आज की टॉप 10 खबर 31 अक्टूबर 2025 शुकवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
31  अक्टूबर  2025 शुक्रवार

✍️मनोज जायसवाल

————————–

संपादकीय—

देवाें के उठने की…..
—  हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को भगवान विष्णु नींद से जागते हैं। इसलिए इस तिथि को देवप्रबोधिनी व देवउठनी एकादशी कहा जाता है। हिन्दू धर्म में इस तिथि का विशेष महत्व है। आज 31 अक्टूबर के बाद शुभ कायों की शुरूआत भी मानी जाती है।इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। इसके अलावा माता तुलसी का शालिग्राम के साथ विवाह भी किया जाता है।

✍️मनोज जायसवाल

x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x
x—–विज्ञापन———–x
x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x


x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x

01.आर्थिक लाभ अर्जित करने के लिए धोखाधड़ी करने वाले 03 गिरफ्तार ।  अलग अलग बैंकों में खाता खोलकर अवैधानिक लेनदेन कर धोखाधडी करने में शामिल।
धोखाधड़ी अथवा अन्य आपराधिक कृत्यों से कुल 59,88,651रूपये का धोखाधड़ी करना पाया गया।

— पुलिस जानकारी अनुसार  मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि उमनि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उ.ब.कांकेर  आई.के. एलिसेला(भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल (भापुसे) भानुप्रतापपुर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में एवं अनु. अधिकारी पुलिस  मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में थाना कांकेर में दर्ज अपराध विवरणः- पुलिस मुख्यालय के द्वारा प्रेषित आवेदन पत्र की जंाच किया जो जांच दौरान आरोपी 1.शत्रुधन राम मण्डावी पिता बासुराम मण्डावी उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम किरगोली बडेपारा तहसील कांकेर थाना कांकेर जिला कांकेर एवं 2.रविशंकर मण्डावी पिता शिशुपाल मंडावी उम्र 28 वर्ष ग्राम पेटोली थाना कांकेर द्वारा जान बूझकर आर्थिक लाभ अर्जित करने के लिए धोखाधड़ी अथवा अन्य आपराधिक कृत्यों से प्राप्त राशि को प्रवचना पूर्ण उपायों द्वारा छिपाकर रखने तथा उपयोग करने हेतु सर्वप्रथम युको बैंक कांकेर एवं अन्य बैंकों में खाता खुलवाकर दिनांक 07.12.2024 से 25.06.2025 तक अपने बैंक खातों में कुल रकम 59,88,651/रू रूपये का लेन देन होना पाया गया एवं रुपयों का संवर्धन करना व अवैधानिक लेनदेन करना पाये जाने पर प्रथम दृष्टया अपराध धारा 317(2). 317(4), 317(5), 318(4), 3(5) बीएनएस का अपराध घटित होना पाये जाने से थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 382/2025 धारा- 317(2). 317(4), 317(5), 318(4), 3(5) बीएनएस का अपराध कायम का विवेचना में लिया गया आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में पेश कर जेल दाखिल किया गया है। विवेचना के दौरान पुछताछ किया गया,जिसमंे रविशंकर मण्डावी ने अपने कथन में बताया कि वह रांची के धीरज कुमार एवं गोरेलाल एवं अन्य को धोखाधड़ी में शामिल होना बताये उक्त अपराध के आरोपी अन्य अपराध में केन्द्रीय जेल जगदलपुर में परिरूध होने से माननीय न्यायालय कांकेर से प्रोडक्शन वारंट जारी होने से आरोपीगण 1.आयुष कुमार राय पिता स्व. संतोष राय उम्र 20 वर्ष साकिन ईस्मालपुर डोगीगंज जिला छपरा(बिहार) 2.धर्मेंन्द्र कुमार उर्फ धीरज पिता अरूण राम चन्द्रवंशी उम्र 28 वर्ष साकिन सुकराव जिला नालडा(बिहार) 3.रेडरोज उर्फ गोरेलाल पिता बच्चुराम उम्र 30 वर्ष साकिन सुकराव जिला नालडा(बिहार) को केन्द्रीय जेल जगदलपुर से प्रोडक्शन वारंट के तहत् दिनांक 31.10.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कांकेर के समक्ष पेश किया गया सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर,के नेतृत्व में, सउनि सोमेन्द्र सिंह, प्रआर.कौशल साहू आरक्षक मुकेश जुर्री, सदेश राम कोर्राम, शिव कुमार नेताम एवं सायबर सेल प्रभारी पे्रमप्रकाश अवधिया प्रआर.मनीराम भोई का अहम भूमिका रहा है।

 ———————–

02. नकली बादशाही गोला/बीड़ी को असली बीड़ी बताकर बिक्री करने वाला 01 गिरफ्तार ।  आरोपी के पास से कुल 10105 नकली बादशाही गोला/बीड़ी के पैकेट/कट्टा को किया गया बरामद। नकली बादशाही गोला/बीड़ी का कुल किमत लगभग 01 लाख रूपये।

—मामले का संक्ष्प्ति विवरण दिनांक 30.10.2025 को प्रार्थी सुनिल पचैरी पिता सूरज प्रसाद पचैरी उम्र 49 वर्ष निवासी 33/369 बुढ़ापारा रायपुर थाना कोतवाली जिला रायपुर के द्वारा थाना उपस्थित होकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मैं डायालाल मेघजी एण्ड कंपनी रायपुर में परचेश मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं प्रार्थी बीडियां बाजार में बादशाही फरमास बीडी नं. xxx45 के ट्रेडमार्क ब्राण्ड नाम से काफी प्रचलित है। हमारे ट्रेडमार्क निम्नानुसार है- क्रमांक 01. ट्रेडमार्क नं. xxx55 रजिस्ट्रेशन नं. xxx58, 02. ट्रेडमार्क नं. xxx56 रजिस्ट्रेशन नं. xxx58, 03. ट्रेडमार्क नं. xxx29 रजिस्ट्रेशन नं. xxx58, 04. ट्रेडमार्क नं. xxx67 रजिस्ट्रेशन नं.xxx58, 05. ट्रेडमार्क नं. xxx48 रजिस्ट्रेशन नं. 1975 के पैकिंग रैपर्स की डिजाईन कापीराईट कानून के अंतर्गत भी रजिस्टर्ड है। विगत कुछ वर्षों से हमारी बीडियों के रैपर्स आदि की हूबहू नकल करते हुए छ.ग. के विभिन्न मार्केट में नकली बीडियों की बिक्री लगातार बढती जा रही है इन नकली बीडियों के कारण न सिर्फ हमारी वार्षिक सेल में प्रति वर्ष भारी गिरावट आती जा रही है बल्कि शासन को मिलने वाले राजस्व एवं हमारी फर्म के हजारों बीडी श्रमिकों के रोजगार पर भी बहुत ज्यादा प्रभाव पडा है। महोदय हमें सर्वे के दौरान कांकेर के मार्केट के विश्वस्त सूत्रों से नकली बीडियों के विक्रेताओं का विवरण मिला है जो कि स्वरूप चोपड़ा पिता गौतम चंद चोपड़ा निवासी श्यामानगर टिकरापारा कांकेर का है। मार्केट में विभिन्न उत्पादों की नकल का कितना गलत प्रभाव नैतिक रूप से व्यवसाय करने वालों, उपभोक्ताओं एवं शासन के राजस्व पर पडता है। दिनांक 30.10.2025 के दोपहर कांकेर शहर में सर्वे के दौरान स्वरूप चोपड़ा निवासी श्यामानगर टिकरापारा कांकेर के द्वारा नकली बादशाही फरमास बीडी नं. xxx45 को असली बता कर बिक्री करते मिला है, जिसके पास करीबन 10105 पैकेट/कट्टा नकली बादशाही फरमास बीड़ी जिसकी किमत लगभग 01 लाख रूपये का उपलब्ध है बादशाही फरमास बीडी नं.xxx45 के ट्रेडमार्क ब्राण्ड उसकी नकली बिक्री कर रहे उत्पादों को रोकने के लिये मार्केट सर्वे करने और नकली बेचते हुए पाये जाने पर उचित कार्यवाही करने के लिए अधिकृत किया गया है। जिसकी जांच एवं कार्यवाही हेतु रायपुर से मौखिक आदेश पर कांकेर में आज दिनांक 30.10.2025 को थाना कांकेर शहर सर्वे किया जो सर्वे के दौरान स्वरूप चोपड़ा निवासी श्यामानगर टिकरापारा कांकेर के द्वारा नकली बादशाही फरमास बीडी नं. xxx45 को असली बता कर बिक्री करने हेतु मिले जिसकी संबंध में कापीराईट एक्ट 63 के तहत कार्यवाही करने का लिखित आवेदन पर थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 384/25 धारा 63 काॅपीराइट अधिनियम 1957 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिय गया। विवेचना के दौरान त्वारित कार्यवाही करते हुये आरोेपी स्वरूप चोपड़ा पिता गौतम चंद चोपड़ा निवासी श्यामानगर टिकरापारा कांकेर को दिनांक 30.10.2025 को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान बादशाही बीड़ी कुल 10105 पैकेट/कट्टा नकली बादशाही गोला बिड़ी जिसकी किमत किमत लगभग 01 लाख रूपये एवं रेड कार्यवाही के दौरान बरामद किया गया गोला/बीडी को देखने पर प्रदम दृष्टया नकली प्रदर्शीत हो रहा था साथ में रेड कार्यवाही के दौरान गग45 नं बीडी को अधिकृत सुरेश पचौरी ने भी पुष्टि किया गया कि गोला बीडी प्रथम दृष्टया नकली हैं के संबंण में आरोपी से वैधानिक कार्यवाही में बिल मांगने पर बिल प्रस्तुत नहीं करने पर उक्त नकली माल गोला बीडी 10105 पैकेट/कट्टा किमती लगभग 01 लाख रूपये को जप्त किया गया हैं। प्रकरण में जांच जारी हैं, नोटिश देकर वैधानिक कार्यवाही कि जा रहीं हैं। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर, के नेतृत्व में, उनि दयालू साहू, उनि सुरेन्द्र मानिकपुरी, आरक्षक लोकेश पोटाई, राकेश बघेल, देवदत्त कडियाम एवं थाना पेट्रोलिंग पार्टी का अहम भूमिका रहा है।

———————–

03. “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम में दौड़ा कांकेर, देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश।

— देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आज नरहरदेव स्कूल कांकेर में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद श्री भोजराज नाग एवं विधायक कांकेर श्री आशाराम नेताम ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर देश की एकता, अखंडता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।रन फॉर यूनिटी की यह दौड़ नरहरदेव खेल मैदान से प्रारंभ होकर नया बस स्टैंड स्थित डोम में संपन्न हुई। इस अवसर पर मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष  भरत मटियारा, कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, एसएसपी श्री आई. के. एलेसेला, जिला पंचायत के सीईओ  हरेश मण्डवी, जिला खेल अधिकारी, एनसीसी और एनएसएस के छात्र-छात्राएं, मीडिया प्रतिनिधि शामिल रहे।

———————–

04.मतदाताओं की सुविधा के लिए जिला एवं तहसील स्तर पर हेल्प डेस्क में अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी।

— मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के दौरान मतदाताओं की सुविधा के लिए जिला एवं तहसील स्तर पर मतदाता हेल्प डेस्क एवं आईटी डेस्क में अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने मतदाताओं की सुविधा के लिए जिला स्तर पर स्थापित मतदाता हेल्प डेस्क के लिए प्राचार्य एवं डीएलएमटी श्री टी.एस. ठाकुर एवं आईटी डेस्क हेतु डोमेन्द्र कुमार ठाकुर की ड्यूटी लगाई है। इसी प्रकार तहसील स्तर पर स्थापित अंतागढ़ के मतदाता हेल्प डेस्क में शिक्षक एवं बीएलओ सुपरवाइजर अरूण रामटेके और आईटी डेस्क में सहायक ग्रेड-02 शैलेन्द्र गंजीर, पखांजूर तहसील हेतु शिक्षक एवं बीएलओ सुपरवाइजर अरूण कुमार रावटे तथा आईटी डेस्क में सहायक ग्रेड-03 मृदुल अधिकारी, दुर्गूकोंदल के लिए शिक्षक एवं बीएलओ शिक्षक एवं बीएलओ सुपरवाइजर मनीष गौतम तथा आईटी डेस्क में सहायक ग्रेड-03 नारद नायक, चारामा हेतु शिक्षक एवं बीएलओ सुपरवाइजर के.आर. सिन्हा और आईटी डेस्क में सहायक ग्रेड-03 लेवाराम टेकाम की ड्यूटी लगाई गई है। भानुप्रतापपुर तहसील के लिए शिक्षक एवं बीएलओ सुपरवाइजर नुमेश सोनी एवं आईटी डेस्क में डाटा एंट्री ऑपरेटर श्रीमती लल्ली मलिया, कांकेर तहसील के लिए शिक्षक एवं बीएलओ सुपरवाइजर लक्ष्मीनारायण सिन्हा तथा आईटी डेस्क में डाटा एंट्री ऑपरेटर सुश्री सविता नागदौने और नरहरपुर तहसील में स्थापित मतदाता हेल्प डेस्क के लिए शिक्षक एवं बीएलओ सुपरवाइजर उपेन्द्र ध्रुव और आईटी डेस्क में सहायक ग्रेड-02 स्वरूप सोनकर की ड्यूटी लगाई गई है।

———————–

05. अधिकारी-कर्मचारियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ।

—सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर जिले के अधिकारी-कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। कलेक्टोरेट में आज पूर्वान्ह 10.30 बजे अपर कलेक्टर   जितेन्द्र कुर्रे ने अधिकारी-कर्मचारियों की राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

———————–

06.  अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति  के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कलावाडिया पहूंचे  बिलासपुर।   आगामी 02 अक्टूबर को पत्रकारों का बिलासपुर  में राष्ट्रीय अधिवेशन होने जा रहा है।

—आने वाले 02 नवंबर को  छत्तीसगढ की न्यायधानी बिलासपुर में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का राष्ट्रीय अधिवेशन होने जा रहा है‚जिसकी  वृहत स्तर पर तैयारी हो रही है। इस मौके पर सभी प्रदेशों से पत्रकार आयेंगे। छत्तीसगढ के सभी जिलों से पत्रकार  शामिल होकर प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानुन की एकमात्र आवाज को बुलंद करेंगे। साथ ही पत्रकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पत्रकारों का सम्मान किया जायेगा। कांकेर से अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति जिला इकाई  से जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल सहित तमाम पत्रकार  शामिल होंगे।

———————–

07.गरीबों का सपना साकार कर रही है प्रधानमंत्री आवास योजना।  पक्का मकान बनने से मंजुबाला की जीवन में आया बदलाव।

— हर व्यक्ति का सपना होता है कि स्वयं का एक पक्का मकान हो, जिसमें वह अपने परिवार के साथ सुखमय जीवन व्यतीत कर सके, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के लिए इसे पूरा करना आसान नहीं होता। प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों के सपने को साकार कर रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निवास करने वाले गरीब, बेघर और कमजोर वर्ग के परिवारों को पक्का एवं सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के ग्राम सावेर निवासी श्रीमती मंजूबाला शर्मा को भी लाभान्वित किया गया है। उन्हें वर्ष 2024-25 विशेष परियोजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ। आवास निर्माण के लिए उन्हें 01 लाख 20 हजार रूपए की राशि के अलावा मनरेगा के माध्यम से 90 दिवस की मजदूरी का लाभ मिला। आवास निर्माण के लिए उन्होंने स्वयं की ओर से 15 हजार रूपए का योगदान दिया। पक्का आवास मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए मंजूबाला शर्मा ने बताया कि उनके पति लक्ष्मीकांत शर्मा की नक्सलियों द्वारा हत्या होने के बाद वह अकेली रह गई थी, उनके पास स्वयं का कोई घर नहीं था, वह दूसरों के घर में किराये से रहती थी तथा पेंशन और महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि और ग्राम पंचायत कार्यालय में सफाई कार्य से होने वाली आमदनी से अपना गुजारा चलाती था। नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए विशेष परियोजना के तहत मुझे प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की स्वीकृति मिली, जो मेरे जीवन की सबसे बड़ी खुशखबरी थी। उन्होंने कहा कि आज मेरा सपना साकार हुआ है, अब मैं अपने स्वयं के पक्के घर में सुरक्षित और सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर रही हूॅ। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना से मेरे जीवन में बड़ा बदलाव आया है।

———————–

8. स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्रूटोला का लोकार्पण।  शहीद गणेश कुंजाम के नाम से जाना जाएगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्रूटोला
आवास एवं बांऊड्रीवॉल निर्माण के लिए 01 करोड़ 05 लाख रूपए की घोषणा।

— प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने आज चारामा विकासखण्ड के ग्राम कुर्रूटोला में 57 लाख 96 हजार रुपये की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। यह स्वास्थ्य केंद्र कुर्रूटोला सहित आसपास के लगभग 10 किलोमीटर क्षेत्र के ग्रामों- कुर्रूटोला, डेढ़कोहका, गिधाली, रतेडीह, तिरकादंड, कहाड़गोंदी, आंवरी, मुड़खुसरा, ऊंकारी, चुचरूंगपुर, चपेली, साल्हेटोला इत्यादि 12 ग्रामों के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएंगी।
कार्यक्रम को स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि बस्तर क्षेत्र में आकर अत्यंत खुशी होती है, यहां के लोग मन के बडे कोमल, सीधे, सहज व सरल होते हैं, यहां की संस्कृति अत्यंत समृद्ध है। उन्होंने कहा कि पूर्व में बस्तर में मलेरिया से होने वाली मौतें आम थीं, लेकिन बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के कारण इस वर्ष मलेरिया से कोई भी मृत्यु दर्ज नहीं हुई है। श्री जायसवाल ने बताया कि प्रदेश में 57 नई मोबाइल मेडिकल यूनिट्स प्रारंभ की जा रही हैं, जो दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगी, कांकेर जिला को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि बस्तर के दुर्गम क्षेत्रों में एम्बुलेंस नहीं पहुंच पाती, वहां बाइक एम्बुलेंस की सुविधा पूर्व की भांति फिर से उपलब्ध कराई जाएगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जायसवाल ने कार्यक्रम के दौरान गलवान घाटी में देश के लिए शहीद हुए ग्राम गिधाली निवासी शहीद गणेश कुंजाम के माता-पिता को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्रूटोला को शहीद गणेश कुंजाम के नाम से समर्पित करने की घोषणा की। साथ ही डॉक्टर और नर्सों के आवास हेतु 84 लाख रुपये की लागत से जी-टाईप क्वार्टर तथा स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बाउंड्री वाल निर्माण के लिए 21 लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा भी की। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ. पी. शंखवार ने बताया कि केंद्र में चिकित्सा अधिकारी के साथ-साथ आर.एम.ए., स्टाफ नर्स तथा लैब तकनीशियन की पदस्थापना की गई है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि चारामा विकासखण्ड के लगभग 98 प्रतिशत ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। इस दौरान मंत्री श्री जायसवाल ने स्वास्थ्य केंद्र का अवलोकन किया तथा प्रयोगशाला, आपातकालीन वार्ड, पुरुष एवं महिला अंतः रोग वार्ड, प्रसव कक्ष और नेत्र परीक्षण कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने उपलब्ध सुविधाओं की सराहना करते हुए संतोष व्यक्त किया।कार्यक्रम में पूर्व विधायक  ब्रह्मानंद नेताम, जनपद अध्यक्ष श्रीमती राजेश्वरी भास्कर, ग्राम पंचायत कुर्रूटोला की सरपंच श्रीमती रेखा कुंजाम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. सी. ठाकुर, एसडीएम चारामा  नरेंद्र बंजारा, तहसीलदार  कृष्ण कुमार पाटले, जनपद सीईओ  कंवर, बीएमओ डॉ. ओ. पी. शंखवार सहित ‚अलोक ठाकुर जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

———————–

09.गृह मंत्रालय, भारत सरकार एवं पुलिस मुख्यालय रायपुर से प्राप्त निर्देशों के तहत् 31 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर “एका मरम” कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर परिसर में किया गया।कार्यक्रम में उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आई. के. एलिसेला (IPS) के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण सम्मिलित हुए।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिन्हा, उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल आप्स) गिरजा शंकर साहू, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या), विंकेश्वरी पिंदे , तथा आरआई गोविंद वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।“एका मरम” कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता तथा सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ ली तथा सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को स्मरण किया।

———————-

10. चारामा थानांतर्गत लखनपुरी से  गुम इंसान का मामला दर्ज किया गया था लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली है। परिजन पुलिस को याद दिला रहे हैं कि  आरोपियों की जल्द से जल्द  गिरप्तारी हो।

  ———————-

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। शुभ रात्रि… 🙏

———————–

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 28 मार्च 2026 शनिवार

———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….  28 मार्च 2026 शनिवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- संपादकीय प्रिया राजवंश(अभिनेत्री) — 64-80 दशक की खुबसूरत अभिनेत्री रही। कुदरत,साहेब बहादुर,हँसते जख्म,चन्दा,हिन्दुस्तान की…

आज की टॉप 10 खबर 27 मार्च 2026 शुक्रवार

———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….  27 मार्च 2026 शुक्रवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- संपादकीय प्रिया राजवंश(अभिनेत्री) — 64-80 दशक की खुबसूरत अभिनेत्री रही। कुदरत,साहेब बहादुर,हँसते जख्म,चन्दा,हिन्दुस्तान की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *