आज की टॉप 10 खबर 02 मार्च 2026 सोमवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार ….
  02  फरवरी  2026 सोमवार

✍️मनोज जायसवाल

 ————————

01. होली पर्व के मद्देनजर शांति और सुरक्षा हेतु कांकेर पुलिस ने निकाला शहर में फ्लैग मार्च । होली पर्व के मद्देनज़र जिले में शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आज कांकेर पुलिस द्वारा शहर के संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में किया गया फ्लैग मार्च । होली पर्व के अवसर पर फ्लैग मार्च एवं शांति व्यवस्था हेतु व्यापक पुलिस व्यवस्था । 

निखिल राखेचा, पुलिस अधीक्षक (भापुसे) कांकेर के निर्देशानुसार ,  योगेश साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर एवं   दिनेश कुमार सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,  प्रतीक दादासाहब बंसोडे ( प्रशिक्षु IPS), के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रारंभ किया गया जो शहर के प्रमुख मार्ग एवं संवेदनशील स्थलों से होते हुए संपन्न हुआ।

फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य और निर्देश:
सुरक्षा का भरोसा: नागरिकों में सुरक्षा की भावना पैदा करना और किसी भी आपात स्थिति के लिए पुलिस की मुस्तैदी दिखाना।
असामाजिक तत्वों को चेतावनी: हुड़दंग मचानेशराब पीकर वाहन चलानेया जबरन रंग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही ।
अफवाहों पर रोक: सोशल मीडिया पर भ्रामक भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट शेयर न करें।
साम्प्रदायिक सौहार्द: सभी नागरिकों से मिल-जुलकर सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील ।

   ———————— 

02. वैध रूप से शराब  बिक्री करने वाले व्यक्ति पर की गई आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही। आरोपी के कब्जे से कुल 08 लीटर महुआ देशी शराब किमती 800 रुपया ,बिक्री रकम 100 रुपया जुमला 900 रूपये को बरामद । थाना सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस की कार्यवाही।

—पुलिस जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि निखिल राखेचा (भापुसे.) पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर जिला में चल रहे उजियारा अभियान के तहत् दिनांक 02.03.2026 को सिटी कोतवाली थाना कांकेर को सूचना मिला कि कोदाभाट के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में एक सफेद हल्का कलर का नीला बाल्टी के अंदर हाथ भट्ठी से बना देशी महुआ शराब बाटलो में रखकर बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहा है की सूचना पर निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू थाना कांकेर द्वारा टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी हेतु ग्राम  कोदाभाट कांकेर में घेराबंदी कर आरोपी दिलीप वट्टी के कब्जे से  8 लीटर शराब बिक्री रकम 100 रुपया जुमला रकम ₹900 को  गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस टीम का विवरणः-
निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू, प्र.आरक्षक 824 कौशल साहू, आरक्षक आरक्षक क्र. 1471 रोशन राठौर, 711 ईश्वर साहू।

 ———————

03.उजियारा अभियान के तहत् थाना नरहरपुर पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरूद्व दर्ज किया अपराध द्यअलग-अलग 03 प्रकरण में 21 लीटर देशी महुआ शराब के साथ किया गया 03 नफर आरोपियों को गिरप्तार किया गया ।

—पुलिस जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में, अति.पुलिस अधीक्षक योगेश साहू मार्गदर्शन में , उप पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर के पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे उजियारा अभियान’ के तहत् अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरूद्व लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना नरहरपुर में थाना प्रभारी सोमेश सिंह बघेल के नेतृत्व में दिनांक 01.03.2026 को थाना स्टाफ की टीम जुर्म जरायम पता साजी ग्राम भ्रमण दौरान जरिये मुखबिर से सूचना मिला कि 1. गोकुल यादव, 2. आसोबाई यादव, 3. परमात्मा मरकाम सभी निवासी कोसुमपानी थाना नरहरपुर अपने-अपने घर पर अवैध रूप से देशी महुआ शराब बिक्री हेतु अपने-अपने घर में रखा है कि सुचना पर मुखबीर के बताये अलग अलग स्थानों पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। जिसे गवाहों के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया। आरोपी के विरुद्ध नरहरपुर थाने में पृथक- पृथक अपराध क्रमांक 51, 52, 53/2026 धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम कायम किया गया। आरोपीगण द्वारा अपराध घटित करना कबुल करने पर दिनांक 01.03.2026 को गिरफ्तार किया गया है।

 ———————— 

04. “उजियारा अभियान” के तहत कांकेर पुलिस की लगातार सख्त कार्यवाही । लगभग 20 लाख मूल्य कीमत के गांजा, शराब एवं नशीली दवाओं के विरुद्ध कार्यवाही। फरवरी माह में नशे के कारोबार पर करारा प्रहार।

निखिल राखेचा (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन में जिला उत्तर बस्तर कांकेर में चलाए जा रहे “उजियारा अभियान” के अंतर्गत कांकेर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध प्रभावी एवं सतत कार्यवाही की जा रही है। अभियान का उद्देश्य जिले में अवैध शराब, गांजा तस्करी एवं नशीले पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाना तथा आमजन को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।

अभियान के तहत की गई कार्यवाही:–
माह फरवरी 2026 के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने/पिलाने एवं अवैध शराब रखने वालों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया।
•कुल 33 प्रकरण दर्ज
•लगभग 237.917 लीटर शराब जप्त (अनुमानित मूल्य ₹30,730/-)
•37 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही ।
 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही (गांजा तस्करी/बिक्री)
•कुल 04 प्रकरण दर्ज
•लगभग 38.169 किलोग्राम गांजा जप्त (अनुमानित मूल्य ₹19,08,450/-)
•04 आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही ।
 नशीली दवाइयों पर कार्यवाही
•कुल 02 प्रकरण दर्ज
•282 नग नशीली टेबलेट ।
•लगभग 09 लीटर नशीली सिरप।
•02 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही।
कांकेर पुलिस की चेतावनी:–
अवैध शराब बिक्री, नशीले पदार्थों के क्रय-विक्रय एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर एवं निरंतर कार्यवाही की जाएगी।
 जनता से अपील:–
अपराध नियंत्रण हेतु कांकेर पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना दें
सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस – नशे के विरुद्ध संकल्पित, सुरक्षित समाज के लिए प्रतिबद्ध।

  ———————–

 05. आज कांकेर नगर के कंकालीन मंदिर परिसर में टीना शेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कांकेर विधानसभा के विधायक आशा राम नेताम द्वारा किया गया। इस अवसर पर कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  ———————–

06. लखनपुरी में बाल-बाल बचे युवक। ट्रक ने ब्रेक नहीं लगाया होता तो ये दब जाते और बडी दुर्घटना हो जाती। देर शाम की घटना।  

—कांकेर से चारामा की ओर दो युवक स्कुटी में तेज रप्तार से जा रहे थे कि परदेशी बाबा निवास के सामने स्कूटी से छिटक गए जहां तत्काल इन दोनों ने उठ कर स्कूटी चालू कर फरार हो गए। सडक में युवक जैसे ही गिरे पीछे से आ रही बडी कंटेनर ट्रक ने इन्हें बचाने ब्रेक लगाया,तो पीछे से आ रही चिनौरी की बुलेरो वाहन ने ठोकर मार दिया जिससे उनके वाहन का बोनर टूट गया। कहासुनी के बाद चारामा थाने की ओर कूच किए। इस बीच लोगों की भीड जुटी रही। सबने कहा कि बुलेरो कंट्रोल में नहीं था। 

   ———————–

07. कल अलसुबह लखनपुरी डिवाईडर क्रासिंग के पास आंध्र की ओर से आ रही ट्रक दो अन्य गाडियों के लाईट चकाचौंध के चलते सडक नीचे घुस गया है,जिसे अभी तक नहीं निकाला गया है।  

   ———————–

08. 

 

— 

———————–

  09.  

  ———————

10.  

 ———————

  शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

 ———————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–

 

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 17अप्रेल 2026 शुक्रवार

———————- ‘संपादकीय- ” छत्तीसगढी फिल्मी पत्रिकाओं ने तोड दिया दम” -राष्ट्रीय अखबारों पर छत्तीसगढ़ कला जगत के संबंध में नियमित जब कालम नहीं तो पत्रिकाएं कैसे चलेंगी। छत्तीसगढ़ी फिल्मों के…

आज की टॉप 10 खबर 16अप्रेल 2026 गुरूवार

———————- ‘संपादकीय- ” कला एवं लेखन में भी समृद् कांकेर ” -छतीसगढ के बस्तर संभाग का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले चारामा विकासखंड के साथ कांकेर जिला छत्तीसगढी सांस्कृतिक कलाओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *