श्री गौतम लुंकड जी
(प्रदेश के लोकप्रिय नेता)
आज जन्म दिवस पर सादर…..

अन्य नेताओं की तरह आप सिर्फ बातें नहीं करते, बल्कि काम भी करते हैं… और अपने काम से लोगों का दिल भी जीते हैं। हर कोई राजनीति के बारे में गंदी बातें करता है लेकिन आपको देखकर लगता है कि राजनीति में सच्चे और अच्छे लोग भी होते हैं। जी, हां हम बात कर रहे हैं, कांकेर में भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय,सबके हितैषी, वो कर्मठ आदर्शवादी नेता जो खुद की सेवाा से ऊपर राष्ट्रहित की सेवा को सर्वोपरि मानते हैं। बेहद साफ सुथरी कार्यशैली के आज भी पूर्ण ऊर्जावान श्री गौतम लुंकड का आज जन्म दिवस है।

छत्तीसगढ में बीते पंचायत चुनाव में जिला पंचायत में पार्टी की सत्ता के लिए चुनावी बागडोर पार्टी ने पूर्ण विश्वास के साथ श्री गौतम लुंकड पर छोडा था, जिसका ईमानदारी से पालन करते हुए दिन रात इन्होंने एक कर दिया और पार्टी के प्रति समर्पित होकर पूर्ण बहुमतों के साथ ऐतिहासिक जीत पार्टी को दिलायी।
अविभाजित मध्यप्रदेश कार्यकाल से अभी तक उनकी ऊर्जा के लोग मुरीद है। आज भी लोगों का मानना होता है,जहां श्रीलुंकड है,वहां उनके विपरीत बहना सुर्य को दीपक दिखाना है।
लेकिन दुःख की बात भी है,कि पिछले तकरीबन 08 महीनों से वे अस्वस्थ्य चल रहे हैं। वर्तमान में वे मुंबई अस्पताल मुंबई(महाराष्ट्र) में गंभीर रूप से अस्वस्थ्य है। अस्पताल में इनके मोबाईल की सिम डाक्टर द्वारा ले ली गई है,कि इन्हें अभी बात नहीं करना है,क्योंकि समस्या मुंह की है। बावजूद हौसला किसी भी तरह एक इंच भी कम नहीं हुआ है। बीमारी को वे मात दे रहे हैं, मुंंबई के जानेमाने चिकित्सक डॉ. भट्ट एवं डॉ. भंसाली जी जो ईलाज कर रहे हैं‚की माने तो आशा की जा सकती है कि एक सप्ताह के भीतर ही वे हम सबके बीच होंगे।

आज हम सब उनके बेहतर स्वास्थयिक जीवन की कामना करते हैं,कि जल्द वे पूर्ण स्वस्थ्य होकर सबसे उसी तरह मुखातिब हो,जिस मिलनसार की प्रवृत्ति के साथ बच्चे,युवा,प्रबुद्व नागरिकों से हंसते हंसते उपस्थित हों। आज जन्म दिवस पर आप सबका बधाई संदेश उन्हें और भी संबल प्रदान करेगा….उनसे बात नहीं की जा सकती पर इस पटल पर आप लिख कर संदेश जरूर दे सकते हैं। कार्यकर्ता उनके शीघ्र स्वास्थयिक जीवन की कामना कर रहे हैं।
आपके सिर पर सदा भगवान का हाथ रहे और आपका हाथ सदैव जनता के कल्याणकारी कामों में रहे।
आपको जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं।






