आज की टॉप 10 खबर 16 मई 2026 शनिवार

 ———————–

संपादकीय-

”महिला नहीं पुरूषों के हाथ के खाने’

-महिलाओं  के द्वारा बनाए गए खाने के तारीफ तो सभी करते हैं। परिवार में महिलाएं ही खाना बनाती हैं, जिसे देखते हुए हमेशा चर्चा होती है कि भाभी जी का बना खाना अच्छा लगता है। अपनी मैडम तो अच्छा खाना बना लेेती है, वगैरह वगैरह…..। पर गंभीर रूप से चिंतन कर देखें तो महिलाओं से ज्यादा तो पुरूष लोग अच्छा खाना बनाते हैं। हम देखें तो फाईव स्टार होटल से लेकर जहां भी चाहे शादी की पार्टी हो या अन्य कोई पार्टी स्वादिष्ट खाना कहीं न कहीं पुरूषों के बनाए होते हैं। और  बात पसंद की तो महिलाओं को भी ऐसे खाना चटखारे लेकर खाते देखते होंगे। कुल मिला कर देखें तो आज मुझे ऐसा लगता है कि पुरूषों के बनाए खाने और व्यंजन ही ज्यादातर हम खा रहे हैं। पार्टी में खाना बनाने में कितना मेहनत और उस खाने को लज्जतदार, स्वादिष्ट बनाने में पुरूष कितना मेहनत करता है हर क्षण का वह ध्यान रखता है तब ही सभी के पसंद के खाने बन पाते हैं।

✍️मनोज जायसवाल

 ———————–

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
16 मई   2026 शनिवार

✍️मनोज जायसवाल

 ———————–

01. आदर्श आचार संहिता का पालन कराने एमसीसी समिति का गठन।

— छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा एमसीसी समिति का गठन किया गया है। जनपद पंचायत कांकेर के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कांकेर की अध्यक्षता में मुख्य कार्यपालन जनपद पंचायत कांकेर, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग कांकेर, कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल कांकेर, तहसीलदार कांकेर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर, थाना प्रभारी कांकेर, प्रभारी अधिकारी एवं संबंधित विभाग को शामिल करते हुए एमसीसी समिति का गठन किया गया है।इसी प्रकार जनपद पंचायत चारामा में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चारामा की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है, जिसमें मुख्य कार्यपालन जनपद पंचायत चारामा, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग चारामा, अनुविभागीय अधिकारी छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल चारामा, तहसीलदार चारामा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर, थाना प्रभारी चारामा, प्रभारी अधिकारी एवं संबंधित विभाग तथा नगर पंचायत चारामा के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चारामा की अध्यक्षता में मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत चारामा, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग चारामा, अनुविभागीय अधिकारी छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल चारामा, तहसीलदार चारामा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर, थाना प्रभारी चारामा, प्रभारी अधिकारी एवं संबंधित विभाग को एमसीसी समिति का सदस्य बनाया गया है। जनपद पंचायत नरहरपुर के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कांकेर की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है, जिसमें मुख्य कार्यपालन जनपद पंचायत नरहरपुर, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग नरहरपुर, अनुविभागीय अधिकारी छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल नरहरपुर, तहसीलदार नरहरपुर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर, थाना प्रभारी नरहरपुर, प्रभारी अधिकारी एवं संबंधित विभाग। जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भानुप्रतापपुर की अध्यक्षता में मुख्य कार्यपालन जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग भानुप्रतापपुर, कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल भानुप्रतापपुर, तहसीलदार भानुप्रतापपुर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भानुप्रतापपुर, थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर, प्रभारी अधिकारी एवं संबंधित विभाग। जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भानुप्रतापपुर की अध्यक्षता में मुख्य कार्यपालन जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग भानुप्रतापपुर, अनुविभागीय छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल भानुप्रतापपुर, तहसीलदार दुर्गूकोंदल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भानुप्रतापपुर, थाना प्रभारी दुर्गूकोंदल, प्रभारी अधिकारी एवं संबंधित विभाग।जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पखांजूर की अध्यक्षता में मुख्य कार्यपालन जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग पखांजूर, अनुविभागीय अधिकारी छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल पखांजूर, तहसीलदार कोयलीबेड़ा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पखांजूर, थाना प्रभारी कोयलीबेड़ा, प्रभारी अधिकारी एवं संबंधित विभाग और नगर पंचायत पखांजूर के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पखांजूर की अध्यक्षता में मुख्य नगरपालिका अधिकारी पखांजूर, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग पखांजूर, कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल पखांजूर, तहसीलदार पखांजूर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पखांजूर, थाना प्रभारी पखांजूर, प्रभारी अधिकारी एवं संबंधित विभाग को सम्मिलित करते हुए एमसीसी समिति का गठन किया गया है।

  ———————–

02.नगर निकायों एवं ग्राम पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त।

—कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी   निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा नगरीय निकायों एवं नगर पंचायतों के उप निर्वाचन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु विभिन्न क्षेत्रों के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। जारी आदेशानुसार कार्यपालन दण्डाधिकारी चारामा  सत्येन्द्र शुक्ला एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी लखनपुरी श्रीमती हेमलता सलाम को नगर पंचायत चारामा एवं ग्राम पंचायत सीमा क्षेत्रों के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेटनियुक्त किया है। इसी प्रकार कार्यपालिक दण्डाधिकारी पखांजूर  केतन कुमार भोयर एवं विकास कुमार सैनी को नगर पंचायत पखांजूर सीमा एवं ग्राम पंचायत क्षेत्रों के लिए, कार्यपालिक दण्डाधिकारी नरहरपुर   पुष्पराज पात्र एवं सुश्री भाग्यश्री गंवरे को ग्राम पंचायत नरहरपुर सीमा क्षेत्रों के लिए, कार्यपालिक दण्डाधिकारी भानुप्रतापपुर   सुरेन्द्र उर्वशा एवं   प्रवीन नेताम को ग्राम पंचायत भानुप्रतापपुर सीमा क्षेत्रों के लिए, कार्यपालिक दण्डाधिकारी दुर्गूकोंदल  कुलदीप ठाकुर एवं श्री सुमित कुमार देवांगन को ग्राम पंचायत दुर्गूकोंदल सीमा क्षेत्रों के लिए और कार्यपालिक दण्डाधिकारी कोयलीबेड़ा श्री सूरज साहू को ग्राम पंचायत कोयलीबेड़ा सीमा क्षेत्रों के सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। नियुक्त सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र के कानून व्यवस्था के लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार रहेंगे तथा प्रतिदिन उल्लेखित घटना की जानकारी संबंधित अनुभाग क्षेत्र के अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी को अनिवार्य रूप से भेजेंगे। प्रत्येक सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ एक पुलिस अधिकारी की ड्यूटी हेतु पुलिस अधीक्षक कांकेर द्वारा व्यवस्था की जाएगी।

 ———————

03. सार्वजनिक स्थानों पर घातक अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने पर प्रतिबंध

— कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी  निलेशकुमार क्षीरसागर द्वारा नगर पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों में उप निर्वाचन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने पर प्रतिबंधित किया गया है। जारी आदेश में उन्होंने कहा है कि कांकेर जिले के अंदर कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का घातक अस्त्र-शस्त्र जैसे बंदूक, रायफल, रिवाल्वर, पिस्टल, तलवार, भाला, बरछा, लाठी, गुप्ती अथवा अन्य अस्त्र-शस्त्र लेकर सार्वजनिक स्थानों पर नहीं चलेगा। यह आदेश ऐसे शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा, जिन्हें अपने कार्य संपादन के लिए शस्त्र या लाठी रखना आवश्यक है। यह आदेश उन व्यक्तियों पर भी लागू नहीं होगा, जो शारीरिक दुर्बलता, वृद्धावस्था व विकलांगता के कारण सहारे के रूप में लाठी लेकर चलते हैं।इस आदेश का उल्लंघन करने वाले समूह, व्यक्ति के विरूद्ध धारा 188 भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।

 ————————

04. खमढोड़गी बनेगा मॉडल ग्राम: विधायक  ने किया नौका विहार एवं एटीव्ही बाइक और महिला समूहों द्वारा किए गए भवन निर्माण का शुभारंभ

— जिले के रोफरा-ग्राम खमढोड़गी में शुक्रवार 15 मई को ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण एवं पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल की गई। विधायक   आशाराम नेताम ने महिला स्व-सहायता समूह द्वारा बनाए गए व्यावसायिक भवन तथा जलाशय में नौका विहार एवं एटीव्ही बाइक का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिले के कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, ग्राम पंचायत कोकपुर की सरपंच श्रीमती निशा दुग्गा सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक  आशाराम नेताम ने कहा कि खमढोड़गी गांव को एक आदर्श एवं मॉडल ग्राम के रूप में विकसित किया जा रहा है। गांव के विकास के लिए जिन संसाधनों की आवश्यकता होगी, उसे उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। ग्राम खमढोड़गी में जो भी विकास कार्य हो रहे हैं, वे गांव के लोगों की सामूहिक सहभागिता, एकजुटता और ग्राम सभा की सक्रिय भूमिका के कारण संभव हो पा रहे हैं। गांव के लोगों ने जिस प्रकार अपनी संस्कृति, स्वच्छता और सामाजिक एकता को बनाए रखा है, वह अन्य गांवों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। आने वाले समय में अन्य ग्रामों के लोग भी यहां आकर गांव की व्यवस्था, संस्कृति, स्वच्छता तथा जंगल, जल और जमीन से जुड़े प्रबंधन को समझेंगे और अपने गांवों में भी उसे अपनाने का प्रयास करेंगे। विधायक  द्वारा एटीव्ही बाइक का भी शुभारंभ किया गया, इस वाहन से पर्यटक आसपास स्थित जंगलों का भ्रमण कर सकेंगे। इसके लिए ग्रामीणों द्वारा नेचुरल एंडवेचर ट्रेक का भी निर्माण किया गया है, जिसमें पृथक-पृथक पाइंट बनाए गए हैं।

कलेक्टर  निलेशकुमार क्षीरसागर ने गांव की बढ़ती जिम्मेदारियों पर जोर देते हुए कहा कि शासन एवं प्रशासन द्वारा अब तक उपलब्ध कराए गए संसाधनों का सही प्रबंधन और संरक्षण गांव की प्राथमिक जिम्मेदारी है। खमढोड़गी गांव जिस प्रकार सामूहिक निर्णय, स्वच्छता, संस्कृति संरक्षण और एकजुटता के साथ आगे बढ़ रहा है, उसी कारण यह गांव लगातार विकास की नई पहचान बना रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से सावधानी एवं सामूहिक सहभागिता के साथ कार्य करने की अपील की तथा जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। ग्राम सभा में लोगों की अधिक से अधिक सहभागिता पर जोर देते हुए कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने कहा कि ग्राम सभा की मजबूती और कोरम की नियमित पूर्ति गांव के विकास की सबसे बड़ी ताकत है।कार्यक्रम में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भविष्य में गांव में होमस्टे की योजना पर भी चर्चा की गई ताकि राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक गांव की प्राकृतिक सौंदर्यता, संस्कृति और जीवनशैली का अनुभव कर सकें। इससे गांव की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आय के नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं महिलाओं में उत्साह और आत्मविश्वास का माहौल देखने को मिला। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और गांव के विकास को लेकर उनकी सोच ने यह साबित कर दिया कि खमढोड़गी आत्मनिर्भर एवं आदर्श गांव बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उल्लेखनीय है कि खमढोड़गी जलाशय के समीप महिला स्व -सहायता समूह की महिलाओं द्वारा व्यावसायिक भवन का निर्माण किया गया है, जिसमें समूह की महिलाओं द्वारा जीवकोपार्जन के लिए दुकान का संचालन भी किया जा रहा है। कार्यक्रम में सर्वआदिवासी समाज कांकेर के जिला अध्यक्ष  कन्हैया उसेंडी, डिप्टी कलेक्टर धमतरी श्रीमती कल्पना ध्रुव, ग्राम सभा अध्यक्ष श्रीमती अनिता मंडावी, उप-सरपंच   चुनेश्वर जैन, भूतपूर्व सरपंच  प्यार सिंह मंडावी, जनपद पंचायत कांकेर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी   अश्विनी यादव, जल संसाधन विभाग कांकेर के एस.डी.ओ.   एस.आर. जाटव एवं इंजीनियर अमन अवधिया सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  ————————

05.सॉफ्टवेयर कम्पनी में मुख्य तकनीकी अधिकारी (CTO ) एवं 10% शेयर होल्डर बनाने का झांसा देकर 43,44,900/- रुपये की धोखाधड़ी करने वाले दंपत्ति गिरफ्तार। ZEALAPP VIEW PRIVATE LIMITED के CEO आनंद चंदेल एवं उसकी पत्नी रेखा चंदेल को पखांजूर पुलिस ने मुंबई, महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार। फर्जी दस्तावेज, फर्जी चेक एवं बिजनेस कार्ड के माध्यम से की गई थी ठगी।

— पुलिस जानकारी के अनुसार संक्षिप्त विवरण इस प्रकार–्कि प्रार्थी मनीष सोनी पिता एल.बी. सोनी द्वारा थाना पखांजूर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वर्ष 2021 से 2025 के मध्य ZEALAPP VIEW PRIVATE LIMITED के निदेशक आनंद चंदेल एवं उसकी पत्नी रेखा आनंद चंदेल द्वारा उसे कम्पनी में मुख्य तकनीकी अधिकारी (CTO) एवं 10 प्रतिशत पार्टनरशिप देने का झूठा प्रलोभन देकर विभिन्न किश्तों में कुल 43,44,900/- रुपये ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त किये गये।रिपोर्ट पर थाना पखांजूर में अपराध क्रमांक 84/2025 धारा 318(4), 3(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान BNS की धारा 338,336(3) एवं 340(2)भी जोड़ी गई। घटना के पश्चात आरोपीगण फरार हो गये थे।पुलिस कार्यवाही  पुलिस अधीक्षक  निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर   राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री रवि कुमार कुजूर के पर्यवेक्षण में व थाना प्रभारी पखांजूर लक्ष्मण केवट के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर मुंबई रवाना किया गया। पतासाजी एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को मुंबई, महाराष्ट्र से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा फर्जी पहचान पत्र, बिजनेस कार्ड, फर्जी चेक एवं अन्य कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से शिकायतकर्ता से कुल 43,44,900/- रुपये प्राप्त करना स्वीकार किया गया। दिनांक 13.05.2026 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमाण्ड पर पखांजूर लाया गया एवं माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस टीम  निरीक्षक लक्ष्मण केवट, उपनिरीक्षक अनिल पालेश्वर, प्रधान आरक्षक कमल पाल, प्रधान आरक्षक गणेश उईके एवं महिला आरक्षक अगसिया कोड़ोपी का विशेष योगदान रहा।

————————

06. चोलामंडलम ट्रक फाइनेंस कंपनी के मैनेजर को धोखाधड़ी के मामले में किया गया गिरफ्तार। करीब 9 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर वाहन ट्रांसफर नहीं करने का मामला।

—प्रार्थिया सुनीता यादव पति भूपेंद्र यादव उम्र 26 वर्ष निवासी हरहरपानी थाना भानुप्रतापपुर जिला कांकेर द्वारा थाना भानुप्रतापपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उन्होंने राहुल कुमार रोडे के साथ साझेदारी में वाहन खरीदने हेतु आरोपी संजय भास्कर तिवारी निवासी बुधवारी बाजार नारायणपुर से संपर्क किया था। आरोपी द्वारा नरेंद्र भोयर के नाम पंजीकृत 16 चक्का ट्रक क्रमांक CG 21 J 2472 को बिक्री करने हेतु कुल 29,42,722.73 रुपये में सौदा तय किया गया। सौदे के तहत प्रार्थिया से नगद 2,50,000 रुपये एवं राहुल आरदे के खाते से गूगल-पे के माध्यम से कुल 6,88,838 रुपये आरोपी की पत्नी सरिता राजपूत, मनदीप मिश्रा, दिनेश तथा चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी के नाम पर ट्रांसफर करवाए गए। राशि प्राप्त करने के बाद भी आरोपी द्वारा वाहन का नामांतरण प्रार्थिया के नाम पर नहीं कराया गया तथा छलपूर्वक धोखाधड़ी की गई। प्रकरण में थाना भानुप्रतापपुर में दिनांक 12.05.2026 को अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस कार्यवाही :- मामले की गंभीरता को देखते हुए   निखिल अशोक राखेचा (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन में,  आकाश श्रीमाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर के मार्गदर्शन एवं  शेरबहादुर सिंह ठाकुर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भानुप्रतापपुर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर कार्यवाही की गई। पुलिस टीम द्वारा पूछताछ के दौरान संजय भास्कर तिवारी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

  ————————

07.दुर्गूकोंदल में जनगणना जागरूकता अभियान तेज : “हमारी जनगणना, हमारा विकास” का दिया संदेश

-कलेक्टर कांकेर के निर्देशन एवं दुर्गूकोंदल तहसीलदार व जांच अधिकारी कुलदीप ठाकुर के मार्गदर्शन में जनगणना 2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” को लेकर दुर्गूकोंदल क्षेत्र में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। “हमारी जनगणना, हमारा विकास” थीम पर आधारित इस अभियान के तहत आज दुर्गूकोंदल के साप्ताहिक बाजार में विशेष जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नुक्कड़ नाच, एलईडी प्रदर्शन तथा जनसंदेशों के माध्यम से लोगों को जनगणना के महत्व से अवगत कराया गया। पहले चरण में 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक स्व-गणना (Self Enumeration) की सुविधा प्रदान की गई थी, जिसमें नागरिकों को ऑनलाइन पोर्टल se.census.gov.in के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करने का अवसर मिला। इसके लिए नागरिकों को SE ID प्राप्त करनी थी, जिसे प्रगणक के घर पहुंचने पर साझा किया जाना था। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि स्व-गणना पूरी तरह ऐच्छिक थी और जिन नागरिकों ने इसका उपयोग नहीं किया, उनके लिए भी घर-घर सर्वे की व्यवस्था की गई है।
वर्तमान में दूसरे चरण के तहत 1 मई से 30 मई 2026 तक प्रगणक घर-घर जाकर प्रत्येक मकान की जानकारी एकत्र कर रहे हैं।  

 ————————

08. दुर्गुकोदल रेस्टहाउस में कांग्रेस पदाधिकारी, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर हुआ मंथन 

—ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्गुकोदल द्वारा संगठन को मजबूत बनाने और आगामी गतिविधियों को लेकर शुक्रवार 15 मई 2026 को मासिक बैठक आयोजित की गई है। बैठक दोपहर 12 बजे दुर्गुकोदल रेस्टहाउस में संपन्न हुई।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धनेश नरेटी ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की जाएगी। बैठक में सभी पदाधिकारी, सदस्य, युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, अध्यक्ष, जनपद सदस्य एवं सभी मंडल अध्यक्षों की उपस्थिति अनिवार्य रखी गई है।नपद अध्यक्ष  गोपी बढ़ई, जनपद उपाध्यक्ष  आनंद तेता, विधायक प्रतिनिधि   हुमन मरकाम, मंडल अध्यक्ष राम गावड़े,सियाराम पोटाई, रघु गोस्वामी,बाबूलाल कोला, सोमदेव कोरेटी,रसालू गावड़े, रजमन कोवाची,युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष महत्तम दुग्गा, युवा कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष गन्नू सिन्हा, नन्द नेताम ,NSUI अध्यक्ष,तोरण दुगा, सुखचंद प्रजापति, दीनदयाल पटेल, नरेंद्र जैन,हीरा कोमरा, रामजी पुड़ो,सियाराम दर्रो, देवकुमार मंडावी, पूरन बघेल,राजेंद्र उसेंडी, रिशकांत दुग्गा, केसर शोरी, उपस्थित रहे।

——————–

09. अचानक मौसम खराब। चारामा,मरकाटोला घाट के पास जोरदार बारिश। सडकों में थमे वाहनों के पहिये।

———————–

10.भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महाभियान प्रशिक्षण वर्ग सिंगारभाट स्थित होटल बाफना लॉन में प्रारंभ हुआ। शिविर में कांकेर विधायक आशा राम नेताम शामिल हुए। कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते बना।

 ————————

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

 ————————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏

————————

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 15 मई 2026 शुक्रवार

 ———————– संपादकीय- ”किसानों को हतोत्साहित विभाग नहीं खुद समृद्व किसान कर रहे” -जब कृषि विभाग द्वारा खास कर रबी सीजन में फसल परिवर्तन किये जाने के लिए जन जागरूकता फैलायी…

आज की टॉप 10 खबर 14 मई 2026 गुरूवार

 ———————– संपादकीय- ”हार्वेस्टर छोड, पारंपरिक पद्वति का खरीफ में इस्तेमाल” केंद्र एवं राज्य सरकार से किसानों के लिए कृषि पर बजट पास किया जाता है। किसानों की आय दोगुनी करने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *