———————–
संपादकीय-
श्री गौतम लुंकड जी
(प्रदेश के लोकप्रिय नेता)

आज जन्म दिवस पर सादर…..
—अन्य नेताओं की तरह*आप सिर्फ बातें नहीं करते, बल्कि काम भी करते हैं… और अपने काम से लोगों का दिल भी जीते हैं। हर कोई राजनीति के बारे में गंदी बातें करता है लेकिन आपको देखकर लगता है कि राजनीति में सच्चे और अच्छे लोग भी होते हैं। जी, हां हम बात कर रहे हैं, कांकेर में भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय,सबके हितैषी, वो कर्मठ आदर्शवादी नेता जो खुद की सेवाा से ऊपर राष्ट्रहित की सेवा को सर्वोपरि मानते हैं। बेहद साफ सुथरी कार्यशैली के आज भी पूर्ण ऊर्जावान श्री गौतम लुंकड का आज जन्म दिवस है।छत्तीसगढ में बीते पंचायत चुनाव में जिला पंचायत में पार्टी की सत्ता के लिए चुनावी बागडोर पार्टी ने पूर्ण विश्वास के साथ श्री गौतम लुंकड पर छोडा था, जिसका ईमानदारी से पालन करते हुए दिन रात इन्होंने एक कर दिया और पार्टी के प्रति समर्पित होकर पूर्ण बहुमतों के साथ ऐतिहासिक जीत पार्टी को दिलायी।अविभाजित मध्यप्रदेश कार्यकाल से अभी तक उनकी ऊर्जा के लोग मुरीद है। आज भी लोगों का मानना होता है,जहां श्रीलुंकड है,वहां उनके विपरीत बहना सुर्य को दीपक दिखाना है।लेकिन दुःख की बात भी है,कि पिछले तकरीबन 08 महीनों से वे अस्वस्थ्य चल रहे हैं। वर्तमान में वे मुंबई अस्पताल मुंबई(महाराष्ट्र) में गंभीर रूप से अस्वस्थ्य है। अस्पताल में इनके मोबाईल की सिम डाक्टर द्वारा ले ली गई है,कि इन्हें अभी बात नहीं करना है,क्योंकि समस्या मुंह की है। बावजूद हौसला किसी भी तरह एक इंच भी कम नहीं हुआ है। बीमारी को वे मात दे रहे हैं, मुंंबई के जानेमाने चिकित्सक डॉ. भट्ट एवं डॉ. भंसाली जी जो ईलाज कर रहे हैं‚की माने तो आशा की जा सकती है कि एक सप्ताह के भीतर ही वे हम सबके बीच होंगे।
आज हम सब उनके बेहतर स्वास्थयिक जीवन की कामना करते हैं,कि जल्द वे पूर्ण स्वस्थ्य होकर सबसे उसी तरह मुखातिब हो,जिस मिलनसार की प्रवृत्ति के साथ बच्चे,युवा,प्रबुद्व नागरिकों से हंसते हंसते उपस्थित हों। आज जन्म दिवस पर आप सबका बधाई संदेश उन्हें और भी संबल प्रदान करेगा….उनसे बात नहीं की जा सकती पर इस पटल पर आप लिख कर संदेश जरूर दे सकते हैं।आपके सिर पर सदा भगवान का हाथ रहे और आपका हाथ सदैव जनता के कल्याणकारी कामों में रहे।
आपको जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं।
✍️मनोज जायसवाल
———————–
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
06 जून 2026 शनिवार
✍️मनोज जायसवाल
———————–
01.ग्राम गटटाकाल के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से 01नग प्रेशर कुकर IED बरामद।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान को लगातार प्रभावी रूप से संचालित करते हुए IED बरामद।

—पुलिस जानकारी अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि — सुन्दरराज पी. (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज के निर्देशन में , दीपक तिवारी, डीआईजी बीएसएफ भानुप्रतापपुर, निखिल राखेचा, पुलिस अधीक्षक कांकेर एवं श्री रणधीर सिंह गिल सेनानी 40वीं वाहिनी बीएसएफ कोयलीबेड़ा के मार्गदर्शन में जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान संचालित किया जा रहा है।इसी क्रम में जिला पुलिस, बीएसएफ एवं बीडीएस टीम के संयुक्त बल द्वारा संचालित अभियान के दौरान 01नग प्रेशर कुकर IED लगभग 03 कि० ग्रा० बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।आज दिनांक 06.06.2026 को थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर ग्राम गटटाकाल के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा 01नग प्रेशर कुकर IED लगभग 03 कि०ग्रा० बरामद किया गया।
———————–
02. भानुप्रतापपुर:खेत बचाव जागरूकता अभियान आयोजित। फसल कटाई के बाद अवशेषों को जलाने का नुकशान एंव अवशेषों का उचित प्रबंध के लाभ की जानकारी दी गई।

—केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा मिट्टी और फसलों की रक्षा के लिए राष्ट्रव्यापी ‘खेत बचाओ अभियान’ चलाया जा रहा है इसका उद्देश्य रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग को कम कर, मृदा स्वास्थ्य में सुधार करना और प्राकृतिक व वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है इस उद्देश्य से भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम बैजनपुरी सहकारी समिति में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी प्रवीण कवाची द्वारा किसानों को मिट्टी को बचाने के उपाय बताया गया जिसमे फसल कटाई के बाद अवशेषों को जलाना पर्यावरण और मिट्टी दोनों के लिए नुकसानदायक है फसल अवशेषों (जैसे पुआल, डंठल, पत्तियां) के उचित प्रबंधन के लिए निम्नलिखित वैज्ञानिक और व्यावहारिक तरीकों का उपयोग किया जा सकता है इसके लिए मशीनों (जैसे हैप्पी सीडर या स्ट्रॉ रीपर), बायो-डीकंपोजर कीमत 20 रुपये का डिब्बी का उपयोग करके, या अवशेषों को खेत में दबाकर खाद बनाने से मिट्टी की उपजाऊ क्षमता बढ़ती है और अगली फसल के लिए खेत आसानी से तैयार हो जाता है फसल कटाई के बाद रोटावेटर चलाकर अवशेषों को मिट्टी में आसानी से मिलाया जा सकता है डीकंपोजर प्रयोग से फसल अवशेष 20-30 दिनों में गलकर जैविक खाद में बदल जाते हैं। फसल अवशेष प्रबंधन के लाभ खेत में अवशेष छोड़ने से मिट्टी की नमी का संरक्षण होता है और पानी की बचत होती है मिट्टी में कार्बनिक पदार्थों और सूक्ष्म पोषक तत्वों की मात्रा में वृद्धि होती है।अगली फसल में रासायनिक खादों के उपयोग पर निर्भरता कम होती है। फसल अवशेष प्रबंधन के प्रमुख लाभ मिट्टी की उर्वरता में वृद्धि डंठलों को रोटावेटर या मल्चर की मदद से मिट्टी में मिलाने से कार्बनिक पदार्थों और ह्यूमस की मात्रा बढ़ती है प्राकृतिक पोषक तत्व अवशेषों के प्राकृतिक अपघटन से मिट्टी को नाइट्रोजन यूरिया, फास्फोरस, पोटाश और सल्फर जैसे ज़रूरी तत्व वापस मिल जाते हैं नमी और जल संरक्षण खेत की सतह पर अवशेषों की परत बिछाने से धूप के कारण मिट्टी की नमी का नुकसान नहीं होता, जिससे सिंचाई की ज़रुरत घटती है मिट्टी का कटाव रुकना फसल के अवशेष हवा और पानी से होने वाले मिट्टी कटाव को रोकते हैं कृषि लागत में कमी जब मिट्टी खुद पोषक तत्व और नमी प्राप्त करने लगती है, तो सिंथेटिक उर्वरकों पर होने वाले भारी खर्च में बचत होती है।पर्यावरण और स्वास्थ्य सुरक्षा अवशेषों को जलाने (पराली दहन) से जहरीला धुआं और भारी वायु प्रदूषण होता है। इसके प्रबंधन से हवा साफ़ रहती है और श्वसन संबंधी बीमारियों से बचाव होता है।खेत में आग न लगाने से मिट्टी में मौजूद लाभकारी जीव केंचुए और मित्र सूक्ष्म जीवाणु सुरक्षित रहते हैं, जो मिट्टी को उपजाऊ बनाते हैं खेत बचाव जागरूकता अभियान में बैजनपुरी सहकारी समिति के अन्तर्गतगत आने वाले विभिन्न ग्रामों के किसानो की उपस्थिति रही
———————
03.आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ का महा संकल्प अभियान शहीद स्मारक भवन रायपुर में ।

—आम आदमी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष नरहरपुर जगदीश नेताम ने कहा की आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन को संबोधित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का आगमन राजधानी रायपुर में होने जा रही है। 7 जून दिन रविवार 2026 को 11: बजे सेआयोजित होने वाले इस महा सम्मेलन में पार्टी की आगामी रणनीतियों की घोषणा की जाएगी इस भव्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी के कद्दावर नेता और माननीय राज्यसभा सांसद संजय सिंह होंगे और कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी और दिल्ली से विधायक मुकेश अहलावत शिरकत करेंगे। दोनों शीर्ष नेताओं के एक साथ छत्तीसगढ़ आगमन को लेकर प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल है।जगदीश नेताम ने कहा कि माननीय श्री संजय सिंह जी का मार्गदर्शन और प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत जी का संगठन विस्तार रणनीति छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी। इस महासम्मेलन में प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों, जिलों और ब्लॉकों से हजारों की संख्या पदाधिकारी, पार्टी कार्यकता हिस्सा लेंगे। महा सम्मेलन के मुख्य अतिथि माननीय संजय सिंह होंगे राज्य सभा सांसद (दिल्ली) मुकेश अहलावत के प्रदेश प्रभारी बनने के बाद संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिल रही है। उनके और संजय सिंह के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ की जनता के जल, जंगल, जमीन, शिक्षा स्वास्थ्य और बिजली सड़क भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ के अधिकारों के लिए एक निर्णायक आम जनता की हक अधिकार की लड़ाई का आवाज बुलंद करेगी जगदीश नेताम ने कहा प्रदेश के सभी पदाधिकारीयों पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील है की शहीद स्मारक भवन रायपुर पहुंच कर इस महासम्मेलन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएं ।
————————
04. गणेश तिवारी बने छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष ।

—पत्रकार हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कार्यरत छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन ने संगठनात्मक विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की सहमति एवं प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दुबे की अनुशंसा पर कांकेर निवासी गणेश तिवारी को संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस नियुक्ति के बाद पत्रकार जगत तथा संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और सदस्यों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।संगठन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में गणेश तिवारी को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है। साथ ही यह विश्वास व्यक्त किया गया है कि वे अपने अनुभव, सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता के बल पर प्रदेश स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
पत्रकार हितों की रक्षा को मिलेगी नई दिशा
छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन लंबे समय से पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा, सम्मान और हितों की रक्षा के लिए कार्य कर रहा है। संगठन लगातार पत्रकारों की समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष उठाने तथा उनके समाधान के लिए प्रयासरत रहा है। ऐसे समय में गणेश तिवारी को प्रदेश उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने को संगठन की मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
————————
05.उप मुख्यमंत्री श्री साव ने विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम बड़ेगौरी में किया जल अर्पण, रोपे पौधे, जलजीवन मिशन के ग्रामीणों के घर जाकर ली जानकारी

—प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा खेल व युवा कल्याण मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री अरूण साव आज सुशासन तिहार एवं बस्तर मुन्ने अभियान के दौरान जिले के चारामा विकासखण्ड के ग्राम बड़ेगौरी पहुंचे। इस दौरान उन्होने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ग्रामीणों के समक्ष जल अर्पण कर जल संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री साव ने जल जीवन मिशन की रेट्रोफिटिंग योजना के तहत लाभान्वित ग्रामीणों के घर जाकर स्वच्छ जल की उपलब्धता एवं गुणवत्ता की जानकारी ली। आज दोपहर उप मुख्यमंत्री श्री साव ग्राम पंचायत बड़ेगौरी पहुंचे, जहां पर उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्रामीणों के समक्ष जल अर्पण किया। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा है कि प्रत्येक ग्रामीणों को शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल मुहैया हो सके। इसके तहत जल जीवन मिशन लागू कर गांव-गांव में तथा सभी घरों में साफ पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। यह एक क्रांतिकारी परिवर्तन है, जिससे लोगों का जीवन स्वस्थ एवं खुशहाल बन रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले कुंए या हैण्डपंप का पानी पीते थे, अब घर पर ही सुबह-शाम दो घंटे निर्बाध साफ पानी प्रतिदिन मिल रहा है। इस दौरान उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ने जल जीवन मिशन की वास्तविकता जानने हितग्राहियों के घर जाकर उनसे चर्चा की। उन्होंने श्रीमती राजिम बाई नेताम और श्रीमती कोता बाई नेताम के घर जाकर उनसे पेयजल की उपलब्धता के बारे में पूछा, जिस पर उन्होंने प्रतिदिन सुबह-शाम टेप नल से नियमित रूप से पानी मिलने की बात कही। उन्होंने स्थानीय सरपंच श्रीमती गमलेश्वरी नेताम की सराहना करते हुए ग्रामीणों के हित के लिए बेहतर कार्य करने की बात कही। श्री साव ने उल्लेखनीय कार्य करने वाले पांच ग्रामीणों एवं जल बहनों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत बड़ेगौरी में जल जीवन मिशन के तहत 2 करोड़ 49 लाख रूपए की लागत से पानी टंकी का निर्माण किया गया है तथा रेट्रोफिटिंग योजनांतर्गत 391 घरों में नियमित रूप से पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हो रही है। इस दौरान उन्होंने हाई स्कूल प्रांगण में बेल का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण करने पर संदेश दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ हरेश मंडावी, नागरिक महेश जैन, राजा देवनानी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता श्री के.के. मरकाम, अतिरिक्त मिशन संचालक ओंकेश चंद्रवंशी, मुख्य अभियंता जी.एल. लखेरा, कार्यपालन अभियंता श्री कुंदन राणा तथा सहायक अभियंता राजेश हिरकने सहित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और काफी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीणजन उपस्थित थे।
————————
06.कृषि महाविद्यालय कांकेर में हुआ आयोजन, महाविद्यालय प्रांगण में प्राध्यापकों और छात्रों ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

– ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के अवसर पर आज रामप्रसाद पोटाई कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कांकेर में एक गरिमापूर्ण एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज में प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी जिम्मेदारी को रेखांकित करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी अधिष्ठाता डॉ. प्रमोद कुमार नेताम द्वारा की गई। उन्होंने ‘पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली’ और स्थानीय पर्यावरण पर ध्यान केंद्रित करते हुए कहा कि कांकेर और बस्तर अंचल प्राकृतिक रूप से बेहद समृद्ध हैं, लेकिन आधुनिकता की दौड़ में हम अपनी इस अमूल्य धरोहर को खो रहे हैं। बढ़ते तापमान और अनियमित मानसून का सीधा असर हमारी खेती पर पड़ रहा है। एक कृषि महाविद्यालय होने के नाते हमारी यह दोहरी जिम्मेदारी है कि हम न सिर्फ पर्यावरण को बचाएं, बल्कि ऐसी कृषि पद्धतियों को बढ़ावा दें जो प्रकृति को नुकसान न पहुंचाएं। केवल आज के दिन पौधा लगा देना काफी नहीं है, बल्कि उस पौधे के पेड़ बनने तक उसकी संतान की तरह देखभाल करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने छात्रों से प्लास्टिक मुक्त परिसर बनाने और पानी की हर बूंद को सहेजने के लिए वॉटर हार्वेस्टिंग को अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ. फूल सिंह मरकाम ने पर्यावरण और आधुनिक कृषि के अंतर्संबंधों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझाया। उन्होंने कहा कि रासायनिक खादों और कीटनाशकों के अत्यधिक प्रयोग से न केवल हमारी जमीन बंजर हो रही है, बल्कि वह जहरीले तत्व हमारे भोजन के माध्यम से हमारे शरीर में पहुंच रहे हैं। विश्व पर्यावरण दिवस पर हमें यह कसम खानी होगी कि हम जैविक खेती और प्राकृतिक खेती की ओर लौटें। जैव-विविधता को बचाना बेहद जरूरी है, क्योंकि जब तक सूक्ष्मजीव और मित्र कीट सुरक्षित नहीं रहेंगे, तब तक हमारी धरती और पर्यावरण भी सुरक्षित नहीं रह सकते। उन्होंने किसानों और भावी कृषि वैज्ञानिकों (छात्रों) को पारंपरिक बीजों के संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के सही दोहन के तरीके बताए। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिल दिव्य द्वारा किया गया। विद्यार्थियों की ओर से अपनी बात रखते हुए संगीता मवाली ने युवाओं की जिम्मेदारी और पर्यावरण के प्रति उनकी सोच को रेखांकित किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्राध्यापकों, वैज्ञानिकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण को स्वच्छ, हरा-भरा और सुरक्षित रखने की शपथ लेने के बाद एक पेड़ मां के नाम और पर्यावरण सुधार के संकल्प के साथ महाविद्यालय प्रांगण में सघन वृक्षारोपण किया गया। प्रभारी अधिष्ठाता, प्राध्यापकों और छात्रों ने मिलकर विभिन्न छायादार, फलदार और औषधीय पौधों का रोपण किया तथा उनके संरक्षण व नियमित देखरेख की जिम्मेदारी भी ली।।
————————
07.बेलर मशीन से पैरा के बंडल बनाकर पराली प्रबंधन का किया गया प्रदर्शन।

—खेत बचाओ अभियान के तहत खेती में नए तकनीक एवं कृषि में मशीनीकरण को बढ़ावा देने एवं पराली को जलाने से हो रहे मिट्टी को नुकसान एवं बढ़ रहे वायु प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से धान की हार्वेस्टर से कटाई के पश्चात बचे हुए धान के पैरा (पराली) को बेलर मशीन से बंडल बनाने के लिए किसानों को प्रेरित किया जा रहा है, साथ ही इसके विधि का जीवंत प्रदर्शन भी किया जा रहा है।वर्तमान में लगभग 45 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच चुका है और ऐसे में गर्मी के फसल के पराली को जलाने से विकराल स्थिति निर्मित हो रही है। इसके समाधान के लिए कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र एवं कृषि समवर्ती विभागों द्वारा किसानों को पराली नहीं जलाने और उसके उचित प्रबंधन के लिए बेलर मशीन से बंडल बनाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही वेस्ट डी-कंपोजर जैसे विकल्पों के उपयोग एवं उनका प्रबंधन करने की सुझाव भी किसानों को दी जा रही है। इसी कड़ी में चारामा विकासखण्ड के ग्राम रतेसरा में बेलर मशीन से पराली का बंडल बनाने की विधि का डेमो प्रदर्शन किया गया। यहां पहुंचे कृषि विज्ञान केंद्र कांकेर के कृषि वैज्ञानिक (कृषि अभियांत्रिकी) डॉ. नरेंद्र हरिदास तायडे़ ने बताया कि बेलर मशीन एक घंटे में लगभग एक एकड़ खेत से 35 से 40 बंडल बनाकर देती है, जबकि पारंपरिक विधि में लगभग 05 श्रमिक एक एकड़ के लिए लग जाते हैं। इस प्रकार मशीन के उपयोग से समय की बचत होती है, लागत में कमी आती है एवं पराली का उचित प्रबंधन हो जाता है। इसका उठाव और रखरखाव भी आसान है।इस दौरान ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी महेश कुमार सोनकर ने किसानों को जानकारी देते हुए कहा कि पराली जलाने से मिट्टी में मौजूद लाभदायक सूक्ष्म जीव नष्ट हो जाते हैं, जो फसलों को पोषक तत्व उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा पराली जलाने से वायु प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग का खतरा भी बढ़ता है। उन्होंने किसानों से बेलर मशीन का उपयोग कर पराली प्रबंधन अपनाने की प्रोत्साहित की। पराली से बंडल बनाने के प्रदर्शन को देखकर किसान उत्साहित हुए और पराली को न जलाकर इसे खेती में उपयोग करने की बात कही।
कार्यक्रम में कृषि अभियांत्रिकी विभाग से यांत्रिक सहायक श्रीमती कल्पना सिंह, ग्राम पंचायत सराधुनवागांव की सरपंच श्रीमती कलिता गोटी, ग्राम पंचायत गोलकुम्हडा के सरपंच श्री सुरेश तेता सहित क्षेत्र के प्रगतिशील किसान रमेश साहू, महेंद्र धनकर, राजू साहू, धनेश्वर कुंजाम, तीरथ सलाम, प्रताप नेताम, प्यारेलाल सलाम, चंदन सिन्हा, भगवान सिंह कुमेटी, कुबेर सिंह राजपूत, बाबूलाल सिन्हा, घनश्याम तिवारी तथा किसान मित्र परशुराम साहू और तुलसी पॉल उपस्थित रहे।
————————
08. पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कांकेर पुलिस की पहल , जिला मुख्यालय से लेकर सभी थाना एवं चौकी परिसरों में किया गया वृक्षारोपण। फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का लिया संकल्प। आमजन से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने की अपील।
-विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिनांक 05 जून 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर आकाश श्रीश्रीमाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में डीएसपी अविनाश ठाकुर, डीएसपी सुश्री प्रतिभा लहरें, डीएसपी सुश्री विंकेश्वरी पिंदे, डीएसपी श्रीमती कविता धुर्वे, रक्षित निरीक्षक श्री गोविंद वर्मा सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को प्रोत्साहित करना तथा भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं संतुलित पर्यावरण सुनिश्चित करना रहा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में आम, नीम, अमरूद, जामुन, कटहल, बेल, आँवला, नींबू एवं सीताफल जैसे फलदार एवं छायादार पौधों का सामूहिक रोपण किया गया।

इन पौधों का चयन उनके पर्यावरणीय महत्व, जैव विविधता संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा भविष्य में जनहितकारी उपयोग को ध्यान में रखते हुए किया गया।इसी क्रम में जिले के समस्त थाना एवं चौकी परिसरों में भी एक साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्रों में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन किया तथा पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों को भी वृक्षारोपण हेतु प्रेरित किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। लोगों से अपील की गई कि वे अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल करते हुए उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखें। पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक एवं सामाजिक दायित्व है।कांकेर पुलिस द्वारा आयोजित इस वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से समाज को यह सशक्त संदेश दिया गया कि—“आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन, स्वास्थ्य और समृद्धि का आधार बन सकता है। हरित पर्यावरण ही सुरक्षित एवं समृद्ध भविष्य की नींव है।”कांकेर पुलिस द्वारा भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण, जन-जागरूकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा।
————————
09.पर्यावरण दिवस पर ग्राम पंचायत इच्छापुर में हुआ वृक्षारोपण, महिलाओं और छात्रों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

-विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत इच्छापुर में नारी शक्ति महिलाओं, जनप्रतिनिधियों एवं विद्यालयीन छात्रों द्वारा सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत परिसर के समीप विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती प्रतिमा तेता, उप सरपंच श्रीमती किरण गावड़े, महिला वार्ड पंच श्रीमती सुखिया कांगे, साधना कांगे, संध्या तेता, मेघा कांगे, उर्मिला कांगे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने पौधरोपण को गांव के विकास, हरियाली और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।कार्यक्रम के दौरान सभी ने पेड़ों के संरक्षण, स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर पर्यावरण उपलब्ध कराने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने इस पहल को गांव के लिए प्रेरणादायक एवं सराहनीय कदम बताया।
———————–
10.सायकल रैली का आयोजन 07 जून को ।
-जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोड़ेजुंगा कांकेर में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन 08 जून को सुबह 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक किया जाएगा, जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा 242 रिक्तियों के आधार पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि उक्त रोजगार मेला में सिक्युरिटी गार्ड के 100 पद, असिस्टेंट सुपरवाइजर के 20 पद, सिक्युरिटी सुपरवाइजर के 10, मार्केटिंग एक्सक्यूटिव के 08, इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन के 100, काउंसलर के 01 और टीचर के 03 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक आवेदक उक्त रोजगार मेला में उपस्थित होकर या ई-रोजगार के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन https://erojgar.cg.gov.in/ पर अपना सम्पूर्ण बायोडाटा के साथ आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियोक्ता द्वारा प्राथमिक चयन कर साक्षात्कार लिया जाएगा, जिसकी सूचना पृथक से फोन के माध्यम से आवेदक को दी जाएगी।।
————————
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
————————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
————————






