कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
10 दिसंबर 2025 बुधवार
✍️मनोज जायसवाल
————————–
संपादकीय—
दिलीप कुमार(अभिनेता)

✍️मनोज जायसवाल
————————
01.मुख्यधारा में लौटे 04 माओवादी कैडर पर 23 लाख का था,ईनाम ।पुनर्वास में शामिल होने वालों में उत्तर बस्तर डिवीजन, DK टेक्निकल टीम,गढ़चिरौली डिवीजन के माओवादी है।
—सुन्दरराज पी०( भा०पु०से०) पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, अमित तुकाराम कांबले (भा०पु०से०) उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर रेंज,के मार्ग दर्शन, आई० के० एलिसेला(भा०पु०से०) उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर, विपुल मोहन बाला उप महानिरीक्षक बीएसएफ भानुप्रतापपुर सेक्टर के निर्देशन में जिले में चलाये जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान के तहत एवं छ०ग० शासन की पुनर्वास आत्मसर्पण नीति साथ ही छ०ग० शासन द्वारा चलाये जा रहे नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर श्री आई० के० एलिसेला (भा०पु०से०) उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर, आकाश श्री श्रीमाल (भा०पु०से०),अति0 पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर, दिनेश कुमार सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर, मनोज कसाना 2IC BSF 94 B.N.बांदे,श्री हरिप्रकाश 2IC BSF 40 B.N.,श्री गिरिजाशंकर साव उप पुलिस अधीक्षक ऑप्स कांकेर, अविनाश ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी कांकेर,सुश्री विंकेश्वरी पिंदे उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कांकेर के समक्ष आज दिनांक 10/12/2025 को आत्मसमर्पण किये ।
——————–
02. नवोदय विद्यालय की कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 13 दिसम्बर को ।
—जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 13 दिसम्बर को प्रातः 11ः30 बजे से दोपहर 01ः30 बजे तक आयोजित होगी, जिसके लिए बैठक में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा को सफल एवं सुचारू संचालन किये जाने हेतु केन्द्राध्यक्षों एवं पर्यवेक्षकों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2024 में 68 सीट तथा 2025 में 63 सीट पर शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चे चयनित हुए थे। वर्तमान में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 हेतु विद्यार्थियों के लिए स्वीकृत कुल 80 सीट हेतु परीक्षा आयोजित की जा रही है। बच्चों को सुरक्षित ढंग से परीक्षा केन्द्र तक लाने एवं ले जाने हेतु शाला के प्रधानाध्यापक नोडल अधिकारी होंगे। संकुल समन्वयकों को सभी प्राथमिक शाला के प्रधानाध्यापकों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी ने निर्देश दिये हैं।
———————
03. ग्राम लोहत्तर में वॉटरशेड महोत्सव आयोजित।
— प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना वॉटर विकास घटक जाड़ेकुर्से परियोजनांतर्गत ग्राम लोहत्तर में वॉटरशेड महोत्सव आयोजन किया गया। इस दौरान वॉटरशेड महोत्सव कार्यक्रम के बारे में जल और मृदा की उपयोगिता पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। मृदा वैज्ञानिक द्वारा मिट्टी परीक्षण उपरांत संतुलित उर्वरक के उपयोग एवं जल संरक्षण, दलहन, तिलहन फसलों के उत्पादन एवं पराली (पैरा) प्रबंधन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, कृषि विभाग के अधिकारी तथा वाटरशेड परियोजना के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थीगण आदि उपस्थित थे।

———————
04.’मावा मोदोल’ कोचिंग संस्थान का फिर बजा डंका, पुलिस आरक्षक भर्ती में 43 अभ्यर्थी चयनित।
— जिला प्रशासन कांकेर की अभिनव पहल ’मावा मोदोल’ निःशुल्क कोचिंग संस्थान में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है, जिसमें युवक-युवतियों को उत्कृष्ट शिक्षा एवं कैरियर संबंधी मार्गदर्शन विषय विशेषज्ञों के द्वारा दिया जाता है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती में मावा मोदोल से अब तक प्राप्त परिणाम में 43 छात्रों का चयन हुआ है। कलेक्टर कांकेर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने सभी चयनित अभ्यर्थियों, उनके पालकों तथा मावा मोदोल की टीम को बधाई देते हुए कहा कि मावा मोदोल जिला प्रशासन की एक महत्वपूर्ण पहल है। जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी ने मावा मोदोल की पूरी टीम को बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं दी हैं तथा आगे भी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मावा मोदोल को मील का पत्थर साबित होने की बात कही है।
———————–
05. ग्राम पंचायत चारगांव में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 12 दिसम्बर को ।
— कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार जिले के आम नागरिकों की आवश्यकताओं, शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आगामी 12 दिसम्बर शुक्रवार को कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत चारगांव में जनसमस्या निवारण शिविर शिविर लगाई जाएगी, जिसमें ग्राम पंचायत चारगांव, छोटेबोदेली, पोरोण्डी, सिकसोड़, सुलंगी, तुरसानी और बदरंगी इत्यादि ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल होंगे। शिविर में शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया जाएगा, साथ ही योजनाओं का लाभ उठाने में कोई कठिनाई आ रही हो तो उसका समाधान भी शिविर में किया जाएगा। कलेक्टर ने जनसमस्या निवारण शिविर में सभी जिला स्तरीय, ब्लॉक स्तरीय एवं क्लस्टर स्तर के अधिकारी-कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
–———————
06 . लिंग आधारित हिंसा समाप्ति पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित।
— कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास अधिकारी द्वारा महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) एवं ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजनांतर्गत लिंग आधारित हिंसा समाप्ति पर 16 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत चारामा परियोजना के महिला कलस्टर संगठन ग्राम हल्बा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम मंे लिंग आधारित हिंसा कारण एवं दुष्प्रभाव तथा इसे समाप्त करने में हमारी भूमिका बारे में जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को उपलब्ध विशेष अधिकारों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत शपथ भी दिलाई गई एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला हेल्पलाइन 181, सखी वन स्टॉप सेन्टर, सखी निवास, शक्ति सदन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, घरेलू हिंसा, सी बॉक्स पोर्टल, पोक्सो एक्ट, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, बाल विवाह एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। जागरूकता रैली के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा लागाते हुए प्रचार-प्रसार किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती तेजेश्वरी सिन्हा, महंत टांडिया, महिला सशक्तिरण केन्द्र (हब) से जिला मिशन समन्वयक, जेण्डर विशेषज्ञ, वित्तीय साक्षरता समन्वय विशेषज्ञ, चाइल्ड लाइन समन्वयक, चैतन्य संस्था से जेण्डर समन्वयक, पुलिस चौकी थाना प्रभारी व टीम हल्बा एवं बिहान समूह की महिलाएं उपस्थित थीं।

———————–
07.जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 12 दिसम्बर से।
— कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार जिले के आम ग्रामीणजनों की आवश्यकताओं, शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन आगामी 12 दिसम्बर से 25 मार्च 2026 तक किया जाएगा। उक्त शिविरों में सभी जिला स्तरीय, ब्लॉक स्तरीय एवं क्लस्टर स्तर के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने शिविरों के सुचारू रूप से आयोजन के लिए अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री स्टेला खलखो को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार कोयलीबेड़ा विकासखण्ड की ग्राम पंचायत चारगांव में 12 शुक्रवार दिसम्बर को शिविर लगाया जाएगा, जिसमें ग्राम पंचायत चारगांव, छोटेबोदेली, पोरोण्डी, सिकसोड़, सुलंगी, तुरसानी और बदरंगी के ग्रामीण शामिल होंगे। इसी प्रकार अंतागढ़ विकासखण्ड में शुक्रवार 19 दिसम्बर को हाईस्कूल प्रांगण भैंसगांव में ग्राम बैहासाल्हेभाट, फुलपाड़, कोलर, कोसरोण्डा, मंगतासाल्हेभाट, तालाबेड़ा, ताड़ोकी और बोंदानार तथा दुर्गूकोंदल विकासखण्ड में 26 दिसम्बर शुक्रवार को स्कूल ग्राउंड चेमल में चिहरो, गुलालबोड़ी, आमागढ़, हानपतरी, बोदेली, गुदूम, तुमड़ीसुर, भेजर, हिंगनपुरी और मेरेगांव ग्राम पंचायत के ग्रामीण शिविर में शामिल होंगे। इसके अलावा भानुप्रतापपुर विकासखण्ड में बुधवार 07 जनवरी को हायर सेकेण्डरी स्कूल कच्चे में ग्राम पंचायत साल्हे, भैंसाकन्हार, ईरागांव, टेढ़ईकोंदल, भैंसमुण्डी, चौगेल तथा मुल्ला, विकासखण्ड कोयलीबेड़ा में बुधवार 04 फरवरी को हाई स्कूल प्रांगण कौड़ोसाल्हेभाट में ग्राम पंचायत जिरामतराई, दड़वीसाल्हेभाट, उदनपुर, कामतेड़ा, कोयलीबेड़ा, केसेकोड़ी और कड़मे के ग्रामीण शामिल होंगे। इसी प्रकार 13 फरवरी शुक्रवार को दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के स्कूल ग्राउण्ड मेड़ो में शिविर लगाया जाएगा, जिसमें ग्राम पंचायत चाहचाड़, हाहालद्दी, सिहारी, खुटगांव, दोड़दे, साधुमिचगांव, पड़गाल, भुसकी, पलाचूर, दुर्गूकांदल एवं भुरकागुदूम में, भानुप्रतापपुर विकासखण्ड में 18 फरवरी को शीतला मंदिर मैदान चिचगांव में ग्राम पंचायत भानबेड़ा, डोंगरकट्टा, बयानार, उंचपानी, कुल्हाड़कट्टा, रानवाही, मुंगवाल, बुदेली, दाबकट्टा, जलीनकसा, चिचगांव और रानीडोंगरी, 26 फरवरी को अंतागढ़ विकासखण्ड के माध्यमिक शाला खेल मैदान सरेवाही में ग्राम पंचायत भैंसासुर, टेमरूपानी, मण्डागांव, हिन्दुबिनापाल, कानागांव, बुलावण्ड, मासबरस, जेठेगांव, अमोड़़ी, कोदागांव तथा 13 मार्च को कांकेर विकासखण्ड के कलमुच्चे चौक में ग्राम पंचायत कलमुच्चे, पीढ़ापाल, मुरागांव, तुलतुली, मांदरी, कुरिष्टीकुर, कोकपुर, मालगांव,कोड़ेजुंगा और बारदेवरी के ग्रामीण शामिल होंगे। इसी तरह 18 मार्च 2026 को चारामा विकासखण्ड के पंडरीपानी हाईस्कूल मैदान में शिविर लगाया जाएगा, जिसमें ग्राम पंचायत हाराडुला, हल्बा, भिलाई, पंडरीपानी, भिरौद, करिहा, जेपरा, गितपहर, भानपुरी, रानीडोंगरी, कुर्रूभाट, टांहकापार, किलेपार, कोटेला एवं तुएगहन तथा 25 मार्च 2026 को नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत मुसुरपुट्टा मंगल भवन में ग्राम बासनवाही, साईंमुण्डा, मावलीपारा, मांडाभर्री, बांगाबारी, दुधावा, सारवण्डी, मालगांव, दलदली, घोटियावाही, देवडोंगर, शामतरा, धनोरा और भिरौद के ग्रामीण शामिल रहेंगे। उक्त शिविर में कलेक्टर ने अनुभाग स्तर, ब्लॉक स्तरीय एवं क्लस्टर स्तर के अधिकारी-कर्मचारी के अलावा सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर विभागीय योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को देने तथा यथासम्भव शिविर स्थल पर प्राप्त आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।
———————–
08.बाल संरक्षण इकाई तथा चाइल्ड हेल्प लाइन के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित। विभाग द्वारा 30 दिसम्बर तक आवेदन मंगाए गए।।
— महिला एवं बाल विकास के तहत् स्वीकृत जिला बाल संरक्षण इकाई तथा चाइल्ड हेल्पलाइन में संविदा आधार पर विभिन्न 06 रिक्त पदां की पूर्ति के लिए आगामी 30 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय बाल संरक्षण समिति तथा चाइल्ड हेल्पलाइन में संविदा आधार पर विभिन्न रिक्त पदों पर पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से स्पीड पोस्ट, कुरियर या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इसके तहत् संरक्षण अधिकारी संस्थागत का 01 पद, लेखापाल का 01, आउटरीच वर्कर के 02 (अजजा), इस प्रकार कुल 04 पदों तथा चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) अंतर्गत चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइजर के 01 (अजजा) कुल 02 पद इस प्रकार कुल 06 पदों पर नियुक्तियां की जानी है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में पदवार पात्रता, अनिवार्य अनुभव आदि की जानकारी जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग कक्ष क्रमांक 09 कलेक्टोरेट परिसर कांकेर के सूचना पटल पर प्राप्त की जा सकती है। साथ ही कांकेर जिले की शासकीय वेबसाइट www.kanker.nic.in पर अवलोकन किया जा सकता है। जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग में आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि 30 दिसम्बर निर्धारित की गई है। इसके उपरांत प्राप्त आवेदन पत्रों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
———————–
09.लाइवलीहुड कॉलेज अंतागढ़ में प्रशिक्षण हेतु काउंसिंलिग 11 दिसम्बर को।
—लाइवलीहुड कॉलेज अंतागढ़ में विभिन्न कोर्स के लिए आवासीय प्रशिक्षण हेतु कांकेर जिले के सभी ब्लॉक के युवाओं की काउंसिलिंग का आयोजन आगामी 11 दिसंबर को किया जाएगा। संस्था के प्राचार्य ने बताया कि उक्त काउंसिंलिग सुबह 10 बजे से लाइवलीहुड कॉलेज अंतागढ़ में आयोजित होगी। इसमें बेरोजगार युवाओं के कौशल उन्न्यन के लिए नर्सिंग, सिक्योरिटी गार्ड, अस्सिटेंट इलेक्ट्रिशियन, मोबाइल रिपेयर कोर्स में प्रशिक्षण के लिए काउंसिलिंग की जाएगी। इच्छुक युवाओं को आवश्यक दस्तावेज के साथ उपस्थित होने कहा गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए 92445-68431 नंबर पर संपर्क कर सकते है।
———————–
10.
—
———————–
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
———————-
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–






