रायपुर में ग्रीन आर्मी के होंगे 25 जोन

रायपुर(सशक्त पथ संवाद)। पर्यावरण संरक्षण के लिए अग्रणी संस्था ग्रीन आर्मी का शपथ ग्रहण आज वीआईपी रोड श्री राम मंदिर कांफ्रेंस हाल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ आराध्य देव भगवान श्री राम जी एवं धरती माता जी की पूजा अर्चना कर प्रारंभ हुआ। प्रदेश मीडिया प्रभारी शशिकांत यदु ने बताया कि संस्था पर्यावरण प्रेमियों को जोड़ते हुए अब वर्ष 2025 में 25 जोन बनाकर कार्य करेगी।

आज इस शपथ ग्रहण के अवसर पर लगभग 100 से अधिक पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे। जिनका स्वागत अभिनंदन रायपुर जिला अध्यक्ष गुरदीप टुटेजा जी द्वारा किया गया। प्रदेश अध्यक्ष एवं संस्थापक श्री अमिताभ दुबे जी शपथ अधिकारी के रूप में आज मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जिन्होंने विभिन्न जोनों के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए ग्रीन आर्मी के गतिविधियों के बारे में बारिकी से जानकारी प्रदान किया साथ ही ब्रेन पॉल्यूशन के विषय में जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि व्यक्ति को योजना बनाकर एवं लक्ष्य निर्धारित कर छोटे स्तर में ही सही किंतु सही दिशा मे निरंतर प्रयास करना चाहिए अगर आप सफलता के लिए प्रयास नहीं कर रहे है तो आप समझ जाएं निश्चित रूप से असफलता के लिए प्रयास कर रहे है।

संस्था का कार्य क्षेत्र बहुत बड़ा है इसलिए आप अपने स्थानीय क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण कर धरती माता की सेवा करें। प्रशिक्षक मिस्टर टारगेट ने विभिन्न देश भक्तों एवं स्वतंत्रता सेनानियों का उदाहरण देते हुए बताया कि बड़ा कार्य करने के लिए अपने संकुचित एवं आरामदायद जीवन से बाहर निकले तभी बड़ा बन सकते है। आज हम सांस तो ले रहे है किंतु कौन सा पेड़ का ले रहे है हमें पता नहीं हमारा काम केवल पर्यावरण को संरक्षण प्रदान करना है। इसलिए आप सभी पर्यावरण प्रेमियों को केवल अपना कार्य करना है। पूरे कार्यक्रम का कुशलता पूर्वक संचालन श्रीमती मोनिका बागरेचा ब्लू विंग अध्यक्ष द्वारा किया गया। श्रीमती भारती श्रीवास्तव द्वारा आज के कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुएए सिंगल यूज प्लास्टिक को बंद करने का अपील किया गया।

  • Related Posts

    आज की टॉप 10 खबर 14 मई 2026 गुरूवार

     ———————– संपादकीय- ‘संघ के नाम हार्वेस्टर में कटाई की दरों में वृद्वि से मजबूर किसान’ इन दिनों हार्वेस्टर संघ के नाम गठन कर कांकेर जिले से बाहर से आने वाले…

    आज की टॉप 10 खबर 13 मई 2026 बुधवार

     ———————– संपादकीय- ‘संघ के नाम हार्वेस्टर में कटाई की दरों में वृद्वि से मजबूर किसान’ इन दिनों हार्वेस्टर संघ के नाम गठन कर कांकेर जिले से बाहर से आने वाले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *