आज की टॉप 10 खबर 03 मई 2026 रविवार

———————-

संपादकीय-

स्वतंत्रता संघर्षों तले !

-प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ के रायपुर,अंबिकापुर में पत्रकारों की   असमाजिक तत्वों द्वारा पिटाई की घटना निंदनीय।

—आज तो हम छोटे बैनर बडे बैनर में मतभेद पाले बैठे हैं। उनके साथ न रहना। उन्हें फर्जी कहना जैसी कई बातें हैं जो मत ही नहीं पल पल मनभेद करा रही है। बची बात स्वतंत्रता की तो स्वतंत्रता का अधिकार सभी को है मगर उस स्वतंत्रता का हम किस प्रकार से प्रयोग कर रहे हैं। पत्रकारिता में क्या उन पहुंचे लोगों को ही यह नाम दें‚ बाकि अंतिम पंक्ति में बैठे कलमकार को क्या कहें जो स्थिती परिस्थती देख कर स्वयं में कभी आत्मविश्वास डगमगा जाता है कि वो किस नाम से अपना परिचय दें। कई फर्जी मामलों में जहां फंसाये जाने का दंश झेल रहे हैं तो कई लोगों को जिनका कोई लेना देना भी नहीं बावजूद इस बात का विद्वेश है कि वह लिखता है।  अतिम सिरे पर सुदूर जगहों पर अपनी जान जोखिम में डाल कर काम कर रहे खबरनवीस सिर्फ और सिर्फ अपने बलबुते उन बडी कंपनियों के लिए काम कर रहा होता है‚ जहां मौका पडने पर वही कंपनी उनका साथ देगी यह कहना मुश्किल है। कटू सत्य यह देखा जाता है कि हमेशा उक्त कंपनी का हित साधने वाला खबरनवीश समय पडने पर अलग थलग पड जाता है। काम आते हैं तो उनके कुछ पत्रकार साथी या परिजन। कुल मिला कर कहें तो वह स्वयं सुरक्षित नहीं है तो किसका जिम्मेदारी लेगा। वही पुलिस जिनके घटना दुर्घटना या अन्य अवसरों पर आम लोगों को राहत पहूंचाने का काम करने वाला खबरनवीस जो उन्हें जानकारी देता है किसी पत्रकार को कितना सहयोग कर पाता है यह लिखने वाली बात नहीं है। जबकि एक ग्रामीण पत्रकार हमेशा अपनी सजगता से न पुलिस अपितु जनता की भलाई के लिए अपने घर परिवार त्याग कर हर समय सक्रिय होता है। पिता से आस बंधाये उस पुत्र को क्या जवाब दें या उस पत्नी को क्या जवाब दें जो देर रात्रि तक अपने पत्रकार पति का रास्ता देख रही होती है। बावजूद आप का नजरिया कैसा होता है? कई जगहों पर बेफिजुल बातों के लिए बदनाम और सुदूर अंचलों से तो टुच्चु काम करने से भी कई असामाजिक तत्व बाज नहीं आते। बावजूद इसके उन सारे बातों को साम्य बनाते चलना पडता है। पल पल बुराई करने से पहले एक दिन ही सही वह काम स्वयं में कर देख लिया जाय तो पता चलेगा कि किन संघर्षों में किन राहों में हम चल रहे होते हैं। इतने के बावजूद हमें आज क्या मिल रहा है। समाज‚सरकार से हमारी अपेक्षा हमारी न सही परिवार के लिए तो हो ना?

✍️मनोज जायसवाल

———————-

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 
03 मई   2026 रविवार

✍️मनोज जायसवाल

———————-

01.शहीद जवान   परमानंद को एसपी कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि, विधायक श्री नेताम, आईजी   सुंदरराज सहित जनप्रतिनिधियों और ने गमगीन माहौल में परिजनों को बंधाया ढांढस।

—कोयलीबेड़ा ब्लॉक के छोटेबेठिया थानान्तर्गत आईईडी स्पॉट सर्चिंग के दौरान हुए ब्लास्ट में शहीद पुलिस के जवान  परमानंद कोर्राम सहित जवानों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर भावभीनी नमन किया।इस दौरान कांकेर विधायक आशाराम नेताम, अंतागढ़ विधायक श्री विक्रम उसेंडी, एडीजी नक्सल ऑपरेशन  विवेकानंद सिन्हा, बस्तर रेंज के आईजी  सुंदरराज पी. सहित एसपी  निखिल राखेचा, नगर पालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष अरुण कौशिक, जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी सहित पुलिस के आला अधिकारियों और जवानों, जनप्रतिनिधियों और काफी संख्या में उपस्थित लोगों ने जवानों की मृत देह को कंधा दिया तथा नियमानुसार ससम्मान श्रद्धा सुमन अर्पित किया। श्रद्धांजलि सभा में जवानों के परिजन भी सम्मिलित थे, जिन्हें ढांढस बंधाया गया। इसी तरह शहीद आरक्षक संजय गढ़पाले और कृष्णा कोमरा को भी उनके गृहग्राम में उनकी पार्थिव देह का अंतिम संस्कार किया गया।ज्ञात हो कि पुलिस जवानों के द्वारा शनिवार 02 मई को आत्मसमर्पित माओवादियों की निशानदेही पर आईईडी डी-माइनिंग और एरिया डॉमिनेशन अभियान के तहत डीआरजी के निरीक्षक  सुखराम वट्टी (ग्राम चिहका, बीजापुर), आरक्षक  कृष्णा कुमार कोमरा (जिला उत्तर बस्तर कांकेर), आरक्षक श्री संजय गढ़पाले (जिला कांकेर) और आरक्षक परमानंद कोर्राम (बस्तर फाइटर) जो इलाज के दौरान शहीद हो गये।

 ———————–

02. जिला हार्वेस्टर संघ का जैसाकर्रा,चारामा साहू सदन में विकासखंड स्तरीय मीटिंग का आयोजन।

— आज कांकेर जिला हार्वेस्टर संघ द्वारा चारामा थाना में बाहरी गाड़ियों की रोकथाम एवं अन्य गतिविधियों के विषय ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर काफी संख्या में चारामा विकासखंड के हार्वेस्टर संचालक मौजूद रहे। 

 ———————

03. गरीबी पर प्रतिभा की जीत: प्रदेश में 10वाँ स्थान लाने वाली महेश्वरी और यश खोब्रागढे दिव्यांग छात्र को जिला प्रशासन ने सराहा।

— छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में कांकेर जिले की छात्रा कुमारी महेश्वरी और यश ने प्रदेश स्तर पर कक्षा 12वीं कला संकाय में दसवाँ स्थान प्राप्त कर जिले, परिवार और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। अत्यंत गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाली इस छात्रा की सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि कठिन परिस्थितियाँ भी प्रतिभा और परिश्रम के आगे टिक नहीं सकतीं । सीईओ जिला पंचायत हरेश मंडावी के निर्देश पर यश को डीईओ और डीएमसी के माध्यम से शुभकामना संदेश प्रेषित किया गया है ।कलेक्टर  नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ   हरेश मंडावी स्वयं छात्रा कु. महेश्वरी के निवास स्थान पहुंचे और उसे मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने छात्रा के माता-पिता को भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी बेटी ने कठिन हालातों में शानदार सफलता हासिल कर पूरे जिले के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की है।जिला पंचायत सीईओ  हरेश मंडावी ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर होने के बावजूद महेश्वरी और यश ने कला व वाणिज्य संकाय जैसे विषय में प्रदेश स्तर पर स्थान प्राप्त कर यह साबित किया है कि लगन, मेहनत और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ऐसे सभी प्रतिभाशाली एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों के साथ खड़ा है और उनकी पढ़ाई में गरीबी कभी बाधा नहीं बनने दी जाएगी। प्रशासन द्वारा आवश्यक मार्गदर्शन, सहयोग और प्रोत्साहन उपलब्ध कराया जाएगा।उन्होंने कहा कि कलेक्टर नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में जिले में ‘हमर लक्ष्य’ अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा, मार्गदर्शन और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं हेतु प्रेरित करना है। इस अभियान के माध्यम से जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।इस अवसर पर चारामा विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य,शिक्षकगण, पालक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने छात्रा महेश्वरी और यश की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्रा की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है।।

————————

04 शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा कांके र जिले के 7 विकासखंडों में सफलतापूर्वक आयोजित हुई एन एम एम एस ई परीक्षा 3886 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 3600 विद्यार्थी हुए परीक्षा में शामिल ।

— राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMSE) शनिवार को कांकेर जिले के सभी सात विकासखंडों में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा का आयोजन कलेक्टर  नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशन में किया गया। वहीं जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी के मार्गदर्शन तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्री रमेश कुमार निषाद एवं डीएमसी श्री नवनीत पटेल के दिशा-निर्देशन में संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की गई।जिले के सभी परीक्षा केंद्रों में विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा, अनुशासन तथा पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा गया। अधिकारियों द्वारा विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या शिकायत सामने नहीं आई, जिससे परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।जिला स्तर पर कुल 3886 विद्यार्थियों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए अपना पंजीयन कराया था, जिनमें से 3600 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 286 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। अंतागढ़ विकासखण्ड में पंजीकृत 408 विद्यार्थी यह में से 381 विद्यार्थी उपस्थित एवं 27 अनुपस्थित , भानुप्रतापपुर : विकासखण्ड में दर्ज 631विद्यार्थी में से उपस्थित 583, उपस्थिति एवं 48 अनुपस्थित ,चारामा विकासखण्ड में पंजीकृत 705 विद्यार्थी में से 665 उपस्थित एवं 40 अनुपस्थित , दुर्गूकोंदल विकासखण्ड में दर्ज 516 विद्यार्थी में से 501 उपस्थित एवं 15 अनुपस्थित ,कांकेर विकासखण्ड में 484 विद्यार्थी में से 461 उपस्थित एवं 53 अनुपस्थित ,कोयलीबेड़ा : विकास खण्ड में दर्ज 428 विद्यार्थी में से 401 उपस्थित तथा 27 अनुपस्थित , नरहरपुर विकासखण्ड में पंजीकृत 714 विद्यार्थी में से 668 उपस्थित एवं 46 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।जिले में सर्वाधिक पंजीयन नरहरपुर विकासखंड में 714 विद्यार्थियों का रहा जबकि सर्वाधिक उपस्थिति भी यहीं 668 विद्यार्थियों की दर्ज की गई। वहीं दुर्गूकोंदल विकासखंड में अनुपस्थिति सबसे कम 15 विद्यार्थियों की रही।परीक्षा के सफल आयोजन पर जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सभी केंद्राध्यक्षों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं सहयोगी स्टाफ को बधाई व देते हुए कहा कि छात्रवृत्ति परीक्षा प्रतिभाशाली एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है, जिससे उन्हें आगे की पढ़ाई में आर्थिक सहायता मिलती है।शिक्षा विभाग ने परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद चयनित विद्यार्थियों को आगे की प्रक्रिया से अवगत कराने की बात कही है।

 ————————

05 .कांकेर जिले में 1542 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 1479 ने दी नीट-यूजी की परीक्षा , 61 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित । जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम कलेक्टर के निर्देशन में परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व सुविधाओं के विशेष इंतजाम. नि:शुल्क नीट कोचिंग के सभी 324 विद्यार्थी परीक्षा में हुए शामिल।

—राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2026 रविवार को कांकेर जिला मुख्यालय के तीन परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। जिले से कुल 1542 पंजीकृत विद्यार्थी में से 1479 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए तथा 61 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे । परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों में व्यापक व्यवस्थाएं की गई थीं, जिससे विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कलेक्टर श्री नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर तथा जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी ने परीक्षा की संपूर्ण तैयारी करने के निर्देश केन्द्र प्रभारी को दिये ।तीन केंद्रों पर हुई परीक्षानीट परीक्षा जिले के तीन प्रमुख केंद्रों में आयोजित की गई, जिनमे पीजी कॉलेज कांकेर में 720 परीक्षार्थी में से 682 उपस्थित एवं 38 अनुपस्थित, नरहरदेव उत्कृष्ट विद्यालय में 480 परीक्षार्थी में से 472 उपस्थिति एवं 06 अनुपस्थित, कन्या विद्यालय कांकेर में 342 पंजीकृत 342 परीक्षार्थी में से 325 उपस्थिति व17 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे ।
कुछ विद्यार्थियों ने अन्य जिलों में भी आवेदन किया था, जिसके कारण वे वहां परीक्षा में सम्मिलित हुए।गर्मी एवं मौसम को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्रों में बिजली, पेयजल, छाया और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई थी। परीक्षा केन्द्र प्रभारियों द्वरा पीजी कॉलेज एवं कन्या विद्यालय में जनरेटर और इन्वर्टर दोनों की व्यवस्था की गई। नरहरदेव केंद्र में इन्वर्टर व्यवस्था उपलब्ध रही।- सभी केंद्रों में चार्जेबल लाइट लगाई गई थी।- बिजली बाधित होने की स्थिति में पंखे एवं प्रकाश व्यवस्था सुचारू रखने की तैयारी की गई।- आवश्यकता अनुसार कूलर लगाए गए।- परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों के लिए पेयजल तथा टेंट के माध्यम से छाया की व्यवस्था की गई।- सुरक्षा के लिए सभी केंद्रों में मेटल डिटेक्टर एवं बायोमेट्रिक सिस्टम व सीसी टीवी कैमरा लगाया गया।जिले में संचालित नि:शुल्क नीट कोचिंग योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 324 विद्यार्थियों ने भी शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराई। यह जिले के लिए उपलब्धि मानी जा रही है।सभी केंद्रों में सुरक्षा, अनुशासन एवं पारदर्शिता बनाए रखी गई। परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होने पर जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सहयोग की सराहना की।

————————

06.दुर्गूकोंदल में राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 501 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा 

— जिले के विकासखंड दुर्गूकोंदल में सत्र 2025-26 के अंतर्गत आयोजित राष्ट्रीय साधन सह प्रवीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS) उत्साह, अनुशासन और शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। परीक्षा के लिए विकासखंड में दो प्रमुख केंद्र बनाए गए थे, जिनमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेजेस दुर्गूकोंदल तथा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भंडारडिगी शामिल रहे। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।सेजेस दुर्गूकोंदल केंद्र में कुल 300 विद्यार्थियों का नामांकन था, जिनमें से 289 छात्र उपस्थित रहे तथा 11 अनुपस्थित रहे। वहीं एकलव्य विद्यालय भंडारडिगी केंद्र में 216 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 212 उपस्थित हुए और केवल 4 छात्र अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दोनों केंद्रों में कुल 516 विद्यार्थियों में से 501 ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि मात्र 15 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। कुल उपस्थिति प्रतिशत 97.09 रहा, जो विद्यार्थियों की गंभीरता और जागरूकता को दर्शाता है।परीक्षा के दिन सुबह से ही दोनों केंद्रों में हलचल दिखाई दी। विद्यार्थी निर्धारित समय से पहले ही केंद्रों में पहुंचने लगे थे। अभिभावक भी बच्चों का उत्साहवर्धन करने बड़ी संख्या में पहुंचे। शिक्षक अंतिम समय तक विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते नजर आए। पूरे क्षेत्र में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण देखने को मिला।
परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई। प्रथम प्रश्नपत्र मानसिक क्षमता परीक्षण (MAT) प्रातः 10 बजे से 11:30 बजे तक हुआ, जिसमें तार्किक क्षमता और विश्लेषणात्मक सोच का परीक्षण किया गया। द्वितीय प्रश्नपत्र शैक्षणिक अभिरुचि परीक्षण (SAT) दोपहर 1 बजे से 2:30 बजे तक सम्पन्न हुआ, जिसमें गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों से प्रश्न पूछे गए। दोनों परीक्षाएं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुईं।सहायक खंड शिक्षा अधिकारी अंजनी मंडावी ने बताया कि पिछले वर्षों से विकासखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। गत वर्ष इस परीक्षा में 137 विद्यार्थियों का चयन हुआ था, जो उल्लेखनीय उपलब्धि रही। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी “हमर लक्ष्य” योजना के अंतर्गत विशेष कोचिंग, अभ्यास, मॉडल टेस्ट एवं मार्गदर्शन दिया गया, जिसका सकारात्मक प्रभाव विद्यार्थियों की तैयारी और आत्मविश्वास में दिखाई दिया।इस अवसर पर बीआरसी लतीप सोम, प्राचार्य अजय नेताम, आब्जर्वर थानेश्वर चंद्राकर, प्राचार्य बैजनाथ नरेटी, आब्जर्वर हेमंत श्रीवास्तव, परीक्षा प्रभारी वासु शंकर सिन्हा, संकुल समन्वयक राजकुमार चंद्राकर सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

