आज की टॉप 10 खबर 30 दिसंबर 2025 मंगलवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
  30  दिसंबर  2025  मंगलवार

✍️मनोज जायसवाल

 ————————

संपादकीय

”हिन्दी साहित्य के ओज कवि दुष्यंत कुमार

आज पुण्यतिथि पर सादर प्रणाम..

—दुष्यंत कुमार का जन्म 1 सितम्बर, 1933 काे बिजनाैर उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनकी मृत्यु आज ही के दिन 30 दिसंबर 1975 काे हुई थी। तब हिन्दी में भी उस समय अज्ञेय तथा गजानन माधव मुक्तिबोध की कठिन कविताओं का बोलबाला था। उस समय आम आदमी के लिए नागार्जुन तथा धूमिल जैसे कुछ कवि ही बच गए थे। इस समय सिर्फ़ 42 वर्ष के जीवन में दुष्यंत कुमार ने अपार ख्याति अर्जित की।इन्होंने ‘एक कंठ विषपायी’ (काव्य नाटक), ‘और मसीहा मर गया’ (नाटक), ‘सूर्य का स्वागत’, ‘आवाज़ों के घेरे’, ‘जलते हुए वन का बसंत’, ‘छोटे-छोटे सवाल’ (उपन्यास), ‘आँगन में एक वृक्ष, (उपन्यास), ‘दुहरी जिंदगी’ (उपन्यास), मन के कोण (लघुकथाएँ), साये में धूप (गजल) और दूसरी गद्य तथा कविता की किताबों का सृजन किया।’कहाँ तो तय था’, ‘कैसे मंजर’, ‘खंडहर बचे हुए हैं’, ‘जो शहतीर है’, ‘ज़िंदगानी का कोई’, ‘मकसद’, ‘मुक्तक’, ‘आज सड़कों पर लिखे हैं’, ‘मत कहो, आकाश में’, ‘धूप के पाँव’, ‘गुच्छे भर’, ‘अमलतास’, ‘सूर्य का स्वागत’, ‘आवाजों के घेरे’, ‘जलते हुए वन का वसन्त’, ‘आज सड़कों पर’, ‘आग जलती रहे’, ‘एक आशीर्वाद’, ‘आग जलनी चाहिए’, ‘मापदण्ड बदलो’, ‘कहीं पे धूप की चादर’, ‘बाढ़ की संभावनाएँ’, ‘इस नदी की धार में’, ‘हो गई है पीर पर्वत-सी’।दुष्यंत कुमार ने बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन को उनकी फिल्म ‘दीवार’ के बाद पत्र लिखकर उनके अभिनय की तारीफ की और कहा कि वह उनके ‘फैन’ हो गए हैं। दुष्यंत कुमार का वर्ष 1975 में निधन हो गया था और उसी साल उन्होंने यह पत्र अमिताभ को लिखा था। यह दुर्लभ पत्र हाल ही में उनकी पत्नी राजेश्वरी त्यागी ने उन्हीं के नाम से स्थापित संग्रहालय को हाल ही में सौंपा है। दुष्यंत कुमार और अमिताभ के पिता डॉ. हरिवंशराय बच्चन में गहरा प्रेम था। ‘दीवार’ फिल्म में उन्होंने अमिताभ की तुलना तब के सुपर स्टार्स शशि कपूर और शत्रुघ्न सिन्हा से भी की थी। हिन्दी के इस महान साहित्यकार की धरोहरें ‘दुष्यंत कुमार स्मारक पाण्डुलिपि संग्रहालय’ में सहेजी जा रही हैं। इन्हें देखकर ऐसा लगता है कि साहित्य का एक युग यहां पर जीवित है।दुष्यंत कुमार ने अमिताभ को लिखे इस पत्र में कहा, ‘किसी फिल्म आर्टिस्ट को पहली बार खत लिख रहा हूं। वह भी ‘दीवार’ जैसी फिल्म देखकर, जो मानवीय करुणा और मनुष्य की सहज भावुकता का अंधाधुंध शोषण करती है।’ कवि और शायर ने अमिताभ को याद दिलाया, ‘तुम्हें याद नहीं होगा। इस नाम (दुष्यंत कुमार) का एक नौजवान इलाहाबाद में अक्सर बच्चन साहब के पास आया करता था, तब तुम बहुत छोटे थे। उसके बाद दिल्ली के विलिंगटन क्रेसेंट वाले मकान में आना-जाना लगा रहा।

✍️मनोज जायसवाल

 ———————— 

01. महिला कांग्रेस की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीमती मिथलेश शोरी एवं शहर अध्यक्ष श्रीमती भारती सलाम की निकली स्वागत रैली।

— कांकेर नगर में महिला कांग्रेस की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ग्रामीण श्रीमती मिथलेश शोरी एवं शहर श्रीमती भारती सलाम के स्वागत रैली एवं सम्मान समारोह का आयोजन राजीव भवन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, पूर्व मंत्री एवं विधायक डौंडीलोहारा श्रीमती अनिला भेड़िया, विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी ,सिहावा विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम, बसंत यादव अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर, श्रीमती सुभद्रा सलाम पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी एवं जिले के सभी ब्लाकों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

———————— 

02. साल के आखिरी दिन कांग्रेस का नया बाजार लेम्पस के सामने पखांजूर में प्रदर्शन।

 कल 31 दिसंबर  को पखांजूर आदिम जाति सेवा सहकारी समिति लेम्पस के सामने कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व मे एक दिवसीय(उपवास) किसान सत्याग्रह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है। प्रसारित जानकारी मुताबिक- निम्न बिंदुओं पर प्रदर्शन हो रहा है।

1. परलकोट क्षेत्र मे हजारों की संख्या मे किसान पंजीयन नहीं होने से धान बेचने से वंचित हो जायेंगे..तत्काल उन किसानो को चिन्हित कर उनका पंजीयन प्रक्रिया पूरी की जाये..

2. खरीदी केंन्द्रो मे किसानो से सुखती के नाम पर प्रति कविंटल 5 किलो धान जबरन वसूला जा रहा है साशन तत्काल इस पर रोक लगाए

3.धान खरीदी सुखती घोटाले मे 50 करोड़ से अधिक की घपले की अभी तक कोई जाँच नहीं हुई है इस मामले की तत्काल जाँच कर दोषियों पर कड़ी कारवाही की जाये

4.धान खरीदी केन्द्रो मे बफर लिमिट पार हो जाने के बाद भी धान परिधान शुरू नही किया गया. जल्दी उठाव ना होने पर धान खरीदी बंद हो जाने की सम्भावना है तत्काल परिधान की व्यवस्था की जाये..ताकी धान खरीदी सुचारु रूप से संचालित हो

5. धान खरीदी केन्द्रो मे खरीदी लिमिट बढ़ाया जाये…ताकी नियत तिथि तक सभी किसान धान बेच सके। ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा यह जानकारी सोशल मीडिया में भी प्रसारित किया गया है।

   ———————

03.  दिव्यांगजनो को कृत्रिम अंग नकली हाथ प्रदान करने मंगाया गया आवेदन ।

— छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशन में समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनो के कार्य क्षमता को सुगम्य बनाने जाने के लिए निकट भविष्य में राज्य स्तर पर कैम्प का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग नकली हाथ निःशुल्क उपलब्ध कराये जाने की योजना हैं। इच्छुक दिव्यांगजन इसके लिए अपने जनपद पंचायत, नगर पंचायत एवं नगर पालिका में अपना आधार कार्ड, राशन कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, उपलब्ध होने पर यू डी आई डी कार्ड के साथ रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। आवेदक समाज कल्याण विभाग कांकेर को भी तीन दिवस के भीतर इस संबंध में अपनी आवश्यक जानकारी प्रस्तुत कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नं 8224886462 में सम्पर्क किया जा सकता हैं।

 ———————

04. किसानों ने अब तक 2 लाख 21 हजार मेट्रिक टन से अधिक धान बेचा।

—खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत जिले के सभी 149 उपार्जन केंद्रों तथा 70 सहकारी समितियों में किसानों के द्वारा धान बेचा जा रहा है। खाद्य शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक कुल 2 लाख 21 हजार 386 मेट्रिक टन धान किसानों द्वारा बेचा जा चुका है। इसमें 2 लाख 19 हजार 187 मेट्रिक टन मोटा धान तथा 2 हजार 073 मेट्रिक टन पतला और 126 मेट्रिक टन सरना वैरायटी का धान सम्मिलित है। इस संबंध में बताया गया कि ’टोकन तुंहर हाथ’ एप के जरिए सभी किसानों को अब सप्ताह के सातों दिन और 24 घण्टे ऑनलाइन माध्यम से तथा उपार्जन केन्द्र में पहुंचकर टोकन प्राप्त करने की सुविधा प्रारंभ हो गई है। उल्लेखनीय है कि कांकेर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए केन्द्र प्रभारी तथा पर्यवेक्षण व निगरानी के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। साथ ही कलेक्टर   निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार धान के परिवहन, भण्डारण तथा विक्रय की अवैध गतिविधियों को रोकने गठित टीमों के द्वारा सतत् निगरानी की जा रही है।

 ———————–

05.  चारामा विकासखंड के लखनपुरी केंद्र से सटे ग्राम पिपरौद में वार्षिक देव मेला आज शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। आज रात्रि में आकर्षक सांस्कृतिक नाचा का कार्यक्रम आयोजित है।  इधर निर्माण कार्य सौगात की बात करें तो  जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी की अनुशंसा से हाटकोंदल में साप्ताहिक बाजार शेड को मिली ₹19.95 लाख की स्वीकृति की गई है। जिससे लोगों में हर्ष व्याप्त है।

इधर दुर्गूकोंदल से खबर कि लौह अयस्क समूह दल्ली राजहरा के महिला समाज द्वारा सामाजिक कल्याण, मानवता एवं सेवा भावना को केंद्र में रखते हुए प्रति वर्ष ठंड के मौसम में खदान क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में कंबल वितरण का सराहनीय कार्य किया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष भी दिनांक 29 दिसंबर 2025 को कड़ाके की ठंड को देखते हुए महिला समाज दल्ली राजहरा ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए कलवर खदान के समीपस्थ ग्राम पंचायत झिटकाटोला के 150 जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल वितरित किए।

———————

06.  सरस्वती शिशु मंदिर कांकेर   का वार्षिक उत्सव कल 31 दिसंबर को होगा।

—कांकेर शिक्षा समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर का वार्षिक उत्सव दिनांक 31 दिसंबर दिन बुधवार को संपन्न होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांकेर विधायक आशा राम नेताम होंगे। बताते चलें  सरस्वती शिशु मंदिर एक ऐसी हिंदुत्व निष्ठ भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत संस्था है जो लगातार भैया बहनों के अंदर भारतीय संस्कारों को पोषित कर रही है।  समिति के व्यवस्थापक  अशोक राठी जी ने कहा है कि उपरोक्त कार्यक्रम को देखने नगर एवं ग्राम के समस्त पालक बंधु भगिनी सम्मिलित होवे। साथ ही इस संस्था की शैक्षिक गतिविधियों से प्रेरित हो व इसे आत्मसात करें। उक्त जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर संस्था द्वारा प्रदत्त की गई है।  

 ———————–

07. कलम बंद‚काम बंद   हडताल  के चलते आज शासकीय कार्यालय सुने—सुने रहे। कामकाज ठप्प रहा। 31 दिसंबर को कल जिला स्तरीय रैली में शामिल होंगे समस्त कर्मचारी।

—छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर तृतीय चरण के जिला स्तरीय कलम बंद–काम बंद आंदोलन के अंतर्गत दिनांक 29 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक चल रहे आंदोलन के आज द्वितीय दिवस पर विकासखंड चारामा‚ दुर्गूकोदल एवं अन्य जगहों में बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे। 11 सूत्रीय मांगों को लेकर विभिन्न विभागों एवं संगठनों के कर्मचारी–अधिकारी हड़ताल पर बैठे रहे, जिससे शासकीय कार्यालयों में कार्य प्रभावित रहा।

फेडरेशन की प्रमुख 11 सूत्रीय मांगों में केंद्र सरकार के समान कर्मचारियों एवं पेंशनरों को देय तिथि से महंगाई भत्ता लागू करना, डीए एरियर की राशि कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में समायोजित करना, सभी कर्मचारियों को चार स्तरीय समयमान वेतनमान प्रदान करना, लिपिकों, शिक्षकों, स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों की वेतन विसंगतियों को दूर करने हेतु पिंगुआ कमेटी रिपोर्ट सार्वजनिक करना प्रमुख है।

इसके अतिरिक्त प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना करते हुए समस्त सेवा लाभ देने, पंचायत सचिवों के शासकीयकरण, सहायक शिक्षकों एवं सहायक पशु चिकित्सा अधिकारियों को तृतीय समयमान वेतनमान देने, नगरीय निकाय कर्मचारियों को नियमित मासिक वेतन एवं समयबद्ध पदोन्नति देने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई। अनुकंपा नियुक्ति नियमों में 10 प्रतिशत सीलिंग को शिथिल करने, प्रदेश में कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करने, अर्जित अवकाश नकदीकरण 300 दिवस तक करने तथा दैनिक, अनियमित एवं संविदा कर्मचारियों को नियमित करने के लिए ठोस नीति बनाने की मांग भी आंदोलन का हिस्सा है। साथ ही सभी विभागों में समानता लाते हुए सेवा निवृत्ति आयु 65 वर्ष किए जाने की मांग भी उठाई गई।

दुर्गूकोदल ब्लॉक में आंदोलन का नेतृत्व फेडरेशन के ब्लॉक संयोजक छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक बाबूलाल कोमरे, महासचिव बैजनाथ नरेटी, सचिव सतीश जुर्री एवं कोषाध्यक्ष पंचम नरेटी ने किया। इस दौरान पंचायत सचिव संघ के अध्यक्ष कृपा राम बघेल, शिक्षक संघ के अध्यक्ष चेतन पोटाई, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जितेंद्र गोयल, लिपिक वर्ग से अभिषेक नेताम, वन कर्मचारी संघ से संजय सेवता, पशुपालन संघ से उज्ज्वल साहू, नियमित व्याख्याता एवं प्राचार्य संघ से अनिल साहू एवं धर्मेंद्र साहू, छात्रावास अधीक्षक संघ से तुशेष रावटे तथा पंचायत सामाजिक सेवा कल्याण से रमेश किशोरे सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
फेडरेशन के संयोजक बाबूलाल कोमरे एवं बैजनाथ नरेटी ने बताया कि आंदोलन के अंतिम दिवस 31 दिसंबर 2025 को जिला स्तर पर भव्य रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दुर्गूकोदल के कर्मचारी अधिकारी कांकेर कूच करेंगे। वहीं कुछ कर्मचारी ब्लॉक स्तर पर भी आंदोलन जारी रखेंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

  ———————–

08.  कल साल के अंतिम दिवस कांकेर नगर के दो प्रमुख जगहों पर 31 दिसंबर को विदाई एवं नये वर्ष स्वागत का कार्यक्रम।

———————–

09. नये वर्ष पर सचेत रहें। पुलिस का संदेश नीचे  वीडियो में अवश्य देखें।

 ———————

10. सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का आज मंगलमय समापन।

—-चारामा में आयोजित सात दिनी श्रीशिव महापुराण कथा का आज समापन हुआ। कथावाचक पं. रामानुज युवराज पांडेय के श्रीमुख से प्रवाहित हुआ। आज अंतिम दिवस भी लोगों की अपार भीड रही।

 ———————-

  शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

 ———————-
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–

 

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 1 फरवरी 2026 बुधवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   11  फरवरी  2026 बुधवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”मंच पर थोथी वाहवाही से अधिक दुवाएं” —यही समय होता है, मानवता दिखाने का!…

आज की टॉप 10 खबर 10 फरवरी 2026 मंगलवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   10  फरवरी  2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”युरिया खाद के नाम किसानों को हताशा” —जिले का चारामा विकासखंड जो स्वावलंबी और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *