कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
26 सितंबर 2025 शुक्रवार
✍️मनोज जायसवाल
———————
संपादकीय—
स्व. श्री देवानंद (अभिनेता)
जिन्होंने बस्तर को नजदीक से देखा‚अनुभव किया‚ सराहा….

—पद्म भूषण,दादा साहब फाल्के पुरस्कार से अलंकृत हिन्दी सिनेमा के जानेमाने चर्चित अभिनेता रहे देवानंद जी का आज 26 सितंबर को जन्मदिवस पर सादर…..प्रणाम है। बस्तर प्रवास पर उन्होंने केशकाल घाटी सहित यहां के अन्य प्राकृतिक धरा की सुषुमताओं को नजदीक से देखा एवं यहां समय बिताया। ल,आँधियाँ,तमाशा,जलजला,पतिता,राही,हमसफर,अरमान,बादबान,टैक्सी ड्राइवर,फेरी,फरार,हाउस नंबर,मुनीमजी,इंसानियत,मिलाप,फंटूश,सीआईडी,पॉकेटमार,,पेइंग गेस्ट,दुश्मन,बारिश,नौ दो ग्यारह,,सोलहवाँ साल,अमर दीप,काला पानी,लव मैरिज,जाली नोट,एक के बाद एक,मंजिल,सरहद,बम्बई का बाबू,काला बाजार,जब प्यार किसी से होता है,हम दोनों,बात एक रात की,माया,रूप की रानी चोरों का राजा,असली नकली,तेरे घर के सामने,शराबी,किनारा किनारे,तीन देवियाँ,जाल,आँधियाँ,तमाशा,जलजला,पतिता,राही,हमसफर,अरमान,बादबान,टैक्सी ड्राइवर,फेरी,फरार,हाउस नंबर,मुनीम जी,इंसानियत,मिलाप,फंटूश,सीआईडी,पॉकेटमार,,पेइंग गेस्ट,दुश्मन,बारिश,नौ दो ग्यारह,,सोलहवाँ साल,अमर दीप,काला पानी,लव मैरिज,जाली नोट,एक के बाद एक,मंजिल,सरहद,बम्बई का बाबू,काला बाजार,जब प्यार किसी से होता है,हम दोनों,बात एक रात की,माया,रूप की रानी चोरों का राजा,असली नकली,तेरे घर के सामने,शराबी,किनारा किनारे,तीन देवियाँ आदि उनकी प्रमुख फिल्में रही। पांच दषकों तक कार्य करते गीताबाली,सुरैया, मीनाकुमारी,नुतन,वैययंतीमाला,मुमताज,वहीदा रहमान,हेमामालिनी,मधुबाला,जीनत अमान आदि के साथ कार्य करते जीवंत किया जिसे दर्षकों ने हमेषा सराहा। जीवन परिचय इस पेज में लिख पाना संभव नहीं है। सदाबहार अभिनेता देवानंद जी का 3 दिसंबर 2011 को दिल का दौरा पड़ने से लंदन में निधन हो गया और इस तरह कला जगत सहित दुनियां को अलविदा कहा।
—मनोज जायसवाल
जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक 29 सितम्बर को
—नवरात्रि पर्व समापन उपरांत मॉ दुर्गा की प्रतिमा की विसर्जन और 02 अक्टूबर को दशहरा पर्व के अवसर पर जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के संदर्भ में 29 सितम्बर को दोपहर 12 बजे से जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है, जिसमें सभी संबंधितों को उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है।

—पुलिस जानकारी अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि दिनांक 12.03.2025 नरेश जेठवा पिता चिमनलाल जेठवा उस 44 वर्ष निवासी लालबाग जगदलपुर ने लिखित आवेदन पेश किया कि एच.डी.बी. फायनेस सर्विस कंपनी ब्रांच कांकेर में आरोपी राघवेन्द्र झा. नितेश बघेल तथा जितेन्द्र धारगाये की पदस्थापना थी पदस्थापना के दौरान में कस्टमर से फायनेंस एवं कलेक्शन का कार्य करते थे कार्य के दौरान दिनांक 27.09.2024 एवं 30.09 2024 को तीनों आरोपी मिलकर कस्टमरो से कुल कलेक्शन राशि 2,91,300/- रूपया का रशीद काटकर कलेक्शन राशि को फाइनेन्स कंपनी में जमा ना कर के स्वंय रख कर कंपनी के रकम को गबन किये है कि रिपोर्ट पर थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 84/2025 धारा 316(2),316(5),61(2),3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचन में लिया गया था। प्रकरण में विवेचना के दौरान प्रकरण के आरोपी 02 आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमाण्ड पर भेजी गई थी। फरार आरोपी राघवेन्द्र कुमार झा पिता विद्यानंद झा उम्र 40 वर्ष निवासी शास्त्री नगर नगर निगम पूर्णिया थाना केहात जिला पूर्णिया राज्य बिहार घटना दिनांक से फरार था जिससे कांकेर पुलिस द्वार लगातार गिरफ्तारी हेतु पता तलाश में जुटी हुई थी व मुखबीर लगाया हुआ था जो अथक प्रयास के बाद दिनांक 26.09.2025 को जरिये मुखबिर के द्वारा बताये गये स्थान में दबिश देकर पकडे जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम राघवेन्द्र कुमार झा पिता विद्यायानंद झा उम्र 40 वर्ष निवासी शास्त्री नगर नगर निगम पूर्णिया थाना केहात जिला पूर्णिया राज्य बिहार का बताने पर प्रकरण के संबंध में पूछताछ करने पर एचडी बी. फाईनेस सर्विसेस कपनी में राशि 2,91,300/- रूपया का धोखाधडी करने में शामिल था, व कुल राशि 2,91,300 रूपये में से 50,000- 50,000 रूपये प्रकरण के दो आरोपियो को देना व शेष राशि 1,91,300 रूपये को स्वंय तथा परिवार में खाने-पीने में खर्च होना बताने पर दिनांक 26.09.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर, के नेतृत्व में, प्रधान आरक्षक 824 कौशल साहू, आरक्षक राकेश लकडा, श्रवण ठाकूर, पूरन साहू का अहम भूमिका रहा है।
——————
03.द बिगेस्ट ब्युटी प्रेजेंट एण्ड रन वे शो फेस ऑफ छत्तीसगढ’ 2025-26 सीजन-02 का आयोजन आने वाले महीने में कांकेर में होगा आयोजन।
-आज नगर के पुराने बस स्टैण्ड में ‘द बिगेस्ट ब्युटी प्रेजेंट एण्ड रन वे शो फेस ऑफ छत्तीसगढ’ 2025-26 सीजन-02 जिसका रजिस्ट्रेशन शुरू किया जा रहा है,शुभारंभ कांकेर विधायक आशा राम नेताम ने पोस्टर का लॉंच किया। आयोजन के ऑनर अलंकार ज्वेलर्स के मनोज सोनी एवं बी.बी. फाउंडेशन के ऑनर क्षमा बंजारे एवं आयोजन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।आयोजन में मिस,मिसेज एवं किड्स के लिए मंच होगा। आज पोस्टर लाँचिग मौके पर भाजपा के अनुप शर्मा‚ महेश जैन‚दिलीप जायसवाल‚संजय सिन्हा सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
वीडियो—पुराने बस स्टैण्ड में विधायक आशा राम नेताम के हाथों लोकार्पित हुआ।
——————
04.नारा मे जिस भालू को पकडने विभाग ने पिंजडा लगाया वो नहीं फंस कर दूसरा भालू पिंजडे में फंसा।
—जिला मुख्यालय से सटे ग्राम नारा में पिछले वर्ष से एक भालू गांव में स्थायी रूप से डेरा डाला हुआ है। अभी वो किसी को नुकसान नहीं पहूंचाया है,अलबत्ता गांव के लोग बिस्किट,गुड आदि उसे देते हैं,उसे चुपचाप खा कर गांव की गलियों में बैठा रहता है। आज भी आप देख रहे हैं,कैसे रास्ते में भालू बैठा हुआ है,और आवाजाही करने वाले आवाजाही कर रहे हैं। ऐसा नहीं कि ये बीमार है,या कमजोर है! बल्कि यह स्वस्थ्य जान पडता है। इसी भालू को विभाग पिंजडे में डाल कर ले जाना चाहता था,जहां गांव में पिंजडा तो लगाया गया लेकिन इसमें यह स्थायी रहने वाला भालू पिंजडे में नहीं घुसा बल्कि दूसरा भालू फंस गया जिसे विभाग ले गया।

चित्र—ग्राम नारा में सडक पर प्रतिदिन इस प्रकार बैठे भालू को देखा जा सकता है।
——————
06.पूना पर्रियान में चयन हेतु काउंसिलिंग 27 सितम्बर को। मावा मोदोल निःशुल्क कोचिंग में स्क्रीनिंग टेस्ट 28 सितम्बर को।
—कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कांकेर हरेश मंडावी के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा संचालित “पूना पर्रियान (नई उड़ान)” संस्थान के अंतर्गत चयन हेतु काउंसिलिंग का आयोजन 27 सितम्बर को प्रातः 09 बजे बीएसएफ कैम्प ग्राम मुल्ला (चौगेल) में किया जाएगा। यहां भानुप्रतापपुर, दुर्गुकोंदल, कोयलीबेडा एवं अंतागढ़ जैसे माओवाद प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इस संबंध में बताया गया कि जिन युवाओं ने पंजीयन कराया है, उन्हें उपस्थित होना होगा, वहीं जो छात्र अभी तक पंजीयन नहीं करा पाए हैं, वे भी प्रशिक्षण केंद्र में उपस्थित होकर भाग ले सकते हैं। यह प्रशिक्षण उन युवाओं के लिए है जो फिजिकल परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तथा पुलिस, सेना, बीएसएफ, वन विभाग या अग्निवीर जैसी विभिन्न सेवाओं में अपना भविष्य संवारना चाहते हैं।इसी क्रम में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए प्रारंभ किए गए निःशुल्क कोचिंग “मावा मोदोल केन्द्र भानुप्रतापपुर” में द्वितीय चरण स्क्रीनिंग टेस्ट का आयोजन 28 सितम्बर को प्रातः 11 बजे किया जाएगा। इसके लिए मावा मोदोल केन्द्र भानुप्रतापपुर एवं पीएमश्री उत्कृष्ट विद्यालय भानुप्रतापपुर को परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।पंजीकृत छात्रों को रोल नम्बर एवं परीक्षा केन्द्र की जानकारी उनके ईमेल आईडी पर भेज दी गई है। वहीं जो छात्र पंजीकृत नहीं हैं, वे भी आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र के साथ परीक्षा केंद्र में उपस्थित होकर शामिल हो सकते हैं। जिला प्रशासन की ओर से सभी योग्य एवं इच्छुक युवाओं से अपील की गई है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाकर अपने भविष्य को नई दिशा दें।
———————
07.स्ट्रीट फूड वेंडर्स एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, खाद्य सुरक्षा को लेकर दी समझाइश।
—लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले में विशेष जांच एवं जागरूकता अभियान चलाकर कांकेर व अंतागढ़ क्षेत्र में स्थित स्ट्रीट फूड वेंडर्स, खाद्य परोसने वाले संस्थान, रेस्टोरेंट, ढाबा एवं होटलों का निरीक्षण किया गया।
खाद्य नियंत्रक एवं औषधि प्रशासन से प्राप्त जानकारी अनुसार खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों को समझाइश दी गई। इनमें अखबारी कागज का उपयोग, बासी खाद्य पदार्थों का उपयोग, परोसे जाने वाले पानी की गुणवत्ता, वेज-नॉन वेज को एक ही कंटेनर में रखना तथा खाद्य पदार्थों की अस्वच्छ हैंडलिंग जैसी गड़बड़ियां इस दौरान मिलीं। इसके अलावा आम जनता को सुरक्षित खाद्य पदार्थों के उपयोग एवं अस्वच्छ खाद्य के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। अभियान के तहत 10 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए तथा 40 से अधिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।
उन्होंने बताया कि चलित प्रयोगशाला वाहन के माध्यम से जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में निरीक्षण कर आम जनता व खाद्य कारोबारियों को जागरूक भी किया जा रहा है। मौके पर 97 से अधिक खाद्य नमूनों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान कुछ फर्मों से अवमानक खाद्य पदार्थों को नष्ट कराया गया तथा जिन प्रतिष्ठानों में कमियां पाई गईं उन्हें सुधार हेतु सख्त निर्देश दिए गए। विभाग द्वारा यह अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा, जिससे जिले में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

चित्र—स्ट्रीट फूड वेंडर्स एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते कर्मचारी।
———————
08.रेडक्रॉस सोसाइटी से मरीज को मिली 15 हजार रुपए की आर्थिक सहायता।
—इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी कांकेर द्वारा कलेक्टर एवं अध्यक्ष निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा पदेन सचिव डॉ. आर.सी. ठाकुर के मार्गदर्शन पर आर्थिक सहायता प्रदान की गई।प्राप्त जानकारी अनुसार संजयनगर कांकेर निवासी सुरेन्द्र निर्मलकर जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते हैं और विगत दो वर्षों से स्लीप डिस्क की बीमारी से पीड़ित हैं, ने उपचार हेतु आर्थिक सहायता की मांग की थी। इलाज के खर्च वहन करने में असमर्थ होने पर उन्होंने रेडक्रॉस सोसाइटी से मदद की गुहार लगाई थी। कलेक्टर एवं अध्यक्ष क्षीरसागर ने सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें 15 हजार रुपए की सहायता राशि जारी करने के निर्देश दिए। स्वीकृति पश्चात यह राशि रेडक्रॉस जिला संगठक पवन सेन को जारी की गई। इस दौरान राज भारती, अनुपम जोफर आदि की मौजूदगी में सहायता राशि का चेक मरीज सुरेन्द्र निर्मलकर को सौंपा गया।

———————
09.बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान हेतु लक्ष्य निर्धारित। वर्ष 2028-29 तक राज्य के प्रत्येक जिले को बाल विवाह मुक्त करने का लक्ष्य।
—राज्य में बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान को जन अभियान के रुप में संचालित कर वर्ष 2028-29 तक राज्य की प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय को बाल विवाह मुक्त घोषित करते हुए तदाशय का प्रमाण पत्र जारी किया जाना है। राज्य शासन द्वारा जारी कार्य योजना के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 से 2028-29 के लिए लक्ष्यों का निर्धारण किया गया है। इस वित्तीय वर्ष में सभी जिलों की 40 प्रतिशत ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों को बाल विवाह मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निर्धारित लक्ष्य अनुसार इस वित्तीय वर्ष में राज्य के प्रत्येक जिले में 40 प्रतिशत ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों को बाल विवाह मुक्त करना है। इसी प्रकार वर्ष 2026-27 तक राज्य के प्रत्येक जिले में 60 प्रतिशत ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों को बाल विवाह मुक्त किया जाना है। इसी प्रकार वर्ष 2027-28 तक राज्य के प्रत्येक जिले में 80 प्रतिशत ग्राम पंचायतो एवं नगरीय निकायों तथा वर्ष 2028-29 तक राज्य के प्रत्येक जिले में शत-प्रतिशत ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों को बाल विवाह मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत जिले की ऐसी ग्राम पंचायतें व नगरीय निकाय जिसमें विगत 2 वर्ष अर्थात 2023-24 व 2024-25 में कोई भी बाल विवाह नहीं हुआ है, उन्हें बाल विवाह मुक्त घोषित किया जाना है। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों द्वारा पूर्ण परीक्षण व सत्यापन पश्चात प्रेषित किये जाने वाले प्रमाण पत्र के आधार पर संबंधित ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय को बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय का प्रमाण पत्र कलेक्टर द्वारा जारी किया जाएगा। इसी क्रम में प्रत्येक वर्ष विगत 2 वर्ष में बाल विवाह न होने पर बाल विवाह मुक्त पंचायतों, नगरीय निकायों के लिए सत्यापन कर प्रमाण पत्र जारी किये जाएंगे।
बाल विवाह मुक्त, नगरीय निकाय के सत्यापन की प्रकिया
बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत घोषित करने एवं बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत का प्रमाण पत्र जारी करने के पूर्व ग्राम पंचायत में प्रस्ताव, ग्राम सभा में चर्चा एवं प्रस्ताव पारित किये जाने पर ही प्रमाण पत्र जारी करने की कार्यवाही की जा सकेगी। इसी प्रकार नगरीय निकाय के लिए संबंधित नगर निगम, नगरपालिका, नगर पंचायत की सामान्य सभा में प्रस्ताव पारित होने पर उक्त नगरीय निकाय को बाल विवाह मुक्त घोषित करने का प्रमाण पत्र कलेक्टर द्वारा जारी किया जाएगा। राज्य स्तर से भी बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों का रेंडम सत्यापन कराया जाएगा। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राज्य शासन द्वारा प्रदत्त लक्ष्य के अनुरुप जिले में प्रत्येक विकासखण्ड के 40 प्रतिशत ग्राम पंचायतों एवं 02 नगरीय निकायों को वित्तीय वर्ष 2025-26 में बाल विवाह मुक्त घोषित किया जाना है। इस संबंध में आगामी 02 अक्टूबर को आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं में ग्राम पंचायत की सर्व सहमति से ग्राम पंचायत को बाल विवाह मुक्त करने हेतु प्रस्ताव पारित करने तथा बाल विवाह की पूर्ण रोकथाम हेतु व्यापक जनजागरुकता कार्यक्रम भी आयोजित कराया जाएं। इस संबंध में कार्यवाही कर न्यूनतम 40 प्रतिशत ग्राम पंचायतों एवं 02 नगरीय निकायों को बाल विवाह मुक्त घोषित करने संबंधी प्रमाण पत्र 15 अक्टूबर 2025 तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने कलेक्टर द्वारा निर्देश दिए गए हैं।
———————
10.जेम पोर्टल के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराने कार्यशाला 30 सितम्बर को।
— शासन के निर्देशानुसार समस्त शासकीय विभागें में क्रय, वस्तु, सेवा जेम पोर्टल (GEM) के माध्यम से किया जाना है। जिसकी जानकारी प्रदान करने के लिए उद्योग विभाग द्वारा रैम्प योजना एवं रजत जयंती वर्ष के तहत कार्यशाला का आयोजन 30 सितम्बर को दोपहर 02 बजे जिला पंचायत कांकेर के सभाकक्ष में किया जाएगा।जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कार्यालय द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त कार्यशाला में शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों को जेम पोर्टल के माध्यम से सामग्री क्रय, निविदा प्रक्रिया हेतु जेम पोर्टल पर क्रेता के रूप में ऑनबोर्डिंग निविदा दस्तावेज तैयार करने, प्रकाशित करने एवं निविदा खोलने की प्रक्रिया के संबंध में प्रशिक्षण के साथ ही एमएसएमई उद्यमियों, व्यापारियों, सेवा परिदाता फर्मों को विक्रेता के रूप में जेम पोर्टल पर ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया उत्पाद कैटलॉग बनाने एवं निविदाओं के भागीदारी हेतु आवेदन करने की प्रक्रिया का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उक्त कार्यशाला में जिले के समस्त विभाग के प्रतिनिधि एवं एमएसएमई उद्यमियों को निर्धारित समय व स्थान पर कार्यशाला में उपस्थित होने कहा गया है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कांकेर से संपर्क किया जा सकता है।
विशेष-
पॉलीटेक्निक के स्वयंसेवकों द्वारा निकाली गई स्वच्छता जनजागरण रैली
—सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर में स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता जनजागरण रैली निकाली गई। रैली संस्था परिसर से प्रारंभ हो के गोद ग्राम नथियानवागांव का भ्रमण करके वापस संस्था में समाप्त हुई। रैली ने गोद ग्राम नथियानवागांव का परिक्रमण कर ग्राम के गोंडवाना भवन में स्वयंसेवकां ने श्रमदान करके साफ-सफाई भी की और उपस्थित ग्रामवासियों को स्वच्छता का संदेश देते हुए स्वस्थ जीवन के लिए इसे आवश्यक बताया। स्वयंसेवकों द्वारा रैली में स्वच्छता बनाए रखने के नारो का उद्घोष कर ग्रामवासियों में स्वच्छता जनजागरण का संदेश पहुंचाया गया तथा ग्राम में लगे स्वास्थ शिविर का भी लाभ लिया। रैली के प्रारंभ होने के पूर्व के स्वयंसेवकों को संस्था के प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र सिंह ने अपने घर, गांव, शहर और कार्यक्षेत्र के आसपास साफ-सफाई रखने की शपथ दिलाई।

—————-
सायकल वितरण कार्यक्रम शामतरा में शामिल हुए विधायक आशा राम नेताम
—आज नरहरपुर क्षेत्र के ग्राम शामतरा शासकीय हाईस्कूल में आयोजित सायकल वितरण कार्यक्रम में कांकेर विधायक आशा राम नेताम शामिल होकर विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी एवं बच्चों को सायकल वितरण कर साथ ही पानी टैंकर का लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिकगण, शिक्षकगण एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे

लाेकार्पण—
—आज नरहरपुर वार्ड क्रमांक 10 में आयोजित रास गरबा महोत्सव में कांकेर विधायक आशा राम नेताम शामिल होकर होकर टीना सेट का लोकार्पण फीता काट कर किया। भाजपा नेता मुकेश संचेती सहित अन्य तमाम जनप्रतिनिधी शामिल हुए।

नरहरपुर में विधायक आशा राम नेताम ने रास गरबा महोत्सव में भाग लेकर गरबा किया।

—————-
विशेष-
—दिनांक 25.09.2025 को कुलदीप ठाकुर तहसीलदार पखांजूर के द्वारा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराया कि ग्राम पीव्ही 127 अनुपपुर निवासी प्रशांत बैरागी एवं उसके पुत्र सुकृति बैरागी के द्वारा वीजा अवधी समाप्त होने के पश्चात भी अवैध रूप से भारत में निवास करते हुए सुकृति बैरागी का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने हेतु तहसील न्यायालय पखांजूर को गुमराह करते हुए गलत जानकारी, फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) के नाम अनुमति पत्र बनवाया गया है कि रिपोर्ट पर थाना पांजूर में अपराध क्रमांक 148/2025 धारा 318 (4), 319(2), 336(3), 340(2), 236, 237, 61(2) BNS विदेशी एवं अप्रवासन अधिनियम 2025 की धारा 23 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। उमनि./ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय कांकेर आई. के. एलेसेला के निर्देशन पर अति. पुलिस अधीक्षक पखांजूर राकेश कुर्रे, एसडीओपी पखांजूर श्री रवि कुजूर के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी पखांजूर लक्ष्मण केवट के नेतृत्व में अवैध रूप से भारत में निवासरत प्रशांत बैरागी एवं उसके पुत्र सुकृक्ति बैरागी ग्राम पीव्ही 127 अनुपपुर जो अवैध रूप से भारत में रह रहे है पतासाजी कर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया। दोनो आरोपी प्रशांत बैरागी एवं सुकृति वैरागी वीजा अवधी समाप्त होने के पश्चात भी अवैध रूप से ग्राम पीव्ही 127 अनुपपुर तहसील पखांजूर में निवासरत थे और प्रशांत बैरागी के द्वारा अपने पुत्र सुकृति बैरागी का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने हेतु तहसील न्यायालय पखांजूर को गुमराह करते हुए गलत जानकारी, फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत किये थे एवं वीजा को पुलिस ने जप्त कर लिया गया है। आरोपीगणों प्रशांत वैरागी पिता ललित बैरागी उम्र 65 वर्ष एवं सुकृति बैरागी पिता प्रशांत बैरागी उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम औसखली पोस्ट कंचन नगर थाना बोटियाघाट जिला खुलना (बांग्लादेश) हॉल पीव्ही 127 अनुपनगर थाना गोण्डाहूर जिला कांकेर को दिनाँक 26.09.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कांकेर में पेश किया गया। माननीय न्यायालय के आदेश पर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाने हेतु फर्जी दस्तावेज तैयार करने में सलिप्त अन्य आरोपीगणों के संबंध में पखांजूर पुलिस जांच कर रही है। सलिप्त पाये जाने पर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

—————-
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।शुभ रात्रि… 🙏
—————-