  ————————

07.एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की कृतिका टेकाम ने 10 वीं बोर्ड देश भर में शीर्ष स्थान पर अपनी जगह बनाई। उनसे व उनके परिवार जनों से उनके निवास स्थान में जिला पंचायत सदस्य मृदुला भास्कर ने सौजन्य मुलाकात करते हुुए उनके उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।  

 ————————

08. अनुप शर्मा ने अंतागढ विधायक विक्रमदेव उसेंडी से मिल कर चर्चा की।

—भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व सांसद, पूर्व कैबिनेट मंत्री (छत्तीसगढ़ शासन) एवं वर्तमान अंतागढ़ विधायक विक्रम देव उसेंडी आज सुबह कांकेर पहुंच कर सीधे जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर उन्होंने कल IED ब्लास्ट में शहीद हुए जवानों को पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने वीर सपूतों के बलिदान को नमन करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के पश्चात वे कुछ समय के लिए सर्किट हाउस में रुके, जहां उनसे औपचारिक भेंट हुई। इस अवसर पर नक्सल मुक्त बस्तर के विषय पर तथा समसामयिक राजनीतिक मुद्दों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।इस दौरान उन्हें “बस्तर बन्धु” समाचार पत्र का नवीन अंक भी भेंट किया गया। उल्लेखनीय है कि विक्रम देव उसेंडी के स्वर्गीय सुशील शर्मा से घनिष्ठ संबंध रहे हैं तथा वे “बस्तर बन्धु” के अग्रणी पाठकों एवं शुभचिंतकों में से एक रहे हैं। उन्होंने चर्चा के दौरान मुंबई होटल ताज हमले के समय स्व.सुशील भैया के द्वारा प्रकाशित ख़बर “होटल ताज अक्खा इंडिया तो नहीं” का स्मरण करतें हुए बताया कि वह खबर इतनी अच्छी थी कि स्वयं तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह जी ने उनके लेख की प्रशंसा की थी. और उन्हें स्वंम फोन करके उनके अच्छे लेख के लिए प्रशंसा करते हुए बधाई दी थी lउन्होंने बस्तर बन्धु समाचार पत्र के प्रकाशन पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। 

——————–

09 . सर्जना महिला साहित्य समिति करेगी सम्मान समारोह का आयोजन।

-नगर की सर्जना महिला साहित्य समिति कांकेर के द्वारा आगामी 10 मई को साहित्य की तमाम महान हस्तियों एवं समाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सेवाधर्मियों का सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया है। साथ ही साहित्यकारों के द्वारा काव्य पाठ भी किये जाएंगे।कार्यक्रम की संचालिका व सर्जना महिला साहित्य समिति कांकेर की अध्यक्ष डॉ.गीता शर्मा ने कहा कि सर्जना साहित्य समिति कांकेर विगत 37 वर्षों से साहित्य के माध्यम से समाज को अपनी सेवा प्रदान कर रही है। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय जागरण का कार्य है। जिसमें महिलाओं की भूमिका उल्लेखनीय है। इसे ध्यान में रखते हुए सर्जना महिला साहित्य समिति अपने आयोजन करती रही है।इसी तारतम्य में आगामी 10 मई दिन रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया जाना है।उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अंतर्राष्ट्रीय साहित्यकार जबलपुर से आचार्य संजीव वर्मा “सलिल” पधार रहे हैं। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ शशि दुबे, डॉ चितरंजन कर, डॉ.देवघर महंत, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरुण कौशिक , हस्तशिल्प बोर्ड छत्तीसगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत कार्यक्रम में शामिल रहेंगे।
यह कार्यक्रम दो चरणों में होगा। प्रथम चरण में क्षेत्र की दो विशिष्ट विभूतियों, 25 महिला साहित्यकारों और अन्य क्षेत्र के विशिष्ट व्यक्तित्व को मिलाकर कुल 42 लोगों का सम्मान किया जाएगा।यह कार्यक्रम नगर के आनंदम् होटल सभागार में संपन्न होगा।सर्जना साहित्य समिति के इस कार्यक्रम को सफल बनाने डा. मीरा आर्ची, डा. पूर्वा शर्मा, डा सीमा परिहार, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, शिव सिंह भदोरिया, संतोष श्रीवास्तव “सम” रामशरण जैन,, रीना अवधेश लारिया, सुनीता रावटे, राखी कोर्राम, आदि साहित्यकारों को एक बैठक आयोजित कर विभिन्न दायित्व दिए गए है। उक्त जानकारी सर्जना महिला साहित्य समिति की आयोजित बैठक में प्रदान की गई है।

———————–

10. ग्राम पंचायत पिपरौद भवन में बस्तर मुन्ने शिविर सुचारु रूप से सम्पन्न हुआ शिविर में तहसील दा र साहब, महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी स्वास्थ्य विभाग, उद्यानिकी विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, विद्युत विभाग, पुलिस विभाग,एवं समस्त विभाग केअधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे

  ——————–

विशेष—–

10 वीं में वंशिका नेगी तो 12 वी में विष्णु भगत विद्यालय में प्रथम स्थान पर रहे।

माध्यमिक शिक्षा मंडल हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ।
सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर से कक्षा दसवीं में वंशिका नेगी 91.33 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रथम स्थान पर रहीं। वही अनुज भगत ने 90.33 प्रतिशत अंक अर्जित कर दूसरे स्थान पर रहे। डामिनी ध्रुव 88.83 प्रतिशत अंक अर्जित कर तीसरे स्थान पर रहीं। इसी प्रकार कक्षा 12 वीं में प्रथम स्थान पर विष्णु भगत 86.20 प्रतिशत अंक अर्जित कर रहे। दूसरे स्थान पर हिमांशी कौशल 85.20 प्रतिशत अंक अर्जित कर रहे एवं तीसंरे स्थान पर भूमिका निर्मलकर 81प्रतिशत अंक अर्जित कर रहीं। ठीक इसी तरह कक्षा पांचवी एवं आठवीं का परीक्षा परिणाम भी घोषित हुआ। कक्षा पांचवी में प्रथम स्थान पर सिद्धी यादव 95 प्रतिशत अंक लेकर रही। द्वितीय स्थान पर आर्यन तारक 94 प्रतिशत अंक के साथ व तीसरे स्थान पर पूर्वांश मंडावी 93.50 अंक के साथ उत्तीर्ण रहे।कक्षा आठवीं में प्रथम स्थान पर दीक्षा चौहान 94.33 प्रतिशत अंक लेकर रही। द्वितीय स्थान पर भोजराज साहू 93 प्रतिशत अंक के साथ व पूर्वी यादव 92.67 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण रहे। इस अवसर पर यशवंत सिन्हा ने कहा कि आगे सभी और भी बेहतर प्रदर्शन करें। मोहन सेनापति ने नैतिक शिक्षा पर जोर दिया। इस हेतु सरस्वती शिशु मंदिरो की प्रशंसा की। सह सचिव अजय जैन ने विद्यार्थियों को आने वाले वर्षों में ईमानदारी पूर्वक मेहनत करने पर जोर दिया। व भावी कल की शुभकामनायें दी। सभी उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को कांकेर शिक्षा समिति के माननीय पदाधिकारीगण, सदस्य गण एवं विद्यालय के प्राचार्य व आचार्य परिवार ने अपनी ढ़ेरों शुभकामनाएँ प्रदत्त की है।

————————

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

————————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏

————————

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 02 मई 2026 शनिवार

———————- संपादकीय- घाटे का रोना न रोयें ! —कुछ लोग शायद ऐसा सोचते हों कि वे जन्म लेते समय रंग बिरंगे कच्छा पहन कर आए थे। यानि कि जन्म के…

आज की टॉप 10 खबर 01 मई 2026 शुक्रवार

———————- संपादकीय- मजदूर है, मजबूर ! —वह मजदूर जो बड़े-बड़े बिल्डिंगों को खड़ी करता है,लोकार्पण के बाद वहां नहीं घुस सकता। सब्जी फार्म में काम करने वाले मजदूर बिना मालिक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *