आज की टॉप 10 खबर 18अप्रेल 2026 शनिवार

———————-

‘संपादकीय-

” अक्षय तृतीया”

-अक्षय तृतीया या आखा तीज वैशाख मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को कहते हैं। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार इस दिन जो भी शुभ कार्य किये जाते हैं, उनका अक्षय फल मिलता है। अक्षय तृतीया का हिंदु सनातन धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन बस्तर क्षेत्रों में विशिष्ट महत्व है। इस अवसर पर ग्राम के देवीदेवताओं शीतला के सामने पुजा अर्चना कर एक नयी हंडी को मिट्टी के चार ढेले के ऊपर रखा जाता है। हंडी में स्वच्छ पानी भर दिया जाता है। इस चार ढेले में हंडी का पानी रिसता है, जहां जो ढेले में रिसाव ज्यादा होकर झुक गया उस दिषा में अधिक पानी होने की मान्यता प्रचलित है। यह परंपरा आदिकाल से चला आ रहा है। इसके साथ ही अक्षर तृतीया पर धान के बीज भी निकाले जाते हैं। हालांकि आज के युग में किसान यह बीज कृषि केंद्रों से लाकर बुवाई करता है लेकिन परंपरा जो चली आ रही है उसका भी निर्वहन किया जाता है। अक्षय तृतीया पर गुड्डे गुड़ियों की शादी से तो सभी परिचित हैं। आज कल गावों में जिस पारे टोले में किसी की शादी नहीं हो रही है तो उत्साह के तौर पर इन शादियों के माध्यम इंज्वाय करते नजर आते हैं। अक्षय तृतीया पर नये बर्तन खरीदारी भी शुभ मानी जाती है इसी कारण लोग अपने घरों में बर्तन तथा सोना चांदी की खरीदारी करते हैं।

✍️मनोज जायसवाल

———————-

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 
18 अप्रेल 2026 शनिवार

✍️मनोज जायसवाल

———————-

01. अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत पुलिस लाइन कांकेर में कराया गया अग्नि सुरक्षा मॉकड्रिल प्रशिक्षण।

-अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर  18 अप्रैल 2026 को पुलिस लाइन कांकेर सिंगारभाट परिसर में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने, आगजनी की घटनाओं से बचाव तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अग्नि सुरक्षा मॉकड्रिल एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन विभाग के प्रशिक्षित कर्मचारियों द्वारा आग लगने की विभिन्न परिस्थितियों में बचाव के उपायों, आग पर नियंत्रण करने की तकनीकों तथा सुरक्षा मानकों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बताया गया कि किस प्रकार शॉर्ट सर्किट, गैस रिसाव, ज्वलनशील पदार्थ, वाहन आगजनी एवं अन्य कारणों से आग लग सकती है तथा ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत क्या कदम उठाए जाने चाहिए।

मॉकड्रिल के माध्यम से उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यह भी समझाया गया कि किस प्रकार की आग में कौन-सा अग्निशमन यंत्र उपयोग किया जाता है। अग्निशमन यंत्रों के संचालन, फायर एक्सटिंग्विशर के सही उपयोग, पानी, फोम एवं अन्य संसाधनों से आग बुझाने की विधियों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया।प्रशिक्षण के दौरान फायरमैन किशोर पटेल, गोविंद राम जैन, मिथलेश जैन, दिलेश नागराज, नरेश नेताम एवं विरेंद्र तारम द्वारा अग्नि सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं तथा सभी उपस्थित कर्मचारियों को व्यवहारिक अभ्यास कराया गया।इस अवसर पर गोविंद वर्मा, रक्षित निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक नम्मू कोडोपी, लाइन ऑफिसर कांकेर, एमटी शाखा के वाहन चालक एवं पुलिस लाइन की समस्त शाखाओं केअधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। लगभग 105 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने प्रशिक्षण में भाग लेकर आपदा प्रबंधन एवं अग्नि सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

कांकेर पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि आगजनी अथवा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल नजदीकी थाना, फायर स्टेशन अथवा हेल्पलाइन नंबर 112 एवं कंट्रोल कांकेर 94791-94199 पर दें। इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं, जिससे पुलिस बल आपातकालीन परिस्थितियों में अधिक दक्षता, सतर्कता एवं त्वरित प्रतिक्रिया के साथ कार्य कर सके।

———————–

02.थाना अंतागढ़ को चोरी के दो आरोपी पकड़ने में मिली सफलता। सुखा महुआ और किसमिश चोर को पुलिस ने धर दबोचा मोटरसाइकिल चोरी की घटना का भी हुआ खुलासा

—पुलिस जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 16.04.2026 को प्रार्थी द्वारा थाना अंतागढ़ उपस्थित होकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके पिकअप वाहन के डाले में रखे 04 बोरी सूखा महुआ एवं 01 बोरी हल्का क्वालिटी किसमिश को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया, जिससे उसे लगभग ₹8,000/- का आर्थिक नुकसान हुआ। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना अंतागढ़ में अपराध क्रमांक 24/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा के आदेशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतागढ़ श्री आशीष बंछोर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अंतागढ़ श्री शुभम तिवारी के निर्देशन में थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी की गई।मुखबिर सूचना के आधार पर घेराबंदी कर अंतागढ़ एवं नारायणपुर जिले से संदेहियों को पकड़ा गया। पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया तथा अपने सहयोगी का नाम बताया। पूछताछ के दौरान आरोपी रामरतन कोर्राम द्वारा थाना अंतागढ़ के अपराध क्रमांक 15/2026 धारा 303 बीएनएस में प्रार्थी अखिलेश चंदेल के घर के पास से चोरी हुई मोटरसाइकिल HF Deluxe चोरी करना भी स्वीकार किया गया। आरोपी रामरतन कोर्राम को दिनांक 17.04.2026 को समय 16:30 बजे एवं विधि से संघर्षरत बालक को दिनांक 18.04.2026 को समय 11:00 बजे गिरफ्तार किया गया। दोनों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

पुलिस टीम का विवरणः- थाना प्रभारी रमेश जायसवाल, प्रधान आरक्षक 886 नरेंद्र देव मांझी, प्रधान आरक्षक 421 अजेन नरेटी, आरक्षक 744 मस्सूराम दर्रो,डीएसएफ. आर. 2431 शंभू उसेंडी,

———————

03.उप मुख्यमंत्री  अरुण साव 19 अप्रैल को कांकेर जिले के प्रवास पर रहेंगे।

— उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास, खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग एवं कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री   अरुण साव 19 अप्रैल रविवार को जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे प्रातः 11 बजे रायपुर से प्रस्थान कर 12.30 बजे चारामा पहुंचकर मावा मोदोल का लोकार्पण करेंगे। तत्पश्चात वहां से कांकेर पहुंचकर 01.20 बजे जिला अस्पताल में ट्रामा यूनिट का लोकार्पण करेंगे तथा जिला अस्पताल के सामने पुत्री शाला स्थित वित्तीय साक्षरता लैब का लोकार्पण करेंगे। उसके बाद वे तहसील परिसर में स्थित गोडी पाठशाला एवं सांस्कृतिक लाइब्रेरी के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे तत्पश्चात सर्किट हाउस के लिए प्रस्थान करेंगे। सर्किट हाउस से दोपहर 3.50 बजे ग्राम सुभिया मुड़पार के लिए प्रस्थान कर सायं 04 बजे सुभिया मुड़पार पहुंचेंगे और वहां आयोजित मंदिर लोकार्पण एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह सह कर्मा महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के बाद प्रभारी मंत्री श्री साव रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

————————

04. बस्तर मुन्ने और नियद नेल्लानार 2.0 के क्रियान्वयन हेतु समीक्षा बैठक आयोजित

—बस्तर मुन्ने’ कार्यक्रम एवं ’नियद नेल्लानार 2.0’ के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत के सभाकक्ष में आज उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय अनुप्रयुक्त आर्थिक अनुसंधान परिषद (एनसीएईआर) द्वारा जिले में किए गए व्यापक सर्वेक्षण के आधार पर चिन्हांकित वंचित हितग्राहियों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी ने कहा कि एनसीएईआर के सर्वेक्षण से प्राप्त परिणामों ने उन क्षेत्रों और परिवारों को स्पष्ट किया है, जो अब तक किन्हीं कारणों से योजनाओं के लाभ से दूर थे। ’बस्तर मुन्ने’ कार्यक्रम के तहत अब इन पात्र व्यक्तियों तक प्रशासन स्वयं पहुँचेगा और योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करेगा। बैठक के दौरान जिले में संचालित 31 प्रमुख हितग्राही मूलक योजनाओं की वर्तमान स्थिति पर गहन चर्चा की गई।सीईओ श्री मंडावी ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रशासन ने क्लस्टर लेवल पर विशेष नोडल टीमें तैयार की हैं। क्लस्टर स्तर पर गठित नोडल टीमें सर्वेक्षण डेटा का उपयोग कर सीधे उन घरों तक पहुंचेगी जो योजना की पात्रता रखते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों के माध्यम से मौके पर ही आवेदनों का निराकरण कर तत्काल लाभ प्रदान किया जाए। अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने और ’डेटा-आधारित लक्ष्य’ पर ध्यान केंद्रित करने को कहा गया है ताकि शासन की मंशा के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँच सके।
बैठक में अपर कलेक्टर   जितेन्द्र कुर्रे, एसडीएम कांकेर   अरुण वर्मा, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री स्टेला खलखो, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं विभिन्न योजनाओं से संबंधित जिला प्रमुख व क्लस्टर लेवल नोडल अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।।

 ————————

05 . सामान्य सभा की बैठक 24 अप्रैल को।

—जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी की अध्यक्षता में जिला पंचायत कांकेर के सामान्य सभा की बैठक 24 अप्रैल शुक्रवार को पूर्वान्ह 11 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी, जिसमें संबंधित अधिकारियों को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

  ————————

06

– 

 

 

  ————————

07. 

 ————————

08.

 

 ——————–

09 .

– 

————————

10. 

— 

 

 

————————

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

————————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏

————————

 

Related Posts

प्रशासन को कोसने से पहले‚ अपनी जिम्मेदारी याद करें

(मनोज जायसवाल) -जिले के प्रत्येक नागरिक का दायित्व बनता है,कि अपने जिले में सृदृढ कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने की दिशा में कर्तव्य मानकर सहयोग किया जाना। आम तौर…

आज की टॉप 10 खबर 17अप्रेल 2026 शुक्रवार

———————- ‘संपादकीय- ” छत्तीसगढी फिल्मी पत्रिकाओं ने तोड दिया दम” -राष्ट्रीय अखबारों पर छत्तीसगढ़ कला जगत के संबंध में नियमित जब कालम नहीं तो पत्रिकाएं कैसे चलेंगी। छत्तीसगढ़ी फिल्मों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *