आज की टॉप 10 खबर 29 दिसंबर 2025 सोमवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
  29  दिसंबर  2025  सोमवार

✍️मनोज जायसवाल

 ————————

संपादकीय

”रामायण को घर—घर पहूंचाने वाले सागर”

रामानंद सागर जी

आज जन्मदिवस पर सादर प्रणाम..

—टेलीविजन के इतिहास में लंबे समय तक’रामायण’ जैसे धार्मिक धारावाहिक को घर घर पहुंचाने वाले महान फिल्म निर्देशक  रामानंद सागर जी जिनका पुरा नाम चंद्रमौली चोपडा आज 29 दिसंबर को जन्मदिवस पर सादर प्रणाम। जन्म अविभाजित भारत के लाहौर ज़िले के ”असलगुरु” ग्राम नामक स्थान पर 29 दिसम्बर 1927 को आपका जन्म हुआ था।पद्मश्री, फ़िल्मफेयर पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (आँखें), फ़िल्मफेयर पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ लेखक (पैग़ाम) के लिए अलंकृत किया गया।धारावाहिक- रामायण, कृष्णा, विक्रम बेताल, अलिफ़ लैला, जय गंगा मैया आदि प्रसिद्व सीरियलें थी। कोहिनूर, इंसानियत‚ पैगाम, आँखें, ललकार, चरस, आरज़ू, गीत, बग़ावत आदि थी। गत 12 दिसम्बर 2005 की देर रात मुंबई में उनका निधन हो गया और वे संगीत जगत सहित दुनियां को अलविदा कह दिया।

✍️मनोज जायसवाल

 ———————— 

01. धान की अगली खेती की शिद्दत से तैयारी करेंगे किसान  दुलार सिंह

— प्रदेश सरकार द्वारा हम किसानों से धान खरीदा जा रहा है जिससे प्राप्त राशि का उपयोग खेती की मरम्मत, धान की अगली फसल की तैयारी तथा दैनिक जरूरतों का सामान खरीदने में करेंगे।” यह कहना है जिले के चारामा ब्लॉक के ग्राम गितपहर निवासी कृषक   दुलार सिंह नेताम का। धान खरीदी केंद्र गितपहर में उन्होंने 34 क्विंटल धान का विक्रय किया। श्री नेताम अपने डेढ़ एकड़ खेत में धान की फसल ली थी।


उनका कहना है कि शासन की समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था से छोटे किसानों को समय पर भुगतान मिल रहा है, जिससे खेती-किसानी और अधिक मजबूत हो रही है और परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आ रहा है। श्री नेताम ने कहा कि प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार किसान हित को केंद्रित कर लगातार ऐसी योजनाएं बना रही है जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था लगातार अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर बन रही है।

 ———————— 

02. आरटीओ ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी से सावधान रहने की अपील।

  — छत्तीसगढ़ राज्य में आरटीओ ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी के मामलों में वृद्धि को देखते हुए परिवहन विभाग ने आम नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। कार्यालय परिवहन आयुक्त, छत्तीसगढ़ द्वारा बताया गया है कि कुछ साइबर अपराधी विभागीय वेबसाइट का क्लोन पेज बनाकर फर्जी ई-चालान के संदेश भेज रहे हैं और लोगों को ट्रैफिक नियम तोड़ने का डर दिखाकर उनके बैंक खाते से पैसे चुरा रहे हैं।

परिवहन विभाग के अनुसार, ठगों द्वारा भेजे जा रहे मैसेज या लिंक (जैसे apk फाइल या किसी निजी मोबाइल नंबर से भेजे गए संदिग्ध लिंक) पर क्लिक करने से लोगों की व्यक्तिगत जानकारी और बैंक विवरण चोरी हो सकते हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ई-चालान की सही जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in पर ही उपलब्ध है।

विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है कि अपने चालान की जांच के लिए सीधे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Pay Online” विकल्प चुनें, चालान नंबर एवं कैप्चा कोड दर्ज कर “Get Detail” पर क्लिक करें और मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से चालान का पूरा विवरण देखें। पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा किए गए वास्तविक ई-चालान की सूचना पंजीकृत मोबाइल नंबर पर केवल इसी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भेजी जाती है।
परिवहन आयुक्त कार्यालय ने यह भी अपील की है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति को ऑनलाइन भुगतान न करें और अपने बैंक खाते से होने वाले लेन-देन में सतर्क रहें। किसी भी प्रकार के धोखाधड़ी वाले कॉल, संदेश या ऐप की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

  ———————

03.  कांकेर  जिले में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज ने पेसा कानुन में सम्मिलित करने मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन ।

—आज  कांकेर  जिले में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज ने पेसा कानुन में सम्मिलित करने मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर सर्व पिछडा वर्ग समाज के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

 ———————

04. महानदी से लीगल रूप से उत्खनन का लाख दावे किये जायें लेकिन एनजीटी का खुला उल्लंघन चैन माउंटेन मशीन के वो भी देर रात्रि में महानदी में बिजली के उजाले से विदित हो रहा है,चाहे अरौद घाट हो,या टांहकापार,किलेपार अन्य घाट हो। लेकिन रात्रि में देखने वाला कोई नहीं है,जिसके चलते अवैध तरीके से रेत उत्खनन करने वाले और प्रधानमंत्री सडक एवं जलमग्न वो पुल जिसकी उतनी क्षमता नहीं जितनी बडे हाईवा वाहनों के परिचालन से अब आने वाले समय में महानदी के अरौद पुल भी जवाब दे देगी ऐसा प्रतीत हो रहा है।महानदी से ना सिर्फ अवैध तरीके से परिवहन अपितु डंपिग का खेला भी हो रहा है,जो प्रशासन के लिए जांच का विषय है।

 ———————–

05.  राजमार्ग 30 में कई हादसों के साथ लखनपुरी मेला शांतिपूर्वक सम्पन्न। किसानों की ऊपज नहीं बिकने के चलते मेला रहा फीका फीका। आज तीसरे दिन सडकों पर दिखा सन्नाटा।

———————

06. आज कांकेर नगर से सटे ग्राम बरदेभाटा, कांकेर में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में कांकेर विधायक आशा राम नेताम शामिल हुए और महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। लोगों की सुख,शांति,वैभव के दुआ की कामना की।   

 

 ———————–

07.

— 

  ———————–

08. 

———————–

09. 

— 

 ———————

10. 

 ———————-

  शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

 ———————-
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–

 

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 28 मार्च 2026 शनिवार

———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….  28 मार्च 2026 शनिवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- संपादकीय प्रिया राजवंश(अभिनेत्री) — 64-80 दशक की खुबसूरत अभिनेत्री रही। कुदरत,साहेब बहादुर,हँसते जख्म,चन्दा,हिन्दुस्तान की…

आज की टॉप 10 खबर 27 मार्च 2026 शुक्रवार

———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….  27 मार्च 2026 शुक्रवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- संपादकीय प्रिया राजवंश(अभिनेत्री) — 64-80 दशक की खुबसूरत अभिनेत्री रही। कुदरत,साहेब बहादुर,हँसते जख्म,चन्दा,हिन्दुस्तान की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *