आज की टॉप 10 खबर 24 जनवरी 2026 शनिवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
  24  जनवरी  2026  शनिवार

✍️मनोज जायसवाल

 ————————

संपादकीय

‘जिन्होंने पुल का संघर्ष किया पर सुख नहीं भोग सके’

-महज संयोग कहें या नियती कि पुल निर्माण संघर्ष के नायक अब नहीं रहे पर क्षेत्रवासियों के यादों में हमेशा बसे हैं।
—तब अतीत की बातें रही जहां टांहकापार के महादेव घाट में पुल बनाये जाने को लेकर 80 के दशक में आंदोलन छेडी गई। आम जनता ने उनकी एक मुख्य मांग को लेकर कांकेर में ऐतिहासिक रैली का आयोजन किया। स्व. मोतीलाल जैन,थानाबोडी वाले इस आंदोलन के मुख्य नायक रहे। पुल निर्माण के बाद वे सुख नहीं भोग सके क्योंकि इससे पूर्व ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।शाहवाडा-तारसगांव सेतु के लिए स्व. नारायण शोरी ने कमर कस कर एडी चोटी एक कर दी। मैंने खुद ने कई आवेदन उनके लिए बनाये। तात्कालीन मुख्यमंत्री रहे डॉ. रमन सिंह के कार्यकल में हमेशा रायपुर,मंत्रालय की आवाजाही इस पुल निर्माण के लिए की। वर्ष 2012 में ग्राम कानापोंड प्रवास के दौरान डॉ. रमन सिंह ने इस तारसगांव शाहवाडा घाट में पुल निर्माण के लिए सर्वे की घोषणा की। सर्वे उपरांत उच्च स्तरीय पुल तो बना पर इसके नायक रहे नारायण शोरी ने राजमार्ग 30 उनके गृह ग्राम तारसगांव कटिन में ही हादसे में जान चली गई और दुनियां को अलविदा कह दिया। खुद पुल के लिए संघर्षरत रहे पर पुल का सुख नहीं भोग सके।पिछली कांग्रेस सरकार के समय कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे मनोज मंडावी ने तात्कालीन मुख्यमंत्री भुपेश बघेल से टांहकापार-बासनवाही पुल के संदर्भ लगातार कई बार मांगे की। महानदी पुल संघर्ष समिति का गठन किया गया। देवेंद्र सोनी,गोविंद पटेल,रूखु राम मंडावी,तात्कालीन सरपंच सहित टांहकापार एवं क्षेत्रवासियों ने ना सिर्फ तब बल्कि वर्तमान तक जब नेताओं का आगमन होता मांग की फाईल सौंपते। स्व. मनोज मंडावी को इस पुल निर्माण मांग संघर्ष के लिए नहीं भूला जा सकता। लेकिन वे अपनी इस महती पुल की मांग और पुल को देख भी पातेे कि उन्होंने भी दुनियां को अलविदा कह दिया। पुल के लिए वे संघर्षरत तो रहे पर स्वयं पुल का सुख नहीं भोग सके।देर से ही सही पुल की स्वीकृति से आम जनता खुश है। दरकार इस बात का है कि बांडाटोला के पास जहां लखनपुरी औद्योगिक क्षेत्र से जुडाव होकर नरहरपुर से जुडाव होगा यहां पुल की सख्त जरूरत है, अब तो लखनपुरी में मेडिकल कालेज भी प्रारंभ होने को है,जिसके चलते यहां जरूर पुल निर्माण होना चाहिए। महानदी के अरौद घाट पुल जो कि जलमग्न पुल है, इसे भी उच्चस्तरीय पुल बनायी जाना आम जनता के लिए हित की बात होगी। अभी तो यहां निकले सरीये के ऊपर कांक्रीट डालकर काम चलायी जा सकती है‚लेकिन कुछ वर्ष तक‚क्योंकि पुल की उम्र कम नहीं है।
✍️मनोज जायसवाल
 ————————
1 .यातायात पुलिस कांकेर में तैनात सहायक उप निरीक्षक सतीश वर्मा एवं प्रधान आरक्षक कलेश श्याम को रोड़ सेफ्टी में अच्छे कार्य के लिए  मुख्यमंत्री छ. ग. शासन द्वारा रायपुर में किया गया सम्मानित।
—   निखिल राखेचा पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशानुसार दिनांक 24.01.2026 को यातायात शाखा कांकेर में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक सतीश वर्मा एवं प्रधान आरक्षक कलेश श्याम को परिवहन विभाग द्वारा जिले में रोड़ सेफ्टी अंतर्गत अच्छे कार्य के लिए पंडित दीनदयाल भवन रायपुर में राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में आमंत्रित कर   मुख्य्मंत्री  विष्णु देव साय एवं   परिवहन मंत्री  केदार कश्यप   के हाथो प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. इस सराहनीय कार्य से पुरे कांकेर पुलिस व कांकेर शहर के लिए गर्व की बात है।

———————— 

02. बसंत पंचमी उत्सव – सरस्वती शिशु मंदिर कांकेर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।

—कांकेर शिक्षा समिति कांकेर द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर में बड़े धूमधाम से विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा कर बसंत पंचमी उत्सव मनाया गया। साथ ही नवीन प्रवेश लेने वाले भैया-बहनों विद्यारम्भ संस्कार की दीक्षा दिया गया। माँ सरस्वती की पूजा अर्चना गायत्री शक्ति पीठ शांतिकुंज जुड़े अपने समिति सदस्या श्रीमती तृप्ति जैन दीदी , उनके  सुखनंदन जैन  एवं देवी स्वरूपा मातृशक्ति श्रीमती शशि किरण कावड़े ने सनातन पद्वति हवन पूजन किया। गायत्री वेद मंत्रो का पाठ किया गया। विद्यारम्भ संस्कार के लिए आए अपने माता-पिता के साथ नन्हे मुन्ने बच्चों का विद्यारम्भ संस्कार कराया गया। समिति पदाधिकारी, सभी आचार्यगण भैया-बहनों एवं अभिभावकों ने वेद यज्ञ में मंत्रों के साथ आहुतियां दिया।

इस कार्यक्रम के अध्यक्षता   भरत मटियारा  – अध्यक्ष, कांकेर शिक्षा समिति कांकेर ने किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि ज्ञान की देवी कृपा सभी बच्चों को मिले। साथ ही बच्चे अपने पढ़ाई पर ध्यान देवें। ताकि उसका परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट हो। सभी को शुभकामनाएं आशीर्वाद दिया।  बोर्ड कक्षा में मेरिट में आने वाले बच्चों के पाँच हजार रासजी देने की घोषणा किया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  अशोक राठी जी, व्यवस्थापक – सरस्वती शिशु मंदिर कांकेर के मार्गदर्शन करते हुए कहा कि निश्चित ही माँ सरस्वती की कृपा से सद्बुद्धि, ज्ञान, कला एवं विद्या आती है। जो कि व्यक्ति की चरित्र का निर्माण करता है। उन्होंने आगे अपने उद्बोधन में बसंत पंचमी की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्या की देवी संगीत से जीवन में रस घोलती है। जो जीवन को आनंदमय बना देती है। कक्षा में विशेष स्थान बनाने वाले भैया-बहनों के लिए पुरस्कार देने का घोषणा किया।

कार्यक्रम के विशेष अतिथि  अजय जैन , सह सचिव – कांकेर शिक्षा समिति कांकेर ने अपने वक्तव्य में कहा कि ज्ञान, कला एवं विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजन को बसंत पंचमी के उत्सव के रूप में मना रहें है। आज से पुष्प खिलना प्रारंभ करते है। बसंत ऋतु, ऋतुओं का राजा है इस समय प्रकृति में चारो ओर पुष्प खिलते है। वैसे ही भैया-बहनों का पढ़ाई का स्तर भी बढ़ता है। क्योंकि परीक्षा पास आने लगता है। और दोगुनी ऊर्जा से विद्यार्थियों का विद्या ग्रहण की क्षमता बढ़ जाती हैं। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष श्री रामशरण जैन  , कोषाध्यक्ष श्री राज गोपाल कोठारी जी उपस्थित हुए। साथ ही समस्त श्रीमती ललता अहरवाल,   संतोष पाठक एवं आचार्य परिवार, भैया-बहन एवं अभिभावक उपस्थित हुए। आचार्य   देवधर साहू एवं कक्षा द्वादश कृषि विज्ञान के भैया द्वारा खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आभार प्राचार्य   कैलाश कुमार तारक ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत उद्बोधन किया। भैया-बहनों को आशीष देते हुए कहा कि आपके कण्ठ में माँ सरस्वती विराजमान हो, भूली विद्या आपको याद हो। ऐसी शुभकामनाएं दिया है।

  ———————

03.गणतंत्र दिवस समारोह का किया गया अंतिम अभ्यास, जवानों ने दी राष्ट्रध्वज को सलामी।स्कूली विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों मनमोहक प्रस्तुति  समारोह में हॉर्स राइडिंग का हैरतअंगेज करतब भी देखने को मिलेगा।

—राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह सोमवार 26 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। इसके सफल आयोजन को लेकर आज सुबह नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल परिसर में कलेक्टर   निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर और एसपी  निखिल राखेचा की उपस्थिति में अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बने जिला पंचायत सीईओ  हरेश मण्डावी ने राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराकर सलामी दी।

आज सुबह 9.00 बजे राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह का अंतिम अभ्यास प्रारंभ हुआ। ध्वजारोहण पश्चात मुख्य मंच पर मुख्य अतिथि ने राष्ट्रध्वज तिरंगा को फहराकर सलामी दी, इसके साथ ही राष्ट्रगान की धुन का वादन किया गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि के द्वारा परेड ग्राउंड का निरीक्षण जिप्सी में सवार होकर किया गया। इस दौरान कलेक्टर और एसपी भी उनके साथ मौजूद थे। तत्पश्चात् जिला पुलिस बल, जिला सेनानी, बस्तर फाइटर, फॉरेस्ट गॉर्ड्स के जवानों और एनसीसी और स्काउट गाइड कैडेट्स की टोलियों के द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट किया गया। मार्चपास्ट के बाद मुख्य अतिथि बने जिला पंचायत सीईओ ने दल प्रमुखों से परिचय प्राप्त किया। पश्चात विभिन्न विद्यालयों के स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा सामूहिक व्यायाम एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।


हॉर्स राईडिंग का हैरतअंगेज करतब
स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृति कार्यक्रम के पश्चात घुड़सवारी प्रशिक्षण केन्द्र सिंगारभाट के युवाओं द्वारा हॉर्स राईंडिंग का हैरतअंगेज करतब दिखाया गया, जिसमें स्टैंंडिंग सैल्युट, स्टैण्ड लॉस टैगपेडिंग, मटकी कटींग, ट्रीपल टैड पैकिंग, फुटरोल टैड पैकिंग, बकेट पैकिंग, ग्रुप टैड पैकिंग, इंडियन फाईल, जंपिंग और इंडियन झण्डा इत्यादि का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर एसडीएम  अरूण वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और शिक्षकगण उपस्थित रहे।उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को जिला स्तरीय समारोह में कांकेर लोक सभा क्षेत्र के सांसद  भोजराज नाग द्वारा मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्र ध्वज फहराया जाएगा, जिसके सभी प्रायोजित कार्यक्रमों का आज मिनट टू मिनट अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री का आमजनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम में मौजूद विभिन्न शहीद परिवारों को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के उपरांत विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं पर आधारित आकर्षक झांकियां भी निकाली जाएंगी। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले शासकीय सेवकों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

 ———————

04. 05 दिन बाद गंगरेल जलाशय में युवक का शव बरामद।  एसडीआरएफ और पुलिस की टीम लगातार सर्च में जुटी थी।  18 जनवरी को मेले में विवाद के बाद हुआ था मामला।

 ———————

05. विधायक सावित्री मंडावी के अथक प्रयासों से महानदी पर उच्च स्तरीय पुल को मिली 2806.90 लाख रुपये की स्वीकृति।टांहकापार‚अरौद‚जेपरा क्षेत्र में खुशी।

—भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखंड चारामा की एक बहुप्रतीक्षित और वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी होने जा रही है। ग्राम बासनवाही से टाहकापार मार्ग के 3/8 किलोमीटर पर महानदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य के लिए शासन द्वारा 2806.90 लाख रुपये (28 करोड़ 6 लाख 90 हजार रुपये) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह ऐतिहासिक स्वीकृति भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी के अथक, निरंतर और प्रभावी प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार बासनवाही–टाहकापार मार्ग पर महानदी के कारण आवागमन लंबे समय से बाधित रहता था। विशेषकर बरसात के मौसम में ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। यह कार्य पूर्व सरकार के कार्यकाल से ही लंबित था, जिसे लेकर क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार मांग उठाई जा रही थी। महानदी पुल निर्माण संघर्ष समिति की अध्यक्ष श्रीमती ऊषा वट्टी, उपाध्यक्ष राजेंद्र सलाम एवं देवेन्द्र सोनी, सचिव रिकेश्वर हिरवानी, सरपंच टाहकापार श्रीमती करूणा कश्यप, पप्पू टंडन, भुनेश्वरी गुरुपंचायन, कामता प्रसाद साहू, देवचरण साहू, हरिशंकर उइके, भोलाराम साहू, गोविंद पटेल, रूखूराम मंडावी, देवकुमार ध्रुव, सुरजू नेताम, रामकुमार रायस्त, देवसिंह मंडावी, उदय राम पटेल, धरम निषाद, कुंजलाल जैन, अरुण शोरी, नरेंद्र शोरी, भागबली शोरी, किरण मंडावी, जगमोहन दर्रो (सरपंच कुर्रूभाट), हेमचंद साहू, श्रवण दर्रो के साथ ही  श्याम लाल वाल्मिकी‚कुबेर ठाकुर‚ रोहित नेताम‚विजय ठाकुर ने भी पुल की स्वीकृती पर हर्ष व्यक्त किया है।

———————–

06.  सीपीएस स्कूल के कार्यक्रम में शामिल हुए कांकेर विधायक आशा राम नेताम।

—आज सीपीएस स्कूल भीरावाही‚ कांकेर में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में कांकेर विधायक आशा राम नेताम शामिल हुए । आयोजन में नन्हें-मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों एवं नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर समस्त छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य, बेहतर शिक्षा और सफल जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।

 ———————–

07.कांकेर विधायक आशा राम नेताम ने आज रवीन्द्रनाथ टैगोर अंग्रेजी माध्यम स्कूल, नरहरपुर में नवीन भवन निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कर वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में सहभागिता की।

———————

08.मनरेगा बचाओ आंदोलन: दुर्गूकोदल में कांग्रेस की पदयात्रा, उमड़ा जनसमर्थन।

—मनरेगा योजना को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को दुर्गूकोदल क्षेत्र में “मनरेगा बचाओ आंदोलन”  के तहत पदयात्रा निकाली। ग्राम पंचायत भंडार डिग्गी से तुमरीटोला तक निकली इस पदयात्रा का नेतृत्व विधायक सावित्री मंडावी ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में मजदूर, किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।  मुख्य चौक पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक मंडावी ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों और मजदूरों के लिए जीवन रेखा है। केंद्र की भाजपा सरकार पर योजना को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसका हर स्तर पर विरोध करेगी। कार्यक्रम में मनरेगा प्रभारी हेमंत ध्रुव सहित कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे। अंत में केंद्र सरकार से मनरेगा से जुड़े किसी भी प्रस्ताव को वापस लेने की मांग की गई।

  ———————

09. गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को शुष्क दिवस घोषित।

—कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी   निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने 26 जनवरी को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया है। उक्त दिवस को जिले में स्थित समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकान से संलग्न आहातों एवं एफ.एल. 4(क) व्यावसायिक क्लब व एफ.एल.7, सैनिक कैन्टीन को पूर्णतः बंद रखे जाने आदेशित किया गया है। कलेक्टर ने शुष्क दिवस के दौरान जिले में अवैध मदिरा संग्रहण, विनिर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर पूर्णतः प्रतिबंध रखने के लिए जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया है।

  ———————

10.मनरेगा बचाओ संग्राम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानुप्रतापपुर के ग्राम मुल्ला में विधायक सावित्री मनोज मंडावी व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानुप्रतापपुर के कार्यकर्ता उपस्थित होकर मोदी सरकार की मनरेगा को लेकर गलत नीतियों के बारे में बात की।

  ———————-

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

 

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–

 

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 10 फरवरी 2026 मंगलवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   10  फरवरी  2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”युरिया खाद के नाम किसानों को हताशा” —जिले का चारामा विकासखंड जो स्वावलंबी और…

आज की टॉप 10 खबर 09 फरवरी 2026 सोमवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   09  फरवरी  2026 सोमवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  ”जीवन को कैसे स्मार्ट बनायेगी ये स्मार्ट मीटर” लगातार महंगाई से त्रस्त लोगों के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *