आज की टॉप 10 खबर 02 मई 2026 शनिवार

———————-

संपादकीय-

घाटे का रोना न रोयें !

—कुछ लोग शायद ऐसा सोचते हों कि वे जन्म लेते समय रंग बिरंगे कच्छा पहन कर आए थे। यानि कि जन्म के साथ बहुत कुछ लाए थे। पर ऐसा बता भी दोगे तो कौन विश्वास करेगा। सभी यही कहेंगे कि तुम तो खाली हाथ बिना कपड़े के आए थे। सच्ची बात कि कच्छा भी इसी जीवन से पहनाया गया। फिर क्यों किसी क्षणिक वस्तुओं का रोना रोते रहना! अभी भी पिछली कोरोना काल के चलते व्यवसाय में मंदी का रोना। किसी चीजों में घाटे की बात करते रहना। जिस वार्तालाप का कोई अंत नहीं है,न उसका हल भी नहीं है। बड़ी-बड़ी बिल्डिंग खड़ी कर घमंड करने वाले टीवी पर युक्रेन रूस की लड़ाई में कैसे युक्रेन की रहवासी मकानों को एक पल में क्षतिग्रस्त कर दिया गया। अभी ईरान,अमेरिका युद्व का परिणीति सब देख ही रहे हैं,कितने पुल पुलिये मकान के साथ किसी देश के आवश्यक संसाधन सब तहस नहस हो रहा है। वो भी इंसान है,अपनी इंसानियत से सोचे जैसे आप मर मर कर मकान का निर्माण करते हैं,वैसे ही मेहनत जिंदगी की पूरी कमाई लगाकर मकान बनाया होगा। इस प्रकार कई दफा ऊंची बड़ी बिल्डिंग भूकंप आने से भी फट जाती है। कई मकानें तो इन दोनों कारणों के अतिरिक्त मकान के नींव के महज इंच भर धंसने से भी फट जाती है। फिर आदमी का रोना लास को लेकर नहीं रूकता। अब उन्हें कौन ये बतलाए कि यह सब तो आप इस दुनियां में आने के बाद बनाए हो। फिर लास कहां हुआ है,जहां कुछ लेकर नहीं आए थे। घाटे का रोना रोने और अपनी अर्थ व्यवस्था में मंदी का रोना नहीं रोते शांत रहें अपना संतुलन न खोयें। निश्चित रूप से इस खराब दिन के बाद अच्छे दिन जरूर आते हैं।

✍️मनोज जायसवाल

———————-

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 
02 मई   2026 शनिवार

✍️मनोज जायसवाल

———————-

01.सीईओ तहसीलदार ने बस्तर मुन्ने शिविर का किया औचक निरीक्षण:।

—भानुप्रतापपुर ब्लॉक के ग्राम नरसिंगपुर में जनकल्याणकारी अभियान के तहत 2 मई 2026 को बस्तर मुन्ने शिविर आयोजित की गई इसके तहत शनिवार को ग्राम नरसिंगपुर में गांव के बीच स्थित बरगद वृक्ष के छाव में शिविर आयोजित किया गया। इसमें भानुप्रतापपुर के जनपद सीईओ जीएस चुरेंद्र और तहसीलदार सुरेंद्र ऊर्वसा ने गांव पहुंचकर शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का त्वरित कार्रवाई कर निराकरण करने के निर्देश दिए। आयोजित शिविर में ग्रामीणों द्वारा विभिन्न जन हितैषी योजनाओं का लाभ लेने मांगो संबंधी आवेदन शिविर प्रभारी एंव पीठासीन अधिकारी को आवेदन प्रस्तुत किया गया शिविर में कुल 43 मांग संबंधी आवेदन प्राप्त हुए जिसमे वृद्धा पेंशन 16 पीएम आवास 3 पीएम उज्वला योजना 5 मृत्य प्रमाणपत्र 1 आधार कार्ड 1 वन अधिकार 3 आंगनबाड़ी 1 सोलर पंप 1 महतारी वंदन 1 शौचालय निर्माण 1 राशन कार्ड 3 विधवा पेंशन 2 सामुदायिक भवन 1 टिन शेड निर्माण 1 नाली निर्माण 1 जन्म प्रमाण पत्र 1 लोगों ने आवेदन दिए। उसमें से 5 आवेदनों का निराकरण तत्काल मौके पर किया गया। शेष 38 आवेदकों का समय सीमा निराकरण किया जाएगा। इस दौरान शिविर में सरपंच परर्निया भुरकुईया ग्राम पटेल हंसहराज ठाकुर एडिशनल सीईओ राधेश्याम भास्कर पुलिस उपनिरीक्षक अवधराम गढ़पाले शिविर प्रभारी ओमप्रकाश बघेल पीठासीन अधिकारी नारायण सिंग ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी प्रवीण कवाची पटवारी यशवंत शोरी पूर्व सरपंच हिंसाराम भुरकुईया सचिव रघुवर साहू रोजगार सहायक संतोष बघेल किसान मित्र ललतू राम उईके समेत विभिन्न विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।

 ———————–

02. आईईडी विस्फोट से चार जवान शहीद हुए।

— निखिल राखेचा, पुलिस अधीक्षक, कांकेर ने बताया कि आज दिनांक 02.05.2026 को थाना छोटेबेठिया, जिला कांकेर–नारायणपुर के सीमा क्षेत्र में डी-माइनिंग / एरिया डॉमिनेशन  सर्च ऑपरेशन हेतु टीम रवाना हुई थी। De-mining अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से कांकेर डीआरजी (DRG) के 04 सदस्य घायल हो गए थे जिसमे 03 जवान इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा, बस्तर फाइटर कॉन्स्टेबल संजय गढपाले अत्याधिक ज़ख़्मी होने से घटना स्थल पे शहीद हो गए एवं 01 ज़ख़्मी जवान बस्तर फाइटर कॉन्स्टेबल परमानंद कोर्राम को बेहतर उपचार हेतु रायपुर ले जाया गया था जहाँ उपचार दौरान उनका निधन हो गया।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक   सुंदरराज पट्टिलिंगम के अनुसार पिछले कुछ महीनों में आत्मसमर्पित माओवादी कैडरों द्वारा दी गई जानकारी तथा अन्य इनपुट के आधार पर, माओवादियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए सैकड़ों आईईडी बस्तर रेंज में पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा बरामद कर निष्क्रिय किए गए थे। लेकिन आज की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, जब कांकेर जिला पुलिस दल आईईडी को निष्क्रिय कर रहा था, तभी वह आकस्मिक रूप से विस्फोटित हो गया, जिसके कारण कुल 04 पुलिस बल के सदस्यों की मृत्यु हो गई l

 ———————

03. गरीबी पर प्रतिभा की जीत: प्रदेश में 10वाँ स्थान लाने वाली महेश्वरी और यश खोब्रागढे दिव्यांग छात्र को जिला प्रशासन ने सराहा।

— छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में कांकेर जिले की छात्रा कुमारी महेश्वरी और यश ने प्रदेश स्तर पर कक्षा 12वीं कला संकाय में दसवाँ स्थान प्राप्त कर जिले, परिवार और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। अत्यंत गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाली इस छात्रा की सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि कठिन परिस्थितियाँ भी प्रतिभा और परिश्रम के आगे टिक नहीं सकतीं । सीईओ जिला पंचायत हरेश मंडावी के निर्देश पर यश को डीईओ और डीएमसी के माध्यम से शुभकामना संदेश प्रेषित किया गया है ।कलेक्टर  नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी स्वयं छात्रा कु. महेश्वरी के निवास स्थान पहुंचे और उसे मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने छात्रा के माता-पिता को भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी बेटी ने कठिन हालातों में शानदार सफलता हासिल कर पूरे जिले के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की है।जिला पंचायत सीईओ  हरेश मंडावी ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर होने के बावजूद महेश्वरी और यश ने कला व वाणिज्य संकाय जैसे विषय में प्रदेश स्तर पर स्थान प्राप्त कर यह साबित किया है कि लगन, मेहनत और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ऐसे सभी प्रतिभाशाली एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों के साथ खड़ा है और उनकी पढ़ाई में गरीबी कभी बाधा नहीं बनने दी जाएगी। प्रशासन द्वारा आवश्यक मार्गदर्शन, सहयोग और प्रोत्साहन उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कलेक्टर नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में जिले में ‘हमर लक्ष्य’ अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा, मार्गदर्शन और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं हेतु प्रेरित करना है। इस अभियान के माध्यम से जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर चारामा विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य,शिक्षकगण, पालक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने छात्रा महेश्वरी और यश की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्रा की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है।।

————————

04 बस्तर मुन्ने और सुशासन तिहार के तहत जिले के 100 गांव में लगाई गई शिविर, हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित।

—बस्तर मुन्ने, सुशासन तिहार और नियद नेल्लानार 2.0 के तहत जिले में आज 100 गांवों में शिविर लगाकर शासन द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित किया गया। अभियान के तहत अंतागढ़ विकासखण्ड के 38 गांव, कांकेर विकाखण्ड के 09, चारामा के 11, दुर्गूकोंदल के 21, नरहरपुर के 11 और भानुप्रतापपुर के 10 गांवों में शिविर लगाया गया। इन शिविरों में विभिन्न योजनाओं से संबंधित हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। कांकेर विकासखण्ड के ग्राम कोदागांव एवं मांदरी के आश्रित गांव साल्हेभाट में आयोजित शिविर का आकस्मिक निरीक्षण के दौरान साल्हेभाट में 05 राशन कार्ड एवं 02 आयुष्मान कार्ड संबंधित आवेदनों का निराकरण किया गया। इसी प्रकार कोदागांव में आयोजित शिविर में राशन कार्ड 06, व्यक्तिगत शौचालय के 06 एवं राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना से संबंधित 01 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

 ————————

05 . नजरी नक्शा का प्रारंभिक दौर पूरा, अब होगी डिजिटल गणना।

—नगरीय जनगणना के चार्ज अधिकारी और मुख्य नगर पालिका अधिकारी कांकेर द्वारा मकान सूचीकरण और मकान गणना का प्रारंभिक चरण नजरी नक्शा बनाना पूर्ण ज्ञान क पश्चात फील्ड में आई व्यावहारिक समस्याओं की पहचान और समाधान के लिए नगर पालिका सभाकक्ष में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की एक आपात बैठक बुलायी गयी जिसमें 11 सुपवाईजर सर्कल के कुल 90 लोग उपस्थित थे। प्रगणकों ने अपने मकान सूचीकरण ब्लॉक सूचीकरण में स्थित भवनों की नबटिंग के रिपीटिशिन मिसिंग नंबर तथा नजरी नक्शा के अलावा कच्चे पक्के मकान तथा फील्ड में लोगो के द्वारा सहयोग असहयोग से संबंधित समस्याए समक्ष रखी गयी ।सीएओ श्री पवन कुमार मेरिया ने अधीनस्थ जोन सहायक तथा प्रभारी अधिकारियां को प्रगणकों के साथ उपस्थित व फील्ड में सहयोग के लिए आदेशित किया, फिल्ड ट्रेनर रोशन वर्मा तथा विकास श्रीवास्तव के द्वारा प्रगणकों के प्रश्नों सदेहो तथा फिल्ड की समस्यों का निराकरण किया गया। फील्ड में जनता की भागीदारी तथा सहयोग के लिए अवगत काराया गया। इस अवसर पर शिक्षको फील्ड कार्यकताओं व अधिकारियों के मार्गदर्शन के लिए जिला जनगणना के नोडल अधिकारी दीपक कुशवाहा तथा जिला मास्टर ट्रेनर प्रो. नवरतन साव ने मोबाईल ऐप में आ रही तथा फील्ड में आर रही बाधाओं का समाधान किया गया।।

————————

06. 

— 

  ————————

07.  

 

  •  

 ————————

08. 

— 

——————–

09 . 

———————–

10. 

  ————————

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

————————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏

————————

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 16 जून 2026 मंगलवार

संपादकीय- ”जीवन में बहार लाने कथा श्रवण जरूरी” – अपने पारिवारिक जीवन में बहार लाने के लिए कथा श्रवण से बढ़कर और कोई सशक्त माध्यम नहीं है। कथा श्रवण के…

आज की टॉप 10 खबर 15 जून 2026 सोमवार

 ———————– कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 15 जून  2026 सोमवार ✍️मनोज जायसवाल  ———————–  कांकेर जिले की औद्वोगिक नगरी‚लखनपुरी में  कल भव्य शुभारंभ…… प्रो. धनंजय साहू‚लखनपुरी  ———————– 01.नरहरपुर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *