आज की टॉप 10 खबर 23 मार्च 2026 सोमवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 
23 मार्च 2026 सोमवार

✍️मनोज जायसवाल

———————-

संपादकीय
”जिला पंचायत क्षेत्र क्रं. 05 जैसा था,वैसा आज
—कांकेर जिले में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 05 इस मायने में अहम है,कि जो प्रत्याशी यहां जीत कर आए हैं,वे जिला पंचायत में कृषि सभापति पद पर आसीन हुए हैं। 90 के दशक में यदि यमुना सिन्हा से लेकर अब तक का दौर देखें तो कृषि क्षेत्र के विकास के संदर्भ जो जवाबदारी होती है,शायद विचार भी नहीं किया गया। अमूमन कलार समाज से आने वाली नेत्रियों ने जीत दर्ज तो किया पर कृषि क्षेत्र का विकास शुन्यतर ही रहा।

हालांकि एक बार चारभाटा, निवासी वर्तमान दिग्गज ने भी चुनाव लडा पर उन्होंने भी अपने कार्यकाल में जीतने के बाद इस महानदी परिक्षेत्र के जिले के सबसे बडे ग्राम गीतपहर,हल्बा,जेपरा,टांहकापार,अरौद,हाराडुला,शाहवाडा सहित तमाम गांव आते हैं, मुड कर नहीं देखा । जहां कृषि विकास शुन्य ही नजर आता है। इतना ही नहीं श्रीमती मिथलेश शोरी तो तो दो-दो बार इस क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य के रूप में प्रतिनिधित्व की लेकिन कृषि विकास नहीं होने से उन्हें भी बीते चुनाव हार का सामना करना पडा, तो वर्तमान से भी कोई संतुष्ट हैं,भला !

कृषि सभापति के कार्य में शासकीय योजनाओं की निगरानी,समीक्षा,क्रियान्वयन पर निगरानी,कृषि तकनीकों,उन्नत बीजों,खाद के वितरण को प्रोत्साहित करने, फसल सुरक्षा प्रदर्शन, प्रबंधन पर लोगों को मार्गदर्शन देकर समस्या दूर किया जाना, रबी,खरीब फसलों के लिए योजना बनाना, पराली जलाने पर नुकसान और खाद बनाये जाने की जानकारी देना तमाम बातें हैं, जिस पर कभी लोगों के बीच समन्वय बनाकर कार्य किया जाना नजर नहीं आता। आएगा भी क्यों ग्राम नगरों में आयोजित कार्यक्रमों में फुल हार पहनने से समय मिले तब ना !

स्व. मनोज मंडावी ने दुधावा जलाशय के पानी को नहर के माध्यम सर्वे के लिए बजट भी पास करा दी थी,सर्वे हुआ कि नहीं? संबंधित कोई जानकारी नहीं है,जो आजादी के इतने वर्षों बाद भी समंदर के सामने प्यासा वाला दंश क्षेत्र के किसान भोग रहे हैं।,वर्तमान को ही लें जहां दूधावा जलाशय द्वारा सुख चुकी महानदी में पानी छोडा गया है, जिसे बांडाटोला के पास कूछ किसान  बांध  दिये हैं,जिससे पानी हाराडुला तक भी नहीं पहूंच पाया है, जनप्रतिनिधि को शायद इससे कोई मतलब नहीं है कि मात्र इसे तुडाने की भी जेहमत उठा सकें। नेतागिरी के नाम अपने को सबसे शक्तिशाली समझना,गोलमोल बातें करते हुए संबंध के नाम मात्र तुच्छ राशि देकर खुश किये जाने के भाव से आखिर कब उबर सकते हैं,जब आधुनिक सोच ही ना रहे?

मस्त रहिये अपने को ब्राण्डिंग करने में लेकिन आम जनता तो देख रही है, कि जैसा अन्यों को पांच साल का अवसर देकर दूर किया वैसा ही आपका भी समय आयेगा, जब जनता के मुल मुद्दों से दूर होकर कभी किसी भवन निर्माण, सांस्कृतिक आयोजनों के विषयों पर भटके हुए रहेंगे।पर एक दिन क्षेत्र क्रंमांक 05 की आम जनता यह अवश्य प्रश्न करेगी कि कृषि क्षेत्र में आपके माध्यम हमारे लिए उपलब्धियां क्या-क्या है ?

✍️मनोज जायसवाल

————————

01.  जिला कांकेर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा कोटवार सम्मेलन व सम्मान समारोह का किया गया आयोजन ।250 से अधिक कोटवार हुए सम्मिलित व उत्कृष्ट कार्य करने वाले 16 कोटवार हुए सम्मानित ।

-पुलिस अधीक्षक कांकेर   निखिल राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक   योगेश साहू के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस)   मोहसिन खान एवं  अविनाश ठाकुर (डीएसपी) कांकेर के पर्यवेक्षण में व प्रशिक्षु आईपीएस   प्रतीक दादासाहब बनसोड़े व तहसीलदार पुष्पराज पात्रे की उपस्थिति में दिनांक 23.02.2026 को न्यू कम्युनिटी हॉल कांकेर में थाना एवं चौकी क्षेत्र में कार्यरत कोटवारों का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया।  पुलिस अधीक्षक   ने अपने संबोधन में कहा कि कोटवार ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस एवं प्रशासन की रीढ़ होते हैं।उनकी सक्रियता एवं समय पर दी गई सूचना से अपराधों की रोकथाम एवं नियंत्रण में महत्वपूर्ण सहायता मिलती है।कोटवार एवं बीट आरक्षकों के मध्य बेहतर तालमेल से गांवों में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।इस अवसर पर नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सकारात्मक सामाजिक वातावरण निर्माण हेतु कोटवारों को पुलिस अधीक्षक द्वारा शपथ दिलाई गई।

 ————————

02.  कुल 08 जुआड़ियो  को थाना अंतागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार। जुआड़ियो के कब्जे से जुमला रकम 30050/-रूपये,  08 नग मोबाईल फोन, 06 नग मोटर सायकल एवं 01 नग आर्टिका कार कुल अनुमानित कीमती 896000 रुपये को बरामद किया गया।

—पुलिस जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 22.03.2026 को थाना अंतागढ़ पुलिस  को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम पेवारी के बांस प्लांट के पास कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे है। मुखबीर सुचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए  निखिल अशोक राखेचा, (भापुसे) पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन में  आशीष बंछोर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतागढ़ के मार्गदर्शन में   शुभम तिवारी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अंतागढ़ जिला उ0ब0कांकेर के पर्यवेक्षण में निरीक्षक रमेश जायसवाल थाना प्रभारी अंतागढ़ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर कार्यवाही की गई।सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मुखबीर के बताये स्थान पर रेड की कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान 08 व्यक्ति यों को पकड़ा गया ।जिसके कब्जे से जुमला रकम 30050/- रूपये, ताश के 52 पत्ते एवं 01 तिरपाल तथा घटना स्थल से 1. मोटर सायकल सीजी-24/टी-1097, 2. सीजी-19/बीक्यू-2638,  3.मोटर सायकल बिना नंबर ग्लैमर 4. सीजी-19/बीडी-3540 5. मोटर सायकल सीजी-19/बीडब्ल्यू-5063  6. टीव्हीएस जुपिटर क्रमांक सीजी-19/बीयू-6851 एवं आर्टिका कार क्रमांक  सीजी-27/के-8045 को बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध थाना अंतागढ़ मे अपराध क्रमांक 17/2026 धारा – 03(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 कायम किया गया।

 ———————

03. बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 में कांकेर पुलिस के आरक्षक भावेश सलाम ने 21 कि.मी. दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया जिले का बढाया मान।

— गत मार्च को बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 का आयोजन जगदलपुर में किया गया, जिसमें देश-विदेश सहित बस्तर संभाग के कुल 9235 एथलीट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उक्त प्रतियोगिता में बस्तर संभाग से 8127 प्रतिभागियों के साथ-साथ अन्य राज्यों एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के धावकों की सहभागिता रही।

इस प्रतिष्ठित आयोजन में रक्षित केन्द्र कांकेर में पदस्थ आरक्षक भावेश कुमार सलाम (पिता स्व.   जयसिंग सलाम) ने 21 किलोमीटर दौड़ को 1 घंटे 08 मिनट में पूर्ण कर प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मैराथन दौड़ लालबाग से चित्रकोट पोटानार तक आयोजित की गई, जिसमें आरक्षक भावेश सलाम ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण का परिचय देते हुए जिला कांकेर का नाम गौरवान्वित किया। इस उपलब्धि पर केदार कश्यप, वन मंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उन्हें 1,00,000/- की पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला पुलिस कांकेर की ओर से शुभकामनाएं दी गई।पुलिस अधीक्षक निखिल कुमार राखेचा (भा.पु.से.), कांकेर द्वारा आरक्षक भावेश कुमार सलाम एवं डीएसएफ आरक्षक 2354 साव जी कोला को उनके उत्कृष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।

 ————————

04. अरौद(चारामा) में आयोजित मां कर्मा महोत्सव में विधायक आशा राम नेताम, श्रीमती सावित्री मंडावी सहित तमाम जनप्रतिनिधी हुए शामिल। रात्रिकालीन बेला में नन्हीं पंडवानी गायिका कुरूद की कु. आराध्य साहू के पंडवानी गायन ने सबका मन मोहा।

— कल गत 22 मार्च को तहसील स्तरीय माँ कर्मा जयंती महोत्सव नरहरपुर द्वारा जिले के ऐतिहासिक दशहरा मैदान अरौद में आयोजित कार्यक्रम में कांकेर विधायक आशा राम नेताम शामिल हुए। उन्होंने मातृशक्ति, सेवा, त्याग और समर्पण की अद्भुत प्रतिमूर्ति माँ कर्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा- माँ कर्मा का जीवन हमें सिखाता है कि सच्ची भक्ति, परिश्रम और समाज के प्रति समर्पण से ही व्यक्ति महान बनता है। उनका आदर्श हमें निरंतर समाज सेवा, भाईचारे और संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रेरित करता है।
इस अवसर पर भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी भी उपस्थित हुई उन्होंने ग्रामीण साहू समाज की मांग पर सामाजिक भवन के लिए घोषणा की। इसी तरह जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी ने हायरसेकेण्डरी स्कूल मार्ग पर कांक्रीटीकरण की मांग पूरी की।

इस मौके पर समाज के कई विभुतियों का सम्मान किया गया। लोक गायिका आरू साहू को सम्मानित किया गया, जहां लोगों की मांग पर कुछ गीत भी उन्होंने मंच गायन किया।

वीडियो- दशहरा मैदान अरौद के मंच पर अपनी प्रस्तुति देती आराध्य साहू।

रात्रिकालीन बेला में कुरूद की नन्हीं पंडवानी गायिका आराध्य साहू द्वारा समधुर स्वर में पंडवानी की प्रस्तुति दी। देर रात्रि तक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। चारामा पुलिस,हल्बा चौकी पुलिस,नरहरपुर पुलिस द्वारा आयोजन को देखते पुख्ता बल के चलते आयोजन शांति एवं उल्लासपूर्ण रूप से सम्पन्न हुआ।

————————

05. पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन पंजीयन 30 मार्च तक।

—जिले में संचालित समस्त शासकीय तथा अशासकीय महाविद्यालयों, मेडिकल कॉलेज, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 30 मार्च तक ऑनलाईन पंजीयन करा सकते हैं। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षा सत्र 2025-26 हेतु ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं उच्चतर) के आवेदन पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही http://postmatric-scholarship.cg.nic.in वेबसाइट पर ऑनलाईन की जा रही है, जिसके अंतर्गत विभाग द्वारा ऑनलाईन आवेदन हेतु तिथि निर्धारित है। विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन पंजीयन हेतु नवीन/नवीनीकरण 27 मार्च, संस्थाओं द्वारा प्रस्ताव लॉक करने 29 मार्च और स्वीकृति आदेश लॉक करने की अंतिम तिथि आगामी 30 मार्च निर्धारित है। उक्त निर्धारित तिथि के पश्चात् शिक्षा सत्र 2025-26 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति ऑनलाइन आवेदन हेतु पोर्टल बंद कर दिया जाएगा एवं निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते हैं तो इसके लिए संस्था प्रमुख जिम्मेदार होंगे।

————————

06. ”उल्लास” महापरीक्षा अभियान में जिले के 9535 नवसाक्षरों ने दी परीक्षा ।  

—उल्लास महापरीक्षा अभियान के तहत रविवार 22 मार्च को महापरीक्षा जिले में आयोजित की गई जिसमें असाक्षरों को साक्षर बनाने 567 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे जहां महिला नवसाक्षर 6418 और पुरुष नवसाक्षर 3117 कुल 9535 नवसाक्षरों ने परीक्षा दी।कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार जिले में जन-जन को साक्षर बनाने के उद्देश्य से उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत 15 वर्ष से अधिक उम्र के असाक्षरों को साक्षर बनाने के लिए 2027 तक शत प्रतिशत 2027 तक साक्षर किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इसी क्रम में 22 मार्च को उल्लास महापरीक्षा जिले के सातों विकासखंडों की प्राथमिक शाला और माध्यमिक शाला को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इस परीक्षा में अलग उदाहरण देखने को मिला जहां एक ही परिवार के कई सदस्यों ने एक साथ परीक्षा दी। उम्रदराज महिला एवं पुरुष शिक्षार्थियों ने भी साक्षर होने के लिए आगे बढ़कर परीक्षा दी। बताया गया कि जिले में कुल 9564 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए, जिसमें 9535 नवसाक्षरों ने परीक्षा में सम्मिलित हुए, इस प्रकार नवसाक्षरों की उपस्थिति 99 प्रतिशत रही।

————————

07. प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना कर पुरानी पेंशन प्रदान करने की मांग को लेकर मत्स्य बोर्ड के अध्यक्ष श्री  भरत मटियारा से छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की मुलाकात । मांग पर सहानुभूति पूर्ण विचार एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से चर्चा का दिया आश्वासन ।

—पखांजूर- छत्तीसगढ़ के मत्स्य बोर्ड के अध्यक्ष  भरत मटियारा (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) के पखांजूर प्रवास के दौरान पखांजूर रेस्ट हाउस में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा एल.बी.संवर्ग के शिक्षकों को प्राचार्य,व्याख्याता के पदों पर पदोन्नति प्रदान करने हेतु आभार व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना कर पेंशन लाभ प्रदान करने,10वर्ष की न्यूनतम सेवा में पेंशन के प्रावधान नियम में रिलेक्सेशन प्रदान कर 5 वर्षो की सेवा पर क्रमोन्नत वेतनमान प्रदान करने, (सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने,व्याख्याता पदोन्नति हेतु डी.एड. प्रशिक्षित शिक्षकों को बी.एड.ब्रिज कोर्स कराते हुए पदोन्नति प्रदान करने,सुप्रीम कोर्ट द्वारा की गई टेट परीक्षा की अनिवार्यता को समाप्त करने हेतु आवश्यक पहल करने,अतिशेष प्रकरण में निलंबित शिक्षकों को बहाल कर विकासखण्ड के रिक्त पदों पर पदस्थ करने,प्रधान अध्यापक प्राथमिक शाला के पदांकन निरस्त 94 प्रधान अध्यापक का पदांकन यथावत रखने) की मांग को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए शीघ्र ही आवश्यक निर्णय लेने की मांग की। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के कांकेर जिला सचिव संतोष जायसवाल,जिला महासचिव प्रकाश चौधरी,जिला मीडिया प्रभारी कृष्णेन्दु आईच विकासखण्ड अध्यक्ष भोला प्रसाद ठाकुर ने कहा कि भारत सरकार के आदेश सं. 38/37/08-पी.एंड पी डब्ल्यू (ए) कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय (पेंशन एवं पेंशन भोगी कल्याण विभाग नई दिल्ली ) के पेंशन नियम के बिंदू 5 (2) में प्रावधान किया गया है कि पूरी पेंशन के लिए 33 वर्षों की पात्र सेवा के संबंधों को समाप्त कर दिया जाएगा एक बार सरकारी सेवक द्वारा 20 वर्षों की निर्धारित सेवा पूरी कर लेने के बाद पेंशन परिलब्धियों या पिछले 10 महीने के दौरान प्राप्त उपलब्धियों के औसत जो भी अधिक हो कि 50% पेंशन दी जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा है कि 33 वर्ष की अर्हकारी सेवा होने के कारण छत्तीसगढ़ के अधिसंख्य कर्मचारी 50 प्रतिशत पेंशन निर्धारण के लाभ से वंचित हो रहे है।छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने मांग किया है कि केंद्र सरकार,उत्तरप्रदेश सरकार व उत्तराखंड सरकार की तरह छत्तीसगढ़ राज्य में भी पेंशन निर्धारण के लिए 33 वर्ष अर्हकारी सेवा के स्थान पर 20 वर्ष अर्हकारी सेवा होने पर 50 % पेंशन निर्धारण का प्रावधान किया जावे, इससे प्रदेश के अधिसंख्य कर्मचारियो को पूर्ण पेंशन की पात्रता होगी। इस विषय को गंभीरता से लेते हुए मटियारा ने सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए शीघ्र ही मुख्यमंत्री जी से चर्चा करने का आश्वासन भी दिया।आज के प्रतिनिधिमंडल में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के संतोष जायसवाल जिला सचिव कांकेर,कृष्णेन्दु आइच मीडिया प्रभारी कांकेर,भोला प्रसाद ठाकुर ब्लॉक अध्यक्ष,वरुण कीर्तनीय उपाध्यक्ष कोयलीबेड़ा,परिमल राय ब्लॉक संगठन सचिव,परमानंद मंडावी संगठन मंत्री,तारक दास संगठन सचिव, गौरांग विश्वास,श्यामल देवनाथ,दिनेश नाग आदि उपस्थित थे।

————————

08.गोलकुम्हडा में ग्रामीण साहू समाज की मांग पर क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी ने सामाजिक भवन के लिए पांच लाख की घोषणा की।

—आज चारामा विकासखंड के ग्राम गोलकुम्हड़ा में ग्रामीण साहू समाज द्वारा आयोजित कर्मा जयंती समारोह में भानुप्रतापपुुर विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणर साहू समाज द्वारा सामाजिक भवन की मांग पर 5 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन की सौगात दी।  इस कार्यक्रम में समाज के ओमप्रकाश साहू सहित कांग्रेस के हिरवेंद्र साहू, नरेंद्र यादव एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। मीडिया को इन आयोजनों पर आमंत्रित नहीं किया जा रहा है। लखनपुरी से उडकुडा को बनने वाले बहुप्रीतिक्षित सडक निर्माण हेतु भुमिपूजन में कार्यक्रम में भी मीडिया को उपेक्षित ही किया गया।

 ———————-

 09.दुधावा जलाशय से पूरी तरह सुख चुकी महानदी में पानी छोडा गया है,जहां बांडाटोला के लोगों द्वारा वहां बंधान किये जाने से निचला इलाके के किसानों के खेत सुुख रहे हैं।

————————

10. चैत्र नवरात्रि पर्व पर सभी देवी मंदिरों में आस्था की ज्योति प्रज्जवलित की गई है। इस संदर्भ आज पंचमी के मौके पर विशेष पूजा अर्चना की गई।

————————

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

————————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 21 मार्च 2026 शनिवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….  21 मार्च 2026 शनिवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- संपादकीय ”बाल पंडवानी गायिका आराध्य साहू कल 22 मार्च को दशहरा मैदान अरौद(चारामा) में देंगी…

आज की टॉप 10 खबर 20 मार्च 2026 शुक्रवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….  20 मार्च 2026 शुक्रवार ✍️मनोज जायसवाल ———————— संपादकीय ”छत्तीसगढ़ में इन दिनों बोहार भाजी की बहार” —देश में छत्तीसगढ़ ऐसा प्रदेश है,जहां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *