कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
22 अक्टूबर 2025 बुधवार
✍️मनोज जायसवाल
———————–
संपादकीय—
‘चंदैनी गोंदा’ से कला संस्कृति को दी पहचान…

—छत्तीसगढ़ में लोक कला के मर्मज्ञ रहे। अंचल में लोक कला मंच सांस्कृतिक पुर्नजागरण के अग्रदुत थे। यहां की कला को चंदैनी गोंदा मंच के माध्यम सुदूर से विदेशों तक फैलाया। दाऊ रामचंद्र देशमुख का जन्म 25 अक्टूबर 1916 को दुर्ग जिले के बघेरा गांव में हुआ था। इनके पिता सम्पन्न किसान थे। 1974 में चंदैनी गोंदा का गठन किया गया था। चंदैनी गोंदा जैसे मंच में सभी कलाकारों को एका में लाने सफल रहे। 1984 में साहित्यकार पदुमलाल पुन्ना लाल बख्शी कृत निबंध कारी से प्रेरित होकर मंच किया।अगली प्रस्तुती देवार डेरा की रही जिसमें तब उपेक्षित समाज की पीड़ा को आगे रखते हुए इनके लोक गीतों को भी जन जन तक फैलाया। यहां के कई जाने माने साहित्यकारों,गीतकारों को अपने साथ जोड़ा एवं सम्मानित भी किया। 13 जनवरी 1998 को कला जगत सहित दुनियां को अलविदा कह दिया। पर कला जगत में हमेशा उनका नाम स्वर्णिम रहेगा। प्रति वर्ष दाऊ रामचंद्र देशमुख के नाम पर यहां के मंजे कलाकारों को सम्मान प्रदान किया जाता है। वर्ष 2000 को स्थापित कला साहित्य एवं संस्कृति की पत्रिका बहुमत द्वारा हर वर्ष दाऊ रामचन्द्र देशमुख की स्मृति में प्रदान किया जाता है।यह सम्मान स्व. हरि ठाकुर, स्व. पवन दीवान, स्व.नारायण लाल परमार, स्व.लक्ष्मण मस्तुरिया, ममता चंद्राकर, बच्चू जांजगिरी, सुरुजबाई खांडे, स्व.कोदूराम वर्मा, स्व.न्यायिकदास मानिकपुरी, स्व.गोविंदराम निर्मलकर, रामहृदय तिवारी, पंचराम देवदास, सुमिन बाई बिसेन, मदन चौहान, रामाधार साहू, भूषण नेताम को दिया जा चुका है।
—✍️मनोज जायसवाल
x—–विज्ञापन———–x




x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x
01. सभी नगर मुख्यालयों में व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद होने से सुनापन । गांवों में होने वाले साप्ताहिक बाजार पूर्णतः बंद रहे।
———————–
02. गावों में गोवर्धन पूजा की धुम। कल भाई दूज मनायी जायेगी।
———————–
03. चारामा विकासखंड के ऐतिहासिक दशहरा ग्राम अरौद में आज गोवर्धन पूजा पर भी ऐतिहासिक रहा। भातृभावना के साथ आज दशहरा मैदान स्थित सांहडा देव की पूजा अर्चना की गई। गांव के ही सांस्कृतिक टोली द्वारा भव्य सुवागीत पूरे बस्ती में नृत्य के साथ प्रस्तुती दी गई।

———————–
04. त्यौहारी उल्लास के बीच जिले में एक दर्दनाक हिंसात्मक घटना सामने आई है‚जहां नशे में डुबे छोटे भाई ने बडे भाई पर चाकू से हमला कर दिया है‚जहां वह गंभीर हालत में है‚बताया यह भी जाता है कि चाकू उनके कंधे के पास ही चुभा हुआ है। जीरामतराई गांव जो कि कोयलीबेडा अंतर्गत आता है‚की घटना है। त्यौहारी बातचीत के दरम्यां तनाव होने पर छोटे भाई नरेंद्र ने बडे भाई सुरेंद्र पर हमला कर दिया। दोनों शराब के नशे में थे‚ऐसा कहना है। पुलिस जांच कर रही है।
———————–
05. आरोपी के द्वारा अश्लील गलौच कर जान से मारने की नियत से ब्लेड से गर्दन में वार करने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार।
—पुलिस जानकारी अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उ.ब.कांकेर आई.के. एलिसेला(भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल (भापुसे) भानुप्रतापपुर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में एवं अनु. अधिकारी पुलिस मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में थाना कांकेर में दर्ज अपराध विवरणः- मामले संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी शुभम यादव पिता स्वःसुखदेव यादव उम्र 24 वर्ष श्यामानगर टिकरापारा काकेर ने थाना कांकेर मे उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 21.10.25 को अपने दोस्त रविन्द्र ठाकुर के साथ कोमल को राजापारा में छोडकर वापस अपने घर श्यामानगर जाने आ रहा थे समय लगभग रात्रि के 12.00 बजे राजापारा नीम पेड के पास आशीष शर्मा निवासी राजापारा काकेर मिला जो मुझे कहा कि तु हमारे बस्ती में कैसे घुम रहा है मादरचोद कहकर गाली गलौच करने लगा मैने गाली देने से मना किया जो आशीष शर्मा ने धक्का मुक्का देते हुये अपने पास रखा ब्लेड से मेरे गर्दन में जान से मारने की नियत से मारने लगा मैने अपने बचाव के लिये अपने दांये हाथ से रोकने का प्रयास किया जिससे मेरे दाये हाथ में कट गया है गदर्न भी कट गया है कि रिपोर्ट पर थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 378/2025 धारा- 296,109 बीएनएस का अपराध कायम का विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान पुलिस कांकेर द्वारा त्वारित कार्यवाही करते हुए आरोपी आशीष शर्मा पिता वासुदेव शर्मा उम्र 32 वर्ष निवासी राजापारा कांकेर जिला जिला उत्तर बस्तर कांकेर को गिरफ्तार कर आरोपी को माननीय न्यायालय कांकेर में न्यायिक रिमाण्ड पर आज दिनांक 22.10.2025 को पेश किया गया सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना कांकेर से उप निरीक्षक सुरेन्द्र मानिकपुरी, के नेतृत्व में, उप निरीक्षक मनोरथ जोशी, सउनि सोमेन्द्र सिंह, भुनेवश्पर भगत, प्रआर.फलेश्वर कुदराम कौशल साहू आरक्षक देवदत्त कड़ियाम, प्यारे नेताम, चैन सिंह शोरी, गजेन्द्र नागवंशी, एवं थाना कांकेर पेट्रोलिंग पार्टी का अहम भूमिका एवं विशेष योगदान रहा है।

———————–
06. जिले की औद्योगिक नगरी लखनपुरी में उद्वोग क्षेत्र में दीपावली पूर्व से कई इकाईयों में सुनापन। मजदूरों के दीपावली चले जाने के चलते भी सुनेपन का नजारा।
———————–
07.आज गोवर्धन पूजा के अवसर पर सभी जनों द्वारा की जा रही पूजा। जिला मुख्यालय कांकेर‚ तहसील मुख्यालय भानुप्रतापपुर‚चारामा‚अंतागढ‚कोरर‚सरोना‚नरहरपुर आदि जगहों पर दीए की रौशनी में नहाया नगर। चहूंओर दीपावली का उल्लास नजर आ रहा है। मौसम साफ हो जाने से त्यौहारी उल्लास का ज्यादा ही आनंद ले रहे हैं‚ लोग। हर ओर पटाखों की आवाज। नगरों में कल दीपावली पर्व पर फोडे जाने वाले पटाखें के कचरे भी देखे जा रहे हैं। पटाखे दुकानों में व्याप्त है गंदगी।
———————–
08. मौसम खुलने के साथ जिले में ठंड ने भी दस्तक दे दी है। हेल्दी सीजन की शुरूआत। मार्निंग वाक में अलसुबह निकलने वालों की संख्या बढी।
———————–
09. स्थानीय सब्जियों की आवक नहीं होने के चलते स्थानीय साप्ताहिक बाजारों में हरी सब्जियां हुई मंहगी।
———————–
10. इस वर्ष लगातार बारिश मौसम खराब होने के चलते कांकेर सीताफल की फसल कम। बाजारों में छोटे साईज के सीताफल ही आ रहे। आने वाले कुछ दिनों में बाजारों से नदारद दिखेंगी सीताफल। उपलब्धता काफी कम।
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। शुभ रात्रि… 🙏
———————–







