ————————

08. नक्सल विरोधी अभियानों की वीरता को राष्ट्रीय सम्मान, कांकेर के दो अधिकारियों को शौर्य चक्र। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा “शौर्य चक्र” से सम्मानित हुए कांकेर जिले के दो वीर पुलिस अधिकारी। वीरता को मिला सर्वोच्च सम्मान ।

-नक्सल विरोधी अभियानों में अदम्य साहस, उत्कृष्ट नेतृत्व एवं असाधारण वीरता का परिचय देने वाले कांकेर जिले के दो जांबाज पुलिस अधिकारी   लक्ष्मण केवट एवं   रामेश्वर देशमुख को भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा देश के प्रतिष्ठित वीरता अलंकरण “शौर्य चक्र” से सम्मानित किया गया।यह सम्मान राष्ट्र की सुरक्षा, जनसुरक्षा एवं नक्सल उन्मूलन के क्षेत्र में दोनों अधिकारियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट एवं साहसिक कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर हुई गौरवपूर्ण स्वीकृति है। यह उपलब्धि न केवल कांकेर पुलिस बल्कि सम्पूर्ण बस्तर पुलिस एवं छत्तीसगढ़ पुलिस परिवार के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।

नक्सल विरोधी अभियानों में उत्कृष्ट योगदान
दोनों अधिकारियों ने बस्तर संभाग के अत्यंत संवेदनशील एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सेवा देते हुए अनेक महत्वपूर्ण अभियानों का सफल नेतृत्व किया। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों, चुनौतीपूर्ण सुरक्षा वातावरण एवं विषम परिस्थितियों में उनके साहस, रणनीतिक कौशल और नेतृत्व क्षमता ने सुरक्षा बलों को कई बड़ी सफलताएँ दिलाईं।

पुलिस अधीक्षक का संदेश
पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर  निखिल राखेचा (भा.पु.से.) ने दोनों अधिकारियों को इस विशिष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि—”शौर्य चक्र जैसे सर्वोच्च वीरता सम्मानों में से एक सम्मान का प्राप्त होना सम्पूर्ण कांकेर जिला, बस्तर अंचल एवं छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गौरव का विषय है। श्री लक्ष्मण केवट एवं   रामेश्वर देशमुख का साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण पुलिस बल की उत्कृष्ट परंपराओं का प्रतीक है। उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।”

  ————————

09.हमर अंगना के आंगन में किशनपुरी,कोडेजुंगा के लोगों से भेंट मुलाकात।

-आज हमर अंगना विधायक कार्यालय, बेवरती में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान ग्राम किशनपुरी एवं कोडेजुंगा से आए नागरिकों से कांकेर विधायक आशा राम नेताम ने मुलाकात कर उनकी विभिन्न समस्याओं, आवश्यकताओं एवं मांगों की जानकारी प्राप्त की। प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक परीक्षण करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं, ताकि समस्याओं का यथाशीघ्र एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।बताते चलें, जनदर्शन केवल शिकायतों के निराकरण का माध्यम नहीं, बल्कि जनता और जनप्रतिनिधि के बीच सतत संवाद का एक महत्वपूर्ण मंच है। मेरा निरंतर प्रयास है कि क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचे तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो।

———————–

10.औद्योगिक नगरी, लखनपुरी के पास दो और पेट्रोल पम्प, लोगों की परेशानियां होंगी दूर।

-कांकेर जिले की औद्योगिक नगरी लखनपुरी में हो रहा दु्रत गति से विकास। फोरलेन निर्माण पूर्व ही अपनी जमीन का मुआवजा मिल जाने के बाद पीछे बना लिया अपना सुरक्षित आशियाना। यहां से लगे कानापोंड एवं चिनौरी कटिन के पास खुल रहा नया पेट्रोल पम्प। वर्तमान में मनीष पेट्रोल पम्प में समय बेसमय पेट्रोल नहीं मिलने से लोगों को हो रही बहुत परेशानी। दो नये पेट्रोल पम्प खुल जाने से परेशानी होगी दूर। एक नरेंद्र यादव तो दूसरा ज्ञानी रामटेके की बतायी जा रही है,पेट्रोल पम्प। औद्योगिक क्षेत्र में भी पेट्रोल पम्प के लिए जगह आरक्षित, लेकिन अभी तक अतापता नहीं।

 ————————

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

 ————————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏

————————

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 06 जून 2026 शनिवार

———————– संपादकीय- श्री गौतम लुंकड जी (प्रदेश के लोकप्रिय नेता) आज जन्म दिवस पर सादर….. —अन्य नेताओं की तरह*आप सिर्फ बातें नहीं करते, बल्कि काम भी करते हैं… और अपने…

मुबई(महाराष्ट्र)अस्पताल में भर्ती है, प्रदेश के लोकप्रिय नेता गौतम लुंकड

श्री गौतम लुंकड जी (प्रदेश के लोकप्रिय नेता) आज जन्म दिवस पर सादर….. अन्य नेताओं की तरह आप सिर्फ बातें नहीं करते, बल्कि काम भी करते हैं… और अपने काम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *