(मनोज जायसवाल)
-रविप्रकाश मिश्रा,प्राचार्य कुम्हानखार प्राचार्य फोरम नरहरपुर विकासखंड के अध्यक्ष बनाये गये।
कांकेर(सशक्त पथ संवाद)। जिला प्राचार्य फोरम कांकेर के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार विकास खंड नरहरपुर के समस्त प्राचार्यों की बैठक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरोना मे 29 मई को सम्पन्न हुई, जिसमें विभीन्न कार्यसुची पर चर्चा की गई।

कार्यसुची में प्रमुख रूप से-आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारी पर विस्तृत चर्चा,परीक्षा परिणाम को बेहतर बताने हेतु सुझाव, संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर चर्चा, आपसी सामंजस्य एवं सहयोग को बढ़ावा देना,संकुल स्तरीय विद्यालयों के रखरखाव एवं व्यवस्था पर चर्चा,शैक्षणिक गतिविधियों के प्रभावी संचालन पर चर्चा,विद्यालयीन समस्याओं के निराकरण पर चर्चा,शिक्षा सारांश मासिक पत्रिका हेतु रचनाओं के आमंत्रण पर चर्चा बोर्ड परीक्षा में ब्लाक स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय आने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने हेतु चर्चा आदि है।

बैठक में विभीन्न कार्यसुची पर प्राचार्य वृन्द आर.पी नेताम, सतीश प्रकाश नेताम, प्रवीण पाण्डेय, रविप्रकाश मिश्रा, डी.के भास्कर, मोहम्मद असलम, गोवर्धन रामटेके एवं मीरा आर्ची चौहान के द्वारा विस्तृत रूप से विचार व्यक्त किया गया। अंत में नरहरपुर विकास खंड स्तरीय प्राचार्य फोरम का गठन किया गया,. जिसमें निम्नांकित पदाधिकारी का चयन सर्वसम्मति से किया गया।

फोरम में नियुक्त पदाधिकारी
संरक्षक – रामप्रसाद नेताम (शा. कन्या उ.मा.वि. अभनपुर) अध्यक्ष – रवि प्रकाश मिश्रा, प्राचार्य,शा. हाईस्कूल कुम्हानखार उपाध्यक्ष सतीश प्रकाश नेताम , प्राचार्य,शा.उ.मा.वि. सरोना, नोहर सिंह साहू, प्राचार्य,शा.उ.मा.वि. नरहरपुर,सचिव – देवकरण भास्कर,प्राचार्य,शा.उ.मा.वि. बासनवाही सह -सचिव – संतु राम नेताम , प्राचार्य,शा.उ.मा.वि. अमोड़ा कोषाध्यक्ष – नंद किशोर सोनी , प्राचार्य,शा़ उ.मा.वि. सुरही मीडिया प्रभारी – डॉ. मीरा आर्ची चौहान, प्राचार्य ,हाई स्कूल करप उक्त बैठक में मोहम्मद असलम, मोरारी देवांगन, गोवर्धन रामटेके, पी.आर वट्टी, भावसिंह तेता, गुलाबचंद सोम, रामकमल सुकदेवे, अनुसूईया जैन, कृष्णा करायत, गिरीश साहू, चंद्रशेखर जैन, अमरचंद्र मौर्य, हृदय राम मंडावी, हरिशंकर ध्रुव, यशवंत सोनवानी, भोगराम टेकाम, के एवं सोनबेर,जे.एस. नेताम आदि प्राचार्यों की सहभागिता रही। इस मनोनयन पर समस्त शाला स्टाफ ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।






